204101
Hathras- कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस कमेटी की जिला बैठक का आयोजन
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस शहर के कुसुम वाटिका गेस्ट हाउस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके का फूल माला एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस जनों से घर जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर मिलजुल कर काम किया जाएगा साथ ही जो भी मतभेद हैं उन्हें दूर किया जाएगा। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद कुशवाहा, करुणेश मोहन दीक्षित, शरद उपाध्याय नंदा, शशांक पचोरी एडवोकेट एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रींगस में छठ महापर्व: पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
Sikar, Rajasthan:रींगस में हर्षोल्लास के साथ मनाया छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य सीकर जिले के रींगस शहर में छठ महापर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल राज्यों से आकर रींगस में निवास कर रहे लोगों ने उत्साहपूर्वक छठी मैया की पूजा-अर्चना की। शहर के जीण माता नगर में छठ महापर्व को लेकर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महापर्व के अवसर पर व्रतधारी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की। पूजा के दौरान छठी मैया के भजनों और पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। जीण माता नगर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्वांचल की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व में भाग लिया। छठ महापर्व के आयोजन से क्षेत्र में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।0
0
Report
सीमा पर जंगली हाथी का हमला: महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती वन क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी का जानलेवा हमला सामने आया है। हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में जंगली हाथियों की आवाजाही को लेकर डर बना हुआ है।आपको बता दें जंगली हाथी के हमले में अबतक दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोदवडी में महिला का सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वीओ – जंगल से सटे गांवों में हाथियों की मौजूदगी अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा खतरा बनती जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वन विभाग हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस इंतजाम कर रहा है?0
0
Report
कुलगाम के मीर बाजार में CASO: DGP समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद
Chaka, कुलगाम के मीर बाजार में संयुक्त CASO (घेराबंदी और तलाशी अभियान) जारी; मौके पर मौजूद हैं आला पुलिस अधिकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गंजीपोरा मीर बाजार में एक विशेष संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (DGP) और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP), अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, खुद मौके पर मौजूद रहकर इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। यह संयुक्त अभियान 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में हुए एक आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद चलाया गया है, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। सुरक्षा बलों ने हमले के दिन से ही हमलावरों की तलाश के लिए पहले ही एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया था। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। अभियान की त्रिवता और बड़े अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंच दर्शाता है कि कुछ इनपुट है。0
0
Report
Advertisement
गुवाहाटी में सभी जाति-धर्म ने मिलकर छठ पूजा में भाईचारे की मिसाल कायम की
Guwahati, Assam:आज पूरे मुल्क के साथ-साथ गुवाहाटी में भी सभी जाति धर्म के लोग भाईचारे के साथ बड़ी ही धूमधाम से छठ पूजा मनाया जा रहा है। गुवाहाटी के भेता पारा छठ पूजा घाट में सभी जाति धर्म के लोग शामिल होकर एक साथ छठ पूजा मना रहे हैं आज सूर्यास्त के वक्त आर्ग लेने के लिए और छठ पूजा मनाने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं कुछ लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि वह लोग असम तथा गुवाहाटी में भाईचारे को साथ में लेकर एक साथ मिलकर छठ पूजा मनाते हैं।0
0
Report
जैसलमेर के गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य जैसलमेर स्वर्णनगरी जैसलमेर के ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गड़ीसर तालाब के तट पर पहुंचे और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छठ पर्व के तहत व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना से गड़ीसर सरोवर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सूर्यदेव और छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की。 ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर पर छठ पूजा के दौरान आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया。0
0
Report
पलवल में धुरंधर चौहान की प्रतिमा का भव्य अनावरण, नेता बोले- प्रेरणा स्रोत
Palwal, Haryana:एंकर : पलवल, हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल एवं हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल स्थित पटवार भवन में swर्गीय श्री धुरेंद्र सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर दिल्ली योगेंद्र शास्त्री, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, डॉ.चन्द्रकेतु तेवतिया पूर्व निदेशक आयुष विभाग दिल्ली,सरपंच शशी बाला तेवतिया,यशपाल चौहान,महावीर चौहान सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान विपुल गोयल और गौरव गौतम ने अपनी पार्टी के सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम द्वारा मेरिट के आधार पर नौकरी देने की बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी देने के बयान पर कहा यह उनका निजी विचार हो सकता सरकार के लिए सभी बराबर हैं साथ ही दोनों ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है तरह तरह की अफवाह फैलाकर सत्ता लेना चाहते हैं जो अब संभव नहीं है. गौरतलब है कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान पलवल जिले के गांव औरंगाबाद के एक प्रख्यात कर्मचारी नेता और दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान थे। उन्हें देश भर के पटवारियों के अधिकारों और सम्मान के लिए किए गए उनके संघर्षों के कारण जाना जाता है। हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान ने एक पटवारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयुक्त हरियाणा के दौर में उन्होंने पंजाब में पटवारियों के संगठन का नेतृत्व किया। आगे चलकर उन्होंने 16 राज्यों के प्रधान और यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके समाज और कर्मचारी वर्ग के प्रति योगदान को याद करते हुए पलवल में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि हमें स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए。 बाइट : विपुल गोयल शहरी स्थानीय निकाय मंत्री हरियाणा फाइल नं 6 खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान ने एक पटवारी के रूप में निष्ठा और ईमानदारी की मिसाल कायम की। उन्होंने पटवारियों के हितों की आवाज को उठाने का कार्य किया और लोगों को एकता के सूत्र में बांधकर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय चौधरी धुरंधर सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह प्रतिमा युवा पटवारियों और कानूनगो को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पद की गरिमा तो कुछ समय के लिए रहती है लेकिन समाज हित में किया गया संघर्ष पीढ़ीوں तक याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपना इतिहास कभी नहीं भूलना चाहिए। देश और समाज हित में कार्य करने वाले महापुरुषों को सदैव नमन करना चाहिए। बाइट : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नं 5 Hariश शर्मा,रिपोर्टर,पलवल,हरियाणा,0
0
Report
Advertisement
तमनार में ट्रेलर ने भाई-बहन को कुचला, दर्दनाक मौत के बाद परिवार शोक
Darogapara, Chhattisgarh:शुक्रवार को तमनार थाना क्षेत्र में हुए हादसे का आया सीसीटीवी फुटेज सामने, ट्रेलर ने बुलेट सवार भाई बहन को था कुचला, मौके पर दोनों भाई-बहन की हुई थी मौत, तमनार थाना क्षेत्र के जिंदल पावर प्लांट गेट के सामने हुई थी पूरी घटना, मृतक का नाम घनश्याम डनसेना और मृतका का नाम कुंती डनसेना था, मृतक घनश्याम डनसेना अपनी बहन कुंती डनसेना का एडमिशन नर्सिंग कॉलेज में करने जा रहे थे रायगढ़। आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर किया जा रहा है जांच।0
0
Report
जगदलपुर में छठ महापर्व: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय उत्सव समापन
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. रविवार को छठ पर्व के तीसरे दिन गंगा मुंडा तालाब में बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु एकत्रित हुए. यहां व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा घाट भक्तिमय नजर आया. घाटों पर आकर्षक सजावट और पूजा की विशेष तैयारियां भी देखने को मिलीं. इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव घाट पहुंचे और छठ वृत्तियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर छठ महापर्व की बधाई दी. सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा.0
0
Report
श्योपुर में पुराने विवाद के कारण मारपीट, महिला समेत दंपत्ति पर लाठीचार्ज
Sheopur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग श्योपुर पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट , लाठी डंडो से की मारपीट , महिला के साथ भी पकडकर की खीचतान , विजयपुर से अपने गाँव खाडी जा रहे बाइक सवार पति पत्नी की रास्ते में रोककर की मारपीट , बाइक सवार घायल , घायल को विजयपुर से किया ग्वालियर रैफर , अगरा थाना क्षेत्र के अर्रोद बस स्टैंड की घटना ।0
0
Report
Advertisement
जैसनगर में बिरसा मुंडा जयंती अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनजाति और आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुँचे। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा को याद किया गया और जनजातीय गौरव दिवस को गरिमामय बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी-अपनी जनजातीय लोक नृत्य, लोक गीत और लोक संस्कृति की प्रस्तुति दी। मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय नायकों को सम्मान और पहचान दिलाई।0
0
Report
कटनी किसना ज्वेलर्स चोरी: पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार मुख्य आरोपी, रिमांड पर पूछताछ जारी
Katni, Madhya Pradesh:स्लग आरोपी कटनी के बहुचर्चित किसना ज्वेलर्स 15 करोड़ से जायदा चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: पश्चिम बंगाल से एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी एंकर कटनी जिले के बहुचर्चित और सनसनीखेज किसना ज्वेलर्स' चोरी कांड में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को कटनी लाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है, जिससे मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। हालांकि, पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी के पास से चोरी गया मशरूका (माल) बरामद नहीं हो सका है, जिसकी तलाश और बरामदगी के लिए पूछताछ तेजी से की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की सुरागकशी में जुटी हुई थी। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल तक जाल बिछाकर आरोपी बदरुद्दीन शाह तक पहुंच बनाई और उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे स्थानीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद कटनी लाया गया है। पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी, जल्द हो सकते हैं बड़े खुलासे एएसपी कमल मौर्य ने जानकारी दी कि आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि चोरी किए गए जेवरात व नकदी (मशरूका) का ठिकाना लगाया जा सके और इस वारदात में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका भी पता चल सके। पुलिस का दावा है कि इस रिमांड अवधि के दौरान चोरी से जुड़े कई अन्य अहम रहस्यों से पर्दा उठेगा और मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
बरेली-एसओजी के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त, 4 गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बहेड़ी क्षेत्र के एक खंडहर में चल रही अवैध Shastra फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।0
0
Report
Advertisement
मऊ पुलिस: एक साल बाद बिहार से लापता बालक सकुशल बरामद
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद में पुलिस ने संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए लगभग एक साल से लापता एक बालक को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया है। यह सराहनीय कार्य थाना कोपागंज और थाना चिरैयाकोट की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना कोपागंज में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0- 204/2025 धारा 137(2) बीएनएस) से संबंधित गुमशुदा बालक प्रियांशु (उम्र करीब 15 वर्ष, पुत्र रामजी, निवासी ग्राम जुम्मनपुरा, थाना कोपागंज) की तलाश की जा रही थी। कोपागंज और चिरैयाकोट की संयुक्त पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आज 15 नवंबर 2026 को ग्राम अमनाबाद, थाना बिहटा, जनपद पटना (बिहार) से बालक प्रियांशु को सकुशल बरामद कर लिया। परिवार की आंखें नम हो गईं; परिजनों की खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने मऊ पुलिस और संयुक्त टीम के इस संवेदनशील कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।0
0
Report
जालौन: पुरानी छत गिरने से मकान मालिक की मौत, कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुराने घर की छत अचानक भरभरा कर गिरी, छत गिरने से मलबे में दबकर मकान मालिक की हुई मौके पर मौत, पड़ोसियों के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मलबे से निकाला बाहर, मेडिकल कॉलेज उरई में कराया भर्ती, डाक्टरो ने किया मृत घोषित, मकान मालिक की अचानक हुई परिजनों में मचा कोहराम, जालौन के उरई कोतवाली के इकलासपुरा गांव की घटना。0
0
Report
बहराइच कैसरगंज में SP की बड़ी कार्रवाई, जलपरी शो पर पाबंदी; अधिकारी सस्पेंड
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में हल्का दरोगा और एक सिपाही सस्पेंड,, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव की बड़ी कार्रवाई,, बिना परमिशन जलपरी शो चलने के मामले में थाना कैसरगंज के चकपिहानी हल्का इंचार्ज दयाराम सरोज व आरक्षी ओमप्रकाश पांडे को SP ने किया सस्पेंड,, 15 दिन पहले फखरपुर इलाके में जलपरी शो के दौरान हुआ था बड़ा हादसा,, हादसे में 4 मासूमों समेत 15 लोग हुए थे घायल,,,घटना के बाद एसपी ने बिना परमिशन ऐसे आयोजन पर पाबंदी के दिये थे सख्त निर्देश,, SP के आदेश की नाफरमानी कर इलाके में चलवाया जा रहा था जलपरी का शो, मामला संज्ञान में आते ही SP ने लापरवाह हल्का इंचार्ज और सिपाही को किया सस्पेंड, SP के ऐक्शन से महकमें में हड़कंप, बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र का मामला,,0
0
Report
Advertisement
