icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
AVAkrosh VarshneyFollow9 May 2025, 10:26 am

Hathras - महाराणा प्रताप चौक का सांसद और विधायक ने किया लोकार्पण

Hathras, Uttar Pradesh:

हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव भूस के नगला स्थित महाराणा प्रताप चौक का हाथरस सांसद अनूप प्रधान एवं हाथरस विधायक अंजुला सिंह माहौर सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में आज महाराणा प्रताप चौक का लोकार्पण किया. जहां संसद और विधायक ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनता को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप की वीरता के बारे में बताया. साथ ही भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान पर चलाएं गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी चर्चा की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भीषण बारिश में बेलखेड़ा में कार नाले में डूबकर ड्राइवर की मौत

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है, खबर बारिश को लेकर है जहां 6 घंटे लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए इस बीच एक कार नाला पार करते वक्त अनबैलेंस हो गई और नाले में बह गई। सूत्रों से खबर है कि बेलखेड़ा शराब दुकान सिंडिकेट के ड्राइवर सहित चार कर्मचारी बरमान गांव से बेलखेड़ा की तरफ आ रहे थे, तभी कटाव पर बने रिपटा पर करीब 3 फुट पानी होने के बावजूद भी गाड़ी पार कर रहे थे, लेकिन बहाव इतना तेज था कि गाड़ी पार नहीं हो सकी और नाले में बह गई. उसी वक्त कई लोग नाला पार करने के लिए खड़े थे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी, लेकिन एक शराब दुकान के ड्राइवर ने हिम्मत जुटाकर जैसे ही गाड़ी पार करने की कोशिश की तभी वह अनबैलेंस होकर नाले में बह गई. समय रहते तीन लोग काँच तोड़कर बाहर आ गए लेकिन ड्राइवर रवि पिल्ले, 52 वर्ष, सदर जबलपुर निवासी, इस बुलएरो गाड़ी में फस गया। देखते ही देखते बुलएरो गाड़ी पानी में डूब गई; 3 घंटे तक डूबी रही बोलेरो को जलस्तर कम हुआ तो कार दिखने लगी. तभी कुछ लोग ड्राइवर को कार से बाहर निकलना दिखे लेकिन ड्राइवर की साँसे थम चुकी थीं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेलखेड़ा पुलिस तमाशा देखती रही और ग्रामीण ड्राइवर को बाहर निकलते देख रहे थे, वहीं बेलखेड़ा पुलिस अब पूरी मामले की छानबीन में जुटी है.
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

बारिश के कहर से कैराना में कच्चा मकान गिरे: महिला की मौत, दो बच्चों समेत घायल

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में बरसात के कारण आज दिन में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो मासूम बच्चे घायल हो गए। मकान मोहल्ला दरबार खुर्द, पानीपत मार्ग स्थित मजीद कॉलोनी में चम्मच फैक्ट्री के पास था। मृतका शाहजहां (पुत्री वसीम) के रूप में पहचानी गई, जो करीब दस दिन पहले अपने मायके आई थीं और हरियाणा के करनाल जिले के कचामदा गांव में शादी हुई थी। घटना के समय शाहजहां चूल्हे पर खाना बना रही थीं और लगातार बारिश से कमजोर हुई कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शाहजहां के दो वर्षीय बेटे सलमान और एक माह के बेटे कैफ को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोग मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकालते हुए EMT एवं पुलिस को सूचना दी।
0
0
Report

आजसू महिला मोर्चा ने अखिल झारखंड महिला अधिवेशन की खासी तैयारी की घोषणा

Ranchi, Jharkhand:रांची में आजसू महिला मोर्चा ने आगामी 4 जुलाई को आयोजित होने वाले अखिल झारखंड महिला अधिवेशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन का आयोजन खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जिसमें राज्यभर से हजारों महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उनसे जुड़े सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करना है। इसके साथ ही महिलाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि सुदेश महतो होंगे। आजसू पार्टी ने सभी महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में प्रखंड प्रधान सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार; 8000 रुपये केमिकल लगे नोट बरामद

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा। बोकारो में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को पेटरवार प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक मो. गुलाम रसूल को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार, एक सरकारी कार्य के एवज में प्रधान सहायक द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान शिकायतकर्ता ने घूस देने के बजाय धनबाद स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में शिकायत कर दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष जाल बिछाया गया। गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने प्रखंड कार्यालय में मो. गुलाम रसूल को केमिकल लगे आठ हजार रुपये थमाए, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर केमिकल से रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेना प्रमाणित हो गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई है। वहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ACB अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अपील है कि रिश्वत मांगने पर तुरंत ACB को सूचना दें।
0
0
Report

शामली में प्रेम-जाल से धर्मांतरण का मामला; पिता-परिवार रो रहा

Noida, Uttar Pradesh:आयुष मालिक के बाद शामली जिले में एक और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। एक मां का आरोप है कि उसके बेटे को मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर दिया। माता रो-रो कर कहती हैं कि मेरे बेटे को वापस दिला दो, लड़की को उसके माता-पिता के पास भेजवा दो। डॉली अपने बेटे को वापस लाने के लिए पुलिस से विनती कर रही है; उसका इकलौता बेटा मुस्लिम बन गया है। उसने नमाज पढ़ना शुरू किया, कलमा पढ़ना शुरू कर दिया, दीवार पर कलमा लिखा है, उसके कमरे से इस्लामिक किताबें मिली हैं। लड़की ने संपत्ति के लालच में उसे मुस्लिम बनाया। लड़की की मां की बाइट। गांव भाऊ खेड़ा के लोग कहते हैं कि कार्तिक राजपूत है; उसे बहला-फुसला कर मुस्लिम बना दिया गया। हम उसे वापस लाएंगे। हिंदू संगठन के यशवीर महाराज भी पुलिस जांच की मांग कर रहे हैं। शामली पुलिस ने कार्तिक और लड़की अलीशा को बरामद किया है; 2025 में वे भागे थे; उस वक्त अलीशा नाबालिग थीं, जिससे कार्तिक गिरफ्तार हुआ था। जेल से छूटने के बाद फिर भाग कर शादी कर ली। अब दोनों बालिग हैं; कार्तिक अपने घर वालों के आरोप को गलत बता रहा है कि उसने मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया। अलीशा की आवाज़: तुम्हारे बेटे को मुस्लिम बना दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि धर्म परिवर्तन कराया गया या नहीं; दोनों पुलिस हिरासत में हैं।
0
0
Report

छिंदवाड़ा में हाथी को बिस्किट खिलाने से दो युवकों पर हमला, घायल

Chhindwara, Madhya Pradesh:हाथी को बिस्किट खिलाना 2 युवकों को पड़ा भारी हाथी ने किया अचानक हमला छिंदवाड़ा के चौरई-अमरवाड़ा मार्ग पर आज दोपहर सड़क से गुजर रहे एक हाथी को दो युवकों द्वारा बिस्किट खिलाना महंगा पड़ गया. हाथी ने युवकों पर अचानक हमला कर दिया. हादसे में एक युवक के पैर में जबकि दूसरे युवक के सिर और कान में चोट लगने से लगातार खून बहने लगा. दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार प्रदीप कहार और राकेश यादव सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सड़क पर मौजूद हाथी को बिस्किट खिलाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि इसी दौरान हाथी अचानक आक्रोश में आ गया और उसने युवकों पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने एक युवक को सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया जबकि दूसरे युवक पर पैर रख दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग डरकर दूर भागने लगे. स्थिति बिगड़ती देख महावत ने तत्काल हस्तक्षेप कर हाथी को किसी तरह काबू में किया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का उपचार जारी है
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली में ईंट भट्ठे विवाद के बाद विपक्षियों ने भूसा-गेहूं का भंडार जलाया

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे मामूली विवाद के बाद विपक्षियों ने भूसा अनाज रखने के स्थान को जला दिया। इसमें दस बोरी गेहूं और जानवरों के लिए कई कुंटल भूसा रखा था जो जलकर राख हो गया। मामला थाना क्षेत्र के रुस्तम खेड़ा गांव का है। यहां पुरानी रंजिश और ईंट भट्ठे के विवाद को लेकर एक गरीब परिवार के अनाज व भूसा रखने के स्थान पता आग लगा दी। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का राशन, भूसा और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। पीड़ित महिला राजरानी पत्नी छेद्दू ने बताया कि उनके पति ईंट भट्ठे पर मिस्त्री का काम करते हैं और उनके तीन बेटे भी उसी भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। भट्ठे पर काम का हिसाब-किताब करने के लिए गांव के ही दो लोग रहते है। किसी बात को लेकर उन्ही से विवाद हो गया था। आरोप है कि उस वक्त विपक्षियों ने भट्ठे पर ही देख लेने की धमकी दी थी और कहा था कि 'तुम्हारे बंगले में आग लगा दूंगा। विवाद के बाद विपक्षी गांव वापस लौट आए। आरोप है कि उसी के बाद विपक्षियों ने आग लगा दी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले हरचंदपुर थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह टेट परीक्षा की ड्यूटी मे हैं। हालांकि टेट परीक्षा आज ब्रस्पतिवार को है जबकि घटना कल बुद्धवार की है। एस ओ के इस जवाब से ज़िले मे. ला एन्ड आर्डर की स्थिती समझी जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement

दलाल के झांसे में लखनऊ ले जाते समय बच्चे की मौत, राजधानी हॉस्पिटल पर सवाल

Hardoi, Uttar Pradesh:लखनऊ ले जा रहे थे बेटा,दलाल ने रोका,न्यू राजधानी हॉस्पिटल में चली गई जान,मरने के बाद ऑक्सीजन लगाकर रेफर करने का आरोप \n \nहरदोई में बघौली थाना क्षेत्र के घुरमई गांव निवासी गयाधर का 16 वर्षीय बेटा सुजीत पिछले दो महीने से बीमार था। परिजनों के मुताबिक सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार सुजीत को शहर के कटियार नर्सिंग होम ले गया, जहां से उसे लखनऊ भेज दिया गया। फिर रानी कटियारी हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया गया और बेटे को लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। आरोप है कि रानी कटियारी हॉस्पिटल से लखनऊ ले जाते समय ही अस्पताल के बाहर एक दलाल मिला, जिसने परिवार को बहला-फुसलाकर कहा कि लखनऊ रोड स्थित न्यू राजधानी हॉस्पिटल में अच्छा इलाज होता है और सुजीत ठीक हो जाएगा। परिजन उसकी बातों में आ गए और बेटे को लेकर न्यू राजधानी हॉस्पिटल पहुंच गए।\n\nपरिजनों का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे न्यू राजधानी हॉस्पिटल में डॉक्टर ने भी आश्वासन दिया कि उनका बेटा ठीक हो जाएगा और उसका इलाज कर दिया जाएगा। इसी भरोसे पर सुजीत को भर्ती करा दिया गया। परिवार के मुताबिक सुजीत मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित था, जिसे डॉक्टरी भाषा में कैंसर कहा जाता है। इस बीमारी में शरीर में नया खून बनना लगभग बंद हो जाता है, इसलिए मरीज को तत्काल ब्लड, विशेषज्ञ इलाज और लगातार निगरानी की जरूरत होती है। आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल में ब्लड चढ़ाने और जरूरी उपचार के बजाय सिर्फ ग्लूकोज चढ़ाया जाता रहा। शाम तक न जांच हुई, न जरूरी इलाज मिला और करीब आठ बजे सुजीत की मौत हो गई।\n\nपरिजनों ने आरोप लगाया कि मौत के बाद भी अस्पताल की संवेदनहीनता खत्म नहीं हुई और शव को ऑक्सीजन लगाकर एंबुलेंस से लखनऊ रेफर कर दिया और कहा कि लखनऊ ले जाओ।बेटे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो आरोप है कि डॉक्टर मौके से भाग निकले।अस्पताल संचालक सामने नहीं आया,जबकि मौके पर मौजूद कर्मचारी सौरभ पाल ने भी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाती रही।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और न ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिवार का कहना है कि अगर दलाल और डॉक्टर के झूठे आश्वासन पर भरोसा न किया होता और वे सुजीत को सीधे लखनऊ ले जाते,तो शायद उसकी जान बच सकती थी।\nबाइट -- गयाधर मृतक के पिता \nबाइट -- अजीत चौहान सीओ सिटी हरदोई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top