icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241401
Deepak DixitDeepak DixitFollow19 Jan 2025, 02:19 am

Hardoi - सांसद बोले जल्द बनेगा सवायजपुर में सीओ पुलिस का कार्यालय,एस पी से करेगें बात

सवायजपुर, Uttar Pradesh:

हरदोई लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत सवायजपुर ने तहसील पहुंचने पर कहा कि सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें बहुत प्यार दिया गया है. इसलिए विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी. सवायजपुर में वह सीओ पुलिस कार्यालय के निर्माण के लिए पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे सांसद ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, बिजली और पानी जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी .जनहित की योजनाओं को शीघ्र लागू कर जनता को लाभ पहुंचाया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लखनऊ यूनिवर्सिटी हॉस्टल की लड़कियों ने खाने की गुणवत्ता पर कुलपति ऑफिस घेराव किया

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Lucknow University hostel girls stage protest over food quality, gherao Vice-Chancellor's office / visuals / Ashish Awasthi (Chief Provost, Lucknow University), Shreya Yadav (Student, Lucknow University), Vaishnavi Mishra (Student, Lucknow University) s/b Source ANI लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के छात्राओं ने खाने की क्वालिटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और वाइस-चांसलर के ऑफिस का घेराव किया。 बाइट छात्राओं की हमारी यही मांगे हैं कि या तो टेंडर चेंज करें और इनसे अगर नहीं भी हो रहा है तो रिजाइन दे दें ये लोग। हम लोग कल कल कितने पिछले हफ्ते भी प्रोटेस्ट में बैठे थे। पिछले हफ्ते उन्होंने रिटर्न दिखा था कि आपका सप्लायर चेंज होगा, आपका वेंडर्स चेंज होगा लेकिन हमारे जाने के बाद कुछ भी चेंज नहीं हुआ और उसके प्रोटेस्ट के बाद भी पिछले हफ्ते से यही सब चला रहा है। कल कल कीड़ा निकला शाम में हम लोग गए फिर बाहर से टीचर्स आए उन्होंने पूछा कि ये बताओ कि लड़कियां रूम में जिस लड़की के खाने थाली में मतलब कीड़ा निकला था वो रूम में लेके गई थी खाना या वही मेस में खा रही थी तुम्हारी आँखों के सामने हुआ था ये ये कोई रीज़न नहीं होता है सर बस हमसे यही है कि अगर इन सब से कुछ नहीं हो पा रहा तो प्लीज़ रिजाइन दे देंगे लोग।
0
0
Report

अशोकनगर में फर्जी खाते से करोड़ों के फ्रॉड का पर्दाफाश; दो गिरफ्तार

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, गरीब आदिवासी के नाम पर खुला फर्जी खाता, हुआ लाखों का खेल, - ​ ​साइबर फ्रॉड पर स्ट्राइक, लाखों के अवैध ट्रांजेक्शन का भंडाफोड़, जांच के दायरे में बैंक का नेटवर्क, - खाता मजदूर का, खेल माफिया का, अशोकनगर पुलिस ने शातिर जालसाज को दबोचा, बैंक कर्मी फरार, एंकर - अशोकनगर में कोतवाली पुलिस ने फर्जी बैंक खाते के जरिए चल रहे एक बड़े अवैध वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शातिर जालसाजों ने एक गरीब आदिवासी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक्सिस बैंक में फर्जी खाता खुलवाया और उसमें लाखों रुपये का काला लेन-देन कर डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब संदिग्ध ट्रांजेक्शन के चलते बैंक ने खाता फ्रीज किया और असली खाताधारक को इसकी भनक लगी। पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जाकिर उर्फ जक्का को सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि बैंक का ही एक आउटसोर्स कर्मचारी फरार है..!!
0
0
Report

अशोकनगर पुलिस ने तंत्र-मंत्र से ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर जेवर ठगने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, - ​अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; आरोपी से 2.70 लाख नकद और मोटरसाइकिल बरामद, - ​उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से पकड़ा गया आरोपी सजाकत, 3 अन्य साथियों की तलाश जारी - ​बुजुर्ग महिला को परिवार पर संकट की झूठी भविष्यवाणी कर बनाया था शिकार, एंकर -मध्य प्रदेश की अशोकनगर पुलिस ने तंत्र-मंत्र और अनहोनी का भय दिखाकर महिलाओं से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तराखंड से गिरोह के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से ठगी के जेवर बेचकर मिले 2 लाख 70 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामला अशोकनगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 8 अगस्त को 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला अनंत देवी जैन को उनके परिवार पर भारी संकट आने का डर दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लिए गए थे। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर बनी एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने दिल्ली, मेरठ, ओडिशा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में दबिश दी। आखिरकार मुख्य आरोपी सजाकत को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से दबोच लिया गया। बतादे की-यह गिरोह बाजार में अकेली और बुजुर्ग महिलाओं को चिन्हित करता था। एक आरोपी बातचीत में महिला से ही उसके परिवार की जानकारी निकाल लेता था और वही बात दूसरा साथी दोहराकर खुद के पास तंत्र-मंत्र की शक्ति होने का ढोंग रचता था। इसी भ्रम और खौफ में डालकर गिरोह आभूषण ठग लेता था, पुलिस ने आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर लिया है और गिरोह के बाकी तीन फरार साथियों की तलाश जारी है। वहीं एसपी अशोकनगर ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह के तंत्र-मंत्र या झूठी भविष्यवाणी के झांसे में न आएं और संदिग्धों की तुरंत पुलिस को सूचना दें..!! बाइट - राजीव कुमार मिश्रा sp अशोक नगर
0
0
Report
Advertisement

बारां डोल मेले में लात-घूंसे से हंगामा, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

Baran, Rajasthan:बारां डोल मेले में चले लात-घूंसे, झूला बाजार में मची अफरा-तफरी बारां जिले के प्रसिद्ध डोल मेले में बुधवार देर रात झूला बाजार में जमकर हंगामा हो गया। भरे मेले में कुछ युवकों के दो गुटों में आपसी कहासुकि के बाद लात-घूंसे चल गए। झूला ,चकरी बाजार में भीड़ के बीच मामूली बात को लेकर युवकों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। अचानक हुई इस घटना से मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और दुकानदारों व मेला घूमने आए लोगों में दहशत फैल गई। महिलाएं और बच्चे सहم गए। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस जाब्ता पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मेले में व्यवस्था बहाल कराई। जानकारी के अनुसार उत्पात मचाने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।
0
0
Report

होटल से 224.68 लीटर बीयर बरामद, संचालक सहित तीन गिरफ्तार

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजगीर रोड स्थित कहरिया गांव के पास के रसोई होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर के साथ होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कुछ खाली देशी शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से बीयर का भंडारण किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 224.680 लीटर बीयर बरामद की। मामले में होटल संचालक संजीव कुमार उर्फ पिंटू साव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है。 पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। उनके सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में फ्लाईओवर से छलांग: 22 वर्षीय युवती की मौत

Noida, Uttar Pradesh:बुधवार को गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में फ्लाईओवर से एक 22 वर्षीय युवती ने चलांग लगा दी। घटना सीएसएचपी स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि डीपीएस फ्लाईओवर और सीएसएचपी स्कूल के पास एक महिला फ्लाईओवर से नीचे कूद गई है। सूचना पर विजयनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल युवती को फौरन फ्लोरेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल युवती की पहचान शिवानी पुत्री ब्रह्मानंद, निवासी शिवपुरी, सेक्टर-9 विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती के पैर और सिर में चोट आई। घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने फ्लाईओवर से छलांग क्यों लगाई।
0
0
Report

भालू हमले से महिला की मौत: पहाड़ों में चिकित्सा सेवा पर बड़ा सवाल

Ramanagara, Karnataka:भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय महिला की रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी और बुधवार दोपहर बकरियों को चराने और घास काटने के लिए जंगल गई थी,इसी दौरान खालूढांढा के जंगल में अचानक भालू ने महिला पर हमला कर दिया, हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतका की पहचान मंजू देवी, उम्र 52 वर्ष, पत्नी होशियार सिंह, निवासी धुमाकोट, नैनीडांडा के रूप में हुई है,बताया जा रहा है कि जंगल में भालू के हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया,लोगों के चिल्लाने पर भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर लाया गया, पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर तक पहुंचने में करीब तीन से चार घंटे का समय लग गया,महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि महिला के चेहरे पर बेहद गंभीर चोटें थीं, चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. मृतका के पति होशियार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रोजमर्रा की तरह बकरियों को चराने और घास काटने जंगल गई थीं, लेकिन वहां भालू ने उन पर हमला कर दिया. महिला की मौत के बाद अब पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं,सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लाख दावे करे, लेकिन इस घटना के बाद जमीनी हकीकत पर सवाल उठना स्वाभाविक है,गंभीर वन्यजीव हमले के बाद घायल महिला को पहाड़ से तीन से चार घंटे का सफर तय कर रामनगर लाना पड़ा,ऐसे मामलों में यदि घटनास्थल के आसपास तत्काल चिकित्सा सुविधा, बेहतर आपातकालीन परिवहन और समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंच उपलब्ध हो, तो गंभीर मरीजों को समय रहते उपचार मिल सकता है. हालांकि, इस मामले में यह कहना कि इलाज में देरी ही महिला की मौत का कारण बनी, चिकित्सकीय जांच के बिना निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। लेकिन यह घटना पहाड़ों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिलने की व्यवस्था पर जरूर बड़ा सवाल खड़ा करती है. फिलहाल महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम है, वहीं घटना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी स्थिति को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में शराफत अली के जातीय टिप्पणी पर प्रेमावती ने मुकदमे की धमकी दी

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के बिगड़े बोल,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर जातिसूचक टिप्पणी से मचा बवाल,प्रेमावती ने मुकदमा दर्ज कराने का किया ऐलान हरदोई में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के एक बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए सम्मेलन के मंच से शराफत अली ने भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा को लेकर आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी की।बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी घमासान शुरू हो गया। प्रेमावती ने पलटवार करते हुए टिप्पणी को निंदनीय और गाली करार दिया है।उन्होंने साफ कहा है कि वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगी और मुकदमा करेंगी।खास बात यह है कि शराफत अली पहले भी महिला नेताओं को लेकर अपनी बयानबाजी के चलते विवादों में रह चुके हैं。 हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन का मंच... और इसी मंच से दिया गया शराफत अली का बयान अब सियासी विवाद की वजह बन गया है। वायरल वीडियो में निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा को लेकर आरक्षण और उनके सामाजिक जीवन से जोड़ते हुए टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। शराफत अली ने कहा कि अगर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने आरक्षण में संशोधन नहीं किया होता तो आज प्रेमावती उस कुर्सी पर नहीं बैठी होतीं,बल्कि धोबी घाट पर कपड़े साफ कर रही होतीं। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और स्थानीय राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। विवाद इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि टिप्पणी सीधे एक महिला जनप्रतिनिधि और उनकी जातीय पहचान से जोड़कर की गई है。 विवादित बयान पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय और आपत्तिजनक है। प्रेमावती ने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी उनके लिए अपशब्द नहीं कहे, लेकिन राजनीति में आने के बाद इस तरह की जातिसूचक टिप्पणी सुननी पड़ रही है। उन्होंने अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि परिवार ने उन्हें पढ़ाया-लिखाया और शिक्षक बनाया, जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा। प्रेमावती ने कहा कि ऐसी टिप्पणी उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने साफ ऐलान किया कि वह शराफत अली के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट करेंगी और मुकदमा दर्ज कराएंगी। प्रेमावती ने आरक्षण को किसी व्यक्ति विशेष की देन नहीं, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था बताया।अब वायरल वीडियो और प्रेमावती के मुकदमे के ऐलान के बाद हरदोई की सियासत में इस विवाद के और गरमाने के आसार हैं। बाइट -- प्रेमावती पीके वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई
0
0
Report

चित्रकूट में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार—दो की तलाश जारी टॉपलीड - चित्रकूट के मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर जंगल के पास ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य और सैंपल भी जुटाए हैं। पूरा मामला मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में महिला और उसके साथी की पहली पत्नी के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला का साथी पहली पत्नी और उसके बच्चों को सड़क तक छोड़ने चला गया。 इसी दौरान पीड़िता घर से बाहर चली गई। आरोप है कि गांव का रहने वाला छैला नाम का युवक महिला के पास पहुंचा और उसे बताया कि उसका पति रेलवे लाइन के दूसरी तरफ उसे बुला रहा है। महिला उसके झांसे में आ गई और उसके साथ चली गई。 आरोप है कि रेलवे लाइन पार करने के बाद आरोपी महिला को जंगल के पास महुआ के पेड़ के नजदीक ले गया, जहां पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने साथी को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और महिला की तहरीर के आधार पर मानिकपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया。 पुलिस ने मामले में मु.अ.सं. 156/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को कथित तौर पर जंगल की ओर ले जाने वाले आरोपी छैला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ मऊ फहद अली, प्रभारी निरीक्षक ए.के. पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य व सैंपल एकत्र किए。 बाइट — अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट: “प्रारम्भिक जांच में घटना की पुष्टि हुई है। महिला को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।” फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी。 चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर—महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

किसानों के तहसील में धरना, आगामी 10 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय तक करेंगे पैदल मार्च

Deepak DixitDeepak DixitFollow46m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई कीसवायजपुर में विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री न मिलने, फसलों का सर्वे नहीं होने और बेड़ीजोर मजरा खद्दीपुर चैनसिंह में नवीन भारती की भूमि आवंटन में तहसील कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि दोपहर तक उनका ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऐलान किया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 10 अक्टूबर को किसानों के साथ सवायजपुर तहसील का घेराव किया जाएगा। इसके बाद किसान पैदल जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसडीएम उनके सामने से बिना ज्ञापन लिए क्षेत्र में चली गईं। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि ज्ञापन लेने के लिए नायब तहसीलदार राजेश कुमार को भेजा गया था। उन्होंने किसानों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। धरने में लल्लन सिंह, सर्वेंद्र यादव, मुकेश कुमार, छेदा, अनिल कुमार और राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

जहानाबाद में दुर्गा पूजा: 15 फीट से ऊंची मूर्ति पर रोक, डीजे पर पाबंदी

Jehanabad, Bihar:दुर्गा पूजा के त्योहार में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं, और इसे लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार देर शाम एसपी कोटा किरण कुमार और एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी नियमों से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान सड़कों पर उतरी पुलिस और प्रशासनिक टीम ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूजा समितियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा से जुड़े सख्त दिशा-निर्देश थमाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंडालों की ऊंचाई सीमित रखनी होगी और मां दुर्गा की प्रतिमा 15 फीट से अधिक ऊंची नहीं होगी। ध्वनि प्रदूषण और हुड़दंग रोकने के लिए डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशामक यंत्र लगाना अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों के अलग-अलग प्रवेश द्वार और वन-वे रूट का पालन करना होगा। इस मौके पर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा को लेकर एसपी, एसडीओ और पुलिस टीम ने खुद हर पंडाल का फिजिकल विजिट किया है। हमने उनकी परेशानियां जानीं और प्रशासन का मैसेज दिया है। पंडाल की हाइट लिमिटेड रखनी है, मूर्ति 15 फीट से कम होगी और डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी। सीसीटीवी, फायर फाइटिंग और महिला-पुरुष के लिए अलग वन-वे रूट अनिवार्य है। खासकर सुबह में महिलाओं की भीड़ को देखते हुए महिला फोर्स और क्यूआरटी की तैनाती की जाएगी। वहारहाल प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वाली पूजा समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में पर्व पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।
0
0
Report

इंदिरापुरम में मुठभेड़ के बाद स्नैचर मनु दसर उर्फ मनु मजर गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 30 सितम्बर को 5/6 पुलिस रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद एक कथित स्नैचर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कनावनी पुलिस की तरफ से बाइक पर आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान मनु दसर उर्फ मनु मजर, पुत्र मोईन अहमद, निवासी गरिमा गार्डन, साहिबाबाद, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा चोरी की टीवीएस रेड मोटरसाइकिल और पीली धातु का एक टुकड़ा भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में स्कूटी व बाइक बदल-बदलकर चेन और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करता था। उसने करीब दो सप्ताह पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में भी चेन स्नैचिंग की घटना करने की बात कही। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top