Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285001

जालौन में छठ पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने रामकुंड तालाब का किया निरीक्षण

Oct 22, 2025 13:41:21
Orai, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग जालौन जालौन में छठ पूजा को लेकर डीएम-एसपी ने रामकुंड तालाब का किया निरीक्षण छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सुरक्षा इंतजामों का अधिकारियों ने लिया जायजा, डीएम राजेश पांडेय ने सफाई और घाटों को दुरुस्त करने के अधिकारियों और कर्मचारी को दिए निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बैरिकेडिंग और पेयजल सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, एसपी दुर्गेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के दिए निर्देश,
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OBOrin Basu
Oct 22, 2025 16:16:46
Noida, Uttar Pradesh:घटना दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में हारवुड प्वाइंट के चंदननगर इलाके में हुई।बुधवार की सुबह क्षेत्र के निवासी मंडप में गए और पाया कि काली मूर्ति का सिर वहां नहीं था। खबर सुनकर आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। बाद में हारवुड प्वाइंट पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 117 को अवरुद्ध कर दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात जाम हो गया। पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया। वर्तमान में यातायात सामान्य है, लेकिन लोग गुस्से में हैं।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 22, 2025 16:16:30
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो वायरल,आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज हरदोई में सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर मजरा मुंडेर गांव में एक मामूली कहासुनी ने बुजुर्ग महिला की पिटाई का रूप ले लिया।पीड़िता गुड्डी देवी (60) पत्नी महेंद्र ने आरोपी सुनैना पत्नी रामवीर के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था,जिससे नाराज सुनैना ने रास्ते में उन्हें पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। थाना सवायजपुर के रूपापुर का यह मामला है जहां बुजुर्ग महिला की पिटाई की गई है।पीड़िता के पति महेंद्र ने थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस कार्रवाई जारी है और आरोपी महिला सुनैना की तलाश की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार,दोनों महिलाओं के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही थी।वायरल वीडियो में सुनैना गुड्डी देवी को बाल पकड़कर घसीटती और थप्पड़ मारती दिख रही हैं,जिससे गांव में आक्रोश है।फिलहाल मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 22, 2025 16:16:19
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध के शक में की गई थी परशुराम की हत्या,मुख्य आरोपी लवकुश सहित दो गिरफ्तार हरदोई के थाना बेनीगंज क्षेत्र में दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध के शक में हुई परशुराम की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी लवकुश ने अपने साथी देशराज के साथ मिलकर परशुराम के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त ईंट, दो मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है。 घटना थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत कोथावां से अतरौली मार्ग से बाजीराव पुरवा की ओर जाने वाली सड़क की है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।मृतक की शिनाख्त परशुराम निवासी ग्राम बड़सरा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।मृतक के भाई जागेंद्र की तहरीर पर थाना बेनीगंज में देशराज पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम पचकोहरा,थाना बेनीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों देशराज और लवकुश पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि परशुराम का लवकुश के घर आना-जाना था और लवकुश की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। इसी गुस्से में लवकुश ने देशराज की मदद से परशुराम के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की थी और फरार हो गया था पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी हरदोई ने टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में दहशत पैदा होती है。
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Oct 22, 2025 16:15:55
Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੈਣੀ ਬਾਘਾ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰਿਆਂ ਦਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਿਰਾਓ ਜਾਰੀ ਮਾਨਸਾ ज़ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੈਣੀ ਬਾਘਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਕਿਸਾਨ ਵੱਲੋਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਲਗਾਈ ਅੱਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ jਥੇਬੰਦੀ ਨੂੰ ਪਤਾ ਚੱਲਦਿਆਂ ਹੀ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅਜੇ ਤੱਕ ਘਿਰਾਓ ਜਾਰੀ ਹੈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਖਤੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਧਰ ਸਰਦੂਲਗੜ੍ਹ ਦੇ ਪਿੰਡ ਆਲੂਪੁਰ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਚੋਂ 5000 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੱਟਿਆ ਗਿਆ ਹੈ。 ਵੇਓ_ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਟਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਮਾਨਸਾ ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੈਣੀ ਬਾਗਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਕਿਸਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਤੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਉਗਰਾਹਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਚੱਲਦਿਆਂ ਹੀ ਖੇਤ ਵਿਚ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨ ਹੁਣ ਆਪਣੀ ਜਿੱਦ ਤੇ ਅੜੇ ਹੋਏ ਨੇ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਅਧਿਕਾਰੀ ਆ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਖਤੀ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦਾ ਉਦੋਂ ਘਿਰਾਓ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Oct 22, 2025 16:15:26
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में गोवर्धन पूजा। यादव समाज ने गाय-भैंसों के साथ निकाला जुलूस。 विदिशा। तोपपुरा निवासी विवेक यादव ने बताया कि आज गोवर्धन पूजा का पावन अवसर है। इस अवसर पर यादव समाज के लोग अपने घरों में मौजूद गाय-भैंसों को सजाते हैं और उन्हें विशेष सम्मान के साथ गोवर्धन पूजन में शामिल करते हैं। विवेक ने बताया कि यह परंपरा भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की स्मृति में मनाई जाती है। “हमारे यहां जो भी पशु हैं, विशेषकर पढ़ा, पशुधन, उसे सजाया जाता है। गाय-भैंस को रंग-बिरंगे रंग और फूलों से सजाकर पूजा में शामिल किया जाता है। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से ढोल-डीजे की धुन पर अखाड़े निकालकर हीरामन बाबा के स्थान तक पहुँचाते हैं,” उन्होंने कहा। हीरामन बाबा को पशुओं का भगवान माना जाता है। यहां लाए गए पशुओं के दूध का सबसे पहला अर्पण हीरामन बाबा को किया जाता है, उसके बाद ही मनुष्य इसका सेवन करता है। यह परंपरा पशु प्रेम और भगवान कृष्ण की भक्ति का प्रतीक मानी जाती है。 इस अवसर पर स्थानीय लोग और पर्यटक भी इस रंगीन और जीवंत आयोजन का आनंद लेने आते हैं, जिससे शहर का माहौल उत्सवमय बन जाता है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 22, 2025 16:15:05
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भाजपा के प्रचार गाड़ी पर हमला करते हुए प्रचार गाड़ी में लगे पोस्टर को फाड़ दिया वहीं गाड़ी चालक के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जिसको लेकर पीड़ित चालक ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है।घटना सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर दुर्गा मंदिर के पास की है।इस घटना के बारे में पीड़ित चालक मेघन राय ने बताया कि वह अपने टोटो गाड़ी से भाजपा प्रत्याशी अवधेश सिंह का प्रचार कर रहा था इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास बाइक से आए 5 अज्ञात बदमाशों ने रोक कर गाली गलौज करने लगा।चालक ने बताया कि सभी असामाजिक तत्व हरा गमछा लिए बांधे हुए था जिसने गाड़ी में लगे पोस्टर को फाड़ दिया और उक्त इलाके में प्रचार नहीं करने की चेतावनी देते हुए मारपीट की।जिसके बाद पीड़ित चालक गाड़ी लेकर सदर थाना पहुंच गया और पुलिस को आपबीती सुनाई।वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।दूसरी तरफ भाजपा ने इस पूरे मामले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Oct 22, 2025 16:13:47
Hamirpur, Himachal Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायल का इलाज जारी है। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव के पास का है जहाँ पड़ोसी जिले महोबा के खन्ना निवासी बच्चा यादव (26) और पप्पू (38) मौदहा से खन्ना जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए जिसके बाद टक्कर मारने वाले वाहन ने बच्चा यादव को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया जिससे घटना में बच्चा यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पप्पू यादव को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर पप्पू यादव का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Oct 22, 2025 16:13:37
Bassi Akbarpur, Haryana:एंकर - करनाल के बजिदा गांव में बाबा लक्कड़ नाथ के डेरे पर पहुंचे हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण दिवाली गोवर्धन पूजा और भैया दूज की प्रदेशवासियों को दि बधाई, उन्होंने कहा मैं बाबा लक्कड़ नाथ के डेरे पर माथा टेकने के लिए आया था। हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा डे की सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी उन्होंने कहा आज इस पावन दिन पर बजिदा गांव में बाबा जी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है उन्होंने दीपावली गोवर्धन पूजा भैया दूज और आने वाली छठ पूजा की सभी को बधाई दी उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि हमारे क्षेत्र में प्रभु की दृष्टि हमारे क्षेत्र पर बनी रहे साउथ अमेरिका यात्रा को लेकर कहा लोक सभा स्पीकर ओम बिरला जी के नेतृत्व में भारत के सभी स्पीकरों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया और विधायिका के नाते हमने वहां से कई चीजे जानने की कोशिश की है सम्मेलन बहुत अच्छा रहा कई गंभीर विषयों पर चिंतन और चर्चा हुई है इसमें मुझे शामिल होने का मौका मिला निश्चित रूप से कई विषयों पर हमें जानकारी लेने का मौका मिला । प्रदेश में पराली के अब की बार कम मामले सामने आए हैं इसको लेकर मैं किसानों को बधाई देता हूं और प्रदेश सरकार को भी बधाई देता हूं जिन्होंने इसके अबकी बार अच्छे प्रबंध किए हैं और किसानों ने भी पराली ना जला कर उसको खेतों में ही ज्यादातर नष्ट किया है जिससे हमारे खेतों की उर्वरक शक्ति भी पड़ती है किसान बधाई के पात्र हैं। किसानों को बधाई दी और कहा कि पराली ना जलाने से जमीन की उर्वरक क्षमता बढती है और फसल भी ज्यादा होती है और वातावरण भी साफ रहता है इसको लेकर मैं किसानों को खासतौर कर बधाई देता हूं।
0
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Oct 22, 2025 16:13:23
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Oct 22, 2025 16:12:50
Seoni, Madhya Pradesh:विपरीत परिस्थितियों में भी मां ने नहीं मानी हार दीपावली पर बेटे को दिया नया जीवन — मां ने लीवर देकर बचाई 10 वर्षीय शौर्य की जान सिवनी जिले के गोपाल गंज में मां का प्यार हर कठिन परिस्थिति में संबल बन जाता है — इसका उदाहरण सिवनी जिले में देखने को मिला। यहां 40 वर्षीय गीता सनोडिया ने अपने 10 वर्षीय बेटे शौर्य को लीवर दान कर उसे नया जीवन दिया। दिवाली से एक दिन पहले मां ने अपने बेटे को ऐसा अनमोल उपहार दिया, जिसकी मिसाल हर कोई दे रहा है। ग्राम पंचायत नदौरा के ग्राम जमुनिया निवासी किसान तेजलाल सनोडिया की दो संतानें थीं — एक बेटी और एक बेटा। दुर्भाग्य से कुछ वर्ष पहले 10 वर्षीय बेटी की पेट दर्द के चलते मौत हो गई थी। इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और बाद में पता चला कि उसका लीवर खराब था। इसी तरह बेटा शौर्य भी पिछले दो वर्षों से पेट दर्द की तकलीफ झेल रहा था। परिजन जब उसे दिल्ली एम्स ले गए, तो डॉक्टरों ने बताया कि शौर्य का 80 प्रतिशत लीवर खराब हो चुका है। बाद में परिवार उसे हैदराबाद के एक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने 40 लाख रुपए का खर्च बताया。 जनसहयोग बना सहारा आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तेजलाल सनोडिया परेशान हो गए। उन्होंने पड़ोसियों, समाजसेवियों और परिचितों से मदद की गुहार लगाई। सिवनीवासियों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए लगभग 2 लाख रुपए का जनसहयोग जुटाया, वहीं तेजलाल ने 15 लाख रुपए उधार लेकर इलाज की तैयारी की। मां ने दी बेटे को नई जिंदगी लीवर ट्रांसप्लांट के लिए मां गीता सनोडिया स्वयं आगे आईं। सौभाग्य से मां और बेटे का लीवर मैच हो गया। डॉक्टरों ने रविवार को सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन किया। अब शौर्य की हालत स्थिर है। इलाज में अभी और खर्च बाकी शौर्य का ट्रांसप्लॉट हो चुका है, लेकिन अभी आगे के इलाज में काफी खर्च आना बाकी है। परिवार ने बताया कि समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की मदद से ही अब बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। स्थानीय समाजसेवी चेतराम सनोडिया ने परिवार को दिल्ली के नारायणा अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी, जहां प्रारंभिक इलाज का खर्च लगभग 22 लाख रुपए बताया गया था।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 22, 2025 16:12:39
Patna, Bihar:लोकेशन पटना अशोक गहलोत और तेजस्वी यादव में आज बैठक हुई इसको लेकर के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह मामला उन लोगों का है लेकिन जितना वह बैठक कर ले बिहार की जनता मन बना चुकी है एनडीए की सरकार बनाने की. प्रधानमंत्री जी के विकास की गंगा बिहार के गांव-गांव में मुख्यमंत्री जी पहुंचाएं हैं. बिहार के लोगों के जीवन में खुशियां आई है और लोग खुशी-खुशी हरसोलास के साथ छठी मैया का पर्व भी मनाएंगे और एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर सरकार भी बनाएंगे. नीतीश कुमार को कोई भी धुतकार देता है तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर के नित्यानंद राय ने कहा कि कुछ बोलने का मुंह है अपने ही मुंह से कुछ भी बोलना है तो वह लोग बोल देते हैं. नीतीश कुमार जी ने इस बिहार को विकास दिया है. बिहार को सम्मान दिया है. मोदी जी के मार्गदर्शन में नीतीश कुमार ने बिहार को बहुत कुछ दिया है. इसलिए सब लोग बिहार के लोग मोदी जी के बहुत आदर करते हैं और नीतीश कुमार जी का भी बहुत सम्मान करते हैं.
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 22, 2025 16:12:12
Patna, Bihar:आज बीजेपी में पूर्व विधायक अनिल साहनी, पूर्व विधायक आशा देवी समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सभी को पार्टी में शामिल कराया, इस दौरान बीजेपी नेता संजय मयूक समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। इस दौरान आशा देवी ने कहा मैं कल भी एनडीए में थी आज भी एनडीए में हूँ, मैं धन्यवाद देती हूँ सभी को। बीजेपी सरकार में, एनडीए सरकार में मैं अब समय बिताऊँगी, नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के हाथ की मज़बूती करेंगे। बाइट: दिलीप जयसवाल, अध्यक्ष, बिहार बीजेपी
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Oct 22, 2025 16:11:59
Badgam, :एक वंश, तीन विचारधाराएँ आपस में लड़ रही हैं। बडगाम उपचुनाव में केवल एक चुनाव नहीं बल्कि आगा बनाम आगा बनाम आगा का एक दिलचस्प मुकाबला है। कश्मीर के प्रभावशाली शिया समुदाय से जुड़े आगा वंश के तीन सदस्यों का तमाशा, अलग-अलग विचारधारणाओं - नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की क्षेत्रीय स्वायत्तता, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नरम अलगाववाद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रवादी एजेंडे - के साथ एक-दूसरे से जूझना, इसे एक दुर्लभ और आकर्षक राजनीतिक मुकाबला बनाता है। यह "आगा बनाम आगा बनाम आगा" मुकाबला बेहद दिलचस्प है और यह पलड़े को झुका सकता है। जम्मू-कश्मीर में बडगाम विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर, 2025 को होने हैं (मतगणना 14 नवंबर को होगी)। एक नियमित मुकाबले के रूप में शुरू हुआ यह मुकाबला बेहद व्यक्तिगत हो गया है, जिसमें आगा परिवार के तीन सदस्य तीन प्रमुख दलों के उम्मीदवार के रूप में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। ये सभी 1977 से इस एनसी के गढ़ में प्रभुत्व के लिए होड़ कर रहे हैं, जिसका मिश्रित सुन्नी-शिया मतदाता आधार लगभग 125,000 है। यह सीट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा 2024 के विधानसभा चुनावों में जीतने के बाद खाली हो गई, लेकिन उन्होंने गंदरबल में अपनी दूसरी सीट बरकरार रखने का फैसला किया। पीडीपी उम्मीदवार के मामा आगा सैयद महमूद, जो एक वरिष्ठ एनसी नेता और पूर्व मंत्री हैं, को नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मैदान में उतारा है। महमूद 1977 से बडगाम पर एनसी की अटूट पकड़ का लाभ उठा रहे हैं और पार्टी के घोषणापत्र के वादों पर ज़ोर दे रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह परिवार के साथ लड़ाई है, तो महमूद ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह लोकतंत्र है और हमारा परिवार हमेशा बडगाम की बेहतरी के लिए लड़ता रहा है और हम सत्ता में केवल एक साल से हैं और कार्यकाल समाप्त होने के बाद हम लोगों के पास जाएँगे। इस बार मेरा ध्यान क्षेत्र के विकास पर होगा और लोगों को समझाऊँगा कि उनके लिए क्या बेहतर है। बाइट आगा सैयद महमूद मौसवी ने कहा, "यह एक लोकतंत्र है, हम लोकतंत्र में रहते हैं, यहाँ ऐसी चीजें होती हैं। यह वंशवाद का मुद्दा नहीं है। हम लोगों की सेवा करना चाहते हैं, हमने हमेशा लोगों की सेवा की है, चाहे वह धार्मिक हो या किसी और तरह से। इसका कारण यह है कि आज बडगाम मेरे पिता की वजह से एक ज़िला है। चुनाव मंज़िल तक पहुँचने का रास्ता हैं। अगर मेरे वंश के लोग दूसरी पार्टी के साथ हैं, तो उनका उद्देश्य एक ही है, हम एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। वह लोगों के सामने अपना एजेंडा रखेंगे। हम अपना एजेंडा रखेंगे, फिर यह लोगों पर निर्भर करता है कि वे किसे चुनते हैं और हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।" पीडिपी के उम्मीदवार के मामा आगा सैयद महमूद का बीजेपी के सामने भी फिर से मैदान में उतरना दर्शाता है कि शिया बहुल क्षेत्र में राजनीतिक ध्रुवीकरण तेज हो रहा है। महमूद ने कहा, "यह चुनाव ए बनाम ए नहीं है"; भाजपा ने भी शिया बहुल क्षेत्र में धार्मिक कार्ड खेला था और आगा सैयद मोहसिन को मैदान में उतारा था। आगा सैयद मोहसिन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस बार कमल खिलेगा क्योंकि लोगों ने पिछले 50 सालों से नेशनल कॉन्फ्रंस, पीडीपी और कांग्रेस जैसी सरकारें देखी हैं। इस बार बदलाव चाहते हैं।" पहले से ही तीनों प्रमुख दलों के बीच सत्ता-विरोधी लहर और परिवारिक विरासत का यह मुकाबला बडगाम की राजनीति को नया आयाम दे रहा है। अब देखना होगा कि इस पारिवारिक कलह का सामना कौन करेगा?
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 22, 2025 16:11:43
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर मुंगेर बना छठ महापर्व की जननी भूमि — माता सीता ने यहीं की थी पहली सूर्य उपासना, कष्टहरणी घाट और सीताचरण मंदिर बने आस्था के प्रतीक मुंगेर:लोक आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ा मुंगेर जिले का सीताचरण मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि माता सीता ने लंका विजय के बाद मुंगेर में ही पहली बार छठ व्रत किया था, और यहीं से इस महापर्व की शुरुआत हुई थी। इसी कारण मुंगेर में आज भी छठ पर्व विशेष श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। गंगा के बीच स्थित शिलाखंड पर चार चरण चिन्ह अंकित हैं—दो पूरब मुखी और दो पश्चिममुखी—जिन्हें माता सीता के चरण माना जाता है। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. ग्रिसयन ने इन चरणों का मिलान जनकपुरधाम में स्थित सीता चरणों से किया था, जो पूरी तरह समान पाए गए। इस तथ्य का उल्लेख 1926 में प्रकाशित मुंगेर गजेटियर में भी किया गया है। लोक मान्यता के अनुसार, रावण वध के बाद भगवान श्रीराम और माता सीता मुंगेर आए थे। यहाँ ऋषि मुद्गल के आश्रम में श्री राम ने ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए यज्ञ किया था। चूंकि महिलाओं को यज्ञ में भाग लेने की अनुमति नहीं थी, इसलिए माता सीता को आश्रम में ही रहने का निर्देश दिया गया। ऋषि मुद्गल ने सीता माता को सूर्योपासना (छठ व्रत) करने की सलाह दी। उन्होंने आश्रम में रहकर चार दिनों तक उदयाचल और अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। जिन स्थानों पर सीता माता ने अर्घ्य दिया, वहाँ आज भी उनके चरणों के निशान विद्यमान हैं। कहा जाता है कि कष्टहरणी गंगा घाट पर भगवान श्रीराम ने जहाँ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया था, वहाँ भी उनके पदचिह्न आज तक सुरक्षित हैं। बाद में जिस शिलाखंड पर सीता के चरण अंकित हैं, उसे ही मुनि पत्थर कहा गया। यह स्थल पहले ऋषि मुद्गल का आश्रम था और उसी से “मुद्गलपुर” नाम पड़ा, जो कालांतर में मुंगेर कहलाया। गंगा की प्रचंड धाराओं और बार-बार आने वाली बाढ़ के बावजूद यह शिलाखंड आज भी अक्षुण्ण है। वर्ष 1983-84 में श्रद्धालु राम बाबा के प्रयास से यहां सीताचरण मंदिर का निर्माण कराया गया। इसके बाद से यह स्थान लोक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। हर वर्ष छठ पर्व पर हजारों श्रद्धालु बबुआ घाट से नाव द्वारा सीताचरण मंदिर पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं।गंगा की लहरों के बीच स्थित यह पवित्र स्थल आज भी सीता की तपोभूमि और सूर्योपासना की जन्मस्थली के रूप में पूरे मिथिला और मगध क्षेत्र में श्रद्धा का प्रतीक बना हुआ है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top