Back
हरदोई में महिला ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा, प्रेमी joड़ों के साथ गिरफ्त
ADASHISH DWIVEDI
Nov 04, 2025 13:17:18
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में छेड़छाड़ से तंग महिला बनी मरदानी, हिस्ट्रीशीटर को सिखाया सबक,घर से मिले दो प्रेमी जोड़े, पुलिस भी रह गई दंग\n\nहरदोई जिले में एक महिला ने अपनी हिम्मत और सूझबझ से एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडई पर न सिर्फ लगाम लगा दी, बल्कि उसकी अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश भी कर दिया। मामला कोतवाली शहर क्षेत्र के रेलवेगंज इलाके में लकड़ी मंडी का है, जहाँ एक हिस्ट्रीशीটার मनचले की करतूतों से परेशान महिला ने ऐसा सबक सिखाया कि देखने वाले भी दंग रह गए।\nजानकारी के अनुसार कोतवाली शहर के लकड़ी मंडी निवासी हिस्ट्रीशीटर विवेक गुप्ता उर्फ विक्की के खिलाफ पहले से ही जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने इलाके में अपने घर को प्रेमी जोड़ों की ऐशगाह बना रखा था, जहाँ रोजाना संदिग्ध गतिविधियां चलती थीं। मोहल्ले के लोग लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन पुलिस की आंखों के सामने यह गोरखधंधा चलता रहा।\nआज दोपहर 31 वर्षीय एक महिला बाजार जाने के दौरान हिस्ट्रीशीटर की गली से गुजर रही थी, तभी विवेक गुप्ता ने उसे अश्लील प्रस्ताव दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली और घर के अंदर से लोहे की रॉड उठाने के लिए दौड़ा। इसके बाद महिला ने साहस दिखाया और हिस्ट्रीशीटर के पीछे उसके घर तक पहुंची। जैसे ही आरोपी अंदर गया, महिला ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी और अपने पति व पुलिस को फोन कर दिया। इस दौरान पड़ोसी की छत से कूद कर नीचे आए हिस्ट्रीशीटर ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की।\nसूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस को घर के भीतर से दो प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विवेक गुप्ता लंबे समय से अपने घर में इस तरह की अवैध गतिविधियों का अड्डा चला रहा था और अपने घर को प्रेमी जोड़ों की मिलन स्थली बना रखा था। पुलिस ने मौके से हिस्ट्रीशीटर विवेक गुप्ता और दोनों प्रेमी जोड़ों को हिरासत में ले लिया है।\nस्थानीय लोगों ने महिला की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि अगर हर महिला ऐसे हौसले के साथ सामने आए तो समाज से ऐसे मनचलों और गुंडों का सफाया हो सकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowNov 04, 2025 17:03:330
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 04, 2025 17:03:190
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 04, 2025 17:03:040
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 04, 2025 17:02:490
Report
MSManish Sharma
FollowNov 04, 2025 17:02:300
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 04, 2025 17:02:120
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 04, 2025 17:01:560
Report
ASARUN SINGH
FollowNov 04, 2025 17:01:370
Report
MSManish Sharma
FollowNov 04, 2025 17:01:160
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 04, 2025 17:00:460
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowNov 04, 2025 17:00:210
Report
0
Report
Orai, Uttar Pradesh:उऱई पुलिस बल के साथ नगर उरई में मुख्य मार्ग/सर्राफा बाजार, सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
0
Report
0
Report
0
Report