icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241406
SaurabhSaurabhFollow9 Jan 2025, 03:39 pm

हरदोई: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों को यातायात के नियमों को लेकर किया गया जागरूक

Chandeli, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा जनपद में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में वाहन चालकों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वाहन चलाते समय बरते जाने वाली सावधानियां के बारे में भी बताया जा रहा है। सर्दियों के मौसम में पड़ने वाले कोहरे में वाहन चालकों को किन सावधानियां को अपनाते हुए वाहन चलाना है। इसको लेकर उप संभागीय परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक प्राविधिक सुशील कुमार ने वाहन चालकों को जागरूक किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यमुनानगर में इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया, आंदोलन की चेतावनी दी

Yamuna Nagar, Haryana:आज यमुनानगर में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। यमुनानगर सचिवालय के सामने भारी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए जहां उन्होंने केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उसके बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि आज पूरे देश में चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन चल रहा है, वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत इस आंदोलन में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एस आई आर को लेकर जो बातें कही थी वह सच साबित हो रही हैं। 13 करोड़ से अधिक वोट देश में काटे गए हैं और हरियाणा में 30 लाख वोट काटे गए हैं ।उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान दिल्ली में इकट्ठे होकर आगामी आंदोलन का ऐलान करेंगे। अमित यादव, प्रदेश अध्यक्ष इंटक रमन त्यागी, कांग्रेस नेता यमुनानगर
0
0
Report

महराजगंज: सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर: महराजगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। जुलूस के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में सक्सेना चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। वी/ओ- दरअसल आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला। जुलूस कोतवाली मार्ग, मऊपाकड़ चौराहा और जिला परिषद मार्केट होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद सक्सेना चौक पहुंचे । सक्सेना चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सपा नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, तब तक समाजवादी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। हालांकि सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बाइट: विद्यासागर यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
0
0
Report
Advertisement

कैथल में MSP नहीं मिलने पर किसानों ने मार्केट कमेटी पर ताला लगा विरोध

Kaithal, Haryana:कैथल में किसानों का प्रदर्शन, मार्केट कमेटी कार्यालय पर लगाया सांकेतिक ताला धान का MSP नहीं मिलने का आरोप, ₹2100-2200 प्रति क्विंटल में फसल बेचने को मजबूर होने का दावा कैथल में भारतीय किसान यूनियन डल्लेवाल से जुड़े किसानों ने धान की खरीद में MSP नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने विरोध स्वरूप मार्केट कमेटी कार्यालय पर सांकेतिक रूप से ताला भी लगा दिया। किसानों का कहना है कि वे धान खरीद की निर्धारित शर्तें पूरी कर रहे हैं और नमी भी कम है, इसके बावजूद उन्हें धान का उचित भाव नहीं मिल रहा। किसानों के अनुसार उन्हें करीब 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में धान बेचनी पड़ रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की ओर से उनकी समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा। किसानों ने सरकार से मांग की कि अधिकारियों को sख्त निर्देश देकर धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित करवाई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। बाइट: किसान नेताओं और किसानों की
0
0
Report

ट्रैक्टर टक्कर से राहगीर की मौत, आक्रोश के बाद जाम और आश्वासन

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर की मौत का मामला गोविंदगढ़ थाना इलाके के मलिकपुर गांव में हुई थी घटना 26 सितम्बर को ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर हुआ था घायल घायल ने आज अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम आक्रोशित लोगों ने गोविंदगढ़ में खेल स्टेडियम के पास लगाया जाम थानाधिकारी विनोद सांखला की समझाइश से मामला हुआ शांत मामले में उचित कार्रवाई करने का दिया आश्वासन एंकर-चौमूं के गोविंदगढ़ थाना इलाके के मलिकपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए राहगीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 26 सितंबर को हुआ था, जब ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राहगीर की मौत की सूचना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने गोविंदगढ़ में खेल स्टेडियम के पास सड़क पर जाम लगा दिया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी विनोद सांखला ने लोगों से समझाइश की और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की समझाइश के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस अब हादसे से जुड़े पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

रायसिंहनगर के अनूपगढ़ मार्ग पर पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर के अनूपगढ़ मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका एक निजी होटल में कार्यरत थी और अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान अनूपगढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। वर्तमान में परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है और अस्पताल परिसर में मौजूद हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और परिजनों से समझाइश कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया व आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

कपासन वन विभाग ने बच्चों के साथ 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन वन विभाग की ओर से 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया गया। उपवन संरक्षक के निर्देशानुसार सहायक वन संरक्षक भावना शर्मा और क्षेत्रीय वन अधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी गई। वर्ष 2026 की थीम ‘आवासों को जोड़ना, समृद्ध वन्यजीव’ के तहत वन्यजीव गलियारों के महत्व को समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि जंगलों के छोटे-छोटे हिस्सों में बंटने से वन्यजीवों की आवाजाही प्रभावित होती है। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग कम करने, स्थानीय पौधे लगाने और वन्यजीव उत्पादों का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पौधे वितरित किए गए। नाका प्रभारी नाना लाल भील, ललित खटीक और प्रभु लाल जाट सहित स्टाफ मौजूद रहा।
0
0
Report
Advertisement

अलवर कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका के समर्थन में सत्ता के खिलाफ सवाल

Alwar, Rajasthan:राहुल-प्रियंका के समर्थन में अलवर कांग्रेस का प्रदर्शन, अलवर में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अलवर शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक ‘अ’ एवं ‘ब’ के कार्यकर्ताओं ने मोती डूंगरी चिल्ड्रन पार्क के सामने पुलिस अन्वेषण भवन चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया । कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इसी के विरोध में देशभर में कांग्रेस संगठन की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अलवर में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए。 राहुल गांधी के समर्थन में गंगावत ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देशहित से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं और उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस की मांगें नहीं मानी गईं और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं कराया गया तो कांग्रेस की ओर से आने वाले दिनों में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी。
0
0
Report

मोहन यादव: राहुल गांधी के आरोप अराजकता नहीं, लोकतंत्र मजबूत बना रहेगा

Bhopal, Madhya Pradesh:देश में राहुल गांधी ने अराजकता जैसा माहौल बना रहे है - सीएम डॉ. मोहन यादव - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को यह आत्ममंथन करना چاہیے कि जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया के माध्यम से उसे कई राज्यों में सरकार बनाने का अवसर मिला, उसी चुनाव आयोग पर लगातार सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। यदि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर ही अविश्वास है, तो केरल में कांग्रेस की जीत का क्या अर्थ है? हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी इसी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव हुए हैं। तमिलनाडु में भी राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार गठबंधन और सरकार में भागीदारी के निर्णय लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लगातार चुनावों में कांग्रेस की पराजय के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। कांग्रेस को यह विचार करना चाहिए कि तमिलनाडु में वह लंबे समय से कमजोर क्यों है, पश्चिम बंगाल में दशकों से सत्ता से बाहर क्यों है तथा उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अनेक राज्यों में उसका जनाधार क्यों कमजोर हुआ है। इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग को दोष देने में नहीं, बल्कि पार्टी के संगठन और नेतृत्व की कमजोरियों के आत्ममंथन में मिलेगा। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा की चुनावी पराजय को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। लगातार हार के बाद अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास लोकतंत्र के हित में नहीं है।
0
0
Report

भोपाल में गरबा पर मौलवी का फतवा: मुस्लिम युवाओं की भागीदारी हराम?

Bhopal, Madhya Pradesh:गरबा में मुस्लिमो का जाना हराम है बोले मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी, मुफ़्ती बोले मुस्लिम इतने खूबसूरत है ki मस्जिद के बाहर हमे देखने के लिए भीड़ लगाते गैर मुस्लिम इनको वजू कराकर नमाज भी पढ़ने दी जाय - मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम, दोस्तों संग जाने से भी बचें, अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें .... - नवरात्र में होने वाले गरबा में मुस्लिम युवाओं के शामिल होने को भोपाल के मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने हराम बताया है। - मफ्ती ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- मुस्लिम युवाओं का दूसरी कौम के धार्मिक त्योहार या रस्म में शामिल होना जायज नहीं है, जो व्यक्ति दूसरी कौम की मुशाबहत यानि अनुकरण इख्तियार करता है, वह उसी के तौर- तरीकों में शामिल माना जाता है। - मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी कहा- आज के दौर में जो गरबा या हिंदू रस्म होती है, उसमें मुस्लिम लड़कों का शिरकत करना क्या जायज है? बिलकुल हराम है। इतना ही कहूं बस जो फतवा होता है, हराम के फितने से खाली नहीं है。 - कुछ मुस्लिम युवक अपने दोस्तों के साथ गरबा में जाना बेहतर समझते हैं, लेकिन उन्हें बचना चाहिए। दूसरी कौम की धार्मिक पहचान और रस्मों का अनुसरण करना उचित नहीं है। दूसरे धर्मों के त्योहारों की ओर आकर्षित होने की जरूरत नहीं मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने कहा की मुस्लिम इतने खूबसूरत है ki मुस्लिमो त्योहारों पर गैर मुस्लिमो की मस्जिदों के बाहर देखने के लिए भीड़ लगती है .... मस्जिदों के गेट तक दूसरे समुदाय के लोगों के पहुंचने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई वहाँ तक आया है तो संभव है कि आगे चलकर मस्जिद के अंदर भी आये। उन्होंने कहा- जिसे वजू करके अंदर आना है, गुसल करके अंदर ही आ जाओ। अल्लाह तुम्हें नमाज पढ़वा दे। गेट तक तो आ ही गए हो। इंशाल्लाह अंदर भी आ जाओगे।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली घटना को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा

Mahuwa, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र और राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता अभिषेक दत्त आज महाराजगंज दौरे के दौरान कई संवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहे । इस दौरान जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। ज़ी मीडिया से बातचीत में सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ बदसलूकी की गई और एफआईआर से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कई एफआईआर पहले भी दर्ज हो चुकी हैं लेकिन कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शर्म आनी चाहिए। इस देश का युवा, इस देश का किसान, इस देश का मजदूर सड़कों पर है। कांग्रेस पार्टी सड़कों पर है समूचा विपक्ष सड़कों पर है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी तथा महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की गई। यह डर है क्योंकि आपकी वोट चोरी पकड़ी गई है। राहुल गांधी के ऊपर एफआईआर पर उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 45 FIR हैं और उन्होंने कल कहा है कि मेरा लक्ष्य है कि मेरे ऊपर 100 FIR हों। लेकिन उसके बावजूद भी ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एफआईआर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष को स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों को जब पीटती है दिल्ली पुलिस या मारती है हम इनसे डरने वाले नही हैं इनकी आंख में आंख डालकर इनका इस्तीफा कराएंगे ।
0
0
Report

पटना महागठबंधन प्रदर्शन: हिरासत के बाद नेताओं ने थाने में भजन गाए, वीडियो वायरल

Patna, Bihar:महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को کوतवाली थाना लाया गया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को थाना परिसर में रखा गया है। इसी दौरन थाने में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक साथ भजन गाते नजर आए। राजेश राम समेत सभी ने मिलकर ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ भजन गाया। थाने के अंदर भजन गाते नेताओं का वीडियो अब चर्चा में है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महागठबंधन के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top