241402
हरदोईः नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं सहित चार लोग घायल
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई की कोतवाली सवायजपुर के घोड़ीथर गांव में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर दो महिलाओं सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-2 की सड़कों का बदहाली, बरसात में जलभराव से लोग परेशान
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 2 में सड़क की हालात बदहाल है,जगह जगह से सड़क टूटी हुई है और सड़क पर गहरे गड्ढे हुए पड़े हैं,जिससे सेक्टर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के समय पर होती है क्योंकि बारिश होने के बाद वहां पर इतना जल भराव होता है कि लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होती है और पैदल निकलना तो मुश्किल हो जाता है,उनका कहना है कि पिछले 1 वर्ष से इस रोड के ऐसे ही हालात हैं आज तक प्राधिकरण की तरफ से इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है, बीटा 2 सेक्टर में बनी हुई सर्विस लाइन पूरी टूटी पड़ी है, लोगों का कहना है कि इस सेक्टर में rwa नहीं है इसी वजह से प्राधिकरण सेक्टर में ध्यान नहीं देता है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है, लोगों को इंतजार है कि जल्द से जल्द इस सड़क को बनाया जाए ताकि उनकी परेशानी खत्म हो सके।0
0
Report
रात के अंधेरे में सरफिरे का तांडव, गढ़ रोड पर तोड़ीं भगवान की मूर्तियां
Chakrasenpur Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर रात के अंधेरे में एक सरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क किनारे मूर्तियां बेचने वाले दुकानदार की दुकान पर पहुंचकर उसने भगवान की मूर्तियां और छोटे मंदिर तोड़ दिए बताया जा रहा है कि रात के समय युवक दुकान के पास पहुंचा और मूर्तियों को उठा-उठाकर जमीन पर पटकने लगा। देखते ही देखते कई मूर्तियां टूट गईं। छोटे मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे दुकानदार का काफी नुकसान हुआ पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की हरकत कर चुका है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।0
0
Report
नेशनल हाईवे किनारे रेलिंग चोरी: ट्रैक्टर से 12 मीटर रेलिंग उखाड़ने वाला गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर ट्रैक्टर की मदद से करीब 12 मीटर लंबी रेलिंग उखाड़कर ले गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी रेलिंग और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदा के तिवारीपारा के पास नेशनल हाईवे किनारे का है। जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को ट्रैक्टर की मदद से चोरी कर लिया गया। रेलिंग की लंबाई करीब 12 मीटर और कीमत लगभग 36 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी प्रसाद पंडा ने सकरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर सकरी के वार्ड नंबर एक में गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 20 वर्षीय गोपी साहू को पकड़ लिया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 12 मीटर लोहे की रेलिंग बरामद कर ली गई। इसके साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 एए 8341 को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए आरोपी गोपी साहू को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद नेशनल हाईवे किनारे लगी रेलिंग चोरी करने के मामले का खुलासा हो गया है।0
0
Report
Advertisement
पन्नालाल शाक्य के बयान पर विपक्ष सवाल, आदिवासी हॉस्टलों की हालत और शिलान्यास स्पष्ट करें
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के देश में कोई भी आदिवासी नहीं है वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान क्या यह बीजेपी पार्टी का आधिकारिक बयान है बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मना रही सरकार, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री निवास के पास आदिवासी हॉस्टलों की हालत खराब पड़ी है सरकार बताएं हॉस्टल का शिलान्यास कब होगा।0
0
Report
दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रमुख मोना मिश्रा और राजेंद्र पाल गौतम खड़गे के आवास पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख आराधना मिश्रा 'मोना' और पार्टी के राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे0
0
Report
दिल्ली के प्रदूषण से परेशान पर्यटक कॉर्बेट व नैनीताल की ओर भागे
Ramanagara, Karnataka:देश की राजधानी दिल्ली समेत कई महानगरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का असर अब पर्यटन गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है, दिवाली के बाद प्रदूषित हवा और दमघोंटू वातावरण से राहत पाने के लिए लोग उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं, नैनीताल समेत विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पर्यटन नगरी रामनगर भी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार नजर आ रही है, खासकर दिल्ली और आसपास के महानगरों से बड़ी संख्या में पर्यटक कॉर्बेट पहुंचकर यहां की स्वच्छ आबोहवा, प्राकृतिक सुंदरता और जंगलों के बीच सुकून के पल बिता रहे हैं. कॉर्बेट भ्रमण पर दिल्ली से पहुंचीं पर्यटक भूमि गुप्ता ने बताया कि वह प्रकृति से बेहद प्यार करती हैं, दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है. दिवाली के दौरान AQI 3000 से अधिक होने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि कॉर्बेट आकर उन्हें स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने प्रदूषण के बावजूद पटाखे जलाने वाले लोगों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के बीच भविष्य को लेकर चिंता होती है. वहीं दिल्ली से आए कृष गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, दिवाली पर पटाखों के कारण स्थिति और खराब हो जाती है, सरकार को भी इस दिशा में नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में AQI की रीडिंग 3000 तक देखने के बाद वह अपने फेफड़ों को प्रदूषण से बचाने और स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए कॉर्बेट पहुंचे हैं. पर्यटक संजय मनसुखानी ने कहा कि पुणे और दिल्ली जैसे महानगरों में प्रदूषण काफी अधिक है. जबकि कॉर्बेट में जंगलों के कारण वातावरण बेहद स्वच्छ और मौसम खुशनुमा है. वहीं दिलीप शाह ने बताया कि यहां की हवा में काफी ताजगी है और सांस लेने में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही, उन्होंने महानगरों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई. पर्यटक स्वीटी सक्सेना शाह ने कहा कि कॉर्बेट में आकर स्वच्छ हवा और स्पष्ट नजारे देखने को मिल रहे हैं, महानगरों में धुएं और प्रदूषण के कारण आसपास का दृश्य भी साफ नजर नहीं आता. उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और बताया कि गाइडों से उन्हें वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं. वहीं पर्यटक गुंजन ने कहा कि कॉर्बेट का वातावरण सुबह और शाम बेहद शानदार रहता है, महानगरों में प्रदूषण के कारण बच्चों और बुजुर्जों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यहां जंगल के भीतर उन्हें बेहद स्वच्छ वातावरण महसूस हुआ, वहीं पर्यटक नितिन ने बताया कि वह दिवाली की छुट्टियों में बच्चों को महानगरों के प्रदूषण से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताने के लिए कॉर्बेट लेकर आए हैं, यहां का वातावरण बच्चों के लिए भी काफी अच्छा है. इधर पर्यटकों की बढ़ती आमद को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि यहां का पर्यावरण और हवा अपेक्षाकृत स्वच्छ है, महानगरों में AQI का स्तर खराब होने पर बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करते हैं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और नैनीताल जैसे क्षेत्र पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं, उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को सुकून मिलता है. वहीं प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलता है. पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को रोजगार और प्रदेश को राजस्व की प्राप्ति होती है. कुल मिलाकर महानगरों में बढ़ता प्रदूषण जहां लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, वहीं कॉर्बेट और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल लोगों के लिए स्वच्छ आबोहवा और सुकून के आकर्षक ठिकाने बनकर उभर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
बांका में युवक की सड़क किनारे हत्या, हत्या की साजिश सामने आई
Banka, Bihar:Anchor- सड़क किनारे डांढ़ में 22 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी: शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में मचा कोहराम Vo-बांका के अमरपुर प्रखंड के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर बाजा मोड़ के समीप सड़क किनारे गड्ढे 22 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सुचना मिलते ही बाजा, भरको, बल्लिकित्ता समेत आस-पास गाँव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुँच गई। शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा हुआ था तथा गड्ढे में ही युवक की बाईक पड़ी हुई थी।घटना की सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। Vo-सुचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार, दारोगा शरत श्रीकांत पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर स्थानीय चौकीदार की मदद से शव को पानी से बाहर निकालते हुए मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। थोड़ी देर में ही कुछ ग्रामीणों ने शव की पहचान फुल्लीडुमर थानाक्षेत्र के डोमो कुमारपुर गांव निवासी मंटु यादव का 22 वर्षीय पुत्र पियुष कुमार के रूप में किया। घटना की सुचना मिलते ही मृतक की मां रम्भा देवी, दादा युगल किशोर यादव, पत्नी अर्पणा कुमारी अपने अन्य परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुँच गये। Vo-मामले को लेकर मृतक युवक के दादा युगल किशोर यादव ने बताया कि सन् 1998 में उनके नाम से बांका गांधी चौंक के समीप जिला परिषद कोटे से निर्मित एक दुकान आवंटित हुआ था। दुकान के एक पार्ट का हिस्सा वह कुछ समय के लिए अमरपुर स्थित कौशलपुर निवासी दिलिप साह को दिया था। कुछ माह से वह दिलिप साह को दुकान खाली करने के लिए कह रहा था लेकिन दिलिप साह एवं उनका पुत्र संतोष साह दुकान खाली नहीं कर रहे थे। मामले को लेकर उन्होंने बांका थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी जिसपर पुलिस ने दिलिप साह को 15 नवंबर तक दुकान खाली करने का आदेश दिया था लेकिन दुकान खाली करने के पुर्व ही उक्त लोगों ने साजिश के तहत उनके पोते पियुष की हत्या कर दिया। मृतक की मां ने बताया कि उनका पुत्र बांका में अपने दादा की दुकान पर करीब छह माह से श्रृगांर की दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था। छठ पर्व की खरना पर्व को लेकर उन्होंने अपने पुत्र को शनिवार की संध्या फोन कर घर आने के लिए कहा था। रात्री करीब आठ बजे उन्होंने अपने पुत्र को फोन करते हुए जल्दी घर आने को कहा जिसपर पुत्र ने भरको के समीप आने की बात बताई इसी दौरान किसी अन्य लोगों की आवाज फोन पर सुनाई दिया कि यह घर पहुंचेगा तब समझना कि घर पहुंच गया। पिड़ित मां ने बताया कि जब काफी देर तक उनका पुत्र घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने पुनः पुत्र को फोन लगाया लेकिन पुत्र का फोन स्वीच्ड ऑफ आ रहा था। मामले को लेकर उन्होंने अमरपुर थाने से पुलिस की बरामदगी का गुहार लगाते हुए पुरी रात पुत्र की विभिन्न जगहों पर खोजबीन किया लेकिन पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह बाजा मोड़ के समीप पुत्र का शव मिला। पिड़ित मां ने कौशलपुर निवासी दिलिप साह पर साजिश के तहत अपने पुत्र की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि घटना के हर पहलु की बारिकी से जांच किया जा रहा है। घटना की एफएसएल टीम के द्वारा भी जांच किया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी, फिलवक्त शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन बहनो में मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मृतक की बहन रानी कुमारी, रिमझिम कुमारी तथा रौशनी कुमारी का विवाह हो चुका है जबकि एक वर्ष पुर्व ही मृतक का विवाह हुआ था। मृतक बांका के गांधी चौंक पर श्रृंगार की दुकान चलाता था। छठ पर्व के खरना को लेकर वह शनिवार की संध्या अपने घर आ रहा था लेकिन किसे पता था कि रास्ते में ही उनकी हत्या कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया है।।0
0
Report
मथुरा चिंतन शिविर पर मंत्री सुरेश खन्ना: समय-समय पर समन्वय बैठक जरूरी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के आयोजन पर कहा, "हमारी नीतियों के लिए बहुत आवश्यक है कि हम समय-समय पर समन्वय बैठक करें, चिंतन करें। इसमें चिंतन बहुत जरूरी है। जो चीजें चिंतन के बाद निकलकर आती हैं वो अधिक फलदायी होती हैं..."0
0
Report
NH-44 पर भीषण हादसा: ट्राला से पीछे टकराई बस, 6 से अधिक घायल
Seoni, Madhya Pradesh:NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्राले में पीछे से घुसी, 6 से अधिक यात्री घायल छपारा के रणधीर नगर के पास तड़के 3-4 बजे हुआ हादसा, बस चालक और परिचालक गंभीर सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-44 पर सोमवार तड़के करीब3-4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रणधीर नगर के पास बेंगलुरू से नेपाल जा रही यात्री बस आगे चल रहे ट्राले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार 6 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल बताए जाने हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 3-4 बजे की है। बस बेंगलूरू से नेपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान छपारा क्षेत्र के रणधीर नगर के पास आगे चल रहे ट्राले से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। अचानक हुई टक्कर से बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की आपातकालीन सहायता सेवा 1033 की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया। यहां घायलों का उपचार जारी है। बस चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आने की जानकारी है। दुर्घटना के बाद अन्य यात्रियों को भी बस से बाहर निकालने में मदद की गई। बताया जा रहा है कि बस और ट्राला दोनों नागपुर से जबलपुर की ओर एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्राले के पिछले हिस्से से टकरा गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।0
0
Report
Advertisement
तपकरा के सरकारी स्कूल ठेकेदार से 10% उगाही: PLFI नाम से धमकी, पुलिस छापेमारी
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में एक बार फिर पीएलएफआई का खौफ लोगों मुबसने लगा है । हालांकि पुलिस का मानना है कि पीएलएफआई का वर्चस्व समाप्त हो गया है। लेकिन इसी बीच पीएलएफआई का जोनल कमांडर अनल दा के नाम से तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बन रहे एक सरकारी स्कूल का ठेकेदार से योजना की लागत का 10% राशि की मांग की गयी है। जोकि ठेकेदार के राजमिस्त्री को पर्चा देने के बाद उसे थप्पड़ भी मारा गया । इस घटना को अंजाम देने के लिए शुक्रवार को तपकरा आवासीय विद्यालय तीन लोग पहुंचे थे। जहाँ तीन करोड़ की लागत से 50 सैया का भवन बन रहा है। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पीएलएफआई नक्सली संगठन लगभग समाप्त होने के कगार पर है और कोई अनल दा का नाम पीएलएफआई में कभी नहीं आया है। इससे लगता है कोई पीएलएफआई के नाम पर उगाही करने का कार्य कर रहा है। जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा ।0
0
Report
दोस्ती की चोरी में दोस्त ने घायल छोड़ा, 14 दिन बाद गोलू का शव मिला
Ratlam, Madhya Pradesh:दोस्ती के जिसने अपने दोस्त के साथ चोरी करना की वारदात को अंजाम दिया उसी दोस्त ने उसे घायल होने पर सुनसान इलाके मे छोड़ दिया और उसी जगह काँкал बन गया, 14 दिन बाद मिला लापता गोलू का शव, पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार0
0
Report
भीलवाड़ा-कोटडी में दर्दनाक सड़क हादसा: धनवाड़ा चौराहे के पास एक युवक की मौत
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-कोटडी में धनवाड़ा चौराहे के पास भीषण सड़क हादसादो स्कूटर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल कोठाज गांव और धनवाड़ा चौराहे के बीच हुआ हादसा पारोली गांव आ रहा था मृतक ब्राह्म नाथ गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर, रास्ते में तोड़ा दम कोटड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पारोली थाना प्रभारी कमलेश कुमार मीणा ने दी जानकारी पारोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू0
0
Report
Advertisement
योगी सरकार ने दावा किया: 10 लाख से अधिक रोजगार, पूर्व सरकार पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "मुख्यमंत्री जो कह रहे हैं, वह शत प्रतिशत सत्य है। सपा की सरकार में नौकरियों के लिए कोई भी विज्ञापन निकलता था तो शिवपाल यादव और उनकी 'कंपनी' पूरी तरह से सक्रिय हो जाती थी और पूरे प्रदेश में घूमकर वे नौकरियों का दाम निर्धारित करते थे। पैसे के दम पर अयोग्य लोगों को नौकरी दी जाती थी, योग्य लोग बच जाते थे। योगी आदित्यनाथ की सरकार में 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया है। कोई भी व्यक्ति आज तक नहीं कह सकता है कि उनसे पैसा लिया गया है।"0
0
Report
दिलावर का डोटासरा पर तीखा हमला; बुद्धिहीन टिप्पणी से हंगामा
Kota, Rajasthan:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला, डोटासरा को बताया "बुद्धि हीन व्यक्ति", कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कोटा संभाग में हो रही प्रसूता महिलाओं की मौत मामले में राज्य सरकार को लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घेरा था, जवाब में बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर -बुद्धिहीन व्यक्ति कुछ भी कह सकते है, प्रसूता महिलाओं की मौतों के सवाल पर चुप्पी साधते दिखे दिलावर,0
0
Report
भीलवाड़ा–बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच चुनाव शुरू
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 136 प्रत्याशी मैदान में, मतदान शुरू 182 वार्ड पंचों के लिए 464 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, 56,761 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान बदनोर, 16 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को ब्यावर जिले के बदनोर क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारम्भ हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। क्षेत्र में कुल 56,761 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत समिति बदनोर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 214 नामांकन प्राप्त हुए थे। जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 136 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें सबसे अधिक 12 उम्मीदवार भोजपुरा ग्राम पंचायत में तथा सबसे कम 4 उम्मीदवार सापोला ग्राम पंचायत में मैदान में हैं। वहीं, 182 वार्ड पंच पदों के लिए कुल 464 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार, 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा。 इधर, सुबह मतदान शुरू होते ही बदनोर सहित परा, बाजुंदा, नई पंचायत बलेव और जेतगढ़ में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली, जबकि सर्दी के चलते कुछ स्थानों पर शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
