icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow16 Apr 2025, 08:32 am

HARDOI-पुलिस की नाक के नीचे चोरी: ₹30,000 की चोरी

Shahabad, Uttar Pradesh:मौलागंज बस स्टैंड पर पुलिस चेक पोस्ट के सामने चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक दुकान में नकब लगाकर ₹5000 की नकदी सहित 30 हजार की चोरी कर डाली और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। सुबह दुकान मालिक ने दुकान खोली तो नकब कटी देखकर दंग रह गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरदारगंज निवासी नीरज भारद्वाज पुत्र शिव शंकर की मौलागंज बस स्टैंड पर पान की दुकान है। नीरज भारद्वाज के अनुसार मंगलवार की रात 10:00 बजे का दुकान बंद करके अपने घर चला गया। मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे के आसपास चोरों ने दुकान के पीछे से नकब काट कर ₹5000 की नकदी, ₹25, 000 की सिगरेट गुटका एवं सात चांदी के सिक्के चोरी हुए।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

औंधी के जंगल में सांभर शिकार: तीन गिरफ्तार, मांस पकाने की पुष्टि

मामला औंधी क्षेत्र के ग्राम रेंगाटोला का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसान के खेत, जहां कीचड़ में एक सांभर हिरन प्रजाति फंसा हुआ मिला। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर सांभर का शिकार कर लिया। मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम जब संदिग्धों के घर पहुंची तो वहां कथित रूप से सांभर का मांस पकाया जा रहा था। वन विभाग ने मौके से टिफिन में मांस बरामद करने का दावा किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ मांस पहले ही खा लिया गया था। वन विभाग ने काजूराम के साथ रघुराम और राहुल को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अधिकारियों के अनुसार 6 अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे तीनों को फॉरेस्ट कॉलोनी लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पानीपत के लाल मंदिर में गांव की निस्वार्थ कांवड़ सेवा मिसाल

Panipat, Haryana:कच्चे चबूतरे से भव्य लाल मंदिर तक गांव की आस्था ने रची सेवा की मिसाल पूरा गांव बना शिवभक्तों का सेवक परिवारों के साथ बच्चे भी निभा रहे सेवा की परंपरा सेवा संस्कार और समर्पण 1997 से कांवड़ियों के लिए निरंतर जल रहा आस्था का दीप पानीपत। सावन माह में उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित सनौली से लेकर पूरे पानीपत जिले तक सैकड़ों सामाजिक और धार्मिक संगठन कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। जगह-जगह निशुल्क भंडारे, चिकित्सा शिविर और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन्हीं में सनौली के निकट स्थित लाल मंदिर पिछले करीब तीन दशकों से निस्वार्थ भाव से कांवड़ियों की सेवा का अनूठा उदाहरण बना हुआ है。 वर्ष 1997 में कुछ शिवभक्तों ने यहां कांवड़ सेवा की शुरुआत की थी। समय के साथ गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से धन एकत्र किया और आज यहां एक भव्य एवं मजबूत लाल मंदिर बन चुका है। मंदिर परिसर में 24 घंटे भंडारा चलता है, जहां हर दिन हजारों शिवभक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। भोजन, पानी और विश्राम की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं。 सबसे खास बात यह है कि इस सेवा अभियान का पूरा खर्च गांव के लोग मिलकर उठाते हैं। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी परिवार सहित सेवा में जुटते हैं। यही कारण है कि नई पीढ़ी भी अपने बुजुर्गों से सेवा और संस्कार की सीख ले रही है。 दलबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 1997 में यहां कांवड़ सेवा शुरू की गई थी। उसी दौरान मंदिर की नींव रखी गई और तब से लेकर आज तक उनकी टीम लगातार 24 घंटे भंडारा संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे गांव के सहयोग से यह सेवा निरंतर जारी है。 संदीप ने बताया कि पिछले 26-27 वर्षों से गांव के लोग लगातार कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। शुरुआत में मंदिर नहीं था और कच्चे स्थान पर ही भंडारा लगाया जाता था। बाद में ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर पहले छोटा और फिर बड़ा मंदिर बनवाया। बारिश और अन्य परेशानियों को देखते हुए मंदिर को पूरी तरह पक्का कराया गया, जिसके बाद से हर साल दिन-रात भंडारा चलता है。 जय सिंह ने कहा कि यह सेवा किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे गांव की जिम्मेदारी है। गांव के लोग सामूहिक रूप से इसका संचालन करते हैं, जबकि राहगीर और श्रद्धालु भी खुले मन से दान देकर सहयोग करते हैं。 नीरज अहलावत ने बताया कि उन्होंने बचपन से अपने पूर्वजों और बुजुर्गों को कांवड़ियों की सेवा करते देखा है। अब नई पीढ़ी भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उनका परिवार भी हर वर्ष सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और आने वाले शिवभक्तों के भोजन, पानी व विश्राम की व्यवस्था करता है。 जगबीर सिंह ने कहा कि गांव पिछले लगभग 35 वर्षों से सेवा कार्य से जुड़ा हुआ है। पूरे गांव के सामूहिक सहयोग और श्रद्धालुओं के योगदान से यह सेवा अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नगर आयुक्त व मेयर ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow9m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सावन माह में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। देहरादून रोड से लेकर अंबाला रोड तक हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी आस्था और सेवा भाव का सम्मान किया गया। इस मनोहारी दृश्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और शिवभक्त "हर-हर महादेव" के जयघोष से झूम उठे। इस अवसर पर महापौर अजय सिंह एवं नगर आयुक्त सीपू गिरी की उपस्थिति ने कांवड़ियों के स्वागत एवं उनकी सुविधाओं के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु किए गए विशेष इंतजामों की भी श्रद्धालुओं ने सराहना की। प्रशासन, नगर निगम, पुलिस एवं अन्य विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा ने उनकी यात्रा को और अधिक यादगार बना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार, महापौर अजय सिंह, नगर आयुक्त सीपू गिरी तथा समस्त प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिवभक्तों के उत्साह को कई गुना बढ़ा देता है। कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में सेवा, सुरक्षा और सम्मान का यह अद्भुत संगम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report

नवादा की नो एंट्री पर फिर बड़ा हादसा; छात्रा अंकिता कुमार की मौत

Nawada, Bihar:नवादा में नो एंट्री पर फिर बड़ा हादसा ट्रक की चपेट में आकर B.Ed छात्रा अंकिता कुमारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की नवादा शहर में नो एंट्री व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर थाना क्षेत्र में नो एंट्री के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केदुआ गांव निवासी संजीव कुमार की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। अंकिता B.Ed की छात्रा थी और नई ड्रेस सिलवाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया और नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और ट्रक को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी इसी स्थान पर ट्रक से दो हादसे हो चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

OPS-DA की मांग पर पंजाब-चंडीगढ़ कर्मचारियों की महारैली, मोहाली में बैरिकेडिंग

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:OPS और DA की मांग पर कर्मचारियों की महारैली, चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली सीमा पार कर मोहाली में की बैरिकेडिंग पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों, स्कूल शिक्षकों और अन्य मुलाजिमों ने शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में आयोजित महारैली में भाग लिया। ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने और बकाया महंगाई भत्ते (DA) का भुगतान करने की मांग को लेकर हजारों कर्मचारी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए। रैली के कारण पंजाब के कई सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का वादा किया था और इसके लिए अधिसूचना भी जारी की गई, लेकिन अब तक इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से वादे के अनुरूप OPS लागू करने और लंबित DA का भुगतान जल्द करने की मांग की। रैली के मद्देनज़र चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। सेक्टर-39 और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित रैली स्थल तक जाने की अनुमति दी, लेकिन चेतावनी दी कि रैली समाप्त होने के बाद किसी भी समूह को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान एक बार फिर चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली सीमा में प्रवेश कर फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल के लाइट प्वाइंट के पास बैरिकेडिंग कर दी, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने रैली से पहले ही विभागाध्यक्षों और स्कूल प्रिंसिपलों को सामूहिक अवकाश का नोटिस दे दिया था। शिक्षकों ने छात्रों को भी एक दिन पहले स्कूल न आने की सूचना दे दी थी, जिसके चलते कई सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित रही。
0
0
Report

पीरनिगाह मंदिर विवाद से माहौल गरम, बसोली में आक्रोश रैली

Una, Himachal Pradesh:पीरनिगाह मंदिर विवाद पर गरमाया माहौल, सैकड़ों लोगों ने निकाली आक्रोश रैली; सत्ती बोले- पंचायत को वापस मिले मंदिर कमेटी का संचालन, मुख्यमंत्री सुक्खू को काले झंडे दिखाने की दी चुनौती । बसौली पंचायत के लोगों ने डीसी कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज, पूर्व विधायक की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भी जताया रोष; डीसी ने सरकार से बातचीत कर जल्द समाधान का दिया भरोसा पीरनिगाह मंदिर को लेकर कांग्रेस और भाजपा में तलवारें खिंच गई हैं । गौरतलब है कि इस मंदिर के संचालन का अधिकार हाई कोर्ट के आदेश से ग्राम पंचायत को ही मिला हुआ है लेकिन हालिया पंचायत चुनावों का परिणाम आने के लगभग ढाई महीने के बाद भी नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत को इस मंदिर के संचालन का अधिकार नहीं मिला है और अभी भी सरकार का इस पर नियंत्रण है । आपको बता दें कि नई ग्राम पंचायत में भाजपा समर्थित प्रधान सतनाम सिंह दोबारा निर्वाचित हुए हैं और उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत कई बार प्रशासन के माध्यम से सरकार से इस मंदिर के संचालन का अधिकार वापिस लेने के लिए आग्रह कर चुकी है लेकिन अभी तक उन्हें इसका अधिकार नहीं मिला है और अभी भी सरकार का मंदिर पर नियंत्रण हैं । इसी को लेकर कांग्रेस और भाजपा अब आमने सामने आ गई हैं , एक तरफ जहां कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कमान संभाली हुई है और भाजपा की तरफ से विधायक सतपाल सत्ती रणक्षेत्र में उतर आए हैं । कांग्रेस के पूर्व विधायक जहां इस मंदिर में सरकारी नियंत्रण के दौरान अधिक चढ़त राशि होने का दावा करते हैं तो वहीं शुक्रवार को ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन से भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने भी मोर्चा संभाल लिया । विरोध प्रदर्शन के बाद सत्ती के नेतृत्व मे ग्रामीण जिला उपायुक्त से भी मिले और उन्हें स्थिति से अवगत कराया । भाजपा विधायक इस मंदिर के संदर्भ में दशकों पहले लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाई कोर्ट के आदेश से निर्वाचित ग्राम पंचायत को मंदिर का संचालन के आदेश का हवाला देते हैं । वो मंदिर संचालन ने चढ़त से ग्राम विकास के साथ साथ पात्र ग्रामीणों को मासिक पेंशन दिए जाने का भी हवाला देते हैं । सत्ती कहते हैं कि ग्राम पंचायत अभी भाजपा समर्थित है लेकिन पूर्व में कई बार ग्राम पंचायत कांग्रेस समर्थित भी रही है लेकिन भाजपा ने उसका कभी विरोध नहीं किया । उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार मंदिरों पर जबरन कब्जा करना चाहती है और कांग्रेस के लोग यहां के पैसे का दुरूपयोग करना चाहते हैं । सत्ती ने प्रशासन को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि जल्द से जल्द इस मंदिर के संचालन का अधिकार संबंधित ग्राम पंचायत को दिया जाए वरना विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा और मुख्यमंत्री सुक्खू को बसोली पंचायत के ग्रामीण काले झंडे दिखाएंगे । डीसी ऊना जतिन लाल लोगो से मिले और उनकी बात को सुना उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव से पहले जिला प्रशासन की ओर से मंदिर कमेटी के संचालन की जिम्मेदारी बीडीओ को दी गई थी। बीडीओ की ओर से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट को सरकार के पास भेजा जा चुका है।डीसी ने कहा कि वह दोबारा सरकार से इस पूरे मामले पर बातचीत करेंगे और जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में पंचायत के हित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा。
0
0
Report

रीवा में मासूम से दुष्कर्म: फरार आरोपी सलमान राणा गिरफ्तार, क्षेत्र में भारी आक्रोश

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान राणा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम के साथ हुई इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल था और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, वहीं मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

मालदा के विधायक अब्दुल रहिम बॉकी से जमीन कब्जा मामले में पुलिस की पूछताछ

Malda, West Bengal:সরকারি জমি দখলের অভিযোগের পুলিশের তলব তৃণমূল কংগ্রেসের প্রাক্তণ জেলা সভাপতি তথা মালতিপুরের বিধায়ক আব্দুল রহিম বক্সি। মালদা রাতুয়া থানার পুলিশকর্তার দুই ঘন্টা বেশি সময় জেরা করেন মালতিপুরের বিধায়ককে। স্বশরীরে আজ ১১-৫৭মিনিটে র Rutua থানায় হাজির হন রহিমবাবু। দুপুর ২-১৩ মিনিট পর্যন্ত পুলিশকর্তা রহিমবাবুকে জেরা করেন। উল্লেখ্য ২০০৯ সালে বাম আমলে সেচ দপ্তরের একটি জমি আব্দুল রহিম বক্সি চুক্তির ভিত্তিতে অধিগ্রহিত হয়েছিল। পরবর্তীতে তৃণমূল সরকারের শাসনে জমিটি রহিমবাবুর দখলেই থাকে। আরএসপি দলের কার্যালয় ছাড়াও একটি বেসরকারি স্কুল করেন তিনি। ২০১৮ সালে আরএসপি দল ছেড়ে তৃণমূলে যোগ দেন তিনি। এরপর আরএসপি দলের সম্পাদক সরকারি জমি ও এলাকার দেবত্ত সম্পত্তি দখলের অভিযোগ তুলে পুলিশের দারস্থ হন। কিন্তু পুলিশ কোন তদন্ত করে নি। পালা বদলের পর পুনরায় জমি দখলের অভিযোগ তুলে পুলিশে দারস্থ হয় আরএসপির দল। সেই অভিযোগের ভিত্তিতে শুরু হয় তদন্ত।
0
0
Report

भोंदू अशोक खरात की सात दिन की पुलिस कोठडी खत्म, संस्थे के व्यवस्थापक भी पेशी

Shirdi, Maharashtra:Shirdi News Flash *भोंदू अशोक खरातची सात दिवसांची पोलीस कोठडी संपली...* भोंदू खरातला सात दिवसांची तर समता पतसंस्थेच्या व्यवस्थापकाला पाच दिवसांची राहता न्यायालयाने दिली होती पोलीस कोठडी.... भोंदू अशोक खरात आणि समता पतसंस्थेचा व्यवस्थापक मिलिंद बनकरला SIT पथकाने केला राहता न्यायालयात हजर... SIT पथकाने मागितली न्यायालयीन कोठडी.... न्यायाधीशांनी अशोक खरात आणि मिलिंद बनकर यांना विचारलं नाव सांगा.. पोलिसांविरोधात काही तक्रार... अशोक खरात आणि मिलिंद बनकर नाही म्हणाले... न्यायालयाच्या निकालाकडे लक्ष...
0
0
Report
Advertisement

NGT ने पंजाब के जंगलों में अवैध खैर कटाई मामले में कार्रवाई की

Noida, Uttar Pradesh:नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल NGT की प्रिंसिपल बेंच ने पंजाब के रूपनगर वन मंडल में सरकारी संरक्षित जंगल में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के मामले पर सुनवाई की。 5 अगस्त 2026 को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि रूपनगर वन मंडल के गांव फतेहपुर, भगवाली और भंगाला में सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की बड़े स्तर पर कटाई की गई है。 1561 पेड़ काटे गए DFO रूपनगर द्वारा 4 अगस्त 2026 को दाखिल जवाबी हलफनामे में इस आरोप की पुष्टि की गई है। DFO ने 10 मार्च 2026 को शिवालिक सर्कल के वन संरक्षक को भेजे पत्र का हवाला देते हुए बताया कि भंगाला बीट के फतेहपुर, भगवाली और भंगाला जंगल में कुल 1,561 पेड़ काटे गए हैं。 हलफनामे के मुताबिक: - फतेहपुर जंगल: 746 ठूंठ और 26 गड्ढे = कुल 772 पेड़ - भगवाली जंगल: 640 ठूंठ और 103 गड्ढे = कुल 743 पेड़ - भंगाला जंगल: 46 ठूंठ फॉरेस्ट गार्ड की मिलीभगत, FIR दर्ज NGT के समक्ष पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अवैध कटाई फॉरेस्ट गार्ड की मिलीभगत से हुई, जो उस समय ब्लॉक अधिकारी का काम भी देख रहा था。 मामला सामने आने के बाद संबंधित फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। साथ ही पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई है。 इस मामले की सुनवाई NGT के चेयरपर्सन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और एक्सपर्ट मेंबर डॉ. अफरोज अहमद की बेंच कर रही है। अगली सुनवाई में विभाग से आगे की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top