Hardoi: सवायजपुर SDM संजय अग्रहरि ने किया जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण
सवायजपुर, Uttar Pradesh:SDM संजय अग्रहरि ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के पंजीकरण की प्रगति और प्रक्रियाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर पंजीकरण पूरा करें और किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
