Back
सवाई माधोपुर पुलिस ने सफाईकर्मी की बेटी की शादी में भात भरकर दिखाया सरोकार
ASArvind Singh
Feb 19, 2026 18:15:16
Sawai Madhopur, Rajasthan
स्लग-पुलिस ने निभाया सामाजिक सरोकार-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 19 फरवरी 2026
एंकर-सवाई माधोपुर की कोतवाली थाने की पुलिस ने सामाजिक सरोकार निभाते हुवे थाने के सफाईकर्मी की बेटियों की शादी में भात (मायरा ) भरा ,कोतवाली थाने के थानाधिकारी मदनलाल मीणा सहित पुलिसकर्मियों ने थाने में कार्यरत सफाईकर्मी राजेन्द्र उर्फ राजू की पत्नी को अपनी बहन मानकर उसकी बेटियों की शादी में भात भरा ,पुलिसकर्मियों को इस तरह भात भरता देख लोगो ने उनकी खासी प्रसंसा की , कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा सहित थाने के पुलिसकर्मी शादी समारोह में पहुंचे और उन्होंने राजू की पत्नी को चुनरी ओढ़ाई और एक लाख 11 हजार रुपए का नेग दिया और उपहार स्वरूप कपड़े भेंट किए। इस दौरान राजू की पत्नी ने भी पुलिसकर्मियों का तिलकर लगाकर अभिनंदन किया ओर खूब खातिरदारी की , राजू कोतवाली थाने में करीब 15 साल से सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। उसकी बेटी काजल और प्रियंका की शादी आज 19 फरवरी को सवाई माधोपुर के पुराने शहर में आयोजित हुई। राजू ने पूरे कोतवाली थाना स्टाफ को शादी में आने का निमंत्रण पत्र दिया था । जिस पर कोतवाली थाना पुलिस शादी में शिरकत करने पहुंची और सामाजिक सरोकार निभाते हुवे पुलिसकर्मियों ने भात भरा और भोजन किया साथ ही शादी की खुशियों में शामिल होते हुवे डीजे पर जमकर डांस भी किया। कोतवाली थाना पुलिस के इस सामाजिक सरोकार की शहरवासी खुले मन से प्रशंसा कर रहे हैं और पुलिस के इस अलग ही अंदाज को देख शहरवासी खासा खुश नजर आ रहे है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:46:150
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:45:520
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 19, 2026 18:45:360
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 19, 2026 18:45:130
Report
71
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:31:170
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 19, 2026 18:31:030
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:470
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:150
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 19, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 19, 2026 18:15:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 19, 2026 18:15:250
Report