Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204101

हाथरस के ब्रज इलाके में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में भक्तों का तांता

SKSumit Kumar
Feb 15, 2026 04:34:55
Hathras, Uttar Pradesh
ब्रज की देहरी हाथरस में महाशिवरात्रि की धूम शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे से मंदिर अपने आराध्य भोलेनाथ का गंगाजल से स्नान कर रहे शिव भक्त फल फूल बेलपत्र और धतूरे से कर रहे भोलेनाथ की पूजा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CRCHANDAN RAI
Feb 15, 2026 05:48:54
Barh, Bihar:बाढ़ में महाशिवरात्रि पर बाढ़ के शिवालयों में सुबह से शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बाढ़ के ऐतिहासिक उमानाथ मंदिर में बिहार के कई जिलों से शिवभक्त सुबह से ही दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं। हजारों श्रद्धालुओ ने गंगा में स्नान कर उमानाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। श्रद्धालु बेलपत्र, भांग धतूरा और फूल भगवान भोले पर अर्पित कर रहे हैं। वहीं कुछ श्रद्धालु गंगाजल और दूध भी भगवान भोले पर चढ़ा रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे से गूंज उठा है। वही शिवरात्रि पर उमानाथ मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने के बावजूद सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं दिखा। मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने के बाद भी लोगों ने दुकान लगा लिया, जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है.
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Feb 15, 2026 05:47:56
Chapra, Bihar:महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब देखने को मिला। बनियापुर में चार किलोमीटर लंबी कतार है, जिलेभर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर, जनता बाजार के ढोरनाथ धाम, मढ़ौरा के शिलानाथ मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर समितियों और पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं—भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा के इंतजाम ताकि किसी को परेशानी न हो। बनियापुर स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर में आस्था का खास उमड़ रहा उत्साह है; चार किलोमीटर लंबी कतार बनी दिख रही है। पूरी जिले में महाशिवरात्रि का माहौल भक्तिमय है।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Feb 15, 2026 05:46:43
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में कांवड़िये की मौत से हड़कंप गंगा घाट से कांवड़ ले कर लौट रहा था अजय बाइक की टक्कर से हुई अजय की मौत इगलास क्षेत्र के गांव मई के पास हुआ हादसा अजय की मौत से परिजनों में मचा कोहराम हाथरस में कांवड़ लेकर से लौट रहे 27 वर्षीय कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई... हादसा इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मई के पास हुआ... मृतक की पहचान हाथरस के कस्बा मुरसान के मोहल्ला व्यापारियान निवासी अजय के रूप में हुई है... अजय गंगा घाट से कांवड़ लेकर लौट रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी... बताया जा रहा है कि बाइक सवार शराब के नशे में था... हादसे के बाद घायल अजय को इलाज के लिए हाथरस के जिला अस्पताल ले जाया गया... जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया... घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया... अजय की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए... घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया..
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 05:46:37
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर में आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सुबह तड़के से ही "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हो गया है। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहाँ हर कोई अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। *​सुरक्षा का घेरा:* जमीन से आसमान तक नजर ​भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, आरएएफ (RAF) और पीएसी (PAC) की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। *​टेक्नोलॉजी का पहरा:* पूरे परिसर में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। *​सादे कपड़ों में तैनाती:* संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी श्रद्धालुओं के बीच मौजूद हैं। ​श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए अलग व्यवस्था ​मंदिर समिति और प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शिव भक्त कांवड़ियों और आम श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक के अलग-अलग मार्ग सुनिश्चित किए हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो। *​चार पहर का पूजन और जलाभिषेक* ​मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का चार पहर का विशेष पूजन और जलाभिषेक होगा। मंदिर में व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हैं और जलाभिषेक का यह सिलसिला देर शाम तक निरंतर जारी रहेगा। *​भक्ति और संकल्प का संगम ​जलाभिषेक करने आए* श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे एक शिवभक्त कांवड़िए ने अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए कहा कि वह इस संकल्प के साथ कांवड़ लाए हैं कि देश और प्रदेश में उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो।
1
comment0
Report
MCManish Chaudary
Feb 15, 2026 05:46:18
Pithoragarh, Uttarakhand:पुरानी बाजार शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़ आज शिवरात्रि के दिन शिव भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए शिवालय मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया है भारी भीड़ उमड़ रही है मंदिरों में पिथौरागढ़ जनपद के जितने भी शिवालय मंदिर हैं वहां पर शिव भक्तों ने शिवजी की पूजा अर्चना करी उनके ऊपर दूध और जल चढ़कर उनकी पूजा करी उनका अभिषेक किया वही मंदिरों में श्रद्धालुओं में महिलाओं और बच्चियों की संख्या ज्यादा देखने को मिली है और वही माता के साथ उनकी बेटियां भी शिव भगवान की पूजा और अर्चना करने आए हैं और छोटी बच्चियों का कहना है कि शाम को जब व्रत पूरा होगा वह व्रत तोड़ेंगे तो उसके बाद वह अच्छे-अच्छे मिठाइयां और अच्छे-अच्छे पकवान व पहाड़ी तोड़ सकरगंद से अपना व्रत तोड़ते हैं
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Feb 15, 2026 05:46:08
Rewari, Haryana:
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 15, 2026 05:45:54
Farrukhabad, Uttar Pradesh:18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह नकल-विहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की सख्त निगरानी होगी। जिले में कुल 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें 6 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती हो चुकी है, और उन्हें केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। डीएम द्विवेदी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, फर्नीचर और शौचालय जैसी सभी सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हर केंद्र पर स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किया गया है, जहां प्रश्नपत्र चार डबल-लॉक अलमारियों में रखे जाएंगे। पहली चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दूसरी केंद्र व्यवस्थापक और तीसरी थाना प्रभारी के पास रहेगी। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्र रखे जाएंगे, और परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र निश्चिंत रहें, पारदर्शी परीक्षा का पूरा इंतजाम है!
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 15, 2026 05:45:23
Haldwani, Uttarakhand:पहाड़ों में मौसम अभी भले ही थोड़ा सर्द हो लेकिन जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ता जा रहा है, इस साल सर्दी के मौसम के बीच भी जंगल में आग लगने की घटनाएं बहुत तेजी से हुई, फायर सीजन 15 फरवरी से शुरू हो रहा है जिसके चलते सभी क्रू स्टेशन को एक्टिव कर दिया गया है और अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं... उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाओं को देखते हुए फायर सीजन 15 फरवरी से शुरू हो जाता है, जिसके चलते जंगलों में फायर लाइन काटने का काम, और सभी क्रू स्टेशन को एक्टिव कर दिया जाता है, इस बार सर्दी के मौसम में भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ी है जिसके चलते फॉरेस्ट कर्मचारी अभी से अलर्ट मोड पर हैं, फॉरेस्ट कर्मचारियों की ट्रेनिंग पहले से ही शुरू कर दी गई थी और हिसाब कर दिया गया है कि जंगल में आग लगने की घटनाओं की जानकारी सबसे पहले मास्टर कंट्रोल रूम में दी जाएगी जिससे आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके, कुमाऊं कमिश्नर ने कहा इस बार ड्राई स्पेल (सूखे की अवधि) बहुत लंबा रहा है लिहाजा जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, कुमाऊं कमिश्नर ने विशेष कर उन जगहों को चिन्हित करने की निर्देश दिए हैं जो जंगलों के आसपास बहुत संवेदनशील हैं, उन्होंने फॉरेस्ट कर्मचारियों को सख्त निर्देश दी है कि यदि कोई जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए, दीपक रावत, कमिश्नर कुमाऊं रेंज अफसरों के मुताबिक अभी जंगलो मे चौकसी बढ़ाई जा रही है, फ़ोर्स कड़ी निगरानी कर रहा है, बटिया, फायर लाइन की सफाई हो चुकी है, हर सम्भव कोशिश जंगलो मे आग की घटनाओ को रोकना है, प्रदीप असगोला, RO फतेहपुर रेंज , फिलहाल फायर सीजन शुरू हुआ और अधिकारी अलर्ट हुए, अब देखना यही है की शुरू से हो रही तैयारियो के बीच हरे भरे जंगलो को आग से बचाने मे वन विभाग इस बार कितना कामयाब रह पाता है,
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 05:39:15
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 05:37:43
Rasra, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि के अवसर पर इस साल भी बलिया जिले के रसड़ा नगर से बालेश्वर मंदिर बलिया तक 54 फीट की शिव कांवड़ यात्रा निकली। रसड़ा लखनेश्वर डीह से शुरू हुई कांवड़ यात्रा 45 किमी की दूरी तय करते हुए जिला मुख्यालय स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। भव्य कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बताया जाता है कि बीते 13 सालों से यह शिव कांवड़ पद यात्रा रसड़ा के प्राचीन मंदिर लखनेश्वर डीह किला से प्रारंभ होकर रसड़ा नगर के विभिन्न मंदिरों से होते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। जगह-जगह किया गया स्वागत लखनेश्वरडीह किला से निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा का लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले शिवभक्त पदयात्रा करते हुए लखनेश्वरडीह किला पहुंचे, जहां से शिवभक्तों ने 54 फीट की कांवड़ को लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 15, 2026 05:36:44
Jaunpur, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि पर त्रिलोचन महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जौनपुर। जिले के जलालपुर क्षेत्र स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। यह प्राचीन शिवधाम क्षेत्र के अत्यंत पुराने मंदिरों में माना जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू रूप में प्रकट हुआ था, जिसके कारण इस स्थान की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है। पौराणिक कथाओं में भी इस धाम का उल्लेख मिलता है और कहा जाता है कि इसका अस्तित्व त्रेतायुग से चला आ रहा है, जिसकी महिमा आज भी अक्षुण्ण बनी हुई है। महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को मंदिर से करीब 500 मीटर पहले ही रोक दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई। मंदिर में दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहा और श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूजा अर्चना करते रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top