icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow16 Jan 2025, 09:16 am

Hardoi - जिलाधिकारी ने जन शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाए गए पोर्टल कि समीक्षा की

Bilgram, Uttar Pradesh:

हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वर्चुअल माध्यम से जन शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाए गए पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से पोर्टल खुलवाकर निस्तारण की स्थिति जांच और शिकायतों के न्यायोचित वर्गीकरण व अपलोडिंग के निर्देश दिए। तहसीलदार बिलग्राम व कई बीडीओ को कम शिकायत निस्तारण पर फटकार लगाई। उन्होंने शिकायतों की नियमित समीक्षा व जाँच के बाद ही माँग श्रेणी में वर्गीकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गिरिडीह के सरिया में बराकर पुल के नीचे नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ स्थित बराकर पुल के नीचे एक मृत नवजात शिशु फेंका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मंगलवार की सुबह इस घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. मासूम नवजात के साथ अमानवीय कृत्य किसने क्यों किया, यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया गया कि मंगलवार को कुछ स्थानीय लोग शौच के लिए बराकर नदी किनारे गए, तो उनकी नजर पुल के नीचे पड़े नवजात शिशु पर पड़ी. उसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और इलाके में चर्चाएं शुरू हो गईं. मामले की सूचना पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई. थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

पलवल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, हरियाणा बनाम श्रीलंका: मंत्री ने किया उद्घाटन

Palwal, Haryana:पलवल के खेल मैदान में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में हरियाणा की टीम के साथ श्रीलंका के खिलाड़ी मैदान पर उतरे। मैच को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम भी मैदान पर पहुंचे। उन्होंने दोनों टीमों के कोचों के साथ टॉस कराकर मुकाबले का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होना गर्व की बात है। यहाँ के युवाओं और खिलाड़ियों में इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और पलवल के खिलाड़ी भी इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका प्रयास है कि हरियाणा का खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए और सरकार की खेल योजनाओं का लाभ प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पलवल में पहले खेलों का स्तर अपेक्षाकृत कम था, लेकिन अब युवाओं में खेलों के प्रति तेजी से रुचि बढ़ रही है। जिले में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार पलवल में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की योजना पर भी काम आगे बढ़ रहा है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है और जल्द ही निर्माण की दिशा में आगामी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पलवल सहित पूरे हरियाणा के युवा अब खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रहे हैं।
0
0
Report

उदयपुर में दीपावली से पर्यटन सीजन धमाकेदार शुरू, सड़कों पर भीड़ बढ़ी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर में पर्यटन सीजन के आगाज धमाके दार हुआ है। दीपावली अवकाश शुरू होने के साथ ही पड़ोसी राज्यो से बड़ी संख्या में पर्यटक उदयपुर पहुंचना शुरू हो गए है। जिसका असर शहर की सड़कों और पर्यटन स्थल पर दिखने लगा है। सिटी पैलेस और दूध तलाई जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लंबी लम्बी कतारे लगी हुई है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था की गई है। सिविल डिफेंस के 50 जवानों को तैनात किया गया है। जिसका असर भी दिखाई दे रहा है। हालाकि इसके बावजूद सड़को पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन के दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अमित राठौर की मौत, परिवार में कोहराम

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।headlines_removed_sentinel. सिरसा कलार थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय अमित राठौर की मौत हो गई। हादसे के खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, ग्राम सिम्हारा कासिमपुर निवासी 22 वर्षीय अमित राठौर बाइक से जगदेपुर से उरई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 घायल अमित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें लेकर झांसी जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, अमित नोएडा में ड्राइविंग का काम करते थे। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर आंख नम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

जवान पिता ने शराब के नशे में अपने ही बच्चों पर किया हमला, माँ ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जुनी टिंबी गांव में शराब के नशे में एक पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस घटना में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे की माँ सुनीता ने अपने पति खेमराज पारगी के खिलाफ आनंदपुरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म करवाया। फिलहाल आनंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आरोपी पिता को डिटेन कर लिया है; पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में शराब पिलाकर हत्या: भीम आर्मी ने थाने का घेराव किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में शराब पिलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, थाने पर हंगामा; भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतक की पहचान शिवम कुमार उर्फ संगा के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही राजू कश्यप और गुड्डू कश्यप पर शराब पिलाकर बेरहमी से मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई मोंटी की तहरीर के मुताबिक, 8 नवंबर की शाम दोनों युवक शिवम को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उसे अत्यधिक शराब पिलाकर पीटा गया और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे शेरपुर बसी में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां परिजन पहुंचे तो शिवम मृत मिला। घटना से आक्रोशित भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और परिजनों ने बछरायूं थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी एतवीर चौहान के मुताबिक, तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 103 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी。
0
0
Report

पटना में छठ के मौके पर मुस्लिम महिलाएं मिट्टी के चूल्हे बनाकर सौहार्द दिखा रहीं

Patna, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। गंगा घाटों से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी बीच पटना में छठ पर्व को लेकर गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिल रही है। यहां मुस्लिम महिलाएं पिछले कई वर्षों से छठ व्रतियों के लिए मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। धर्म और मजहब से ऊपर उठकर आस्था के इस महापर्व में इनकी भागीदारी सामाजिक सौहार्द का संदेश दे रही है। तस्वीरें पटना के वीरचंद पटेल पथ की हैं, जहां मुस्लिम महिलाएं छठ पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे बनाने में जुटी हैं। पिछले कई वर्षों से ये महिलाएं छठ व्रतियों के लिए चूल्हे तैयार करती आ रही हैं। इन्हीं में एक हैं सकीना खातून, जो पिछले 20 वर्षों से छठ के लिए मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। सकीना हर साल 100 से अधिक चूल्हों का निर्माण करती हैं। इन चूल्हों की कीमत 100 से 200 रुपये प्रति पीस तक है। सकीना खातून बताती हैं कि छठ के लिए चूल्हा बनाने का काम शुरू करते ही वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखती हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान वह खुद भी खान-पान में परहेज करती हैं और मांस-मछली का सेवन नहीं करतीं। खास बात यह है कि लोग भी बिना किसी धार्मिक भेदभाव के उनसे चूल्हे खरीदते हैं। उनके लिए यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे का रिश्ता भी है। छठ महापर्व पर पटना की यह तस्वीर बताती है कि आस्था की कोई सीमा या मजहब नहीं होता। जहां एक तरफ छठ व्रती सूर्य उपासना की तैयारी में जुटे हैं, वहीं सकीना जैसी महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से इस महापर्व की तैयारियों में योगदान दे रही हैं। यही बिहार की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की असली पहचान है।
0
0
Report

छठ के गीतों के साथ प्रवासियों का स्वागत, बिहार रेलवे स्टेशन भक्तिमय ambience

Buxar, Bihar:एंकर – लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार में उत्सव का माहौल बनने लगा है। छठ पर्व पर घर लौट रहे प्रवासियों के स्वागत और उनके सफर को यादगार बनाने के लिए बिहार सरकार एवं रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। अब रेलवे स्टेशनों पर केवल ट्रेनों के आने-जाने की सूचना ही नहीं, बल्कि छठ के पारंपरिक गीत भी सुनाई दे रहे हैं। बक्सर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेनें पहुंच रही हैं, स्टेशन परिसर में बज रहे छठ के मधुर गीत यात्रियों को अपनी मिट्टी और लोक संस्कृति से जोड़ रहे हैं। खासकर गुजरात, महाराष्ट्र और दूसरे प्रदेशों से छठ मनाने बिहार लौट रहे प्रवासी इन गीतों को सुनकर भावुक हो रहे हैं। उनके चेहरे पर घर पहुंचने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। स्टेशन के ध्वनि विस्तारक यंत्रों से उग हो सूरज देव, अरघ के बेर जैसे पारंपरिक छठ गीतों की धुन सुनाई दे रही है। इन गीतों से रेलवे स्टेशन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। हजारों किलोमीटर का सफर तय कर अपने घर लौट रहे प्रवासियों के लिए छठ के ये गीत किसी अपनेपन के एहसास से कम नहीं हैं। रेलवे स्टेशन पर छठ की संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिल रही है。
0
0
Report
Advertisement

डॉ सुरेंद्र जैन ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की

Noida, Uttar Pradesh:हिंदू द्रोही बयानों के लिए माफी मांगे सोनिया गांधी: डॉ सुरेंद्र जैन हिंदुओं को आहत करने वाले बयानों के लिए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से माफी की माँग की है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणकारी बाबर की बर्बरता के प्रतीक बाबरी ढांचे के विध्वंस पर सोनिया गांधी जी के आँसू बहे थे। यही बात उन्होंने उस समय भी कही थी, जब दिल्ली को विस्फोटों से दहलाने वाले आतंकवादी बटला हाउस में छिपे हुए थे और भारत के वीर जवानों ने एक मुठभेड़ में उन आतंकियों को जहन्नुम भेज दिया था। उन आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मोहन शर्मा को गंभीर रूप से घायल किया था, जिनका बाद में बलिदान हो गया। उस वीर जवान के बलिदान पर उनके आँसू नहीं निकले। उन्होंने पूछा कि— क्या वे उस समय भी आँसू बहा रही थीं, जब कश्मीर घाटी में साढ़े तीन सौ से अधिक मंदिर तोड़ दिए गए थे? क्या उनकी आँखों में उस समय भी पानी आया था, जब कश्मीर घाटी में हिंदुओं का नरसंहार किया गया और एक माँ को उसके बेटे के लहू में भीगे चावल खाने के लिए मजबूर किया गया? क्या सोनिया गांधी को ये आँसू उस समय भी आए थे, जब दिल्ली में गौ रक्षा के संकल्प के साथ चले सैकड़ों संतों की उनकी सास इंदिरा गांधी ने हत्या करवा दी थी? शरद कोठारी और राम कोठारी जैसे सैकड़ों निहत्थे कारसेवकों की निर्मम हत्या पर भी क्या वे इसी प्रकार विचलित हुई थीं? जब उनकी ही पार्टी के नेताओं को बस्तर में नक्सलवादियों द्वारा बलिदान कर दिया गया, क्या उनके आँसू टपके थे? क्या वे उस समय भी रोई थीं, जब पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की धर्म पूछ-पूछकर निर्मम हत्या की गई थी? बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के नरसंहार की तो बात छोड़ दीजिए। बंगाल और केरल में भी ऐसे कई स्थान हैं, जहाँ हिंदुओं की निर्मम हत्याएँ हुईं। क्या वे तनिक भी उस समय शोक व्यक्त कर पाईं? दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ। उन पर अभूतपूर्व अमानवीय अत्याचार करवाने वाले तो उनके ही पति थे। क्या वे उस समय भी इसी प्रकार रोई थीं या अपने पति को रोका था? डॉ जैन ने कहा कि सोनिया गांधी के ये आँसू घड़ियाली आँसू हैं। ये चुनावी आँसू हैं, जो मुस्लिम वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बहाए जाने का नाटक कर रही हैं। जब हिंदुओं पर अत्याचार होते रहे, उनके नरसंहार होते रहे, उनके मुँह से उफ़ तक नहीं निकली। लेकिन कोई आतंकवादी या आक्रमणकारी मुस्लिम होने पर उसके विरुद्ध किसी भी कार्रवाई से वे परेशान होती रही हैं। अब चुनावी मौसम में इस तरह के बयानों की बाढ़ आ गई है, जो मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए हिंदुओं को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनकी ही पार्टी के एक नेता ने कहा कि दिवाली पर प्रदूषण फैलता है, लेकिन ईद पर AQI लेवल नहीं बढ़ता। क्या इस बेहूदा बयान पर वे शर्मिंदा नहीं हैं? इस चुनावी मौसम में स्वयं को सेक्युलर कहलाने वाली सभी पार्टियाँ मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने के लिए इसी प्रकार के प्रयास कर रही हैं। इस सेक्युलर माफिया द्वारा हिंदुओं को अपमानित किया जाता है। हिंदू समाज इस सेक्युलर माफिया को सबक सिखाएगा, जिससे कोई भी हिंदू समाज और भारत को अपमानित करने या उसकी आत्मा को प्रताड़ित करने का प्रयास न कर सके और आतंकवादियों के साथ खड़े होकर देश की सुरक्षा को खतरे में न डाले। हम सोनिया गांधी जी और उनके समस्त साथियों के उन बयानों की घोर निंदा करते हैं, जो मुस्लिम तुष्टिकरण के प्रयास में हिंदुओं और सैनिकों के बलिदानों को अपमानित करते हैं। हिंदू समाज इन बयानों से आहत है और माँग करता है कि वे तथा उनके सहयोगी माफी माँगें।
0
0
Report

लांबा हरि सिंह में दीपावली पर हुड़दंग, चार घंटे पटाखों से दहशत, छह घायल

Tonk, Rajasthan:लांबाहरिसिंह (टोंक) हुड़दंगियों का तांडव, करीब 4 घंटे तक पटाखों से दहशत का माहौल पुलिस के रोकने के प्रयासों के बावजूद नहीं थमा पटाखे फेंकने का सिलसिला, पुलिस पर भी की पटाखों की बौछार आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल, नगर पालिका के स्वागत द्वार के कपड़े और पोस्टर भी आग की चपेट में आए एंकर...दीपावली के पर्व पर जहां लोग खुशियां मनाने और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने में जुटे थे, वहीं लांबा हरि सिंह शहर में हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। शहर का बस स्टैंड और मुख्य बाजार शाम से लेकर रात तक करीब चार घंटे तक हुड़दंगियों के हवाले रहा। इस दौरान एक-दूसरे पर पटाखे फेंकने का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार शाम को बस स्टैंड और मुख्य बाजार में कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर पटाखे चलाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते यह सिलसिला बढ़ता गया और रात तक लोग एक-दूसरे पर पटाखे फेंकते रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हुड़दंगियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बेखौफ लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाते हुए उन पर पटाखों की बौछार कर दी। पटाखों के इस हुड़दंग के चलते राहगीरों, मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और एक-दूसरे के घर जाकर राम-राम करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार से गुजरना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। वहीं, जमकर पटाखे फेंकने के कारण नगर पालिका की ओर से लगाए गए स्वागत द्वार के कपड़े और पोस्टर भी आग की चपेट में आ गए। इस दौरान एक-दूसरे पर पटाखे चलने से करीब आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल हो गए। दीपावली जैसे खुशी और सौहार्द के पर्व पर इस तरह के हुड़दंग ने शहर की शांति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top