Back
Hardoi241124blurImage

Hardoi- टेढ़ेश्वर नाथ पहुंची उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, महाआरती में भाग लिया

Ramprakash Rathour
Feb 26, 2025 17:27:26
Shahabad, Uttar Pradesh
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार की रात 8:30 बजे नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वरनाथ महाराज के दरबार में पहुंची ।यहां पर उन्होंने विधि विधान से पूजन अर्चन करके महराज के दरबार में आरती की। इस मौके पर पूरा वातावरण हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। महा आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, अंकित मिश्रा एवं चंदन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|