हरदोईः प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर निकाली गई रैली
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरपालपुर कस्बे में स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई। बीडीओ राजीव गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें और सड़कों पर गदंगी ना फैलाएं। अगर बाजार से खरीदारी करनी है तो अपने घर से कपड़े का बैग लेकर आएं। प्लास्टिक से प्रदूषण फैलता है जिससे प्रकृति पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामनरेश सिंह, लेखाकार लालजी लाल, ब्लाक समन्वयक सुधांशु पाठक, सपना बाजपेई, प्रधान सज्जाद मंसूरी मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
