Back
हेमंत सोरेन व ऑस्ट्रेलिया के उच्च कमिश्नर के बीच झारखंड निवेश और सुरक्षा चर्चा
PSPrince Suraj
Dec 14, 2025 18:45:23
Noida, Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति 605/2025
14 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज भारत मे ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन OAM ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलिया आने का दिया न्योता
मुख्यमंत्री और भारत मे ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने एवं परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
झारखंड में निवेश की संभावनाओं और खान सुरक्षा को लेकर दोनों के बीच विशेष रूप से हुआ विचार-विमर्श
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन औऱ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज झारखंड दौरे पर आए भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन OAM, प्रोफेसर सुशान मार्क्स, इंटरनेशनल लॉ, श्री टॉम सैंडरफोर्ड, फर्स्ट सेक्रेटरी एवं सुश्री अनघा, सीनियर इकोनामिक रिसर्च अफसर, ऑस्ट्रेलिया कांसुलेट- जनरल इन कोलकाता ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उनके बीच झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने तथा निवेश की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलिया आने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने श्रम आधारित अर्थव्यवस्था से ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के अपने संकल्प के बारे में भी चर्चा की, सहयोग का भरोसा
मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर को झारखंड में उपलब्ध संसाधनों एवं निवेश को लेकर राज्य सरकार की नीतियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने श्रम आधारित अर्थव्यवस्था से ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के अपने संकल्प के बारे में भी चर्चा की, इस पर उनके द्वारा सहयोग और साथ मिलकर आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया।
खनन सुरक्षा तथा जनजातीय समुदायों के विकास को लेकर भी हुई चर्चा
भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन ने मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि खनन को लेकर झारखंड ऑस्ट्रेलिया में काफी समानताएं हैं। ऑस्ट्रेलिया में खान सुरक्षा एवं सुरक्षित खनन को लेकर किन तकनीकों का इस्तेमाल होता है, उससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने खनन के बाद जमीन को विकसित कर स्थानीय समुदाय को वापस करने की ऑस्ट्रेलिया सरकार की नीति को सराहते हुए कहा कि वास्तव में खनन की ऐसी ही नीति होनी चाहिए़। नीति यहां भी है, लेकिन इसका सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं। खान सुरक्षा एवं खनन में स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा कर संबंध में ऑस्ट्रेलिया सरकार की नीति अनुकरणीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी कहा कि झारखंड ऑस्ट्रेलिया में भी जनजातीय समुदाय की बड़ी आबादी है। उनके विकास के लिए ऑस्ट्रेलिया में क्या कार्य हो रहे हैं, इसकी भी जानकारी दी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
74
Report
TCTathagata Chakraborty
FollowDec 14, 2025 19:01:230
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 14, 2025 19:00:280
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 14, 2025 18:46:410
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 14, 2025 18:46:120
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:45:550
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:45:350
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 14, 2025 18:31:330
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 14, 2025 18:31:240
Report
HBHemang Barua
FollowDec 14, 2025 18:31:020
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 14, 2025 18:30:110
Report
1
Report
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 14, 2025 18:16:370
Report