icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
MOHD Amir KhanMOHD Amir KhanFollow5 Jan 2025, 02:56 am

Hardoi: भैंस चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप और नगदी बरामद

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई के सुरसा थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई भैंस, 27,000 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया है। 1 जनवरी 2025 को कन्हईपुरवा गांव के मोहित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर बंधी भैंस को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने रघुनाथ (ग्राम ऐंचामऊ) और जगपाल सिंह (ग्राम नसौली डामर नौसारा) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top