Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई में 24 घंटे में दूसरी हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी

ADASHISH DWIVEDI
Feb 12, 2026 15:30:32
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। 3 दिन में हत्या की चार वारदातें और एक डकैती की घटना हुई है। 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात हुई है। शाहाबाद में सुबह महिला की खेत में हत्या कर दी गई और देर शाम को लोनार थाना इलाके में गेस्ट हाउस संचालक की हत्या कर दी गई उसका शव खेत में पड़ा पाया है। सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसपी ने खुलासे के लिए कई टीमों को लगा दिया है। फिलहाल जिस तरह से 3 दिन में वारदातें हुई है ऐसे में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। हत्या की सनसनीखेज वारदात लोनार थाना क्षेत्र में हुई है। यहां बाजपुर नकटौरा पुलिया चौराहा पर गुरुवार उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान अनिल भदौरिया उर्फ नीशू सिंह निवासी ग्राम बाजपुर नकटौरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है अज्ञात व्यक्तियों ने नीशू सिंह पर अचानक हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोनार पुलिस और एएसपी,सीओ के साथ एसपी अशोक कुमार मीणा पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। एसपी ने बताया कि परिजन 5 लोगों पर हत्या की आशंका जता रहे आरोप लगा रहे है तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा। एसपी का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और टीमों को लगा दिया गया है। मृतक का बाजपुर नकटौरा पर गेस्ट हाउस, पेंट हाउस एवं टेंट हाउस का व्यवसाय था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kishore Soni
Feb 12, 2026 16:45:17
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में नगर पालिका की कार्यप्रणाली के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय तक रैली निकालकर नारेबाजी की और सड़क पर बैठकर ढोल बजाते हुए अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। कांग्रेस ने नगर पालिका पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका एक ओर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के नाम पर छोटे सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर खुद स्थायी अतिक्रमणों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण और जनविरोधी कार्रवाई बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा करीब दर्जनों टैक्स बकायदारों के यहां ढोल बजाकर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं, जो कि अपमानजनक तरीका है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने “एक ढोल के बदले दस ढोल” बजाकर विरोध जताया। नेताओं का कहना है कि टैक्स वसूली के लिए सम्मानजनक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, न कि सार्वजनिक रूप से किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला तरीका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई बंद नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 16:39:52
Karhal, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी में बड़ा हादसा,तखरऊ पुल से नहर में कूदा अज्ञात व्यक्ति,बचाने के दौरान राजू भी डूबा ! पीड़ित ने पुलिस पर लगाएं गंभीर आरोप मैनपुरी बृहस्पतिवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति तखरऊ पुल से नहर में कूद गया,जिसे बचाने के लिए कुछ लोग नहर में कूदे। इसी दौरान गाँव सड़ निवासी राजू पुत्र किशन लाल कश्यप भी नहर में कूद गया और डूब गया। डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश जारी है,घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय सिंह चौहान,तहसीलदार संतोष राजौरिया,कुर्रा प्रभारी निरीक्षक विक्रांत कुमार,करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंचे। अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिली है?
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 16:36:26
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Feb 12, 2026 16:33:41
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 12, 2026 16:33:32
Patna, Bihar:पटना सिविल कोर्ट परिसर स्थित जुबली कैफे में गुरुवार को चाइल्ड लेबर विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू किया। टीम को सूचना मिली थी कि होटल में बाल श्रमिक से काम कराया जा रहा है। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद वकीलों और कोर्ट आए लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 15 मिनट तक चली कार्रवाई के बाद बच्चे को टीम अपने साथ लेकर चली गई। होटल के मालिक राजीव कुमार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बच्चा नियमित रूप से काम नहीं करता था, बल्कि होटल में आकर बैठ जाता था। उन्होंने दावा किया कि कई बार हटाने के बावजूद वह लौट आता था। मालिक के अनुसार, बच्चे के माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह मानवीय आधार पर उसे भोजन दे देते थे। हालांकि बच्चे ने अधिकारियों को बताया कि वह होटल में छोटे-मोटे काम करता था और इसके बदले कुछ पैसे उसकी मां को दिए जाते थे। फिलहाल चाइल्ड लेबर विभाग द्वारा बच्चे से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद होटल पर आर्थिक दंड की कार्रवाई की जा सकती है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 12, 2026 16:33:18
Patna, Bihar:पटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करबीगहिया इलाके से अपहृत 6 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम बच्चे की मां ने जक्कनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसके 6 वर्षीय पुत्र का अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सघन छानबीन की। इसी क्रम में अपहरण स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए जक्कनपुर थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्चे को करबीगहिया इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अज्ञात अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Feb 12, 2026 16:32:55
Raisen, Madhya Pradesh:रेफरेंस: इस खबर में बताई गई घटना बेगमगंज, रायसेन जिले में घटित हुई। एक 5 वर्ष की मासूम ने हाथ धोने के लिए बाल्टी में हाथ डाला तो पानी गर्म करने की राड जिसे इमर्शन रॉड कहते हैं करंट की चपेट में आ गई। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हदाईपुर निवासी सुरेंद्र जैन की पुत्री स्वस्ति जैन के साथ यह हादसा हुआ। परिजन अस्पताल में पीएम कराने के लिए लिखित तौर पर डॉक्टर को बताने के बाद शव घर ले आए और पीएम नहीं कराने का निवेदन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली और मामला मर्ग के अंतर्गत पीएम की आवश्यकता बताई गई। मासूम के शव को अंततः पीएम कराकर परिजनों के साथ शमशान में दफन किया गया। शव पीएम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच चर्चा चली। हादसे से यह संदेश मिला कि इमर्शन रॉड से पानी गर्म करते समय बच्चों को इसकी पहुंच से दूर रखना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 12, 2026 16:32:38
Durg, Chhattisgarh:एंकर-पिस्टल नुमा हथियार से फायरिंग कर रिल बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले एक आरोपी सहित दो सहयोगियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। दरअसल आरोपी दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवकों को न सिर्फ गिरफ्तार किया है बल्कि उन्हें भविष्य में इस तरीके की घटना को न किए जाने का भी निर्देश दिया है। उनसे कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई गई है। रिल बनाने के चक्कर में आजकल युवा इस तरीके के नए-नए तरीके अपना रहे हैं और इसको देखकर दूसरे युवक भी प्रेरित होते हैं जिसके कारण दुर्ग पुलिस इस तरह की कार्रवाई लगातार कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top