icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
MMohd.AsifFollow4 Jan 2025, 02:17 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 28.66 लाख रुपये की कृषि भूमि जब्त

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 28.66 लाख की कृषि भूमि जब्त गौरव तिवारी कासगंज यूपी के कासगंज में कासगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पप्पन उर्फ अभय उर्फ ओमवीर द्वारा कथित अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से अपनी पत्नी के नाम खरीदी गई कृषि भूमि के खिलाफ जब्तीकरण की कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई。 पुलिस के अनुसार, थाना ढोलना में दर्ज गै Gangस्टर एक्ट के मुकदमे से संबंधित आरोपी पप्पन उर्फ अभय उर्फ ओमवीर पुत्र सूबेदार निवासी निजामपुर के नाम से जुड़ी संपत्ति की जांच की गई थी। पुलिस का आरोप है कि अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से उसकी पत्नी के नाम कृषि भूमि खरीदी गई थी。 जब्त की गई संपत्तियों में ग्राम कानर खेड़ा स्थित गाटा संख्या 521 और 522 में आरोपी की पत्नी के नाम दर्ज 0.257 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसकी बाजार कीमत करीब 16.66 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा ग्राम भरसोली मुस्तफाबाद में गाटा संख्या 174 में स्थित 0.154 हेक्टेयर कृषि भूमि, जिसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों कृषि भूमियों का कुल रकबा 0.411 हेक्टेयर है और इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 28 लाख 66 हजार 600 रुपये है।
0
0
Report

Vivashri Matrimonial: 1 लाख प्रोफाइल तक फ्री रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा पर जोर

Samastipur, Bihar:शादी के लिए योग्य जीवनसाथी की तलाश करने वाले लोगों के लिए ‘Vivashri’ Matrimonial Platform शुरू किया गया है। कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह प्लेटफॉर्म वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध है। इसके माध्यम से लोग अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक वैवाहिक रिश्ते तलाश सकते हैं। Vivashri की ओर से बताया गया है कि प्लेटफॉर्म की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को हुई थी। वर्तमान विशेष लॉन्च ऑफर के तहत 1 लाख प्रोफाइल का रजिस्ट्रेशन पूरा होने तक या एक साल की अवधि तक, जो पहले हो, रजिस्ट्रेशन और मैचिंग सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान यूजर अपने लिए या परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के लिए उपयुक्त रिश्ता तलाश सकते हैं。 कंपनी के अनुसार प्लेटफॉर्म का फोकस वेरिफिकेशन और सुरक्षा पर है। प्रोफाइल वेरिफिकेशन प्रक्रिया में जरूरत के अनुसार आधार/पहचान, पता, शैक्षणिक योग्यता, नौकरी या व्यवसाय, आय, पुलिस वेरिफिकेशन तथा जाति/समुदाय से जुड़ी जानकारियों का सत्यापन शामिल बताया गया है। Vivashri की वेबसाइट Vivashri.com के अलावा Android ऐप के जरिए भी प्रोफाइल बनाने की सुविधा उपलब्ध होने की बात कही गई है। कंपनी का दावा है कि प्लेटफॉर्म का उद्देश्य केवल लोगों को आपस में जोड़ना नहीं, बल्कि सुरक्षित और भरोसेमंद वैवाहिक रिश्तों की तलाश को आसान बनाना है। Vivashri Pvt. Ltd. के Founder Director प्रकाश कुमार हैं। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस पहल को लेकर रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें प्रिंट, टीवी, डिजिटल मीडिया और यूट्यूब से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
0
0
Report
Advertisement

तिगांव में अवैध बुलेट प्रूफ गाड़ियाँ बनाने की वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग की छापेमारी

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के तिगांव इलाके में अवैध रूप से गाड़ियों को बुलेट प्रूफ बनाने वाली वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग ने छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान मौके से 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। CM फ्लाइंग फरीदाबाद में तैनात इंस्पेक्टर भगत सिंह ने मीडिया को बाइट देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टीगांव गांव में एक वर्कशॉप में गाड़ियों को बुलेट प्रूफ बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड की। इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया - मौके पर 4 गाड़ियां मिली हैं, दो Scorpio-N और दो Fortuner। दो Scorpio में 70 प्रतिशत तक बुलेट प्रूफ का काम हो चुका है। दोनों Fortuner गाड़ियां खुली हुई मिली हैं। लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय तिगांव थाना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर SHO तिगांव भी पहुंचे हैं और वर्कशॉप मालिक से पूछताछ की जा रही है कि ये गाड़ियां किसके लिए तैयार की जा रही थीं और इनके पास बुलेट प्रूफिंग का वैध लाइसेंस है या नहीं। फिलहाल पुलिस और CM फ्लाइंग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
0
0
Report

आर्यनगर में लव मैरिज पर रोक खबर पर पंचायत ने जागरूकता अभियान का भरोसा जताया

Hisar, Haryana:anchor हरियाणा के जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के ससुराल गांव आर्यनगर में 'लव मैरिज पर रोक' और 'सामाजिक बहिष्कार' की खबरों पर गांव के सरपंच और स्थानीय बीजेपी नेता हनुमान ने विराम लगा दिया है। ज़ी मीडिया से बातचीत में गांव के सरपंच रतन टाक ने जोर देकर कहा कि आर्यनगर एक ऐसा गांव है जहां 36 बिरादरी के लोग पूर्ण सद्भावना के साथ रहते हैं और वहां लव मैरिज पर रोक लगाने का कोई फरमान जारी नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को हुई पंचायत में केवल हाल ही में विवाह करने वाले युवक-युवती के अभिभावकों की सहमति से यह बात रखी गई थी कि गांव की मर्यादा और संस्कृति को बचाए रखने के लिए एक ही गांव के लड़का-लड़की आपस में शादी न करें। भविष्य में इस परंपरा को बनाए रखने के लिए किसी सामाजिक बहिष्कार के बजाय केवल जागरूकता अभियान ही चलाया जाएगा। बाइट सूची: बाइट 1: रतन टाक, सरपंच, गांव आर्यनगर बाइट 2: हनुमान, स्थानीय बीजेपी नेता बाइट 3: भजन लाल, निवासी आर्यनगर
0
0
Report

धनबाद में आरओबी निर्माण की मांग तेज, डीआरएम को पत्र भेजा गया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के भागा रेलवे फाटक फुसबंगला के पास आरओबी निर्माण की मांग को तेज हो गई है।स्थानीय लोग आरओबी बनाने की मांग को लेकर आद्रा डीआरएम को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। धनबाद सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी ने भाजपा समर्थकों के साथ आरओबी निर्माण जल्द कराने की मांग किया है। धनबाद सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि ट्रेनों के परिचालन के कारण फाटक बार-बार बंद होने से क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों से आने-जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी होती है। वर्ष 2021 में ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने 21 सितंबर को आद्रा रेल मंडल के डीआरएम व रेलवे प्रबंधक को पत्र भेजकर जल्द आरओबी निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बाइट -- गफ्फार अंसारी(धनबाद सांसद प्रतिनिधि)
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से छेड़खानी मामले के आरोपी के वायरल वीडियो शराब-पीना और भोजपुरी गानों पर डांस

Jamui, Bihar:जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के समीप नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव और हरेराम यादव से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दोनों के शराब का सेवन करते और आर्केस्ट्रा में भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक वीडियो नंदन यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्राप्त हुआ है। बहरहाल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद सोशल मीडिया पर शराब के सेवन से जुड़े इस तरह के वीडियो सामने आना कई सवाल खड़े करता है। वहीं, वायरल वीडियो में भोजपुरी के अश्लील गानों पर डांस करते हुए दिखाई देने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसके रिकॉर्ड किए जाने के समय की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच का विषय है। दरअसल, एक ओर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, लिहाजा आरोपियों से जुड़े पुराने अथवा सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो भी जांच का हिस्सा बन सकते हैं। पुलिस यह भी जांच कर सकती है कि वीडियो में दिख रही गतिविधियां कब और कहां की हैं तथा शराबबंदी कानून के तहत कोई अलग कार्रवाई बनती है या नहीं। वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि सोशल मीडिया पर खुले तौर पर शराब के सेवन से जुड़े वीडियो किस तरह प्रसारित किए जा रहे थे और संबंधित लोगों पर शराबबंदी कानून के तहत पहले कभी कार्रवाई हुई या नहीं। (wiral video)
0
0
Report

जमुई में नाबालिग के साथ बदसलूकी का वीडियो: बिहार-झारखंड में गम्भीर राजनीति तेज

Jamtara, Jharkhand:जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी का एनकाउंटर तथा एक एन आरोपी के पैर टूटने के बाद उसकी गिरफ्तारी होने की जानकारी है तथा मामले में एसआईटी जांच कर रही है। जामताड़ा में झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने घटना को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है और इससे बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि रात 12 बजे भी महिला सड़क पर निकल सकती है और अगर किसी ने उसे छुआ तो वह इस्तीफा दे देंगे। इरफान अंसारी ने सवाल किया कि अब मुख्यमंत्री कहां हैं। उन्होंने कहा कि एक बच्ची के साथ जिस तरह बदसलूकी की गई, वह बेहद निंदनीय है। उनका दावा है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं और इस घटना को लेकर बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आक्रोश है। इरफान अंसारी ने वायरल वीडियो में आरोपी के भगवा गमछा पहने होने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इससे आरोपी के भाजपा से जुड़े होने का संकेत मिलता है। हालांकि, उपलब्ध पुलिस रिपोर्टों में आरोपी के किसी राजनीतिक दल से संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। मंत्री ने मुख्यमंत्री से घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की。
0
0
Report

समागुरी क्लैश: गोगोई ने भाजपा गुंडों के साथ चुनाव जीतने का दावा किया

Noida, Uttar Pradesh:ANI LIVE 1500 MORIGAON (ASSAM): GAURAV GOGOI (ASSAM CONGRESS PRESIDENT) & BHUPESH BAGHEL (FORMER CHHATTISGARH CM) ON SAMAGURI CLASH/ ALLEGED BJP WORKERS’ INVOLVEMENT/ ALLEGED POLITICAL INTIMIDATION/ POLICE RELEASE OF APPREHENDED PERSON/ ASSAM POLITICAL SITUATION मोरीगांव: समागुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की गाड़ियों पर हुए कथित हमले पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "वे सिर्फ़ इन्हीं लोगों के दम पर चुनाव जीत सकते हैं। वे असम में चुनाव नहीं जीत सकते" इसीलिए उन्होंने गुंडों को शामिल किया है। इसीलिए उन्होंने कोयले के कारोबार से जुड़े लोगों को शामिल किया है। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और यहां तक ​​कि सरकारी मशीनरी भी उन्हें चुनाव नहीं जिता सकती। वे गुंडों के बिना चुनाव नहीं जीत सकते…
0
0
Report
Advertisement

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने उरीमारी क्षेत्र में कोयला-बालू चोरी के आरोप लगाए

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बड़कागांव के उरीमारी क्षेत्र में कथित कोयला और बालू चोरी को लेकर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने झामुमो नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान साव ने दावा किया कि उरीमारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला और बालू की चोरी की जा रही है। उन्होंने इस कथित कारोबार में झामुमो के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया समेत अन्य नेताओं की संलिप्तता का आरोप लगाया। योगेंद्र साव ने आरोप लगाया कि उरीमारी क्षेत्र से कथित तौर पर कोयला निकालकर सीसीएल के माध्यम से या आसपास की स्पंज आयरन फैक्ट्रियों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कुछ नेता कथित तौर पर दलाली और वसूली का काम कर रहे हैं तथा ऊपर तक पैसा पहुंचाने का आरोप लगाया। साव ने प्रशासनिक स्तर पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कथित अवैध कारोबार और वसूली के जरिए लोगों का शोषण किया जा रहा है और इससे जुड़े लोगों को राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। बातचीत के दौरान योगेंद्र साव ने अपने पुराने राजनीतिक संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया और उनके परिवार पर भी दबाव बनाया गया। साव के अनुसार, आम जनता और मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के कारण उनके खिलाफ साजिश रची गई। योगेंद्र साव ने उरीमारी क्षेत्र में कोयला और बालू के कथित अवैध कारोबार की जांच और पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर में नहीं की गई है। बाइट योगेन्द्र साव पूर्व कृषि मंत्री झारखंड सरकार
0
0
Report

पटना-जमुई में अपराधियों के लिए कड़ा कानून, हत्या-रेप पर सख्त कार्रवाई की मांग

Patna, Bihar:लोकेशन पटना जमुई वाली घटना को लेकर कहा जो अपराध करता है, उसका मंडर होगा। अपराधों को गोली मारना पुन का काम है। अपराधी को एक दिन के अंदर मार देना चाहिए। जो हत्या करेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। जो रेप जैसी घटनाएं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कानून को अपना काम करना चाहिए। सरकार क्या करे, यह आप ही बताइए। सरकार का काम है कि जब कोई घटना होती है तो उसकी जांच करे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करे। अपराधी किसी जाति का नहीं होता। किसी भी जाति में अपराधी हो सकता है। अपराध को अपराध के रूप में देखा जाना चाहिए। बाइट — अनंत सिंह, विधायक जेडीयू
0
0
Report

स्कूल वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत एक घायल

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। तेज रफ्तार स्कूल वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार 17 वर्षीय रिंकू गुप्ता व अभय शर्मा (14)की मौत हो गई। जबकि 21 वर्षीय सूरज गुप्ता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद स्कूल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रिंकू गुप्ता अपने साथी सूरज गुप्ता और अभय शर्मा के साथ बाइक से गोंडा जा रहे थे।जैसे ही वे इटियाथोक थाना क्षेत्र के नए गांव पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क से काफी दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से गोंडा अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान शिवकुमार गुप्ता के बेटे रिंकू गुप्ता की मौत हो गई।बाद में बबलू शर्मा के बेटे अभय शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। छद्दन गुप्ता के बेटे सूरज गुप्ता का इलाज जारी है।थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात स्कूल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

SC ने नोटिस प्रक्रिया में खामियों पर सवाल उठाते हुए 2 हफ्ते में जवाब मांगा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में SIR की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर लोगों को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया में खामी दिखती है ऐसा लगता है कि यह नोटिस एक मेकेनिकल सिस्टम से भेजी जा रही हैं। लॉजिकल डिस्क्रपेंसी के आधार पर नोटिस भेजते समय चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि किस कारण से नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि BLOs को यह सुनिश्चित करने के लिए वोटर की हर तरह से मदद करनी चाहिए कि किसी भी वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट से न हटे। कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को मतदाताओं को जानकारी देने के लिए अहम सवाल-जवाब भी प्रकाशित करने चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली में 33 लाख लोगों को चुनाव आयोग ने संदिग्ध मतदाता मानते हुए नोटिस जारी किए हैं। घर का पता बदलने या नाम की स्पेलिंग में फर्क को ठीक करने के लिए उपलब्ध फार्म 8 को मंजूर नहीं किया जा रहा है। ऐसे लोगों को नए वोटर के तौर पर रजिस्टर करने वाला फॉर्म 6 भरने के लिए कहा जा रहा है, जिसमें यह घोषणा करनी होती है कि आवेदक ने पहले कभी मतदान नहीं किया। यह वोटर को झूठा डिक्लेरेशन देने के लिए मजबूर करना है। हालांकि, चुनाव आयोग के वकील ने इस आरोप को तथ्यहीन और गैर जिम्मेदाराना बताया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए 2 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top