icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करनाल में 48 परीक्षा केंद्रों में HCS परीक्षा आज, सुरक्षा-तैनाती कड़ी

Karnal, Haryana:करनाल में 48 परीक्षा केंद्रों पर आज एचसीएस परीक्षा आयोजित की जा रही । परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षार्थी पहली पारी के लिए सुबह 8:30 से 9:50 बजे तक और दूसरी पारी के लिए दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। करनाल में एग्जाम को लेकर करनाल के डीसी आनंद शर्मा एसपी नरेंद्र बजरानिया और एडीसी राहुल लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं हर एग्जाम सेंटर के आसपास डायल 112 की टीम भी तैनात की गई है जितने भी कोचिंग सेंटर हैं उनको बंद कर दिया गया है और में फोटो स्टेट की दुकान भी बंद है हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है। इस परीक्षा के लिए पूरे जिले को अलग सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। एग्जाम के लिए 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर परीक्षा केंद्रों की दूरी और दिशा के संबंध में जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। एसबीएस ,स्कूल खालसा कॉलेज ,प्रताप स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल ,डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। टीमें परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और डायल-112 की सभी टीमों को इस ड्यूटी से जोड़ा गया है। वहीं परीक्षा देने आए कैंडिडेट ने बताया कि यहां पर बहुत अच्छे इंतजाम किए गए हैं एंट्री शुरू हो चुकी है अब आगे जाकर पता चलेगा कि कैसा एग्जाम होता है
0
0
Report

हरियाणा में HCS प्रारम्भिक परीक्षा आज शुरू, सुरक्षा कड़े इंतजाम

Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा में आज 26 अप्रैल 2026 को हरियाणा सिविल सेवा यानी HCS की प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रदेशभर में इस परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं。 HCS प्रारम्भिक परीक्षा में पूरे हरियाणा से 93,696 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के 8 जिलों में कुल 337 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं。 यमुनानगर जिले की बात करें तो यहां कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है, वहीं भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। हर अभ्यर्थी की सख्ती से जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके。 वहीं पर दूसरे जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों के अंदर एक जोश देखा गया कि वह एचसीएस की परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी परीक्षा दी है और इस बार उनकी परीक्षा अच्छी जाएगी जिसको लेकर उनके अंदर एक एक्साइटमेंट है। हमारी पुलिस अधीक्षक खुद परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा करवाई जाएगी। हमारी कोशिश है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल बना रहे। सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। उनका कहना है कि केंद्रों के आसपास ना तो बैठने की उचित व्यवस्था है और ना ही पार्किंग की सुविधा, जिससे उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हम बच्चों के साथ आए हैं, लेकिन यहां बैठने या गाड़ी खड़ी करने की कोई व्यवस्था नहीं है, काफी परेशानी हो रही है। कुल मिलाकर, प्रशासन जहां परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है, वहीं व्यवस्थाओं को लेकर कुछ कमियां भी सामने आई हैं। अब देखना होगा कि दिनभर चलने वाली इस परीक्षा को प्रशासन कितनी बेहतर तरीके से संपन्न कर पाता है。
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग: पेट्रोल-डीजल किल्लत से आमजन परेशान, पंपों पर लंबी कतारें

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त हो जाने के कारण उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है, जिससे शहर में ईंधन संकट गहरा गया है। जो पेट्रोल पंप अभी खुले हैं, वहां वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। खासकर रोज़मर्रा के कामकाज पर निर्भर लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति में कमी आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से कई पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
0
0
Report

हाई अदालत के आदेश से रजरप्पा मंदिर का पुनर्विकास, बरसात से पहले सुरक्षा कदम तेज

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा और सौंदर्य करण पर हाईकोर्ट सख्त, आगामी मानसून से पहले भैरवी नदी के डेंजर जोन में ब्रेकेडिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए ताकि अप्रिय हादसों को रोका जा सके। नदी के डेंजर जोन में ब्रेकेडिंग का कार्य को प्राथमिकता पर रखा गया है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह कार्य बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में पूरा करना अनिवार्य है। बरसात के मौसम में उफनती भैरवी और दामोदर नदी के तेज बहाव में अबतक कई अप्रिय हादसे हो चुके हैं और कई जान माल की नुकसाने भी हो चुकी है। रामगढ़ के डीसी समेत जिले के कई आला अधिकारियों ने रजरप्पा मंदिर परिसर में स्थल निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद रजरप्पा मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास के लिए प्रशासन ने 254 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया है। अब मंदिर क्षेत्र अधिक व्यवस्थित और खुला नजर आएगा। नया बस स्टैंड और सुव्यस्थित पार्किंग, इंट्री और निकास द्वार, नदी के पास घाटों का निर्माण, विस्थापित दुकानदारों के लिए व्यवस्थित दुकानों का निर्माण किया जाना है। रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने स्पष्ट किया कि पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा है। सभी संबंधित विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तय समय-सीमा के भीतर योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया है। निश्चित रूप से इन कार्यों के पूरे होने पर रजरप्पा न केवल एक धार्मिक केंद्र के रूप में सुरक्षित होगा, बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी इसकी सुंदरता निखरेगी।
0
0
Report
Advertisement

बुंडू अस्पताल: गर्भपात के नाम पर रिश्वत माँगने का वीडियो वायरल

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के बुंडू अनुमंडल अस्पताल से घूस लेने के आरोप का मामला सामने आया है. लेबर रूम में तैनात एएनएम नर्स प्रमिला कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने गर्भपात कराने के नाम पर एक महिला के परिजनों से छह हजार रुपये की मांग की. बताया जा रहा है कि पैसे लेने के बाद ही इलाज की प्रक्रिया पूरी की गई और देर रात महिला को छुट्टी दे दी गई. पीड़ित परिवार उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है, जो फिलहाल बुंडू में रह रहा था. परिजनों के मुताबिक, महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां इलाज से पहले पैसों की मांग की गई. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें कथित तौर पर पैसे मांगने की बात सामने आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंडू अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अविनाश सोय ने नर्स को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें लेबर रूम से हटा कर ओपीडी में तैनात कर दिया गया है. वहीं एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है और वे खुद इसकी जांच कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा है कि अगर आरोप सही पाए गए, तो सख्त कार्रवाई तय है.
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव: दुर्गा चौक पर जन्मदिन पार्टी में चाकूबाजी, एक युवक घायल

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के दुर्गा चौक क्षेत्र में देर रात बर्थ डे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। केक काटने के दौरान शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक अपने साथी शोएब खान का जन्मदिन मनाने के लिए दुर्गा चौक पर इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान अनूप सोनी का अन्य युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पहले बेल्ट से मारपीट की गई, जिसके बाद दो युवकों ने अनूप पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चाकूबाजी करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
0
0
Report

अमेठी- गौरीगंज रिर्जव परेड: 194 आरक्षी पासिंग आउट, जवानों में जोश

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- गौरीगंज रिर्जव पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का हुआ आयोजन, दीक्षांत परेड समारोह कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक इंट्रेलीजेंश उपेंद्र कुमार अग्रवाल, 194 रिक्रूट आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा, पुलिस महानिरीक्षक को दी सलामी, सभी प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु बने पूर्ण रूप से जवान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को किया गया जायेगा सम्मानित, परेड के दौरान कड़ी धूप के बीच पुलिस जवानों में दिखा जोश व काफी उत्साह, दीक्षांत परेड समारोह में डीएम,सीडीओ व प्रशिक्षु जवानों के परिजन रहे मौजूद,
0
0
Report

मथुरा में CO आशना चौधरी की कार्रवाई: गेस्ट हाउस पर छापा, 7 गिरफ्तार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में देह व्यापार के खिलाफ CO आशना चौधरी की बड़ी कार्रवाई, गेस्ट हाउस पर छापा, 7 गिरफ्तार मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामला मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके का है, जहां आरएस गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और गेस्ट हाउस संचालकों की भूमि की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ASP आशना चौधरी ने बताया कि जनपद में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में भी सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

AI से नकल की कोशिश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में हाई-टेक गिरोह का भंडाफोड़

Kanpur, Uttar Pradesh:Kanpur होमगार्ड परीक्षा में बड़ी धांधली का खुलासा, AI तकनीक के इस्तेमाल से नकल की कोशिश नाकाम बी.एन.एस.डी. इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पुलिस ने हाई-टेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। परीक्षा के दौरान ए.आई. (AI) तकनीक और मिनी पॉकेट प्रिंटर के जरिए पेपर हल करने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने संदीप चंद्र विश्वकर्मा नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से सील्ड प्रश्न-पुस्तिका बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी एन.सी.सी. कक्ष में बैठकर मोबाइल से प्रश्न-पत्र की फोटो खींचकर ए.आई. (AI) के माध्यम से उत्तर प्राप्त कर रहा था और उन्हें मिनी पॉकेट प्रिंटर से निकाल रहा था। इन उत्तरों को परीक्षा कक्ष संख्या-21 में मौजूद एक परिचित अभ्यर्थी की ओ.एम.आर. शीट भरवाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। जांच में पाया गया कि आरोपी संदीप और उसके साथी निर्मल कुमार के नाम स्कूल के आधिकारिक ड्यूटी चार्ट या जिलाधिकारी कार्यालय की सूची में नहीं थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अखिलेश यादव नामक व्यक्ति ने बुलाया था। पुलिस ने मौके से मोबाइल और एक मिनी पॉकेट प्रिंटर जब्त कर लिया है। मामले में तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है: अखिलेश सिंह यादव,निर्मल कुमार संदीप चंद्र विश्वकर्मा कर्नलगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा।
0
0
Report

रायबरेली के मुख्य बाजार में देर रात पेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर: रायबरेली शहर के मुख्य बाजार में देर रात एक पेंट की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। यह दुकान कोतवाली क्षेत्र के रिफॉर्म क्लब के सामने है। न्यू भारत पेंट नाम की इस दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान मालिक फैज खान के मुताबिक, वह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top