icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241123
 Gopal bajpai Gopal bajpai Follow27 Dec 2024, 04:04 pm

Hardoi - छोड़े गये पानी से पाली अनंगपुर मार्ग कटा,यातायात हुआ बंद

Pali, Sarai Saif Sisala, Uttar Pradesh:

शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे शारदा कैनाल की शाहजहांपुर ब्रांच द्वारा छोड़े गए पानी ने बरवन रजवाहा में भरखनी की दूसरी पुलिया के पास कटाव शुरू कर दिया, करीब 1 घंटे के अंदर ही रजवाहा के पानी ने सड़क को अंदर ही अंदर मिट्टी को पूरी तरह काट दिया। इससे पाली-अनंगपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया,रजवाहा का पानी दूसरी ओर उत्तर दिशा के खेतों में जब भरने लगा, यह देखकर ग्राम प्रधानपति ने ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय संसाधनों की मदद से पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया लेकिन पानी का बेग इतना तेज था कि उसे ज्यादा देर तक रोक पाना संभव नहीं था। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी नेत्री निशा भगत के आत्महत्या से झारखंड की राजनीति गरमाई

Ranchi, Jharkhand:आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने राज्य सरकार, जमीन दलालों, थाना प्रभारी और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। मामले के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा की ओर से शाम 5 बजे झारखंड सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जब तक इस मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक बीजेपी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी।
0
0
Report

सूरजगढ़ को सबसे रोशन और सुंदर कस्बा बनाने के लिए सफाई-रोशनी अभियान शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ में दीपावली पर आकर्षक रोशनी से जगमगाया कस्बा पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने किया सफाई और रोशनी व्यवस्था का निरीक्षण सूरजगढ़ को जिले का सबसे रोशन और सुंदर कस्बा बनाने का लक्ष्य रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था से व्यापारियों और आमजन को राहत पालिकाध्यक्ष की अपील- सूरजगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में आमजन करें सहयोग दीपावली पर्व को लेकर झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में उत्साह का माहौल है। नगर पालिका की ओर से कस्बे को रोशनी और स्वच्छता के साथ सुंदर बनाने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने पार्षदों के साथ कस्बे में सफाई व्यवस्था और दीपावली के अवसर पर की गई आकर्षक रोशनी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर स्वच्छता बनाए रखने और दीपावली पर बाजारों को आकर्षक सजाने की अपील की। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि सूरजगढ़ को झुंझुनूं जिले का सबसे रोशन और सुंदर कस्बा बनाया जाए। परिवर्तन के संकल्प के साथ इसकी पहली कड़ी शुरू की गई है। सीमित संसाधनों में कम समय के भीतर चौक-चौराहों और सरकारी कार्यालयों को आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती की पूर्व संध्या से ही रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। अब बाजार और मंडी क्षेत्र में रात के समय सफाई की जा रही है, जिससे दिन में व्यापारियों और आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं होती है।दीपावली पर बाजारों को आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से व्यापारीयों के बीच सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके लिए पांच सदस्यीय व्यापारी कमेटी बनाई गई है, जो सजावट का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन करेगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 10 हजार रुपए, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र, द्वितीय स्थान पर 5 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान पर 3 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियों और आमजन से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि व्यवस्था और व्यवस्था परिवर्तन के बीच केवल 100 गज की दूरी है। कचरे को सड़क पर डालने के बजाय थोड़ी दूरी पर रखे डस्टबिन में डालने से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सफाई केवल कर्मचारियों के भरोसे संभव नहीं है, इसके लिए आमजन की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है। सभी मिलकर संकल्प लें कि सूरजगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे。
0
0
Report

अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर राम-जानकी दर्शन करेंगे

Ayodhya, Uttar Pradesh:Anchor -अयोध्या से बड़ी खबर है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपनी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव के साथ अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और संत-महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। दरअसल, अखिलेश यादव ने अपने पिछले अयोध्या दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और अयोध्या विधायक पवन पांडेय से दर्शन के लिए तारीख तय करने को कहा था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि तारीख तय होते ही वह अयोध्या आकर दर्शन करेंगे। पवन पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर, शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अयोध्या आगमन होगा। सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर में प्रभु श्रीराम और माता जानकी का आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव संत-महंतों से मुलाकात करेंगे और प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से उनके अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top