Back
प्रतापगढ़ में पुलिसिंग का नया दौर: एसपी आदित्य के नेतृत्व में कड़ी कार्रवाई
HUHITESH UPADHYAY
Mar 05, 2026 11:18:47
Pratapgarh, Rajasthan
प्रतापगढ़ जिले में पुलिसिंग की तस्वीर पिछले कुछ समय में तेजी से बदली है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के नेतृत्व में जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के उद्देश्य से शुरू हुई यह मुहिम अब बड़े परिणाम देती नजर आ रही है। 23 जुलाई 2025 को प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालने के बाद एसपी बी. आदित्य ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर आक्रामक रणनीति अपनाई। एसपी कार्यालय पहुंचने पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। तेलंगाना के हैदराबाद निवासी बी. आदित्य इससे पहले श्रीगंगानगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही एसपी बी. आदित्य ने स्पष्ट कर दिया था कि प्रतापगढ़ में नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिले में लगातार बड़े ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें नशा तस्करों की प्रॉपर्टी फ्रीज करने से लेकर एमडी फैैक्ट्रियों पर दबिश और बुलडोजर कार्रवाई तक शामिल रही। शराब तस्करी के खिलाफ भी कड़ा अभियान चलाया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वर्ष 2025 प्रतापगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष साबित हुआ। एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में पुलिस ने अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए। पुलिस द्वारा प्रस्तुत आंकड़े बताते हैं कि जिले में अपराधियों पर सख्त शिकंजा kसा गया और आमजन का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में वर्ष 2025 के दौरान 110 प्रकरण दर्ज कर 199 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए, जिनमें 7020 किलोग्राम डोडा चूरा, 13,390 किलो अफीम, 22 किलो 912 ग्राम ब्राउन शुगर, 12.882 किलो एमडी पाउडर, 160 किलो 774 ग्राम गांजा, 256 किलो गांजे के पौधे, 4.540 किलो क्रिस्टल पाउडर और 70.720 किलो लिक्विड एमडीएम फॉर्म शामिल हैं। इसके साथ ही 6 लाख रुपये नकद, 52 दोपहिया और 33 चौपहिया वाहन भी जब्त किए गए। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 133 करोड़ 39 लाख 29 हजार रुपये आंकी गई है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह में भी प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 29 जुलाई से 31 दिसंबर तक चले इस अभियान में 56 प्रकरण दर्ज कर 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 10 किलो 286 ग्राम एमडी, 45 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा, 257 किलो गांजा और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए। साथ ही 30 मोटरसाइकिल, 18 कार, 3 लोडिंग टेंपो, 1 ट्रक और 2 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कीमत करीब 77 करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई। मानव तस्करी और बंधक मजदूरी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन विश्वास के तहत भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान प्रतापगढ़ पुलिस ने 53 बंधक मजदूरों को मुक्त कराया, जिन्हें इंदौर में बेहतर मजदूरी का लालच देकर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने सभी मजदूरों को सुरक्षित छुड़ाकर उनके गृह जिलों तक पहुंचाया। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने धारा 68F के अंतर्गत 8 अपराधियों की करीब 18 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये की चल-अचल संपत्तियां फ्रीज की। साइबर अपराधों पर भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 726 शिकायतों पर काम किया, जिनमें 2 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की ठगी सामने आई। पुलिस ने 70 लाख रुपये होल्ड कराए और करीब 50 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए। एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में प्रतापगढ़ पुलिस की sख्त कार्रवाई का असर साफ दिखाई दिया। वर्ष 2025 में बीएनएस के तहत दर्ज अपराधों में 268 मामलों की कमी आई, जबकि हत्या, बलात्कार, अपहरण, लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में पुलिसिंग का एक नया मॉडल देखने को मिला है, जहां अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और विश्वास को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में चल रही यह सख्त और पारदर्शी पुलिसिंग व्यवस्था आने वाले समय में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 05, 2026 12:46:380
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 05, 2026 12:36:040
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 05, 2026 12:35:37Noida, Uttar Pradesh:भारत ने खामनेई की मौत पर शोक जताया
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 05, 2026 12:35:110
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 05, 2026 12:34:530
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 05, 2026 12:33:480
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 05, 2026 12:33:350
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 12:33:210
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 05, 2026 12:31:130
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 05, 2026 12:23:330
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 05, 2026 12:23:170
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 05, 2026 12:22:590
Report
ADAnup Das
FollowMar 05, 2026 12:22:190
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 12:21:01Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भारत टाकीज ब्रिज पर सड़क हादसा तीन गाड़ियां टकराई आपस में एक्सीडेंट से टूटी ब्रिज की रेलिंग गनीमत किसी भी तरीके की नहीं हुई जनहानि बजरिया थाना क्षेत्र का मामला
0
Report