204216
हाथरसः अज्ञात चोरों ने घर में बंधी भैंस और दो पड़िया की चोरी
Sasni, Uttar Pradesh:सासनी क्षेत्र के सिताहरी गांव में अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंड़ी काटकर घर में बंधी भैंस और दो पड़िया चुरा ले गए। पशु मालिक जब पशुओं को सुबह चारा डालने पहुंचे तो उन्हें घेर में बंधी भैंस और पड़िया दिखाई नहीं दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित टीकम सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयुष्मान कार्ड के जरिये मुफ्त इलाज: चिरायु योजना पर जोर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र हरियाणा सरकार कर रही है मुफ्त प्रदान किया जाता है। चिरायु हरियाणा योजना (आयुष्मान भारत): इसके तहत पात्र परिवारों को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। लोगों को कहना है कि हम आयुष्मान कार्ड के थ्रू अपना इलाज कर रहे हैं इलाज अच्छे से और है सरकार का एक अच्छी पहल है हमें इतने पैसे नहीं लगा सकते थे लेकिन आप जिस तरह से सरकार ने हमारे आयुष्मान कार्ड बनाए और उसमें हमारा इलाज हो रहा है बहुत अच्छी पहल सरकार ने चला रखी0
0
Report
500 किमी दूर गुरु के आशीर्वाद से विधायक ने गुरु-शिष्य परंपरा निभाई
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं गुरु पूर्णिमा पर जनप्रतिनिधियों ने निभाई गुरु-शिष्य परंपरा गुरु पूर्णिमा पर 500 KM दूर गुरु की शरण पहुंचे नवलगढ़ विधायक बीजेपी के विक्रमसिंह जाखल है नवलगढ़ से विधायक सिरोही के अजारी गांव पहुंच गुरु महादेव नाथ को किया नमन समाधि स्थल पर पूजन, मार्कण्डेश्वर महादेव का किया रुद्राभिषेक पाट नारायण धाम में लिया भोले बाबा का आशीर्वाद विधानसभा की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की बोले— गुरु का सानिध्य जीवन को सही दिशा देता है गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनप्रतिनिधियों में भी अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा और आस्था का विशेष भाव देखने को मिला। कई नेता और जनप्रतिनिधि सैंकड़ों किलोमीटर की यात्रा कर अपने गुरुओं के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसी क्रम में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ से विधायक विक्रम सिंह जाखल भी करीब 500 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर सिरोही जिले के अजारी गांव पहुंचे और अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। विधायक विक्रम सिंह जाखल ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर परम पूज्य ब्रह्मलीन गुरु श्री श्री महादेव नाथ जी महाराज की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए अजारी स्थित उनके समाधि स्थल पर प्रतिमा पूजन एवं वंदन किया। इसके बाद उन्होंने सनातनी वेशभूषा में मार्कण्डेश्वर महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात विधायक ने पाट नारायण धाम, गिरवर पहुंचकर परम पूज्य महाराज भोले बाबा का आशीर्वाद लिया तथा नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि गुरु का सान्निध्य जीवन को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करता है। गुरु के आदर्श और आशीर्वाद ही व्यक्ति को लोककल्याण, सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। गुरु पूर्णिमा पर विधायक का करीब 500 किलोमीटर दूर अपने गुरु की शरण में पहुंचना इस बात का प्रतीक माना जा रहा है कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय जनप्रतिनिधि भी अपनी आध्यात्मिक परंपराओं और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति गहरी आस्था रखते हैं।0
0
Report
सेशन के दौरान राहुल गांधी पर तंज, क्या शब्दों से बदलेगी राजनीतिक धार?
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SHALABH MANI TRIPATHI ON RAHIUL GANDHI / KIREN RIJIJU / SESSION राहुल गांधी को सोच के शब्दों का इस्तमाल करना चाहिए। इसलिए जनता उन्हें वोट नहीं देती है। संसद चल सकता है।0
0
Report
Advertisement
मिल्कीपुर 2027 के लिए नया राजनीतिक नक्शा: बीजेपी बनाम समाजवादी
Ayodhya, Uttar Pradesh:आजादी के बाद हुए चुनावों में इस सीट ने कई राजनीतिक दलों को मौका दिया... जनसंघ...कांग्रेस...सीपीआई...बीएसपी..बीजेपी और समाजवादी पार्टी… सबने यहां अपनी किस्मत आजमाई...मिल्कीपुर ने कभी किसी को निराश नहीं किया....जिसकी हवा चली...मिल्कीपुर ने उसी का साथ दिया मिल्कीपुर का इतिहास गवाह है कि यहां का मतदाता किसी एक दल से स्थायी रूप से कभी नहीं बंधा...यहां का जनादेश समय समय पर बड़े बड़े सूरमाओं को चौंकाता रहा है...1967 से लेकर 2025 के उपचुनाव तक... मिल्कीपुर ने हर पार्टी को परखा भी है और सबक भी सिखाया है...2025 के उपचुनाव में बीजेपी की जीत ने भले ही समीकरण बदल दिए हों...लेकिन 2027 का आम चुनाव बिल्कुल नए मुद्दों और उम्मीदों पर लड़ा जाएगा... 2025 के उपचुनाव में बीजेपी ने 60 हजार से ज्यादा वोटों से प्रचंड जीत दर्ज करके 2024 की लोकसभा हार का हिसाब तो चुकता कर दिया...लेकिन 2027 का आम चुनाव एक नई कसौटी होगा..क्या समाजवादी पार्टी अपने पीडीए कार्ड और अवधेश प्रसाद के प्रभाव के सहारे दोबारा वापसी कर पाएगी? या फिर बीजेपी का विकास और सामाजिक समीकरणों का किला अजेय बना रहेगा?0
0
Report
गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने किया प्रदर्शन पूजन
Bbrasi, Uttar Pradesh:गुरु पूर्णिमा पर्व पर बाबा कीनाराम धाम में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक लिया आर्शीवाद। चहनिया । महाकापालिक अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जन्मस्थली तपोस्थली रामगढ़ में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर धाम में बुधवार को श्रद्धालुओं ने बाबा कीनाराम का आरती, हवन पूजन कर मत्था टेक आशिर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात दुर दराज जनपद व गैर जनपदों से आये हजारो श्रद्धांलुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। क्षेत्रीय व दुर दराज से आये सांस्कृतिक गायक कलाकारों द्वारा विधिवत रामचरितमानस रामायण भजन, कीर्तन व अन्य गीत संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।गुरु पूर्णिमा पर अपने आराध्य गुरु अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के तपोभूमि जन्मस्थली पर आये श्रद्धांलुओं ने बाबा कीनाराम को मस्तक झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा को अपने गुरु के रूप में पूजते है । इस दौरान बाबा कीनाराम जन्मोत्सव कार्यक्रम संचालक धनंजय सिंह कहा की गुरु वह दिव्य प्रकाश है जो अज्ञान के अंधकार को दूर ज्ञान संस्कार और सफलता का मार्ग दिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही जीवन को सही दिशा और उद्देश्य से मिलता है। अच्छे कर्म व सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी से हमेशा प्राप्त होती रहती है। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा शाम तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा । बाबा कीनाराम मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया गुरुपूर्णिमा पर भक्तो द्वारा बाबा की गद्दी, तपासन, तथा मूर्ति का फुल मालाओ से श्रृंगार किया जाता है ,भक्तो के सुविधा के लिए शीतल जल की व्यवस्था सुचारु रूप से की गयी है। मठ में आये हुए श्रद्धांलुओं की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बलुआ थाना की पुलिस तैनात रही।इस दौरान मुख्य रूप से लोकनाथ महाविद्यालय संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह,मेजर अशोक सिंह, प्रभु नारायण सिंह लल्ला,अभय कुमार पीके, मुकेश साहनी, अशोक कुशवाहा, दिनेश सोनकर, रितेश पांडेय, आदि लोग मौजूद रहे।0
0
Report
सूरत की पहली मंजिल पर बाल्टी से सामान पहुंचाने वाली अनोखी दुकान वायरल
Noida, Uttar Pradesh:श्ल मीडिया पर सूरत की एक अनोखी दुकान ka video तेजी से वायरल हो रहा है... वीडियो में दुकान पहली मंजिल पर बनी हुई नजर आती है... और ग्राहकों तक सामान पहुंचाने के लिए दुकानदार बाल्टी ka इस्तेमाल करता है। पहली मंजिल पर अनोखी दुकान। बेल बजाते ही बाल्टी में आता सामान।0
0
Report
Advertisement
ताजगंज में बारिश से नाले में सड़क डूबी, मकानों में दरार, आपदा की आशंका
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग थाना ताजगंज क्षेत्र के नवादा पातीराम बगीची में बारिश से हुआ हादसा देर शाम हुई बारिश से ताजगंज क्षेत्र में नाले में समाई सड़क नाले की बाउंड्री सहित नाले में समाई पूरी सड़क कई मकान में आई दरारें क्षेत्रीय लोग आए दहशत में क्षेत्रीय लोगों का कहना लगातार जमीन में रिस रहा है पानी हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा कपिल अग्रवाल0
0
Report
औरैया में डेढ़ साल की बच्ची नाले में गिरकर मौत, परिजन विलाप
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। किराये की कॉस्मेटिक दुकान पर मां के साथ गई डेढ़ वर्षीय दृष्टि खेलते-खेलते दुकान के बाहर खुले नाली तक पहुंच गई। वहां मौजूद किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी और वह नाले में गिर गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई न देने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मासूम नाले में पड़ी मिली। आनन-फनानी में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि घर में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची के शव को घर ले गए। गौरतलब है कि 17 जुलाई को भी मोहल्ला नारायनपुर में तीन वर्षीय रोशन की नाले में गिरने से मौत हो गई थी।0
0
Report
निराश्रित महिला पेंशन सत्यापन में भारी गड़बड़ी, मृतक और अपात्र पाए गए
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन के लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन में मिला बड़ा गड़बड़ झाला ... बड़ी संख्या में मिली मृतक और अपात्र निराश्रित महिला (विधवा) भौतिक सत्यापन में 404 निराश्रित महिला( विधवा ) मिली दस्तावेजों में मृतक ...58 महिला मिली अपात्र .. सर्वाधिक 97 मृतक मिली असमोली विकास खंड में ...सबसे अधिक 21 अपात्र लाभार्थी मिली बवराला विकास खंड में । समाज कल्याण विभाग ने जनपद में निराश्रित महिला विधवा पेंशन का लाभ ले रही 37022 लाभार्थी महिलाओं का कराया था भौतिक सत्यापन । समाज कल्याण विभाग मृतक महिलाओं के परिजनों और अपात्र महिलाओं से पेंशन की धनराशि की वापसी कराए जाने की कार्यवाही में जुटा । उत्तर प्रदेश सरकार निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता देती है । यह राशि हर तीन महीने (तिमाही) में ₹3,000 सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में 28.71 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने 28.71 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान रोही गुड़िया क्षेत्र से जनाब अली को 28.71 ग्राम अवैध हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ टिब्बी थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच तलवाड़ा थाना प्रभारी राजपाल सिंह कर रहे हैं।0
0
Report
ओसवाल में मोर्चरी धरना: निर्माणाधीन मकान ढहाने की मांग पर हंगामा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ओसवाल नगर इलाके में निर्माणाधिन मकान के विवाद में हुई बुजुर्ग सागरमल मेहता की हत्या के मामले में जैन समाज के लोगों ने मोर्चरी में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने आरोपी के निर्माणाधीन मकान को तोड़ने की मांग की। करीब 4 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद यूडीए प्रशासन हरकत में आया। यूडीए के अधिकारियों की टीम पूरे दल बल के साथ ओसवाल नगर स्थित निर्माणाधीन मकान पर पहुंची। जहां उन्होंने अवैध रूप से किए गए निर्माण को चिन्हित कर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद मोर्चरी में धनरे पर बैठे लोग शांत हुए। वही अन्य मांगों पर प्रशासन से वार्ता का दौर जारी है।0
0
Report
पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के बयान पर कहा: जनता उनसे खुश नहीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "...वे अपनी बार-बार की हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि जनता उनसे खुश नहीं है। हर हार के बाद, निराशा में, उनके पास झूठ और धोखे के अलावा कहने के लिए कुछ नहीं बचता..."0
0
Report
Advertisement
Hyderabad के Miyapur में खुला मैनहोल से बुजुर्ग लापता, खोज जारी
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: We had alerted residents over the past 10 days that underground drainage work was in progress and advised them to be cautious, -Colony Secretary Narayan Rao told Zee Media shared night situation videos night he recorded with Zee Media.. A tragic incident was reported in Hyderabad's Miyapur on Tuesday night at around 8:30 pm, when an elderly man allegedly fell into an open manhole near the Vaishali Nagar Railway Underpass and went missing. The victim has been identified as Balaiah, a resident of Prem Nagar, Hafeezpet. Police, HYDRAA, GHMC and NDRF teams rushed to the spot and launched an intensive search operation to trace him. Rescue personnel are carrying out a ground level search in the drainage channel. According to officials, the incident occurred at a location where nala repair and underground drainage works were underway.0
0
Report
आगरा के जगनेर तालाब में दो सगी बहनों की दर्दनाक डूब मौत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर आगरा के जगनेर में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, घटना थाना जगनेर क्षेत्र के ग्राम बरिगवां खुर्द की, पशु चराने गई थीं बच्ची तालाब किनारे हुआ हादसा। ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। 12 वर्षीय पूनम और 8 वर्षीय ट्विंकल की डूबने से हुई मौत। हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसीपी खेरागढ़ प्रीता सिंह ने घटना की पुष्टि की। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, कानूनी कार्रवाई जारी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी।0
0
Report
जालौन में चोरी का पर्दाफाश, तीन नाबालिग गिरफ्तार, सोने-चाँदी समेत मोबाइल बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोरी के माल के साथ तीन नाबालिगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीनों पर चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप, पुलिस ने नाबालिकों के कब्जे से 20 हजार 500 रूपए कैश किया बरामद, पकड़े गए आरोपियों के पास से 6 सोने की अंगूठी , 1 चांदी का कड़ा और 1 एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद, बरामद माल की कुल कीमत 4 लाख 3 हजार रुपए बताई जा रही, जालौन की कोंच कोतवाली पुलिस ने मलंगा पुलिया के पास से की गिरफ्तारी。0
0
Report
Advertisement
