Back
हरदोई में हथियारबंद बदमाशों ने घर में तांडव कर 15 लाख से अधिक की लूट
ADASHISH DWIVEDI
Feb 10, 2026 06:49:40
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में बेखौफ बदमाशों का तांडव,आधे घंटे तक घर में आतंक,परिवार को असलहों की नोक पर बंधक बनाकर 15 लाख से ज्यादा की डकैती\n\nहरदोई जिले के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। मलकापुर गांव में बीती रात हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर ऐसा आतंक मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा।सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अनीस के घर बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक खुलेआम तांडव मचाया और लाखों की डकैती को अंजाम दिया।\n\nरात के सन्नाटे में घर में घुसते ही बदमाशों ने सबसे पहले चारपाई पर सो रहे अनीस को दबोच लिया और उनके साथ-साथ बेटे रफत के हाथ भी बांध दिए।उस वक्त घर में अनीस,उनकी पत्नी रिजवाना,बेटा रफत और बेटियां अनम व समन मौजूद थीं।दो बदमाश तमंचे ताने पूरे परिवार को असलहों की नोक पर बंधक बनाए खड़े रहे,जबकि तीन बदमाश घर के अंदर घुसकर अलमारियां, बक्से और लॉकर तोड़ते रहे,घर को तहस-नहस कर डाला।\n\nगृहस्वामी के अनुसार बदमाश करीब 30 हजार रुपये नकद और लगभग 10 तोला सोना, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, लूट ले गए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल फोन छीन लिए।हालांकि जाते समय बदमाश घर से कुछ दूरी पर छीने गए मोबाइल फेंककर फरार हो गए।\n\nसंयोग से बचे एक फोन से अनीस ने पड़ोस में रहने वाले अपने भाई रईस खान को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर परिवार को मुक्त कराया और पुलिस को खबर दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं सर्विलांस सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है।\n\nएसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल इस लूट और डकैती की घटना से पूरे इलाके में भय, दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि कानून-व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में खड़ी नजर आ रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 10, 2026 08:04:030
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 10, 2026 08:03:500
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 10, 2026 08:03:090
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 10, 2026 08:03:000
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 10, 2026 08:02:410
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 10, 2026 08:02:150
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 10, 2026 08:02:020
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 08:01:440
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 10, 2026 08:00:530
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 10, 2026 08:00:370
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 10, 2026 08:00:220
Report