Back
हरदोई के सांडी में ज़मीनी विवाद ने बदला रुख, दिनदहाड़े फायरिंग से दो घायल
ADASHISH DWIVEDI
Dec 14, 2025 15:47:08
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में रविवार को ज़मीनी विवाद ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दिनदहाड़े चली गोलियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चौधरियापुर तिराहा स्थित एक निर्माणाधीन मकान को लेकर हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक को गोली लगी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।
मामला सांडी थाना क्षेत्र के चौधरियापुर तिराहा, आरके गेस्ट हाउस के सामने वाली गली का है। जनकपुरवा निवासी संजय द्वारा खरीदी गई ज़मीन पर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान चौधरियापुर निवासी कैलाश ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि मकान के सामने की ज़मीन का पट्टा उनके नाम दर्ज है। प्रारंभिक तौर पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन संजय ने समझदारी दिखाते हुए पैमाइश कराने की बात कही, जिस पर कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय बाद कैलाश अपने साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा। इस बार विवाद ने उग्र रूप ले लिया। पहले तीखी बहस, फिर गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने असलहे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से संजय पक्ष के एक युवक के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि उसका एक अन्य साथी मारपीट में बुरी तरह घायल हो गया।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सांडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अवैध असलहों का इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
74
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowDec 14, 2025 19:01:230
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 19:00:280
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 14, 2025 18:46:410
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 14, 2025 18:46:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:45:550
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:45:350
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:45:230
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:31:330
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:31:240
Report
HBHemang Barua
FollowDec 14, 2025 18:31:020
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:30:110
Report
1
Report
0
Report