icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
Govind ChauhanGovind ChauhanFollow14 Apr 2025, 07:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर नगर निगम सामान्य सभा: शुल्क कटौती और मुखर्जी नाम पर ग्राउंड

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर – जगदलपुर नगर निगम में गुरुवार को सामान्य सभा का आयोजन हुआ, इस दौरान पक्ष विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला, सामान्य सभा की बैठक में टाउन हॉल का शुल्क 35 हजार से घटाकर ढाई घंटे से कम के सामाजिक और जनहित कार्यक्रमों के लिए 10 हजार रुपये प्लस सफाई और लाइट शुल्क किया गया है, इसके अलावा होर्डिंग-विज्ञापन की दरों में कमी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर सिटी ग्राउंड का नाम रखने और उनकी भव्य प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ, दुकानों की नीलामी को लेकर भी सहमति बनी, वहीं कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि बहुमत के दम पर अपने हित के प्रस्ताव पारित किए गए और पुनः निविदा की मांग अनसुनी की गई, विपक्ष का आरोप है कि महिला पार्षदों को राशन कार्ड और पेंशन जैसे मुद्दे उठाने का मौका नहीं मिला, विपक्ष ने चेतावनी दी है कि सदन में आवाज नहीं सुनी गई तो वे जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेंगे।
0
0
Report

बेटे के सामने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या: नजीराबाद में चार युवकों पर केस

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में दबंगों के हौसले बुलंद. भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के शुक्ला गाँव में हत्या, बेटे के सामने पिता की धारदार हथियारों से हत्या. पुरानी रंजिश को लेकर की पिता की हत्या. खेत में पानी देने पहुंचा था मृतक धुर सिंह. पूर्व सरपंच गणपत गुर्जर के चार बेटों ने दिया वारदात को अंजाम. बेटे के सामने ही पिता को उतार दिया दबंगों ने मौत के घाट. बेटा बाप को पीटते देखता रहा और डर की वजह से कुछ कर नहीं पाया. बाद में बेटे ने आसपास से लोगों को बुलाकर मदद मांगी लेकिन तब तक हो चुकी थी हत्या. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नजीराबाद थाना पुलिस. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा और वहां से पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस अधीक्षक देहात पंकज कुमार पांडे ने बताया कि मृतक किसान के बेटे द्वारा पुलिस को दी गई थी सूचना. सूचना में बताया कि उसके पिता धुर सिंह को गांव के ही चार युवकों ने चोट पहुंचाकर मौत के घाट उतारा है. सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, सबूत जुटाए, उसके आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है. एसपी देहात के मुताबिक 2024 में भी हुआ था दोनो पक्षों में विवाद. मृतक के परिजनों की हत्या के जुर्म में आरोपी पक्ष के लोग जेल में बंद हैं. विवाद के बाद से दोनों पक्षों में बनी रहती थी तनाव की स्थिति. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.
0
0
Report

समस्तीपुर के भीरार में विवाहिता का शव पंखे से लटका, हत्या की आशंका से जांच

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के भीरार गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान सालेपुर पंचायत के भीरार गांव, वार्ड संख्या 12 निवासी सोनू कुमार पासवान की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी मिथुन कुमार और सुरेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं, मृतका की नानी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के सल्हातु में जनजातीय गोष्ठी: जनसंख्या परिसीमन पर चर्चा

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - जनसंख्या परिसीमन भूमि एवं भाषा संस्कृति पर एकदिवसीय गोष्ठी। अखिल भारतीय सरना समाज के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम एक दिवसीय गोष्ठी में जनजातीय समुदाय के लोगों ने मुखर होने का काम किया है। इसको लेकर खूंटी जिले के सालेहातु गाँव में भारी संख्या में रुढ़ीवादी समुदाय के लोग उपस्थित हुए। जनसंख्या आधारित परिसीमन को लेकर जातिगत स्थिति भाषा संस्कृति पर वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर जनजातीय समुदाय के द्वारा भूमि एवं भाषा संस्कृति जनसंख्या के आधार पर एकदिवसीय गोष्ठी में ट्राईबल यानि पुरातन काल से अपनी पूर्वजों की संस्कृति को माननेवाले को ही आदिवासी कहा गया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए। मौके पर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासी वही है जो आदिकाल से मानते आ रहे संस्कृति जो पूर्वजों के बताए मार्ग को बरकरार रखा हो। उसकी पहचान ही आदिवासी है। जो उस संस्कृति का है ही नहीं तो आदिवासी कैसे कहा जा सकता है। आदिवासी शब्द को धर्मनही लिया गया है। उसकी पुरातन संस्कृति, जीवन पद्धति ही आदिवासी की पहचान है। कड़िया मुण्डा ने कहा कि हमारी प्राचीनतम संस्कृति ही हम आदिवासियों का धर्म है जिसे बचाकर रखना है। बाईट - अर्जुन मुण्डा पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड। कड़िया मुण्डा पूर्व उपाध्यक्ष लोकसभा।
0
0
Report

दुद्धी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा, 18 वर्षीय मजदूर की मौत

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दरअसल, पूरा मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव का है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला लोहे का फार्मा और कंप्रेसर मशीन लादकर दुद्धी से बीजपुर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैक्टर पुलिया को तोड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर सवार करीब 18 वर्षीय मजदूर बाबूलाल दर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सोना बच्चा और रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव की है।
0
0
Report
Advertisement

चांदपुर आरटीओ चेकपोस्ट के वायरल वीडियो पर आरटीओ ने आरोपों को निराधार बताया

Alirajpur, Madhya Pradesh:चांदपुर आरटीओ चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर आरटीओ का बयान, आरोपों को बताया निराधार! आलीराजपुर जिले के चांदपुर आरटीओ चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अब आरटीओ अधिकारी का बयान सामने आया है。 आरटीओ कृतिका मोहटा ने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित ट्रक चालक का 500 रुपये का चालान काटा गया था। अधिकारी के अनुसार, ट्रक चालक चालान की राशि जमा नहीं करना चाहता था, जिसके चलते उसने अवैध वसूली के आरोप लगाए। आरटीओ अधिकारी ने चालान की रसीद होने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में कहीं भी यह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है कि आरटीओ चेक पोस्ट पर अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे हैं।
0
0
Report

आवासीय योजना से NRIs: जयपुर में B2 बायपास पर लग्जरी फ्लैट्स की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:आवासन मंडल से बड़ी खबर मंडल जयपुर में ला सकता है एक और NRI योजना B2 बायपास पर खाली कराई जमीन पर है तैयारी अप्रवासी भारतीयों के लिए आवासीय योजना की तैयारी इस भूमि पर बहुमंजिला लग्जरी फ्लैट्स बनाने की है तैयारी पिछले दिनों हुई थी मंडल की प्रोजेक्ट कमेटी की बैठक बैठक में भूमि के इस हिस्से को लेकर किया था फैसला ग्रुप हाउसिंग के तौर पर आरक्षित करने का किया था फैसला भूमि का यह हिस्सा B2 बायपास व टोंक रोड पर है स्थित दुर्गापुरा की तरफ के हिस्से में योजना लाने की है तैयारी प्रवासी राजस्थानी दिवस पर की जा सकती है इसकी घोषणा राज्य सरकार यह योजना लाने की कर सकती है घोषणा 10 दिसंबर को इस दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम जानकार सूत्रों के अनुसार 4 से 5 करोड़ रुपए लागत के फ्लैट्स बनना है प्रस्तावित जिम,स्वीमिंग पूल,हर फ्लैट के लिए 3 फोर व्हीलर पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाएं योजना में विकसित करना है प्रस्तावित गत अप्रेल व मई में यह कुल 36 बीघा भूमि कराई थी खाली आवासन मंडल ने विभिन्न निर्माण हटाकर कराई थी खाली हालांकि इस भूमि का मामला फिलहाल हाई कोर्ट में है लंबित
0
0
Report

पन्ना में तेज रफ्तार बस पलटने से एक परिवार समेत छह घायल

Panna, Madhya Pradesh:यात्र्री बस पलटी , एक परिवार के 3 सदस्यों के साथ लगभग आधा दर्जन घायल , जिला अस्पताल में इलाज जारी पन्ना में तेज रफ्तार के चलते एक सड़क हादसा हो गया । पन्ना से दमोह की ओर स्टेट हाई वे 55 पर जा रही हजारी बस सर्विस की यात्री बस, क्रमांक MP-34 P-0193, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंटवा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। ​हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें पन्ना से अमानगंज जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। घायल महिला प्रेम बाई ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और अचानक पलट गई। हादसे के बाद कई यात्री बाहर निकल आए, लेकिन उनकी 17 वर्षीय बेटी रागिनी अहिरवार सीट के नीचे दब गई, जिसे लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। रागिनी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके पिता 48 वर्षीय नंदलाल अहिरवार के पैर और माता 40 वर्षीय प्रेम बाई के हाथ में चोट लगी है। ​सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल बस पलटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बांधवगढ़ में बाघ मौतों का सिलसिला जारी, मानपुर बफर में नर बाघ शव मिला

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मानपुर बफर परिक्षेत्र का है, जहां नियमित वन गश्ती के दौरान एक नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत बाघ की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष बताई गई है। जानकारी के अनुसार, मानपुर बफर परिक्षेत्र के बिजौरी सर्कल अंतर्गत देवरी-बी बीट में दोपहर बाद पैदल गश्ती के दौरान बीट प्रभारी एवं सुरक्षा श्रमिक ने सबसे पहले बाघ का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही सहायक संचालक मानपुर और वन परिक्षेत्र अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से हुई सर्चिंग राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत घटनास्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा एवं साक्ष्य संरक्षण की कार्रवाई की गई। शहडोल से बुलाए गए डॉग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर और वन विभाग के मैदानी अमले की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग की गई।
0
0
Report

चांद मियां के मकान पर तोड़फोड़ की चेतावनी, तीन दिन का अल्टीमेटम

Vidisha, Madhya Pradesh:चांद मियां के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पीआईसी की बैठक में उठा मामला, तीन दिन का अल्टीमेटम विदिशा। शहर में तीन नाबालिग बच्चियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच अब आरोपी चांद मियां के मकान को लेकर भी नगर पालिका में कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। गुरुवार को पुरानी नगर पालिका भवन में पीआईसी (प्रेसीडेंट इन काउंसिल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान चांद मियां के मकान को गिराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में मौजूद पार्षदों ने मकान के निर्माण की अनुमति नहीं होने की बात कही। साथ ही संबंधित भूमि को नजूल की जमीन बताया गया। पार्षदों के अनुसार, नगर पालिका की ओर से पूर्व में भी कई बार मकान मालिक को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। बैठक में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम अल्टीमेटम देने की बात सामने आई है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मकान के संबंध में नियमानुसार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इस मुद्दे को लेकर सदस्यों ने अपनी राय रखी। अब सबकी नजर नगर पालिका की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।
0
0
Report
Advertisement

शाजapur में गौवंश के अवैध परिवहन पर पकड़, लोडिंग वाहन सहित चालक गिरफ्तार

Shajapur, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर के समीप टुकराना जोड़ पर गौवंश के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है. गौरक्षा संगठन के सदस्यों ने सूचना मिलने पर एक लोडिंग वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को रोकने के बजाय तेज गति से भगाने लगा. इसके बाद गौरक्षकों ने वाहन का पीछा किया और भैरव डूंगरी के समीप उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर वाहन में दो गौवंश भरे हुए मिले, जिन्हें अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था. गौरक्षा सेना के लोकेश दड़िया ने बताया कि संगठन के सदस्यों को सूचना मिली थी कि एक लोडिंग वाहन में गौवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर टुकराना जोड़ के समीप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से भगाने लगा. इसके बाद संगठन के सदस्यों ने वाहन का पीछा किया और भैरव डूंगरी के समीप उसे रोक लिया. वाहन की जांच करने पर उसमें दो गौवंश मिले. बताया जा रहा है कि गौवंश को लोडिंग वाहन में भरकर इंदौर के रास्ते बुरहानपुर ले जाया जा रहा था. मामले की सूचना मिलने पर लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोडिंग वाहन को जब्त कर दोनों गौवंश को बरामद किया. लालघाटी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक दयाराम परमार निवासी बिचौली हफ्सी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से गौवंश के परिवहन और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

जबलपुर ATS ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में तीन अफगानी संदिग्ध गिरफ्तार

Jabalpur, Madhya Pradesh:एटीएस जबलपुर ने गुरुवार की दोपहर को तीन संदिग्ध अफगानी को पकड़ा है। जिन्हें कि कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्धों को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी सभी के नाम और पहचान को गुप्त रखा गया है। गुरुवार की दोपहर को एटीएस की टीम ने तीनों अफगानियों को मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जिन्हें कि बाद में कोर्ट में पेश किया गया। बता दे कि इससे पहल फर्जी पासोपोर्ट मामले में 6 अफगानियों को पकड़ा गया था। ये सभी लोग शहर के छोटी ओमती से लगे इलाके में रहा करते है। एटीएस से जुड़े सूत्र बताते है कि संदिग्ध अफगानी फर्जी पासपोर्ट और वीजा के साथ जबलपुर में लंबे समय से रह रहे थे। अफगानिस्तानी दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। एटीएस यह भी पता कर रही है कि भारत के अंदर ये संदिग्धियों कैसे प्रवेश किया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top