icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow29 Apr 2025, 05:47 am

Hardoi - दिल्ली में गुम हुए रेहान को मिला परिवार, मां की आंखों में खुशी के आंसू

Shahabad, Uttar Pradesh:पिहानी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नौ वर्षीय मासूम रेहान को उनके परिजनों से मिलाया। अपने बच्चे के मिलने की खुशी में मां की आंख से आंसू निकल आएं।‌ पुलिस ने रेहान को परिवार के साथ रवाना कर दिया गया है।मोहम्मद रेहान नवादा दादा पार्क दिल्ली से 12 अप्रैल को खेलते समय गुम हो गया था। रेहान की मां मोबिना ने दिल्ली पुलिस को बेटे के गायब हो जाने की सूचना दी थी। काफी खोजबीन के बावजूद रेहान नहीं मिला था। मोबिना मूल निवासी मुजफ्फरनगर की है।पिहानी कोतवाली के अंतर्गत जहानी खेड़ा में गस्त के दौरान कोतवाल विद्यासागर पाल व जहांनी खेड़ा चौकी इंचार्ज विजय कुमार शुक्ला को रेहान लावारिस हालत में टहलते हुए मिला।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

मल्लावां के कपड़ा व्यवसायी की 80 दिन बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

Sharad KumarSharad KumarFollow1m ago
Khemipur, Uttar Pradesh:मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां कस्बे के बाजीगंज निवासी कपड़ा व्यवसायी राजकुमार कश्यप (52) पुत्र बालकृष्ण की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बीते 14 अगस्त को अपने घर में हुए गैस लीकेज से लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। करीब 80 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। 14 अगस्त को राजकुमार के घर (वृंदावन कलेक्शन) में गैस लीकेज होने के चलते अचानक आग लग गई थी। हादसे में राजकुमार के साथ उनकी पत्नी, बेटा और बेटी भी झुलस गए थे। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से सभी को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर राजकुमार को लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजकुमार के निधन से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं कस्बे के व्यापारियों में भी शोक की लहर है। राजकुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए ।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में AQI 418: सांसें थमने लगीं, लोग मरीजों के लिए डराने लगी हवा

Agra, Uttar Pradesh:मोहब्बत के शहर में बहने वाली मोहब्बत की हवा अब जहरीली हो चुकी है,जो सांसो पर संकट बन गई है, आगरा में 15 से ज्यादा ऐसे स्थान हैं जहां AQI 300 से ज्यादा है,जिसमें सबसे ज्यादा खराब AQI शहीद नगर का है जहां AQI 418 दर्ज किया गया,जबकि छीपीटोला बाजार 412,राजेश्वर मंदिर 406 और भाटिया पेट्रोल पंप क्षेत्र में 403 AQI आज सुबह 9 बजे दर्ज किया गया,जबकि अन्य स्थानों पर 300 से लेकर 400 तक दर्ज किया गया,हालांकि कुछ स्थानों पर 120 से 200 के बीच दर्ज किया गया,आपको बता दें कि आगरा स्मार्ट सिटी से 39 प्वॉइंट है जहां AQI मापने की डिवाइस लगाई गई हैं,बढ़ते AQI से अब सांसों पर संकट मंडराने लगा है जो बुजुर्गों,बच्चों और बीमार लोगों के लिए घातक हो सकता है,डॉक्टर्स ने एतिहात बरतने की सलाह दी है
0
0
Report

देवघर में दीपावली पर दीपक बिक्री तेज, बारिश से दाम बढ़े

Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर दीपावली दीपो का त्यौहार है दीपावली के लेकर देवघर के बाजार में दीपों की खूब बिक्री हो रही है मिट्टी के बने दीपक को लोग खरीद रहे हैं वहीं दुकानदार का कहना है कि इस बार बारिश की वजह से 20 रुपए दीपक में बढ़ोतरी की गई है जिससे ग्राहकों को दिक्कत हो रही है और ग्राहक बोलते हैं कि काफी महंगा है वही दीपावली के दिन दीप जलाने की परंपरा को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित प्रमोद शृंगारी ने बताया कि दीपावली के दिन दीपक इसलिए जलाए जाते हैं क्योंकि कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान दीपावली के दिन ही माता लक्ष्मी प्रकट हुई थी जिसको लेकर खुशियां मनाई जाती है और घरों में दीप जलाए जाते हैं वहीं दूसरी कथाओं में वर्णन है कि श्री रामचंद्र जी दीपावली के दिन ही अयोध्या वापस आए थे जिस वजह से पूरे अयोध्या में दीपों से जलाकर उनका स्वागत किया गया था इसके अलावा यह भी मानता है कि भारत देश कृषि प्रधान देश है और नई अनाज के आगमन को लेकर नया साल भी पहले मनाया जाता था दीपावली के दिन किसान खुशियां मनाते हैं और इसलिए दीप भी जलाई जाती है। बाइट प्रमोद शृंगारी पुरोहित बाबा बैद्यनाथ मंदिर बाइट शंभू दुकानदार बाइट गौरांग पंडित , दुकानदार
0
0
Report

खूँटी के दिवाली बाजार में मिट्टी के दीये और लाइटों की भारी खरीदारी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - दिवाली बाजार में रौनक । खूँटी में दिवाली का बाजार सज गया है । और बाजार में रौनक है। लोग घरों से मिट्टी के दीये , बिजली बत्ती की लड़ियाँ , लाइट ,पटाखे की खरीदारी करने के लिए बाजार में आ रहे हैं। वहीं मिट्टी के दीयों की खूब बिक्री होने लगी है। शहर में जगह जगह गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें लगायी गयी है। इस प्रकार खूँटी खूँटी के नेताजी चौक भगतसिंह चौक बाजारटाँड़ , कचहरी मैदान आदि व इसके लिए अलग से दुकानें लगायी गयी है। वहीं मिट्टी के दीये , बत्ती और करंज तेल बाजार में खूब बिक रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

देवास TI हत्याकांड: एरिया मैनेजर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास, MP देवास खातेगांव TI हत्याकांड: पुलिस की जांच तेज, एरिया मैनेजर भी गिरफ्तार! देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले में दी अहम जानकारी। अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी, 2 अस्पताल में भर्ती और 3 आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। वहीं एरिया मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवास, पिथमपुर अलिराजपुर होते हुए जाती थी शराब गुजरात。 गाडी में लगे फास्टैग का छह माह का डाटा निकाला जा रहा है। उसको एनालाइस किया जा रहा है कब कब किन किन टोल से निकला है। गाडी को मोडिफाइड करने वाले आरोपी की भी तलाश की जा चुकी है जो फरार आरोपी है उनपर 10/10 हजार का इनाम घोषित किया गया है हमारी टीम लगातार गुजरात इंदौर सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश दे रही है आरोपियों से जुड़े हरदा के टिमरनी में कार्यालयों पर पुलिस की दबिश, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त। पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर जुटा रहीं साक्ष्य。 बाइट 01 आदित्य मिश्रा,SP देवास
0
0
Report

दीपावली के त्योहार के दौरान गैस टैंकर-कार भिड़ंत, सात घायल

Barabanki, Uttar Pradesh:दीपावली मनाने घर जा रहा था परिवार, रास्ते में काल बनकर आया गैस टैंकर, गैस टैंकर और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के सात लोग गंभीर घायल --महिलाओं समेत 10 वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक, लखनऊ से गोंडा जा रहा था परिवार दीपावली का त्योहार मनाने की खुशियां लेकर घर जा रहा एक परिवार रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। लखनऊ से गोंडा जा रहे परिवार की कार की मसौली थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास गैस टैंकर से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें महिलाएं और 10 वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है。 जानकारी के मुताबिक, परिवार कार से लखनऊ से गोंडा स्थित अपने घर दीपावली मनाने जा रहा था। आज सुबह गोण्डा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर नयागांव के पास पहुंचते ही कार की सामने से आ रहे गैस टैंकर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। दुर्घटना में सुजीत वर्मा पुत्र गया प्रसाद, हार्दिक वर्मा पुत्र सुजीत, कंचन लता पत्नी सुजीत, रंजना वर्मा, मनसा वर्मा पुत्री सुजीत, शकुंतला देवी पत्नी गया प्रसाद और सोना पुत्री सुजीत (10 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दीपावली की खुशियां मनाने घर पहुंचने से पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा दिया。 सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस जेपी मौर्या ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है। हादसे के चलते गोण्डा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top