icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Hikmat Ali KhanHikmat Ali KhanFollow3 Jan 2025, 11:28 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत पर महागठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ के समीप नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत के मामले को लेकर गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व में कहा था कि यदि रात के अंधेरे में भी कोई आपराधिक घटना होती है तो सुबह उठते ही वह अपना इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ घटना हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने बयान के अनुरूप इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के अलग-अलग जिलों में आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने जमुई के अलावा समस्तीपुर, नवादा और पटना में हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया। लछुआड़ थाना क्षेत्र में बम मारकर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का भी उन्होंने जिक्र किया। प्रदर्शन के दौरान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के खिलाफ चल रहे धरने का भी मुद्दा उठाया गया। डॉ. त्रिवेणी यादव ने कहा कि भाकपा-माले समर्थित लोगों द्वारा कई दिनों से थाना प्रभारी के खिलाफ धरना दिया जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मड़वा पहाड़ की घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोर्ट परिसर में अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ मारने पर भी उठे सवाल राजद जिलाध्यक्ष ने कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान आरोपी को अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर विषय है। उन्होंने बार काउंसिल और जिला पुलिस प्रशासन से संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग भी उठाई। माले नेता बाबू साहब ने कहा कि चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता कई दिनों से कचहरी चौक के अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए कार्रवाई और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बालू और शराब तस्करी की शिकायतें हैं, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है कि अवैध वसूली की काली कमाई एसपी और जिला प्रशासन तक पहुंच रहा हैं इसलिए कारवाई में बिलंब हो रही हैं। राज्य नेता मोहम्मद शमशाद आलम ने भी मड़वा पहाड़ की घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व बयान का हवाला दिया और इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कोर्ट परिसर में आरोपी के साथ हुई मारपीट के मामले में भी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में राजद नेता मुरारी राम, रामदेव यादव समेत महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्राओं की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

Make in India ने 12 वर्ष पूरे किए: भारत बन रहा वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत की प्रतिभा, तकनीक और उत्पादन को वैश्विक पहचान से जोड़ने वाले 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई। इन वर्षों में नवाचार को अवसर, निवेश को विश्वास और विनिर्माण को नया सामर्थ्य मिला है। Local to Global की दृष्टि और Make in India-Make for the World के मंत्र ने स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ते हुए भारत के औद्योगिक आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। रोजगार के नए अवसरों, निवेश के अनुकूल वातावरण व बढ़ती विनिर्माण क्षमता के साथ 'मेक इन इंडिया' भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 'ग्रोथ इंजन' के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई गति दे रहा है। 'आत्मनिर्भर भारत' के सामर्थ्य से 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने वाली इस परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन।
0
0
Report

खजूरी खास फ्लाईओवर के पास हादसे में होमगार्ड सुनीता की मौत

New Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला होमगार्ड की मौत हो गई। खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क पार कर रही महिला को पहले बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया वहीं मृतक के जानकार और परिजन ने बताया कि ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिव विहार निवासी सुनीता (55) के रूप में हुई है। सुनीता दिल्ली होमगार्ड्स में कार्यरत थीं और डीटीसी बस मार्शल के तौर पर ड्यूटी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर सड़क पार करने के लिए कोई फुटओवर ब्रिज मौजूद नहीं था। उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12:18 बजे खजूरी खास थाना पुलिस को खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क हादसे में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक राहगीर घायल महिला को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सुनीता फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। पुलिस ने मामले में बाइक और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, सुनीता के पति का पहले ही निधन हो चुका है। वह परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा थीं।
0
0
Report
Advertisement

विकसित छत्तीसगढ़ 2047 तक राज्य की जीएसडीपी 75 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य—सीएम विष्णु देव साय

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: राजधानी रायपुर में 'स्टेटकॉन 2026: बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़' सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश सरकार 'विकसित छत्तीसगढ़ 2047' के विजन को लेकर मिशन मोड में कार्यरत है। वित्त एवं आवास मंत्री तथा अधिकारियों ने विगत तीन वर्षों में रियल एस्टेट क्षेत्र में किए गए ढांचागत सुधारों का ब्योरा साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में राज्य की जीएसडीपी लगभग 6 लाख करोड़ रुपये है, जिसे वर्ष 2047 तक बढ़ाकर 75 लाख करोड़ रुपये करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
0
0
Report

कोटा: अवैध खनन-ओवरलोड गिट्टी डंपरों पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.31 लाख जुर्माने के साथ कब्जा

Kota, Rajasthan:कोटा: माइनिंग विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड गिट्टी से भरे दो डंपर जब्त; लगा ₹2.31 लाख का जुर्माना ​नान्ता और कुन्हाड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन, रॉयल्टी दस्तावेज न मिलने पर किए पुलिस सुपुर्द कोटा। क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटा माइनिंग विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। माइन्स फोरमैन गोविंद शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नान्ता-कुन्हाड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर गिट्टी से अत्यधिक ओवरलोड भरे दो डंपरों को जब्त किया है। ​पहली कार्रवाई नान्ता नहर के पास की गई, जहां क्षमता से अधिक गिट्टी ले जा रहा एक डंपर पकड़ा गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई कुन्हाड़ी थाने के पास अंजाम दी गई, जहां गिट्टी से भरा दूसरा ओवरलोड डंपर टीम के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में वाहन चालकों ने बताया कि वे खनिज सामग्री नान्ता क्रेशर जोन से भरकर ला रहे थे। हालांकि, जब टीम ने खनिज परिवहन से संबंधित वैध रॉयल्टी दस्तावेज मांगे, तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। ​दस्तावेज न मिलने पर माइनिंग टीम ने दोनों वाहनों पर नियमानुसार कुल 2,31,500 रुपये का जुर्माना ठोका और डंपरों को नन्ता व कुन्हाड़ी थानों की सुपुर्दगी में दे दिया। माइनिंग टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं और परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मच गया। खनिज विभाग कोटा ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

नोएडा सेक्टर-10 में प्रेस प्लांट में सुबह आग, घायल नहीं

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- सेक्टर-10 स्थित प्रिंटिंग प्रेस की प्लेट बनाने वाली कंपनी में सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कंपनी के सेकंड फ्लोर पर प्रिंटिंग प्लेटमें अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच कंपनी में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को भी सक्रिय किया गया। फायर विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया।
0
0
Report

हाईवे पर बैंक मैनेजर की गोली से मौत, कार डिवाइडर से टकराई

Jaunpur, Uttar Pradesh:हाईवे पर बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, चलती कार में लगी गोली; डिवाइडर से टकराई गाड़ी जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में जौनपुर-बक्शा नेशनल हाईवे-731 पर एक बैंक मैनेजर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना द्वारिका होटल के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव कार से हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर चलती कार में उन्हें गोली लग गई। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बैंक मैनेजर को उपचार के लिए सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। गोली लगने की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस ने स्निफर डॉग से नशे के खिलाफ जारी चेकिंग अभियान तेज किया

Kurukshetra, Haryana:नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, स्निफर डॉग के साथ कई जगहों पर चेकिंग कुरुक्षेत्र के पिहेवा में देर रात को भी चेकिंग जारी नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस टीम ने स्निफर डॉग के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर जांच की。 पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। सप्ताह में दो बार विशेष रूप से नशीले पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज पुलिस की विशेष टीम स्निफर डॉग के साथ सरस्वती घाट, बूटा ग्राउंड सहित कई स्थानों पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर जांच की। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या किसी अन्य अवैध गतिविधि के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
0
Report

UP International Trade Show 4.0 ग्रेटर नोएडा में उद्घाटन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उद्यम, उत्पाद और संभावनाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में आज ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ेगा। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री AmitShah जी UP International Trade Show 4.0 का शुभारंभ करेंगे। Local to Global और Make in India-Make for the World के मंत्र के साथ 'नया उत्तर प्रदेश' अपने Product, Potential व Innovation को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। पूर्ण विश्वास है कि 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित यह ट्रेड शो Trade, Technology और Talent को नए अवसर देकर 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई गति देगा। माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी का उत्तर प्रदेश की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
0
0
Report
Advertisement

शामली अस्पताल में आर्मी जवान की मौत पर डॉक्टरों के लापरवाही के आरोप

Shamli, Uttar Pradesh:शामली हॉस्पिटल में आर्मी के जवान की मौत। एंकर... जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के कैराना रोड पर स्थित मुकेश नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक नवयुवक की मौत हो गयी। मृतक युवक की आर्मी की भर्ती प्रकिया पूरी हो गयी थी। जवान की मौत के बाद परिजनों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि सीने में दर्द के बाद बीपी डाउन होने पर ऑपरेशन किया है। मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में करना रोड स्थित मुकेश नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से एक नवयुवक के दर्दनाक मौत हो गई। वही मृतक युवक के परिजनों ने सीने में दर्द होने की शिकायत पर भर्ती किया था। जहां उसका बीपी डाउन हो गया। और फिर डॉक्टर ने बिना जांच पड़ताल किए उसका ऑपरेशन कर दिया। जहां ऑपरेशन करने के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का रहने वाला सावन पुत्र धर्मवीर बताया गया है। जहां मृतक सावन युवक आर्मी में भर्ती हो गया था। जिसकी दीपावली के समय जॉइनिंग होनी थी। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों द्वारा किए गए भर्ती और डॉक्टर की लापरवाही के चलते आर्मी के जवान ने जान गवा दी। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हॉस्पिटल पर हंगामा किया है। और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के दौरान हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सावन अग्नि वीर मैं भर्ती हो गया था। और बस जॉइनिंग करना रह गया था। बाइट ... मृतक का बड़ा भाई महेश मामले में मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची है पीड़ितों के द्वारा शिकायत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी की टीम मामले की जांच पड़ताल करेगी और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बाइट ... डॉक्टर दीपक चोधरी नोडल अधिकारी
0
0
Report

वाराणसी नमो घाट पर एयर शो से पहले घाटों की सफाई तेज़

Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Cleaning and desilting underway at Namo Ghat ahead of air show, Sandeep Srivastava (PRO, Municipal Corporation Varanasi). उत्तर प्रदेश | गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे आ गया है, घाटों पर काफी गाद जमा हो गई है। वाराणसी नगर निगम ने 22, 23 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर होने वाले एयर शो से पहले सफाई और गाद हटाने का काम तेज़ कर दिया है। वाराणसी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) संदीप श्रीवास्तव कहते हैं, "वाराणसी नगर निगम पूरी तरह सतर्क है और इस काम के लिए एक खास टीम तैनात की गई है। इसके अलावा, जैसा कि आप जानते हैं, अगले महीने यहाँ एक एयर शो होने वाला है। नगर निगम इसे बहुत ज़रूरी काम मान रहा है। मैं आपको पूरा भरोसा दिलाता हूँ कि इन त्योहारों से पहले घाटों की सफ़ाई का काम 100% पूरा हो जाएगा... नगर निगम यह पक्का करेगा कि किसी भी भक्त, तीर्थयात्री या पर्यटक को कोई भी परेशानी न हो।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top