Back
Azamgarh GST चोरी केस: दो गिरफ्तार, रैकेट देशभर तक फैल गया
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 19, 2026 18:46:15
Azamgarh, Uttar Pradesh
Azamgarh
500 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी दो गिरफ्तार, छत्तीसगढ़, हिमाचल, बिहार तक फैला है रैकेट, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस.
जनपद आजमगढ़ की पुलिस ने जीएसटी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 500 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी की है। गिरफ्तार आरोपी देश के कई राज्यों में फर्जी फॉर्म खोलकर उनके नाम पर टैक्स क्रेडिट लेकर राजस्व की हानि कर रहे थे। यह सारी चीजे कागजों पर ही दिखाई जा रही थी। इस मामले की लगातार पुलिस को शिकायत मिल रही, इसी आधार पर जिले के कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था。
आज़मगढ़ जिले के साइबर सेल नोडल अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फर्जी और अस्तित्व भी कंपनियां खोलकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जो लगातार सरकार के राजस्व की क्षति कर रहे थे। इन आरोपियों ने विद्या ट्रेडर्स रायपुर, अभिराज ट्रेडर्स हिमाचल प्रदेश, श्री मुनि ट्रेड ट्रांसपोर्ट कंपनी बिहार सहित कई कंपनियों के नाम से फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी विजय कुमार यादव श्रावस्ती जिले का रहने वाला है। जबकि दूसरा अभिराज शर्मा लखनऊ का रहने वाला है। पूछताछ में यह बात सामने आई थी लगातार कई संदेश व्यक्तियों से इन आरोपियों का संपर्क बना रहा। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किये गए हैं। इस अभियान में साइबर सेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस और साइबर टीम के कर्मचारी शामिल रहे। साइबर सेल के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस पूरे सिंडिकेट की तलाश की जा रही है इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनको जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 19, 2026 18:45:520
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 19, 2026 18:45:360
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 19, 2026 18:45:130
Report
71
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 19, 2026 18:31:170
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 19, 2026 18:31:030
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:470
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:360
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:260
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 19, 2026 18:30:150
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 19, 2026 18:15:570
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 19, 2026 18:15:400
Report