Hardoi - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, कार चालक गंभीर रूप से घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई,शहर के नुमाइश चौराहे के पास मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई,गनीमत रही की कार किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई, हालांकि टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को आनन- फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है, घटना स्थल पर मौजूदा लोगों ने बताया की कार चालक नशे में था, जिसके चलते वह कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
