Hardoi - प्रभारी निरीक्षक और पालिका टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटवाया
रोज-रोज लगने वाले जाम से आजिज आकर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय और नगर पालिका परिषद की टीम ने संयुक्त रूप से नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण हटाया. इस दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी का आलम रहा. प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय नगर पालिका परिषद की टीम और पुलिस फोर्स के साथ बासित नगर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार पूर्वाहन 11:30 बजे निकले। यहां पर उन्होंने 2:00 बजे तक अतिक्रमण हटाने का काम किया। उन्होंने दुकानदारों से अपनी अपनी दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने का निर्देश दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|