241124
Shahbad: तेज रफ्तार ई-रिक्शा की दुर्घटना में युवक की गई जान
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगमपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा स्पीड ब्रेकर पर उछलने से रिक्शे पर बैठे 30 वर्षीय युवक की गिरकर जान चली गई। युवक, जो टीवी का मरीज था, अपनी बहन के साथ दवा लेने के लिए जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण ई-रिक्शा स्पीड ब्रेकर पर कूद गया जिससे युवक गिरकर बेहोश हो गया। उसे तत्काल CHC लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में उसकी बहन को मामूली चोट आई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दोनों ओर से खुली बोतल: क्या आप हैरान होंगे?
Noida, Uttar Pradesh:BOTTLE OPEN FROM BOTH SIDES0
0
Report
नोएडा में ZERO FIR: पीएम टिप्पणी पर रुचिका सिंह पर मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में एक महिला के खिलाफ 'ज़ीरो FIR' दर्ज की गई है। इस महिला ने 23 जुलाई, 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। आरोपी रुचिका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस हरकत से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँची है। शिकायत के अनुसार, यह बयान जानबूझकर नफरत फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से दिया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 352, 353(1) और 356(1) के तहत मामला दर्ज किया है।0
0
Report
रेत पर कला: ART ON A SAND प्रदर्शनी लोगों को आकर्षित कर रही है
Noida, Uttar Pradesh:ART ON A SAND0
0
Report
Advertisement
सावन के दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:Deoghar, Jharkhand: Large number of devotees gather early morning to offer prayers at the Baba Baidyanath Temple in Deoghar on the second day of the holy month of Sawan.0
0
Report
क्रेडिट कार्ड से Clay क्लीनिंग: कैसे करें आसान तरीका
Noida, Uttar Pradesh:CLAY CLEANING WITH CREDIT CARD0
0
Report
दरभंगा में महिला की गला रेतकर हत्या, पति समेत परिजन फरार
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सिर धड़ से किया अलग; पति समेत परिजन फरार, दिल दहलाने वाली घटना सर तन से जुदा कर किया हत्या पति पर लगा आरोप हुआ फरार, जिले के बाजितपुर थाना क्षेत्र के जेतुका गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 38 वर्षीय विवाहिता की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी। हमलावर ने इतनी निर्ममता दिखाई कि महिला का सिर धड़ से लगभग अलग हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर बाजितपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतका की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के मौलवी गांव निवासी विकाउ चौधरी की पुत्री प्रमिला देवी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी शादी करीब 20 वर्ष पहले जेतुका गांव निवासी रामसुफल चौपाल से हुई थी। दंपती के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है, जबकि छोटा पुत्र घर पर ही रहता है। मौतका पति पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और कोई नियमित काम भी नहीं करता था। आरोपी पति आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और उस पर काफी कर्ज था। कुछ दिन पहले मृतका के भाई ने कर्ज चुकाने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। वहीं मृतका ने स्वयं भी स्वयं सहायता समूह (ग्रुप लोन) से ऋण लिया था। पुलिस आर्थिक और पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना धारदार हसुआ (कचिया), टेंगारी तथा एक सफेद शर्ट बरामद की है, जिस पर खून के धब्बे और महिला के बाल लगे मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं हथियारों से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और तकनीकी टीम को बुलाया। घटनास्थल से विभिन्न नमूने एकत्र किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के कारण और हत्या की परिस्थितियों को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
दरवाज़ा डिज़ाइन के लिए असाधारण डिज़ाइन पेश
Noida, Uttar Pradesh:DOOR DESIGN INCREDIBLE DESIGN FOR DOOR0
0
Report
दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियंत्रित; वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए
Noida, Uttar Pradesh:In view of the movement of Kanwariyas during Kanwar Yatra–2026, traffic movement on certain roads in Central Delhi is likely to remain regulated to ensure the safe and smooth passage of pilgrims. Commuters are advised to: Plan their journey in advance. Use the suggested alternate routes. Follow the directions of Traffic Police personnel and Variable Message Signboards (VMS). Avoid the affected stretches during peak movement hours, wherever possible. Your cooperation will help ensure the safe movement of Kanwariyas and smooth traffic flow for all road users.0
0
Report
आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी भोला राजभर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर
Jaunpur, Uttar Pradesh:आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी पर प्रशासन का शिकंजा, भोला राजभर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी जपटापुर में हुई कार्रवाई, तहसीलदार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल रहा तैनात जौनपुर। चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी भोला राजभर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी जपटापुर गांव में स्थित उसके अवैध निर्माण पर प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई राजस्व न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। राजस्व रिकॉर्ड और जांच के आधार पर सामने आया कि गांव लपरी, परगना अंगुली, तहसील शाहगंज क्षेत्र में भोला राजभर पुत्र जियालाल द्वारा सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण, बाउंड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्य कराया गया था। मामले की जांच के बाद तहसीलदार न्यायालय ने अवैध कब्जा हटाने का आदेश जारी किया था। प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई। इसके बाद प्रशासन ने आदेश का पालन करते हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। बताते चलें कि दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
HRA कॉलेज गेट पर हमला; चाचा- अधिवक्ता सहित तीन घायल, वीडियो वायरल
Balrampur, Uttar Pradesh:HRA कॉलेज गेट पर छात्र पर हमला, बचाने पहुंचे चाचा अधिवक्ता को भी पीटा ; घटना का वीडियो सामने आया बलरामपुर उतरौला नगर स्थित HRA इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि 29 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्र प्रतीक यादव और उसके मित्र आलोक यादव पर मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवकों ने दोनों पर पत्थरों से वार किया और बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही यहां के अध्यापकों पर भी आरोप है वह लोग की खड़े होकर मारपीट देख रहे थे. कुछ बीच बचाव नहीं कराए हैं. बताया गया कि अपने भतीजे को लेने प्रतीक के चाचा एवं अधिवक्ता मनीष कुमार यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इस घटना में चाचा, भतीजा और उसका मित्र तीनों घायल हुए हैं। घटना का 46 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कॉलेज गेट के बाहर छात्रों की भीड़ के बीच कुछ युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र प्रतीक यादव का आरोप है कि कुछ युवक कक्षा के अंदर ही गाली-गलौज करते हुए बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दे रहे थे। जैसे ही वह अपने मित्र के साथ कॉलेज गेट से बाहर निकला, आरोपितों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली उतरौला पुलिस ने अर्ली रजा, इब्राहिम, फरमान, गुलाम दरिया और दानिश के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भी नाराजगी है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो समेत सभी साक्ष्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बयान -1- छात्र प्रतीक यादव बयान -2- अधिवक्ता और छात्र के चाचा मनीषा यादव बयान -3-मारपीट का लाइव वीडियो0
0
Report
पंजाब पुलिस ने डकैती गिरोह ध्वस्त किया, पिस्तौल, दातर के साथ 3 गिरफ्तार
Kapurthala, Punjab:सुलतानपुर लोधी पुलिस ने डकैती गिरोह का भंडाफोड़ किया; पिस्टल, दातर और मोटरसाइकिल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार सुलतानपुर लोधी (कपूरथला): पंजाब सरकार और पुलिस महानिदेशक पंजाब द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को उस समय एक बड़ी सफलता मिली, जब कपूरथला पुलिस ने क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया। थाना सुलतानपुर लोधी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुलतानपुर लोधी में वेईं नदी के किनारे और कस्बे के अन्य हिस्सों में राहगीरों को डराने-धमकाने और लूटने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया。 बरामद किया गया सामान: 01 पिस्टल (30 बोर, तुर्की निर्मित) समेत मैगजीन 02 जिंदा कारतूस (30 बोर) 01 दातर (तेजधार हथियार) 01 मोटरसाइकिल (वारदात में इस्तेमाल) पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हाल ही में हुई कई लूटपाट की वारदातों के सुलझने की उम्मीद है। आरोपियों के खिलाफ थाना सुलतानपर लोधी में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि गहन पूछताछ के दौरान इनके अन्य साथियों और अन्य वारदातों के बारे में सुराग लगाया जा सके।0
0
Report
अमळनेर में पुलिस ऑपरेशन: गावठी कट्टा-काडतूस सहित 113 संदिग्धों से पूछताछ
Jalgaon, Maharashtra:अमळनेर, जळगावच्या अमळनेरात पोलिसांचे कोंबिंग ऑपरेशन या कारवाईत पोलिसांनी गावठी कट्टा, काडतूस, 2 तलवार जप्त करत 113 संशयितांची चौकशी केली अवैध दारू, सट्टा जुगार, या अवैध धंद्यासह वाहतूक नियमभंग करणाऱ्यावर देखील पोलिसांनी कारवाई या मोहिमेत एक पोलिस उपअधिक्षक आठ अधिकारी आणि ७२ पोलिस अंमलदार सहभागी कारवाईत अमळनेर शहरातील १६ हॉटेल आणि लॉजेसचीही तपासणी करण्यात आली0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दान व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए नई निगरानी शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। रामभक्तों के चढ़ावे की दानपात्र से लेकर गणना कक्ष तक हर चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है। इस नई व्यवस्था की शुरुआत 25 जुलाई से की गई है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए आठ सदस्यीय टीम तैनात की गई है, जबकि 360 डिग्री कैमरों और एसएलआर कैमरों से प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड की जा रही है। राम मंदिर परिसर में स्थापित लगभग 40 दानपात्रों को अब एक साथ खाली करने के बजाय अलग-अलग दिनों में खाली किया जा रहा है। दानपात्र खाली करने से पहले गणना कक्ष से खाली बक्से को निकालने, उसे दानपात्र तक ले जाने, दान राशि उसमें रखने और फिर सीलबंद बक्से को वापस गणना कक्ष तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। ट्रस्ट ने इस व्यवस्था के लिए दो पेशेवर वीडियोग्राफरों की तैनाती की है, जो 360 डिग्री कैमरा और एसएलआर कैमरे से पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करते हैं। इसके अलावा निगरानी टीम में दो बैंक कर्मी, दो ट्रस्ट प्रतिनिधि और दो एसआईएस सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। दान से भरा बक्सा गणना कक्ष पहुंचने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा विधिवत सीलबंद किया जाता है।0
0
Report
पुरदिलनगर बिजली उपकेंद्र पर आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों का धरना
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:पुरदिलनगर सिकंद्राराऊ- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरदिलनगर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल हाथरस के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। धरने के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन 15 मई 2017 सहित अन्य जारी आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटाया जा रहा है तथा हटाए गए कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने मांग की कि कार्य के अनुरूप अनुबंध किए जाएं, न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया जाए, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन कराया जाए तथा विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में ईपीएफ घोटाले में दोषी ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई, श्रम कानूनों का पालन, आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण एवं उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा संगठन के साथ हुए समझौतों को लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल रही। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर 24 जून 2026 को शक्ति भवन, लखनऊ में धरना प्रस्तावित था, लेकिन अलीगढ़ में हुए भीषण अग्निकांड के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 2 जुलाई 2026 को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी थी। हालांकि अब तक न तो समस्याओं का समाधान हुआ और न ही बैठक का कार्यवृत्त जारी किया गया। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने पुनः आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पावर कॉरपोरेशन की होगी l0
0
Report
बिजनौर प्रबल हत्या केस: आज 7 दोषियों को सजा, बहन Prachi की मांग फांसी
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर का बहु चर्चित प्रबल हत्या कांड मे आज कोर्ट सुनाएगी सजा। अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट शेहजाद अली सुनाएंगे दोषियों को सजा। कोर्ट 11 बजे सुनाएगी रसूखदार दोषियों को सजा। मृतक प्रबल की बहन प्राची और वकील ने मांगी दोषियों के लिए फांसी की सजा। सभी 7 दोषी जिला कारागार मे हैं बंद। 14 साल पहले हुए इस हत्याकांड से हिल गया था जिला। बिजनौर के बहु चर्चित प्रबल हत्या कांड के लिए आज का दिन बेहद खास है। कोर्ट आज सभी 7 दोषियों को सुनाएगी सजा। प्रबल हत्या कांड के सभी दोषी रसूखदार और ताकतवर लोग हैं। बहुचर्चित प्रबल हत्याकाण्ड में 7 अभियुक्तों को अदालत कर चुकी दोषी साबित। सभी अभियुक्त शहर के बड़े रसूखदार हैं। 14 साल पहले नगर के एक बैंकेट हॉल में अग्रसेन जयंती कार्यक्रम मे प्रबल की हुई थी हत्या। हत्या के बाद लाश को गंगा नदी मे फेंक दिया था। कई दिनों मिली थी प्रबल की लाश। प्रबल की हत्या के मामले में फास्ट ट्रेक कोर्ट के जज अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश आज सुनाएंगे ऐतिहासिक फैसला। सभी की निगाहेँ आज इस केस पर टिकी हैं। प्रबल की बहन प्राची ने कोर्ट से की दोषियों को फांसी की सजा की मांग। इस केस के मुख्य आरोपी संजय गुप्ता एडवोकेट हैं इनके अलावा यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल के पति विनय अग्रवाल और बेटा अपूर्व अग्रवाल भी दोषी ठहराये जा चुके हैं। इनके अलावा निखिल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, आशीष उर्फ आशू को दिया दोषी करार । कोर्ट आज करेगी सजा का एलान。0
0
Report
Advertisement
