icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow5 Feb 2025, 04:35 pm

हरदोईः अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ

Shahabad, Uttar Pradesh:

शाहाबाद बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बुधवार की दोपहर अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के लिए क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत पहुंची। यहां पर उन्होंने नई कार्यकारिणी को सर्वप्रथम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद वकीलों को पूर्ण सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा वकील न्याय दिलाने वाला सबसे अहम किरदार है। उन्होंने बताया कस्बे में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना के लिए उन्होंने न्यायिक और शासन स्तर काफी प्रयास किया और परिणाम आप सबके सामने हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टोंकड़ा के गुर्जर समाज ने दीपावली पर सदियों पुरानी श्राद्ध परंपरा निभाई

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के निकटवर्ती गांव टोंकड़ा में गुर्जर समाज की ओर से दीपावली पर्व पर पूर्वजों के स्मरण और श्राद्ध की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गांव स्थित तालाब पर एकत्रित होकर विधि-विधान से पूर्वजों का तर्पण किया और परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूर्वजों को भोग अर्पित कर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। परंपरा के अनुसार समाज के लोगों ने तालाब किनारे बेल पकड़कर पूर्वजों का स्मरण किया और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। इसके बाद सभी ने भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। एडवोकेट राजेश गुर्जर ने बताया कि गुर्जर समाज सदियों से दीपावली पर श्राद्ध मनाने की परंपरा निभाता आ रहा है। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले समाजबंधु भी अपने गांव पहुंचकर इस परंपरा में भागीदारी निभाते हैं। आयोजन में हरदेव गुर्जर, श्रवण गुर्जर, विश्राम गुर्जर, रामदेव गुर्जर, श्योजीराम गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, रामलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top