Hardoi - मौलाना मोहम्मद रिज़वान मज़ाहिरी ने की अपील, कहा कायम रखेंगे हिंदू-मुस्लिम एकता
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां क्षेत्र के मौलाना मोहम्मद रिज़वान मज़ाहिरी इमाम ऐ ईदगाह ने समस्त हिंदू व मुस्लिम भाइयों से अपील की है. क्षेत्र में होली व रमज़ान के त्यौहार को देखते हुए सभी वर्ग के लोग भाई चारा कायम रखेंगे. त्यौहार मे किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं पैदा करेंगे और त्यौहार को मिलजुल कर मनाएं। और कहा कि आज तक मल्लावां की जनता के द्वारा हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कायम रखा है. उसको बरकरार बनाये रखेंगे. जुमे के दिन शांतिपूर्वक जुमे की नमाज़ को अदा करेंगे. यह जानकारी सोशल वर्कर जावेद अंसारी मल्लावां ने दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
