Back
हरदोई में ससुर की हत्या: दामाद समेत दो गिरफ्तार, हॉकी से सिर पर वार
ADASHISH DWIVEDI
Feb 19, 2026 14:45:59
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में ससुर की हत्या में दामाद समेत दो गिरफ्तार,आलाक्ल्त हॉकी बरामद
हरदोई में रिश्तों को कलंकित कर देने वाले पचदेवरा हत्याकांड में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी दामाद सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 17 फरवरी को थाना पचदेवरा क्षेत्र में हनुमत धाम रामताल से दर्शन कर लौट रहे अशोक पर उनके ही दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू ने छोटी नहर हथौड़ा के पास हॉकी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया था।गंभीर रूप से घायल अशोक को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।मृतक के परिजन कृष्ण कुमार की तहरीर पर थाना पचदेवरा में चार नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल आरोपी दामाद मनमोहन उर्फ़ मन्नू की नजर अपने ससुर की प्रॉपर्टी पर थी और वह अपने ससुर की शाहजहांपुर के अल्लाहगंज में स्थित 12 दुकानों में से आधी प्रॉपर्टी की मांग कर रहा था जबकि ससुर अशोक कुमार इसके लिए तैयार नहीं थे जिसके चलते उसने हत्याकांड को अंजाम दे दिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनमोहन उर्फ मन्नू और उसके साथी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी (आलाकत्ल) भी बरामद की है।पुलिस का कहना है कि अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है,हालांकि क्षेत्र में अब भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:46:150
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:45:520
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 19, 2026 18:45:360
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 19, 2026 18:45:130
Report
71
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:31:170
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 19, 2026 18:31:030
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:470
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:150
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 19, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 19, 2026 18:15:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 18:15:250
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:15:160
Report