241001
हरदोईः शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद
Hardoi, Uttar Pradesh:बढ़ती ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं 4 जनवरी से 11 जनवरी तक स्थगित करने का आदेश दिया है। इस आदेश के तहत जिले के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। आदेश के अनुसार, इस अवधि में इन कक्षाओं का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में नगरपालिका- पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस ने बैठक की रणनीति तय
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) आगामी नगरपालिका व पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक हनुमानगढ़ जिले में आगामी नगरपालिका व पंचायत राज चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नोहर शहर व देहात के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस की बैठक राम मैरिज पैलेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य राजेंद्र चाचाण ने की। बैठक में कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस मौके पर नगर पालिका व पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर फीडबैक लिया गया। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि कार्यकर्ता आज से पंचायत व नगर पालिका चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधायक ने कहा कि राज्य में भाजपा का ढाई वर्ष से अधिक का शासन पूरी तरह फ्लॉप रहा है। छोटे छोटे कामों के लिए आम जनता आंदोलन करने को मजबूर है। विधायक ने कहा की राजस्थान के अलावा हरियाणा व केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी नोहर फीडर के किसान पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं अब तो हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि सिंचाई पानी मिलना तो दूर पीने का पानी भी मिलना मुश्किल हो गया है। विधायक ने भाजपा नेताओं पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।0
0
Report
उदयपुर के वल्लभनगर में डबल मर्डर: आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति को लेकर था इरादा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के वल्लभनगर में हुए डबल मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में जयमिन दवे नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अमृता दुहन ने बताया कि कर्ज में डूबा आरोपी लंबे समय से वृद्धा और उसकी बेटी के सम्पर्क में था और उनकी सेवा कर रहा था। आरोपी की नजर वृद्धा की संपत्ति पर थी। लेकिन वृद्धा ने अपने जेठ के बेटे को दत्तक पुत्र बना लिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पहले दोनों माँ-बेटी को नींद की गोली खिलाई और फिर दोनो की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है。0
0
Report
बलिया के गोपाल नगर में घाघरा नदी का कटान, 30 घर व एक स्कूल डूबे
Noida, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा नदी का कटान लगातार भयावह होता जा रहा है. बैरिया तहसील के गोपाल नगर टांडी गांव में अब तक करीब 30 घर और एक प्राथमिक विद्यालय नदी में समा चुके हैं. घाघरा का यह कटान सिर्फ मिट्टी नहीं बहा रहा... बल्कि लोगों के सपने, उनकी यादें और सालों की मेहनत भी अपने साथ ले जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
हरदुआगंज में कपड़ा व्यापारी की हत्या, पड़ोसी पर आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ हरदुआगंज के खेतों में कपड़ा व्यापारी का शव मिलने से मचा हड़कंप, पड़ोसी के साथ एक दिन पहले घर से निकला था व्यापारी, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, परिजनों के मुताबिक, उक्त पड़ोसी पर मृतक के निकल रहर थे ₹4.5 लाख रूपये, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ऊपरकोट निवासी बताया गया मृतक मोहम्मद अब्दुल्लाह, हरदुआगंज थाना इलाके के हाकिमपुर पुलिया के पास की घटना.0
0
Report
चंदौली मुद्दे पर संसद में हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली—पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का बयान—संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन को अशोभनीय बताया; राहुल गांधी और पप्पू यादव पर निशाना; संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था, ऐसे व्यवहार के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए; अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी गठन पर विपक्ष के सवालों को खारिज; मोदी और योगी सरकार की नीयत साफ, निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी विस्तार; जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई; भाजपा की चुनावी तैयारी पर बोले, मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र के साथ कार्यकर्ता जुटे; पीडीडीयू नगर स्थित पुनर्प्रतिष्ठित काली माता मंदिर पहुंचे थे पूर्व केंद्रीय मंत्री0
0
Report
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाकर किया गया स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | हरिद्वार में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए हरिद्वार | हरिद्वार के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, मयूर दीक्षित ने कहा, "कांवड़ मेला ठीक से चल रहा है। लाखों कांवड़िए पहले ही हरिद्वार आ चुके हैं, पवित्र जल इकट्ठा कर चुके हैं और अपनी वापसी की यात्रा शुरू कर चुके हैं। आज भी बड़ी भीड़ दिख रही है। इस सिलसिले में, अलग-अलग जगहों पर कांवड़ सर्विस कैंप लगाए गए हैं, जहाँ डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस डिपार्टमेंट समेत अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स और ऑर्गनाइज़ेशन कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं। उन्हें पीने का पानी, खाना और मेडिकल सुविधाएँ दी जा रही हैं। कांवड़िए पूरा सहयोग कर रहे हैं और सभी तय गाइडलाइंस और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) का पालन कर रहे हैं..." हरिद्वार | हरिद्वार के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SSP), नवनीत सिंह भुल्लर कहते हैं, "यह पुलिस, एडमिनिस्ट्रेशन और रोटरी क्लब ऑफ़ हरिद्वार जैसे ऑर्गनाइज़ेशन की मिली-जुली कोशिश है। इसका मकसद शिव भक्तों के लिए एक सुरक्षित और आसान यात्रा पक्का करना है, जो यहाँ से अपनी यात्रा शुरू करते हैं, पवित्र जल लेकर और अक्सर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलते हैं। रोटरी क्लब, पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन की मिली-जुली कोशिशों से, भक्तों को जूस, पानी और फल जैसी ज़रूरी चीज़ें बांटी जा रही हैं। उनकी यात्रा के बड़े पैमाने और इतनी लंबी दूरी तक चलने के लिए उन्हें मोटिवेट करने वाली गहरी आस्था को देखते हुए, वे हमारे सम्मान के हकदार हैं। सम्मान और तारीफ़ के तौर पर, शिव भक्तों पर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाई गई हैं...0
0
Report
Advertisement
नवसारी के शरबतीय तालाब में अंजान महिला ने आत्महत्या का प्रयास, स्थानीय युवाओं ने बचाया और वह फरार
Navsari, Gujarat:નવસારી શહેરનું શરબત્યા તળાવમાં કૂડી 1 અજાણી મહિલાનો આત્મહત્યાનો પ્રયાસ, સ્થળિક યુવાનોએ કૂડી મહિલાને બચાવી, આત્મહત્યા કરતા બચી ગયેલી મહિલા ગુસ્સામાં ગાડી લઈને ફરી ફરાર થઈ, ધોધમાર વરસાદથી છલછળ ભરાયેલા શરબત્યા તળાવની પાળે રેલિંગ હોવાના કારણે લોકો માટે ખતરા રૂપ..0
0
Report
ग्वालियर हिट-एंड-रन: 78 वर्षीय वृद्धा की मौत, CCTV में सामने आया हादसा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ग्वालियर में हिट एन्ड रन केस में घायल बुजुर्ग महिला ने 6 दिन बाद तोड़ा दम तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने 27 जुलाई को मारी थी 78 वर्षीय वृद्धा को टक्कर गिरवाई थाना क्षेत्र के कुशवाह मैरिज गार्डन के पास हुआ था हादसा पूरी घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में हुई थी कैद तेज रफ्तार बाइक ने वृद्धा को टक्कर मारकर दूर तक घसीटा था कथा सुनकर लौट रही थीं, बुजुर्ग रामवती कुशवाह पड़ोसी ऊषा कुशवाह के साथ बाबा गार्डन के साथ घर लौट रही थी रामवती पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक को किया था जब्त0
0
Report
यूट्यूब वीडियो के लिए बड़ी खबर अभी देखें
Chhindwara, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने अल्पसंख्यकों के साथ मिलकर विकास का लक्ष्य दोहराया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में माइनॉरिटी मोर्चा (देहरादून महानगर यूनिट) द्वारा आयोजित बेनिफिशियरी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "यहां लोग बहुत प्यार से एक साथ रहते हैं। उनके बीच गहरे रिश्ते और बेहतरीन रिश्ते हैं; अलग-अलग समुदायों के लोग एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, भाईचारे की भावना बनाए रखते हैं। वे सब मिलकर राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। 2014 से पहले, मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले, देश ने एक ऐसा राजनीतिक दौर देखा जहां विकास को नज़रअंदाज़ किया जाता था। बातचीत सिर्फ़ वोटों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसमें डर फैलाने वाले तरीके अपनाए जाते थे कि अगर कोई खास पार्टी सत्ता में आई, तो वे लोगों को भगा देंगे, उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे या उनका जीना मुश्किल कर देंगे। अब, 2014 के बाद के समय के बारे में सोचें, जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने: किसे भगाया गया? उत्तराखंड में किसने अन्याय या भेदभाव का सामना किया? समाज को एक करने के बजाय, लोगों को जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर बांटने की लगातार कोशिश की गई। आज़ादी के बाद दशकों तक, अल्पसंख्यक समुदाय को सिर्फ एक वोट बैंक के तौर पर देखा गया। उनके लिए अच्छी शिक्षा या स्कूली शिक्षा पक्का करने की कोई सच्ची कोशिश नहीं की गई क्योंकि यह माना जाता था कि अगर वे पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर और अलग-अलग फील्ड में लीडर बनने से वोट बैंक की पॉलिटिक्स खत्म हो जाएगी...0
0
Report
निःशुल्क मेडिकल कैंप हुआ संपन्न, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला उपचार
Ummed Pura, Rajasthan:झालावाड़ शहर में दरगाह हजरत मामू-भांजे कमेटी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हजरत यूसुफ बाबा दरगाह परिसर में आयोजित निःशुल्क मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं दरगाह संरक्षक मुकीम अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 11 बजे से ही लाभार्थियों का आना शुरू हो गया था और दिनभर कुल 575 लाभार्थियों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इनमें से लगभग 250 लाभार्थी नेत्र चिकित्सा से संबंधित रहे। कैंप में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव गगरानी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सामरिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अफ्शा खान, न्यूरो फिजिशियन डॉ. राशिद गोरी, फिजिशियन डॉ. आर.सी. पंकज, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. क्यू. अंसारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद दसाया तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्फिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में आए मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही नेत्र जांच के उपरांत 180 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त “माँ वाउचर योजना” के तहत महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर दरगाह कमेटी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यगण— निजाम अब्बासी, अब्दुल रशीद कालू, इरफान पठान, अल्तमश कादरी, अजीज खान, मोहम्मद सलीम करौली, नादिर खान, इनामुल्लाह खान, तनवीर खान, जुनैद खान, आसिफ अब्बासी, शकील अब्बासी, शादाब खान, बबला, राजू खान, मोनू अब्बासी, एहसान खान, रियाज खान, शाकिर खान काका, इरफान, नम्मू खान, रमीज अब्बासी, सुलेमान अब्बासी, मो. बिलाल, नावेद खान, अनस खान, पप्पू बाबा, फिरोज खान गुड्डू, फरहान खान एवं मुख्तार अब्बासी का विशेष सहयोग रहा। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी चिकित्सकों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया।0
0
Report
अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर गंदगी और पानी से जायरीन परेशान, प्रशासन पर सवाल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर गंदगी का ढेर और राहगीर से लेकर ज़ायरीन तक परेशान हाल नज़र आ रहे है। ऐसे में जिला इंतजामिया और नगर निगम की सुस्ती से अक़ीदत मंदो और मकामियो में गुस्सा और नाराज़गी भी देखी जा रही है। मशहूर ओ मारूफ हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरगाह के निज़ाम गेट के बाहर गंदगी और गंदा पानी लोगो के लिए दुश्वारी का सबब बना हुआ है। दरगाह के ख़ुद्दामें ख्वाजा का कहना है कि दरगाह का खास निज़ाम गेट से ही तमाम ज़ायरीन आस्तान शरीफ में दाख़िल होते है, ऐसे में दरगाह के बाहर फ़ैली गंदगी से वो नापाकी का शिकार हो रहे है। दरगाह इलाक़ा के नगर निगम पार्षदों से लेकर जिला इंतजामिया भी इस दुश्वारी की तरफ तवज्जो नहीं दे रहा, जबकि मकामियो ने तहरीरी शिकायत भी दर्ज करवा रखी है। ख़ादिम सैय्यद अल्तमश चिश्ती का कहना है कि बरसात के मौसम में जिला इंतजामिया को दरगाह के आस पास खुले बिजली के तार, गली मोहल्लों में गड्ढों और निज़ाम गेट के बाहर टूटी नालियों और बरसाती पानी से पेश आ रही दुश्वारी से निजात का जल्द इंतजाम करना चाहिए। ऐसे में अंजुमन और दरगाह कमेटी को भी एक साथ मिलकर ज़ायरीन की सोहलियत और सिक्योरिटी पर जिला इंतजामिया से तालमेल मिलाकर ख़ास तवज्जो देना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, 42 मरीजों का हुआ उपचार
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं। मरीजों को सामान्य जांच, परामर्श तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। आरोग्य मेले में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। आरोग्य मेले में डॉ. मो. करीम, डॉ. मीरा चौधरी, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र त्रिपाठी, एलटी सुशील यादव, अरुण कुमार, एचवी संगीता, स्टाफ नर्स अमृता राव, एएनएम वंदना, कविता पाण्डेय, अरविंद तथा सीमा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।0
0
Report
बिहार में टीचर भर्ती प्रक्रिया तेज, स्थानांतरण नियमों में बदलाव की चर्चा
Gopalganj, Bihar:शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि टीआरई 4 के तहत शिक्षक बहाली को लेकर अधियाचना शिक्षा विभाग के द्वारा बीपीएससी को भेज दी गई है अब बीपीएससी जल्द ही बहाली की प्रक्रिया शुरू करेगा वही शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी काम चल रहा है शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी 3 दिवसीय दौरे पर गोपालगंज में है मंत्री ने जहाँ कई कार्यक्रमों में भाग लिया वही शिक्षक नियुक्ति को लेकर बताया कि अधियाचना शिक्षा विभाग के द्वारा बीपीएससी को भेज दी गई है अब उसकी दिशा में बीपीएससी ने काम शुरू कर दिया है वही बर्षो से अपने गांव पंचायत में जमे शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर मंत्री ने बताया कि महिला शिक्षकों को अपना पंचायत नही मिलेगा वही पुरुषों को अपना प्रखंड नही मिलेगा हर पांच वर्ष पर उनका ट्रांसफर किया जायेगा इस बार ट्रांसफर एक्छिक किया जा रहा है सभी को यह बात समझना अगर अपने पंचायत में है तो बगल के पंचायत में चले जाएं वही पुरुष शिक्षक अपने बगल के पंचायत चले जायें यह जरूरी है क्योंकि कही शिक्षक का अभाव है तो वही कही शिक्षक का प्रभाव है इसी लिए रेशनेलाइजेशन का काम चल रहा है0
0
Report
रायबरेली में निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरा, लोग बाल-बाल बचे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे बड़ा हादसा टल गया है। यहाँ निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब भरभरा कर गिर गया है। हालांकि इस घटना मे सभी लोग बाल बाल बच गये हैं। मामला ऊँचाहार थाना इलाके का है। यहाँ कस्बे के पास स्थित मोहम्मद आजम के जलसा नमक रिसोर्ट में बने नये हाल पर छत पड़ रही थी। छत पड़ने के दौरान नीचे की बल्ली टूटने से अचानक पूरा सांचा भरभरा कर गिर गया। एस ओ ऊँचाहार के मुताबिक इस घटना मे सभी लोग बाल बाल बच गये। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।0
0
Report
Advertisement
