Back
हरदोई में दोस्त की पत्नी से रिश्ते के शक पर परशुराम हत्या, दो गिरफ्तार
ADASHISH DWIVEDI
Oct 22, 2025 16:16:19
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध के शक में की गई थी परशुराम की हत्या,मुख्य आरोपी लवकुश सहित दो गिरफ्तार
हरदोई के थाना बेनीगंज क्षेत्र में दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध के शक में हुई परशुराम की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी लवकुश ने अपने साथी देशराज के साथ मिलकर परशुराम के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त ईंट, दो मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है。
घटना थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत कोथावां से अतरौली मार्ग से बाजीराव पुरवा की ओर जाने वाली सड़क की है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।मृतक की शिनाख्त परशुराम निवासी ग्राम बड़सरा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।मृतक के भाई जागेंद्र की तहरीर पर थाना बेनीगंज में देशराज पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम पचकोहरा,थाना बेनीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों देशराज और लवकुश पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि परशुराम का लवकुश के घर आना-जाना था और लवकुश की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। इसी गुस्से में लवकुश ने देशराज की मदद से परशुराम के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की थी और फरार हो गया था
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी हरदोई ने टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में दहशत पैदा होती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowOct 22, 2025 18:36:08Noida, Uttar Pradesh:अम्बाला (हरियाणा): रेलवे के राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अम्बाला रेलवे स्टेशन का दौरा और निरीक्षण
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowOct 22, 2025 18:36:000
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowOct 22, 2025 18:35:420
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 22, 2025 18:35:240
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 22, 2025 18:34:280
Report
VPVinay Pant
FollowOct 22, 2025 18:34:100
Report
VPVinay Pant
FollowOct 22, 2025 18:33:520
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 18:33:320
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 22, 2025 18:33:150
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 18:32:580
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 22, 2025 18:32:410
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 22, 2025 18:32:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 18:32:120
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 18:31:580
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowOct 22, 2025 18:31:450
Report