Back
SP ने तीनों थानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर दिया
BSBhanu Sharma
Feb 19, 2026 18:15:40
Dholpur, Rajasthan
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाडी कोतवाली, बसेड़ी एवं कंचनपुर पुलिस थानों का किया औचक निरीक्षण। मालखानों, कोत, बैरिको, रिकॉर्ड रुम आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर थाना भवनो की साफ सफाई व्यवस्था का भी लिया जायजा।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाडी कोतवाली, बसेडी एवं कंचनपुर पुलिस थानो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोत, कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, रसोईघर, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना के निरीक्षण के दौरान जब्त किए गए सामान की स्थिति, सुरक्षा और रिकॉर्ड व्यवस्था की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मालखाने में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा रिकॉर्ड पूरी तरह अद्यतन रखे जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने थाना परिसर के रसोईघर का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्यवर्धक, स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। थाना परिसर में पुलिस कर्मचारियों के आवास (बैरकों) की स्थिति का भी उन्होंने गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पुलिसकर्मियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए थाने में खेलकूद और मनोरंजन की सुविधाएं जल्द शुरू की जाएं, जिससे तनावमुक्त और प्रेरणादायक वातावरण बन सके। आमजन के साथ पुलिस के व्यवहार पर जोर देते हुए कहा कि थाने में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और संवेदनशीलता का पात्र है। चाहे वह शिकायतकर्ता हो, गवाह या कोई आगन्तुक पुलिसकर्मियों को जनसेवक की भावना के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाना आमजन के लिए भरोसे और न्याय का पहला दरवाजा है, इसलिए व्यवहार में नरम स्वभाव और सहानुभूति अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को रिकॉर्ड अद्यतन व व्यवस्थित रखे जाएं, शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो, परिसर की स्वच्छता बनी रहे और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के साथ विशेष संवेदनशीलता का व्यवहार किया जाए। साथ ही, आमजन से संवाद व विश्वास बढ़ाने के प्रयासों को भी प्राथमिकता दी जाए आदि के सम्बन्ध में भी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ से संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए में हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान तीनों थानों के थानाधिकारीगण मय स्टाफ उपस्थित रहें
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:46:150
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:45:520
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 19, 2026 18:45:360
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 19, 2026 18:45:130
Report
71
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:31:170
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 19, 2026 18:31:030
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:470
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:150
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 19, 2026 18:15:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 18:15:250
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:15:160
Report