241124
Hardoi- नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व के चलते युवाओं की टोलियां कर रही है मस्ती
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रंग पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा एक दूसरे के ऊपर रंग डालते हुए एवं गुलाल मिलते हुए मस्ती कर रहे हैं जगह-जगह डीजे लगाए गए हैं डीजे पर युवा ठहराते हुए नजर आ रहे हैं सड़कों और गलियों में भी होली की उमंग की मस्ती में युवा झूम रहे हैं वीडियो में हमारे दर्शक साफ देख सकते हैं कि किस तरह से बड़ी बाजार में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे युवाओं की टोली एक दूसरे के ऊपर रंग डाल रही है और मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं इसी तरह के नजारे अल्लापुर तिराहा से लेकर मोहल्ला चौक तक चौक से लेकर महुआ टोला चुंगी तक घंटाघर से बासित नगर चौराहे तक ऐसे ही नजारे देखने को मिल रहे हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शनि और सर्वपितृ अमावस्या का संगम: उज्जैन के रामघाट पर पिंडदान-तर्पण जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:शनि अमावस्या और सर्वपितृ अमावस्या का विशेष संयोग, शिप्रा में स्नान-दान और पिंडदान का सिलसिला जारी पितरों की शांति और तृप्ति के लिए रामघाट पर पूजा-अर्चना, तर्पण और पिंडदान कर रहे लोग उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में सर्वपितृ अमावस्या पर शिप्रा नदी के रामघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पितरों की शांति और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे। यहां शिप्रा में स्नान, तर्पण, पिंडदान और दान का सिलसिला जारी रहा। सर्वपितृ अमावस्या के साथ शनि अमावस्या का संयोग होने से इस दिन का धार्मिक महत्व बढ़ गया है। मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से उन्हें शांति मिलती है। जो लोग पितृ पक्ष के 16 दिनों में किसी कारण से श्राद्ध नहीं कर पाते, वे इस दिन अपने पितरों के निमित्त पूजा और तर्पण करते हैं। रामघाट पर भी लोग विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उज्जैन की शिप्रा नदी का पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है। यहां पितरों के निमित्त किए जाने वाले तर्पण, पिंडदान और दान को विशेष फलदायी माना जाता है। श्रद्धालु अपने पूर्वजों को याद कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। रामघाट पर सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलीं। घाट पर मंत्रोच्चार के बीच लोग अपने पितरों का तर्पण करते नजर आए। अमावस्या के इस अवसर पर उज्जैन में आस्था का विशेष माहौल बना हुआ है。0
0
Report
हंटिंगटन बीच के पास क्या हुआ? ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:Near Huntington Beach0
0
Report
नौकरी से हटाने के विरोध में बिजली ऑपरेटर ने पड़ी-पिथौराबाद सबस्टेशन पर हंगामा मचाया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। नौकरी से हटाए जाने से नाराज बिजली ऑपरेटर ने शनिवार दोपहर उचेहरा बिजली वितरण क्षेत्र के पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन में हंगामा कर दिया। ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला बिजली के पोल पर चढ़कर तारों के बीच बैठ गया। इससे पहले उसने सब स्टेशन के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की समझाइश और दोबारा काम पर रखने के आश्वासन के बाद कर्मचारी नीचे उतरा। *नौकरी से हटाने पर जताया विरोध* जानकारी के अनुसार, ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला का कहना है कि उसे बिना किसी कारण नौकरी से हटा दिया गया, जबकि वह पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से काम कर रहा था। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उसने विरोध का यह तरीका अपनाया और बिजली के पोल पर चढ़ गया। तारों के बीच कर्मचारी के बैठने से स्थिति संवेदनशील हो गई। *पुलिस और जेई ने दी समझाइश* घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। बिजली विभाग के जेई सतीश पटेल भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक चली समझाइश के बाद ऑपरेटर नीचे उतर आया। जेई ने उसे भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी और दोबारा काम पर रखने का आश्वासन दिया। *बिजली बंद होने से ग्रामीण परेशान* ऑपरेटर के विरोध के दौरान सब स्टेशन के सभी फीडरों की आपूर्ति बंद होने से सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी के नीचे उतरने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने की स्थिति पर विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण रही।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती हवाई अड्डे के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत किए गए श्रावस्ती हवाई अड्डे के निर्माण,मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और निर्माण संबंधी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। बीते 7 अक्टूबर को प्रतीक भूषण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दो पेज का पत्र लिखा है। जिसमें विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने पत्र में आईआईटी रुड़की की थर्ड-पार्टी स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट और अपने प्रतिनिधि द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण का हवाला देते हुए घटिया निर्माण, सुरक्षा में चूक और अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगगत की आशंका जताई है। सामरिक व पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण है हवाई अड्डा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने कहा कि श्रावस्ती हवाई अड्डा विश्वप्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल और नेपाल सीमा से सटे होने के कारण सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील व महत्वपूर्ण है। देवीपाटन मंडल की जनता के लिए यह एक ऐतिहासिक सौगात है। लेकिन सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध "शून्य सहनशीलता" (जीरो टॉलरेंस) की नीति के विपरित राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माण के दौरान यहां बड़े पैमाने पर गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। विधायक ने पत्र में बताया कि उनके प्रतिनिधि ने कुछ दिन पूर्व जब स्थल का मुआयना किया तो कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। पूरे परिसर में जल-निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप है। त्रुटिपূর্ণ निर्माण के कारण नालियों की दोनों दीवारें झुककर आपस में मिल गई हैं, जिससे पानी की निकासी बंद है और चारों तरफ ऊंची घास व गंदा पानी भरा हुआ है। भवनों में सीलन, दरारें और उखड़ता प्लास्टर साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर सरिए कंक्रीट से बाहर झांक रहे हैं। IIT रुड़की की ऑडिट रिपोर्ट में बड़े खुलासे विधायक ने अपनी पत्र में आगे कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,रुड़की द्वारा कराई गई थर्ड-पार्स्टी स्ट्रक्चरल ऑडिट (रिपोर्ट दिनांक 17.12.2025) में वर्ष 2019 में निर्मित भवनों में गंभीर त्रुटियां उजागर हुई हैं। अग्निशमन केंद्र व विद्युत उपकेन्द्र में मात्र 6 वर्ष के भीतर ही कार्बोनेशन सरिये तक पहुंच चुका है और उनमें जंग लगना शुरू हो गया है। अग्निशमन केंद्र के कॉलमों में निर्धारित 40 मिमी कंक्रीट आवरण (कवर) की जगह केवल 10 से 15 मिमी ही पाया गया। इसके अलावा स्लैब की कंक्रीट गुणवत्ता भी संदिग्ध है। टर्मिनल और एटीसी (ATC) भवन में हनीकॉम्बिंग,खुले सरियों में जंग और वॉटरप्रूफिंग में दरारों के कारण पानी का रिसाव हो रहा है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि बार-बार मांगे जाने के बावजूद आईआईटी की टीम को स्वीकृत स्ट्रक्चरल ड्राइंग, डिजाइन बेसिस रिपोर्ट और गणना-पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। जो अभिलेख दिए गए, वे निर्मित भवनों से मेल नहीं खा रहे थे, जिससे डिजाइन की मूल जांच ही संभव नहीं हो सकी। विधायक ने उठाया सवाल किया बिना मानचित्र के ही बन गया एयरपोर्ट विधायक ने सवाल उठाया कि क्या ये भवन बिना स्वीकृत ड्राइंग के बने और यदि ड्राइंग थी,तो उसे ऑडिट टीम से क्यों छिपाया गया? साथ ही यह भी पूछा कि निरीक्षणकर्ता अभियंताओं ने मानकों के इस खुले उल्लंघन की अनुमति कैसे दी और किस्तों का भुगतान किस आधार पर हुआ। नए निर्माणों (वित्तीय वर्ष 2023-24) की भी चिंताजनक स्थिति बताते हुए विधायक ने पत्र में रेखांकित किया कि जो कार्य ऑडिट के दायरे से बाहर थे और वित्तीय वर्ष 2023-24 में हस्तांतरित हुए हैं, उनकी स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। लगभग 5 किमी लंबी परिधि दीवार (बाउंड्री वॉल) के नीचे से नीलगाय, गाय, सियार आदि जानवर सीधे रनवे क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। इससे 'वाइल्डलाइफ स्ट्राइक' और बड़े विमान हादसे की आशंका बनी हुई है। हाल ही में बना वॉच टावर तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया,जिसका पुनर्निर्माण कराना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यापक नवीनीकरण के बावजूद टर्मिनल भवन के लगभग सभी कमरों की छतें टपक रही हैं। इनमें सुरक्षा,संचार और निगरानी से जुड़े अतिसंवेदनशील कक्ष भी शामिल हैं, जहां लगे महंगे व महत्वपूर्ण उपकरणों को भारी जोखिम है। विधायक प्रतीक की सीएम योगी से प्रमुख मांगें विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने किसी भी संभावित विमान दुर्घटना से पहले कठोर कदम उठाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्रवाई का आग्रह किया है। कि नागरिक उड्डयन विभाग से इतर अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र तकनीकी-सह-प्रशासनिक समिति बने,जिसमें स्ट्रक्चरल विशेषज्ञ, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता और वित्त अधिकारी शामिल हों। समिति 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपे। सभी मूल अभिलेखों को तत्काल सुरक्षित किया जाए।मरम्मत से पहले स्थलीय साक्ष्यों का दस्तावेजीकरण हो और कार्यदायी संस्था के अवशेष भुगतान व सिक्योरिटी मनी पर तत्काल रोक लगे। प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर पूरे मामले को विजिलेंस जांच के लिए संदर्भित किया जाए। दोषी अधिकारियों व अभियंताओं के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो तथा दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर वित्तीय क्षति की वसूली की जाए। विमान सुरक्षा के मद्देनजर बाउंड्री वॉल, ड्रेनेज सिस्टम और संवेदनशील कक्षों की कमियों को ठेकेदार के खर्च पर प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए। विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगी और यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि जनता के पैसे से बनने वाले सार्वजनिक ढांचे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
रायबरेली: खीरों थाना पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी का माल बरामद
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर- रायबरेली के खीरों थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खीरों पुलिस ने रूपखेड़ा ईंट भट्टे के पास, गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जंगल में घेराबंदी कर इन चोरों को पकड़ा, जहाँ ये चोरी का माल बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों में रोशन निर्मल, गोकरण पासी, असलम खान उर्फ बाबू, सूरज उर्फ नेपाली और विशाल सिंह शामिल हैं। इनके पास से भारी मात्रा में चांदी और पीली धातु के जेवरात और 23 हजार 280 रूपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खीरों थाने के तीन अलग-अलग चोरी के मुकदमों को अंजाम देना स्वीकार किया है।0
0
Report
कनलाोनो ज्वालामुखी में आज शक्तिशाली विस्फोट, क्रेटर से एक Kilometer के दायरे में पायरोक्लास्टिक प्रवाह
Noida, Uttar Pradesh:An explosive eruption occurred at Kanlaon Volcano today produced a massive pyroclastic flow that flowed down the upper southern slopes within one kilometer of the crater.0
0
Report
Advertisement
पोंडी चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-डिजायर भिड़ंत, तीन घायल
Kawardha, Chhattisgarh:तेज रफ्तार ट्रैक्टर और डिजायर कार में जोरदार भिड़ंत, दो महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल. पोंडी चौकी क्षेत्र के उसलापुर‑बैहरसरी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और डिजायर कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तीनों घायल पंडरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिजायर कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पोंडी चौकी पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
अररिया फारबिसगंज में दुर्गा पूजा से पहले फ्लैग मार्च, अतिक्रमण के खिलाफ सख्त चेतावनी
Forbesganj, Bihar:एंकर - अररिया के फारबिसगंज में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। दुर्गा पूजा से ठीक एक दिन पहले निकले फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम और एसडीपीओ ने किया। फ्लैग मार्च के आगे आगे बाईक से दोनों पदाधिकारीयो ने पूरे शहर का भ्रमण किया और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। पूजा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से निकले इस फ्लैग मार्च में सैकड़ों महिला और पुरुष सिपाहियों ने भी हिस्सा लिया0
0
Report
लाखनी में आग: ग्वार और कड़बी जलकर राख, किसान के घर लाखों का नुकसान
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के लाखनी गांव में खाटूश्यामजी रोड स्थित नाडा वाली ढाणी में आगजनी की घटना से किसान परिवार को भारी नुकसान हुआ। किसान चेतराम बाजिया के खेत में अचानक आग लगने से एक बीघा की एकत्रित की गई ग्वार की फसल और कड़बी के करीब 400 पूले जलकर राख हो गया। आग से किसान परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायरमैन राजकुमार मील ने बताया कि खेत में रखी ग्वार की फसल और कड़बी के पुलों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आगजनी के कारण किसान की मेहनत से तैयार की गई फसल और पशुओं के चारे के रूप में उपयोग आने वाली कड़बी को नुकसान पहुंचा।0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने निंबाहेड़ा में श्रद्धांजलि दी, क्षेत्र में शोक
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा के गाँव बड़ौली में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया आज बड़ौली माधोसिंह स्थित पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाश सिंह सोलंकी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल कटारिया ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढ़स बंधाया। स्वर्गीय कैलाश सिंह सोलंकी के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। राज्यपाल ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। परिजनों से मुलाकात और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गुलाबचंद कटारिया बड़ौली निवास से रवाना हो गए।0
0
Report
नवरात्र की शुरुआत: चित्रा नक्षत्र-वैधृति योग से दोपहर घटस्थापना, दस दिन का शुभारंभ
Jaipur, Rajasthan:शक्ति की आराधना और आत्मबल बढ़ाने के महापर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार से होगी। इस बार नवरात्र कई विशेष संयोगों के कारण खास रहेंगे। तीन साल बाद नवरात्र के पहले दिन सुबह के बजाय दोपहर में घटस्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग के कारण सुबह कलश स्थापना का समय अनुकूल नहीं माना गया है। ऐसे में श्रद्धालु अभिजित मुहूर्त में सुबह 11.51 से दोपहर 12.37 बजे तक घटस्थापना कर सकेंगे। वहीं, सप्तमी तिथि की वृद्धि होने से लगातार तीसरे साल नवरात्र नौ के बजाय दस दिन के होंगे। देवी भागवत के अनुसार रविवार से नवरात्र शुरू होने के कारण इस बार मां दुर्गा का आगमन गज यानी हाथी पर माना गया है। धार्मिक मान्यताओं में गज पर माता का आगमन सुख-समृद्धि, वैभव और स्थिरता का प्रतीक है। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ शक्ति साधना का दौर शुरू होगा। देवी मंदिरों से लेकर घरों तक आस्था के घट सजेंगे। श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बार नवरात्र के पहले दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में घटस्थापना उचित नहीं मानी जाती। इसलिए अभिजित मुहूर्त को कलश स्थापना के लिए श्रेष्ठ माना गया है। श्रद्धालु सुबह से पूजा की तैयारियां कर सकेंगे, लेकिन घटस्थापना के लिए दोपहर के शुभ मुहूर्त का इंतजार करना होगा। वर्ष 2023 में भी चित्रा नक्षत्र के कारण घटस्थापना के समय को लेकर विशेष सावधानी बरती गई थी। पं. शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 और 2025 में तृतीया तिथि की वृद्धि होने से नवरात्र दस दिन के रहे थे। इस बार सप्तमी तिथि की वृद्धि हो रही है। ऐसे में लगातार तीसरे साल श्रद्धालुओं को दस दिन तक शक्ति आराधना का अवसर मिलेगा। नवरात्र के दौरान विशेष योग-संयोग खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए भी फलदायी माने जा रहे हैं। राजधानी के देवी मंदिरों में नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। आमेर स्थित शिलामाता मंदिर, दुर्गापुरा स्थित दुर्गामाता मंदिर, झालाना स्थित कालक्या माता मंदिर और राजापार्क के वैष्णोदेवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। माता के विशेष शृंगार, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलेगा.0
0
Report
गुरुग्राम: पूर्व IAS अधिकारी सुनील गुलाटी निर्वाचन प्रणाली, मतदाता सत्यापन और पारदर्शिता पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:GURUGRAM (HR): SUNIL GULATI (FORMER IAS OFFICER) ON ELECTORAL SYSTEM AND ELECTION TRANSPARENCY / VERIFICATION OF VOTER ELIGIBILITY AND DOCUMENTS / ERO'S ROLE IN GROUND-LEVEL VERIFICATION / PREVENTION OF DUPLICATE VOTER REGISTRATIONS / TRACKING VOTER RECORDS DURING MIGRATION0
0
Report
Advertisement
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई अधिकारी बदले जिम्मेदारी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी रत्न संजय बने एडीजी विधि-व्यवस्था, बिहार रत्न संजय को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी कासे सुहिता अनुपम को एडीजी कमजोर वर्ग, सीआईडी की जिम्मेदारी गृह विभाग ने अधिकारियों के पदस्थापन और जिम्मेदारियों में बदलाव की अधिसूचना जारी की कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों की निगरानी और जांच पर रहेगा विशेष फोकस पुलिस प्रशासन में बदलाव से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव मद्यनिषेध और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभागों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव बिहार में कानून-व्यवस्था और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक फेरबदल अहम।0
0
Report
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरिडीह पहुंचे; मोदी सरकार पर निशाना, बैलेट पेपर से चुनाव
Giridih, Jharkhand:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनरल डायर बने हुए हैं। उनकी हुकूमत हिटलर से भी ऊपर है। प्रधानमंत्री जार और चंगेज खान की प्रवृत्ति को भी खत्म कर रहे हैं। 12 वर्षों से मोदी सरकार ने पूरे देश की इकोनॉमी को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की संस्था गुलाम हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ज्ञानेश छोटी मछली है। बड़ी मछली नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एक ही लड़ाई है, बैलेट पेपर से चुनाव कराना।0
0
Report
मधुबनी के आर्केस्ट्रा गैंग से नाबालिगों का शोषण, 9 लड़कियां रेस्क्यू; SIT गठित
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर है। जिले में चल रहे कई आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण का आरोप, 9 नाबालिग लड़कियों का किया गया रेस्क्यू, संचालक समेत 3 गिरफ्तार। फरार संचालकों की तलाश में SIT गठित। बिहार के मधुबनी में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के कथित शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में 9 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लौकहा थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है। नाबालिग लड़कियों के शोषण के सूचना के बाद पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने कई ठिकानों पर कार्रवाई की। रेस्क्यू की गई लड़कियों से जुड़े मामले में महिला थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले में फरार चल रहे अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है लौकहा थाना क्षेत्र सहित अन्य इलाकों से नौ लड़कियों का रेस्कयू किया गया है साथ ही आर्केस्ट्रा संचालक सहित तीन कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। एक लड़की बंगाल की है जिसकी गुमशुदगी का एफआईआर भी दर्ज है और वो लड़की भी आर्केस्ट्रा से बरामद हुई है। एसएसपी ने कहा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला भी है और इसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आर्केस्ट्रा की आड़ में कथित तौर पर चल रहे इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है? नाबालिग लड़कियों को किन परिस्थितियों में रखा गया था? और इस मामले में जांच के दौरान और किन लोगों के नाम सामने आते हैं? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
