204101
हाथरसः मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
Tehra, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रग्घा फाटक बगीची का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस औरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैकुंठपुर में सुशासन तिहार 2026: शिविर से 514 आवेदनों में 72 मौके पर निस्तारण
एंकर: सुशासन तिहार 2026 के तहत कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत के ग्राम सोंस में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया… जहां कनेर और आम के पेड़ों की छांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं… और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया… VO-1: भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे… आयुष विभाग द्वारा पानकम यानी शीतल पेय की व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को राहत मिली… VO-2: बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और श्रम कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की… साथ ही अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए… VO-3: कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं… कई आवेदनों को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सौंपकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए… कलेक्टर ने किसानों से एग्रीस्टेक पंजीयन कराने, नैनो यूरिया अपनाने और मृदा परीक्षण कराने की अपील की… VO-4: शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई… हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, पोषण आहार बॉक्स, श्रमिक पंजीयन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मछली जाल और आइस बॉक्स का वितरण किया गया… स्वास्थ्य विभाग ने शुगर और बीपी की जांच की, वहीं पशुपालन और पुलिस विभाग ने भी जागरूकता अभियान चलाया… VO-5: जनपद पंचायत सीईओ ए. पन्ना के मुताबिक शिविर में कुल 514 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 72 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया… एंकर आउट्रो: कुल मिलाकर, सुशासन तिहार के इस शिविर ने ग्रामीणों को न सिर्फ योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में भी एक मजबूत पहल साबित हुआ…0
0
Report
गैस एजेंसी पर 22 लाख 84 हजार का भारी जुर्माना: लाइसेंस खतरे में?
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले कलेक्टर न्यायालय ने एक गैस एजेंसी संचालक पर 22 लाख रुपए से अधिक का भारी जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई उपभोक्ता शिकायतों और जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद की गई है. मामला गंगा इंडियन गैस एजेंसी से जुड़ा है, जिसकी शिकायत पिछले साल जुलाई महीने में सामने आई थी. उपभोक्ता ने आरोप लगाया था कि उसे गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं की जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद उसके खाते से सिलेंडर की एंट्री हो रही थी और सब्सिडी के मैसेज लगातार मिल रहे थे. शिकायत के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ गैस एजेंसी पर छापा मारा, जहां जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं. अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को उनके घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के बजाय गोदाम से ही वितरण कर रहा था, और इसके बावजूद डिलीवरी चार्ज भी वसूला जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है. जांच में यह भी सामने आया कि गैस गोदाम के स्टॉक में बड़ा अंतर था. करीब 150 से ज्यादा सिलेंडर स्टॉक से गायब पाए गए. इसके अलावा लगभग 800 सिलेंडरों से जुड़ी राशि, जो 22 लाख 83 हजार 984 रुपए होती है, अनियमित रूप से दर्ज पाई गई. इन्हीं तथ्यों के आधार पर मामला कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने गैस एजेंसी को 22 लाख 83 हजार 984 रुपए शासन के खजाने में जमा करने का आदेश दिया है. आदेश में साफ कहा गया है कि यदि तय समय में राशि जमा नहीं की गई, तो एजेंसी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण भी शामिल हो सकता है. एजेंसी प्रबंधक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि जांच के दौरान स्टॉक का सही आकलन नहीं किया गया, क्योंकि उस समय सिलेंडर वितरण के लिए बाहर भेजे गए थे. उन्होंने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करेंगे.0
0
Report
हापुड़ में अंधविश्वास का काला चेहरा बेनकाब, तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ में अंधविश्वास के एक ऐसे काले चेहरे का पर्दाफाश हुआ है, जिसने मानवता और मर्यादा दोनों को शर्मसार कर दिया है.. फिलहाल, पुलिस ने तांत्रिक और अमन समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया है.. लेकिन सवाल वही है कि 21वीं सदी में भी समाज कब तक ऐसे खौफनाक अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ा रहेगा0
0
Report
Advertisement
खूँटी में पेशा कानून को लेकर ग्रामप्रधानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
Khunti, Jharkhand:खूँटी में पेशा कानून को लेकर बड़े मामले सामने आ रहे हैं। झारखंड में लागू पेशा कानून को लेकर ग्रामप्रधानों और पड़हा राजाओं ने झारखंड पंचायती राज विभाग के पूर्व निदेशक निशा उराँव की अगुवाई में आज उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने खूँटी में पेशा कानून के मनमानी की बात को लेकर जानकारी दी और इसपर संज्ञान लेने को कहा। वहीं उन्होंने कर्रा प्रखंड में ग्रामप्रधान को निर्देशित किए जाने को लेकर विषय रखी।0
0
Report
नायब सैनी ने नांदेड़ के लिए तीर्थ ट्रेन रवाना की
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नांदेड साहिब के लिए विशेष तीर्थ ट्रेन को किया रवाना सीएम नायब सिंह सैनी ने मीडिया से की बातचीत गीता का संदेश देने वाली धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र से आज महाराष्ट्र के नांदेड़ के लिए तीर्थ ट्रेन को रवाना किया है यह ट्रेन गुरु गोविंद सिंह के पवित्र नगरी नांदेड साहब को कुरुक्षेत्र के साथ जोड़ेगी -- सीएम पिछले दिनों अंबाला से अयोध्या के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई गई थी कुरुक्षेत्र से आज हरियाणा की दूसरी विशेष ट्रेन रवाना की है -- सीएम हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा भी सरकार ने शुरू की है मैं आज नांदेड जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देता हूं समय-समय पर सरकार इस तरह की यात्राओं को जारी रखेगी -- सीएम सिरसा से 15 मई को नांदेड़ साहिब के लिए भी एक ट्रेन चलाई जाएगी -- सीएम सोमनाथ मंदिर का ध्वस्त करने के 1000 साल पूरे हुए हैं वहां के लिए भी एक विशेष ट्रेन चलाने पर सरकार विचार कर रही है-- सीएम नारी शक्ति वंदना बिल को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फिर से कांग्रेस और विपक्षी दलों पर साधा निशान लोकसभा में बिल को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के व्यवहार को पूरे देश ने देखा है देश की आधी आबादी को उनके हक को से वंचित कर दिया कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के वोट बटोरने का काम किया है लेकिन हमेशा ही उनके अधिकार कुचलने का काम किया है कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को उनका बराबरी का हक दिलवाने के लिए कटिबंध हैं और महिलाओं को उनके अधिकार मिलेंगे -- सीएम पांच राज्यों के चुनाव पर नारी शक्ति वंदन बिल के नाकाम होने के प्रभाव पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान हमारे देश की महिलाएं जागरूक हैं उन्हें सब पता है आज की महिलाएं पढ़ी-लिखी भी है, वह अपने अपमान को नहीं भूलती मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा पश्चिम बंगाल के बाद आप पंजाब में बीजेपी जीत हासिल करेगी हरियाणा में डबल इंजन की सरकार जो विकास कार्य कर रही है, वह पंजाब में भी चर्चा का विषय बना हुआ है पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन 5 साल में नतीजा जीरो रहा आज पंजाब में नशा बढ़ रहा है किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता, कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब है, वहां की जनता सब देख रही है -- सीएम हम पंजाब को विकसित राज्य बनाएंगे -- सीएम जिस तरीके से पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी ने भ्रष्टाचार किया था उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी थीं लगी हुई है सरकार की गलत नीतियों के चलते पंजाब से उद्योग पलायन कर रहा है -- सीएम लोग परेशान हैं आम आदमी पार्टी ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का वादा किया था जबकि कंगला पंजाब बना दिया -- सीएम0
0
Report
नौगांव सुसाइड केस: भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर के नौगांव क्षेत्र के युवक विकास अहिरवार की सुसाइड के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने इसे आत्महत्या का मामला बताते हुए एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मामले में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी खुलकर सामने आ गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती द्वारा पैसे, गाड़ी और मकान की मांग करने के साथ झूठे केस में फंساتाने की धमकी देने का जिक्र है। परिजनों का कहना है कि उनके पास कॉल रिकॉर्डिंग, वीडियो फुटेज और सुसाइड नोट जैसे सबूत मौजूद हैं, जो पूरे मामले को स्पष्ट करते हैं। इसके बावजूद, उनका आरोप है कि घटना के करीब दो हफ्ते बाद भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है; संगठन ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर भीम आर्मी ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो एसपी कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक विकास अहिरवार डीजे रिपेयरिंग का काम करता था और उसके परिवार में妻 और एक दो महीने की मासूम बच्ची है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले में CSP अरुण कुमार सोनी ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसमें पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं; जल्द कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बरौनी के ट्रक यूनियन ने बजरी मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Tonk, Rajasthan:बरौनी में ट्रक यूनियन की सभा, बजरी में मिलावट से नुकसान पर जताया रोष बरौनी क्षेत्र में ट्रक यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रक मालिकों और ड्राइवरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से बजरी में पानी और पत्थर की मिलावट से हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर नाराजगी जताई गई। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि मिलावटी बजरी के कारण वाहन चालकों और मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे जहां एक ओर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर वाहन संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। सभा में सर्वसम्मति से 5 प्रमुख मांगों को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक में बड़ी संख्या में ट्रक मालिक और चालक मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की。0
0
Report
नीमकाथाना में कुएं से मिली अज्ञात युवती का शव, पहचान नहीं हो सकी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना स sadar थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती का शव कुएं में मिलने का मामला सामने आया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है; पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार नगरपालिका के सहयोग से कर दिया गया। एक दो दिन पहले गुहाला हंसनाला धाम के पास कुएं में युवती का शव मिला था। पुलिस ने शव बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और पहचान के लिए प्रयास किए, पर पहचान नहीं हो सकी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पहचान नहीं होने के कारण शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामले की जांच जारी है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
तलहटी तिराहे व आमथला स्टेशन पर बस स्टॉप का उद्घाटन, यात्रियों को राहत
Sirohi, Rajasthan:आबूरोड नगर सुधार न्यास द्वारा तलहटी तिराहे और आमथला स्टेशन पर बस स्टॉप का निर्माण करवाया गया जिसका लोकार्पण बुधवार को आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया. विधायक गरासिया ने बताया तलहटी व आमथला में यात्रियों के प्रतीक्षालय की लंबे समय से मांग थी यात्रियों को बारिश और गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता था मेरे द्वारा यूआईटी को अनुसंशा की गई जिसके बाद तीन यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया जिसका आज विधिवत लोकार्पण किया इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा. वही यूआईटी सचिव डॉ. अंशु प्रिया ने बताया कि तलहटी से पिण्डवाड़ा व आबूरोड जाने के लिए यात्रियों को प्रतीक्षालय की आवश्यकता थी जिसको देखते हुए यूआईटी द्वारा प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया जिससे यात्रियों को इसकी सुविधा मिल सके.0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में कैथ लैब उद्घाटन: हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से हृदय उपचार क्रांति
Jaipur, Rajasthan:हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहल प्रशंसनीय और सराहनीय है- गुलाब चंद कटारिया हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए, आरएनटी अस्पताल में अत्याधुनिक ‘कैथ लैब‘ उद्घाटन उन्नत तकनीक की नई कैथ लैब से हृदय रोगों का बिना बड़े चीर-फाड़ के इलाज और इमरजेंसी केयर बेहतर होगी। उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को अब समय पर और विश्वस्तरीय हृदय उपचार मिल सकेगा। उदयपुर, 05 मई, 2026। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा उदयपुर के महाराणा भुपाल चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए की जा रही पहल सराहनीय और प्रशंसनीय है। वेदांता हार्ट हाॅस्पिटल में काडिर्योलाॅजी विभाग के विकास के लिए हिन्दुस्तान जिं़क हमेशा अग्रणी रहा है। यह बात पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आरएनटी मेडिकल काॅलेज में अत्याधुनिक कार्डियक कैथीटेराइजेशन लेबोरेटरी (कैथ लैब) के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यहां सभी प्रकार की सुविधाएं है। डीएमएफटी फण्ड और अन्य दानदाताओं सहित हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा स्थापित आधुनिक कैथलेब जैसी सुविधाएं यहां मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं को प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस प्रकार की सुविधाओं से आम जन को लाभ मिलेगा। आगे भी हिन्दुस्तान ज़िंक के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार करने की योजना है जिस पर चर्चा की जा रही है। कटारिया ने अत्याधुनिक कैथलेब का उद्घाटन पट्टिका अनावरण एवं रिबन खोल कर किया। इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, हेड सीएसआर वेदांता अनुपम निधि, काॅर्पोरेट फाइनेंस कंट्रोलर हिन्दुस्तान जिं़क राजीव पीट्टी, हेड काॅमर्शियल हिन्दुस्तान जिं़क मुबारिक खान, आरएनटी के प्राचार्य विपिन माथुर, हिन्दुस्तान जिं़क एवं आरएनटी के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। यह पहल हिन्दुस्तान जिं़क और आरएनटी चिकित्सालय के बीच हुए उस एमओयू का हिस्सा है, जिसके तहत अस्पताल को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें हृदय की जांच और इलाज के लिए आधुनिक इमेज-गाइडेड तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यहाँ कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट डालने जैसी गंभीर प्रक्रियाएं आसानी से हो सकेंगी। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा, जिससे जान बचने की संभावना बढ़ जाएगी। जिं़क सिटी उदयपुर में इस उपलब्घि पर हिन्दुस्तान जिं़क के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, “यह कैथ लैब सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने के तरीके को बदलने की दिशा में एक कदम है। बेहतर कार्डियक देखभाल उपलब्ध कराकर, हमारा लक्ष्य मरीजों के इलाज के नतीजों को बेहतर बनाना और गंभीर इलाज तक पहुँच को आसान बनाना है। हिंदुस्तान जिंक में, हमें राजस्थान के लिए भविष्य के लिए तैयार हेल्थकेयर इकोसिस्टम बनाने में योगदान देना हमारें लिए गर्व है।” इस आधुनिक लैब के शुरू होने से जिंक सिटी उदयपुर और पड़ोसी जिलों के लोगों को अब महंगे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल न केवल स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि उदयपुर को मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी एक नई पहचान दिलाएगी। यह प्रदेश में आवश्यक स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करके और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल सेवाओं तक पहुँच को बेहतर बनाकर, सार्थक सामाजिक प्रभाव डालने के प्रति हिन्दुस्तान जिं़क की लगातार प्रतिबद्धता को भी दिखाता है。 हिन्दुस्तान जिं़क, शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास करने, सस्टेनेबल आजीविका के अवसर पैदा करने, महिलाओं को सशक्त बनाने, स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और पर्यावरण को बचाने जैसे विभिन्न सामाजिक हस्तक्षेपों और सामुदायिक विकास पहलों के जरिए, समग्र सामुदायिक विकास के अपने विजन को लगातार आगे बढ़ा रहा है। 4,400 से अधिक गाँवों तक अपनी पहुँच के साथ, हिन्दुस्तान जिं़क 26 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है और समावेशी विकास तथा लंबे समय तक चलने वाले सामाजिक प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिब0
0
Report
आबकारी विभाग का कड़ा अभियान: अवैध मदिरा पर सख्त कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर: आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान प्रदेश में अवैध मदिरा पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। अब तक 96,553 लीटर वॉश नष्ट किया गया है। 388 अभियोग दर्ज, 121 गिरफ्तार। आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में चल रहा अभियान। 2,284 लीटर हथकढ़ शराब जब्त। 1–4 मई के दौरान 992.77 लीटर देशी मदिरा, 453.925 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 292.4 लीटर बीयर और 96,553 लीटर वॉश के साथ कुल 5 वाहन जब्त किए गए, जिसमें 1 चार पहिया और 4 दुपहिया वाहन शामिल हैं।0
0
Report
फतेहपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पाँच घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में दिखा तेज रफ्तार कहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई हादसे में पांच लोग हुए घायल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती कार सवार सभी लोग फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहे थे दो घायलों की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर बिन्दकी कोतवाली के कुंवरपुर रोड की घटना0
0
Report
Advertisement
तोमर ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन किए, बालाजी का तिलक और प्रसाद चढ़ाया
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा एमपी विधानसभा अध्यक्ष ने किए मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बालाजी महाराज को लगाई धोक, भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी किए दर्शन, मंदिर में पंडितों ने तोमर को बालाजी के chole का tilak लगाकर माला पहनाई, मंदिर पदाधिकारीयों ने किया विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर और प्रसाद चढ़ा कर देश भर में खुशहाली की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष तोमर को मंदिर में पंडितो ने बालाजी महाराज के सोने के चोले का तिलक लगाकर माला पहनाई। उन्होंने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी दर्शन किए। दर्शनों के बाद एमपी विधानसभा अध्यक्ष का मंदिर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने रामनामी दुपट्टा पहनाकर और बालाजी महाराज की मोदक प्रसादी भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण जैमन, सिकराय एसडीएम नवनीत कुमार, बालाजी थानाधिकारी गौरव प्रधान सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।बता दें कि एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की बालाजी महाराज में गहरी आस्था है। तोमर इससे पहले भी बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए अक्सर आते रहें है।0
0
Report
झांसी: नवविवाहिता मीनू की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केकेपुरी कॉलोनी स्थित ससुराल में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मीनू की शादी तीन महीने पहले हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने मीनू के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हुई। माथे और गलाे में चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। झांसी के ग्राम बहेरा निवासी मीनू की शादी 5 फरवरी 2026 को केके पुरी कॉलोनी निवासी हिमांशु से हुई थी। परिजनों ने लगभग 30 लाख रुपए का दान दहेज देकर बेटी को विदा किया था। पति हिमांशु फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। सुबह मायके वालों पर फोन आया कि मीनू की तबीयत खराब है उसे मेडिकल लेकर आए हैं। जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो मीनू मृत अवस्था में मिली मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि मोनू के साथ मारपीट की गई जिससे उसका शरीर नीला पड़ गया था। माथे और गले में चोट के निशान हैं। मृतक मीनू के ताऊ ने बताया कि ससुराल वालों ने मीनू को जो जेवर चढ़ाये थे, वो लड़की ने देने से मना कर दिया, इस बात को लेकर जेठ जिठानी से विवाद हुआ, और सब लोगों ने मिलकर मीनू को पीट पीटकर मार डाला है। पुलिस ने मीनू के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है。0
0
Report
सम्राट चौधरी ने खगड़िया में मंदिर पूजा के बाद पुल कार्य का सर्वेक्षण किया
Khagaria, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में मंदिर पूजा के बाद पुल कार्य का सर्वेक्षण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बिजय चौधरी सहित कई अधिकारी भी पूजा-अर्चना में शामिल रहे। कात्यायनी मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने अगुवानी_sultanगंज का हवाई सर्वेक्षण किया और पुल निर्माण कार्य का समीक्षा भी की। इसके बाद परबता के डुमरिया बुजुर्ग ग़ाय में स्थित एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने वालों की भीड़ लगी रही। आप देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फूल-माला लेकर लोगों का स्वागत कैसे कर रहे थे।0
0
Report
Advertisement
