241403
Hardoi: बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या में झूमे भक्त, संजो बघेल ने गाए भजन
Sandi, Uttar Pradesh:सांडी रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने कृष्ण प्रिया भवन में बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में मध्य प्रदेश के जबलपुर की मशहूर आल्हा भजन गायिका संजो बघेल ने भाग लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भक्त संजो बघेल के भजनों पर झूमते नजर आए। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जिसमें उन्हें छप्पन भोग का भोग भी अर्पित किया गया। भक्तों ने बाबा के दरबार में श्रद्धा से शामिल होकर भक्ति का आनंद लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर तेज कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, युवक की मौत
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर फिर रफ्तार का कहर सामने आया। बाबा श्याम के दर्शन के लिए पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ चल रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर से तीन युवक और एक युवती बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए आए थे। चारों श्रद्धालु बाबा श्याम का निशान लेकर रींगस से खाटूश्यामजी की ओर पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पदयात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 21 वर्षीय अविराज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सौम्या दुबे घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सौम्या को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया。0
0
Report
भाल्लेशा, डोडा में बहेजा Kud उत्सव: परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का रंगारंग उत्सव
Doda, Bhalessa, Doda: The traditional Bheja Kud, a vibrant cultural and religious festival, was celebrated with great enthusiasm in Bheja village of the Bhalessa (Gandoh) region of District Doda, Jammu and Kashmir. Bheja Kud, also known locally as Dhaku Dance, is a traditional night-long cultural practice in which villagers and devotees gather around a blazing bonfire and perform the historic Kud dance. The festival reflects the deep-rooted faith, traditions and cultural heritage of the people of the Bhalessa region. According to local tradition, the Kud is performed in honour of Beer Devta (Kul Devta), expressing gratitude for the protection of crops, livestock and families from natural calamities. The celebration brings together people from different villages, creating an atmosphere of devotion, joy and communal harmony. The Bheja Kud is also closely associated with the broader Jatras Festival, celebrated for several days in the Jitota area and surrounding villages. Villages including Chonwari, Drai, Bheja, Ludoo and Knasar actively participate in the festivities. Local communities traditionally welcome visitors and devotees by offering free food, reflecting the region’s strong spirit of hospitality, brotherhood and social harmony. The festival not only preserves the ancient customs of the Bhalessa region but also provides an opportunity for younger generations to connect with their cultural roots. The traditional music, dance, bonfire and community participation make Bheja Kud a unique cultural identity of the Bhalessa hills. Residents and cultural enthusiasts called for greater recognition and promotion of Bheja Kud and the Jatras tradition so that this valuable heritage can be preserved and passed on to future generations. Bheja Kud stands as a symbol of faith, cultural unity, traditional values and the rich folk heritage of District Doda.0
0
Report
कुल्लू रेड क्रॉस ने 150 जरूरतमंदों को आवश्यक किट वितरित किए
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विशेष आवश्यकता वाले जिला भर के 150 लोगों को आवश्यकता किट वितरित की गई। उपायुक्त कुल्लू अमित शर्मा भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम कुल्लू जयवंती ठाकुर और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव चन्द्रकेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान जिला भर के विशेष आवश्यकता वाले 150 जरूरतमंद लोगों को उपायुक्त अमित शर्मा के माध्यम से वितरित की गई। अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम कुल्लू जयवंती ठाकुर ने बताया कि आरसी सुंदर नगर के माध्यम से यह किट मंगवाई गई थी। और यहां पर जिला प्रारम्भिक हस्तक्षेप केंद्र में उन्हें वितरित किया गया है। उपायुक्त कुल्लू भी इस दौरान मौजूद रहे। बाइट - जयवंती ठाकुर एसडीएम कुल्लू वहीं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के secretario चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि जिला भर में विभिन्न जगहों पर इस तरह के कैंप आयोजित किए जाते रहे है। इससे पहले निरमंड में यह कैंप आयोजित किया गया था। और आज कुल्लू जिला के मुख्यालय में यह कैंप आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा कि घाटी भर के विशेष जरूरतमंद वाले लोगों की सहायता के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा कार्य करती है। इसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जरूरतमंदों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे बाइट - चंद्रकेश शर्मा सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी0
0
Report
Advertisement
बोकारो के गोमिया में तालाब डूबने से अधेड़ की मौत, शव बरामद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत, तैरता मिला शव। बताते चले कि बोकारो के गोमिया के भगत अहरा तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता पाया गया। शव की पहचान गोमिया बस्ती निवासी गुलाब पासवान के रूप में हुई है, जो रविवार दोपहर को तालाब में नहाने जाने की बात कहकर घर से प्लास्टिक का मग आदि लेकर निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास में खोजबीन की जहां नहीं मिला। परिवार के लोग खोज ही रहे थे कि आज सुबह किसी ने तालाब में तैरते हुए शव की सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी जहां मौके पर पुलिस पहुंची और फिर परिवार को सूचना दी गई। परिजनों ने शव की पहचान कर ली। बताया कि कल घर से निकला था फिर जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए और आज शव की सूचना मिली। घटना गोमिया थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.0
0
Report
दुर्ग में वन मंत्री केदार कश्यप की प्रेस वार्ता; 'सेवा संकल्प अभियान' और मोदी सरकार की योजनाओं को सर
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग। सर्किट हाउस दुर्ग में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों का व्यवस्थित ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को रेखांकित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने मोदी सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।0
0
Report
काली माता मंदिर में मूर्तियाँ क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में अराजक तत्वों द्वारा काली माता समेत तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव स्थित काली माता मंदिर में अराजक तत्वों ने काली माता की मूर्ति समेत तीन प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो टूटी मूर्तियां देखकर स्तब्ध रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना महेवाघाट पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान का प्रयास कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कटिहार में अधिवक्ता पर हमला: चाकू के बाद कनपटी गोली, मौत
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता को पहले मारा चाकू, फिर सरेआम कनपटी पर मारी गोली, घटनास्थल पर ही हुई उसकी मृत्यु अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी हर रोज की तरह कटिहार व्यवहार न्यायालय की ओर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते घात लगाकर अज्ञात हमलावरों ने चाकूबाजी किया और फिर गोली मारी अजीमुद्दीन अंसारी के पिता अलीमुद्दीन अंसारी भी कटिहार व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में जुड़े रहे हैं अलीमुद्दीन अंसारी की बहन तबस्सुम भी कटिहार अधिवक्ता संघ से जुड़ी हुई कटिहार एसपी परिचय कुमार ने घटना की जानकारी मिलते पुलिस बल को घटनास्थलब पर भेजा और टेलीफोनिक कहा कि मामले की छानबीन जारी है अजीमुद्दीन अंसारी, फरवरी 2025 में कटिहार अधिवक्ता संघ से जुड़ा था अजीमुद्दीन अंसारी के अधिवक्ता बनने से पहले की कहानी को लेकर से ही कथित रुप से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा वारदात नगर निगम क्षेत्र के पटेल चौक के समीप कुम्हार टोली के पास हुई, जहां दिन के समय काफी आवाजाही रहती है हालांकि गोली क्यों मारी गई और हमलावर कौन थे, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से उस समय हड़कंप मच गया। शहर के व्यस्त पटेल चौक स्थित कुम्हार टोली के पास एक युवक को गोली मार दी गई। घटनास्थल पर गोली मारने से पहले अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी को पहले चाकू से गोता गया और फिर वह हाथापाई कर रहा था तो कनपटी पर गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गुड्डू अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड्डू अंसारी कटिहार कोर्ट में वकील के तौर पर काम करते हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे उठाकर सदर अस्पत लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो चुकी थी । व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच घायल गुड्डू अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले पर जांच कर रही है और वरीय पदाधिकारी घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक मौजूद हैं...0
0
Report
रोह प्रखंड के डिग्री कॉलेज स्थल पर विरोध, बाजार बंद और सड़क जाम
Nawada, Uttar Pradesh:डिग्री कॉलेज की मुख्यालय में बने की मांग को लेकर पर रोह बाजार बंद, सड़क पर उतरे छात्र और ग्रामीण, 5 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में जमीन चिन्हित करने का विरोध, मुख्यालय में कॉलेज बनाने की मांग, सड़क जाम से आवागमन प्रभावित नवादा जिले के रोह प्रखंड मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में सरकारी डिग्री कॉलेज बनाए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए, विरोध में पूरा रोह बाजार बंद है विरोध के बाद मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मामला प्रखंड मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में डिग्री कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित किए जाने से जुड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज मुख्यालय के आसपास होना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी न हो। खासकर छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर लोगों ने जमीन चयन पर पुनर्विचार की मांग की है। इससे पहले भी धरना देकर विरोध जताया गया था। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांग किसी व्यक्ति या क्षेत्र के विरोध में नहीं, बल्कि पूरे रोह प्रखंड के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए है। सोमवार को बाजार बंद कर सड़क पर प्रदर्शन के जरिए आंदोलन को व्यापक रूप दिया गया। लोगों ने प्रशासन से मुख्यालय के नजदीक उपयुक्त जमीन चिन्हित कर सरकारी डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने की मांग की है। बाइट_ छात्र ग्रामीण0
0
Report
फतेहपुर में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका: FIR दर्ज, कई नेताओं पर मामला
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर बड़ा एक्शन सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद लोगों पर FIR दर्ज 25-30 अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज सपा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों पर FIR दर्ज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका था पुतला पुतला जलाकर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर मुर्दाबाद के लगाए थे नारे पुलिस ने BNS की धारा 353(1)(ख), 352, 356(2),189(2) और 190 में दर्ज की FIR 4 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ था प्रदर्शन कचहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली में दर्ज हुई FIR0
0
Report
Advertisement
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के बयान से विपक्ष बौखलाया; आरती पर उठे सवाल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव साक्षी महाराज का विपक्ष को सुझाव, ज्ञानेश कुमार की आरती उतारे。 उन्नाव संसद का CEC क़े विरोध में चल रहे प्रदर्शन पर बड़ा बयान。 अगर पारदर्शी व्यवस्था न होती तो क्या उत्तर प्रदेश में अखिलेश 37 MP जीता लेते - साक्षी अगर चुनाव व्यवस्था बेईमान होती तो 80 के 80 हमारे होते - साक्षी आपने 37 जीते हमने 33 जीते इसलिए ज्ञानेश कुमार की प्रशंसा करो धन्यवाद करो उनकी आरती उतारो - साक्षी विपक्ष के पास कार्यकर्ता है नहीं, चुनाव लड़ना आता नहीं, ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगा रहे हैं - साक्षी मैंने लुटते देखी हैं मत पेटीयां, पीठासीन अधिकारी खुद मुझे देता था कि वोट डाल लो - साक्षी पहले वोटो का डाका पड़ता था,चोरियां होती थी, मत पेटियां चोरी हो जाती थी - साक्षी ग़दन खेड़ा स्थिति अपने आवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज।0
0
Report
खूँटी में भाजपा नेता पटेल ने बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु में किया भव्य स्वागत
Khunti, Jharkhand:खूँटी में भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल उलिहातु जाकर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। खूँटी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल आज खूँटी जिला दौरा के क्रम में भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातु पहुँचें। उनके साथ झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रुप से उपस्थित थे। इस दौरान, उन्हें पईका नाच व परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया। मौके पर, प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल ने बिरसा ओड़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा में नमन किया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात किये और उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने बिरसा मुंडा के गांव का अवलोकन किया। इस दौरान, गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी को लेकर चलने वाली पार्टी है जिसमें मतभेद का कोई बात नहीं है। जो दूसरे पार्टियों में नहीं है। हमारे यहां हर जाति वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी का लीडर लीडिंग करते हैं। झारखंड में भाजपा का पीछे होने पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा मजबूती के साथ उभर कर झारखंड विभाग रोड को संभालेगी।0
0
Report
सीवान महाराजगंज के मोबाइल शोरूम में 50 लाख की चोरी, CCTV फुटेज सामने
Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में चोरों ने मोबाइल शोरूम में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। करीब 50 लाख रुपए की सम्पत्ति की चोरी की गई है। चोरों ने शोरूम में रखे सभी मोबाइल और पार्ट्स की चोरी कर ली है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरों ने शोरूम के शटर को काटकर और शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिहौता बाजार की है। बताया जा रहा है कि गश्त पर निकली पुलिस की नजर शोरूम के कटे हुए शटर पर पड़ी। शटर कटा हुआ देखकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित दुकानदार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शोरूम में हुई चोरी का मामला सामने आया। चोरों ने सबसे पहले शोरूम के शटर का लॉक काटा था और इसके बाद शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। शोरूम के अंदर घुसने के बाद चोरों ने वहां रखे महंगे मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में मोबाइल एसेसरीज पर हाथ साफ कर दिया। इधर,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में जेडीए ने गुर्जर थड़ी से सोडाला तक अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चलाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विकास प्राधिकरण ने आज गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक मेट्रो पुलिया के नीचे हो रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की। जेडीए डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देश पर तकरीबन 2.4 किलोमीटर लंबे इस रूट पर चिह्नित किए गए अतिक्रमण में से 1 किलोमीटर के दायरे में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने का संदेश दिया। देखिए रिपोर्ट। जयपुर विकास प्राधिकरण ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक न्यू सांगानेर रोड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देश पर तकरीबन 1 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में अवैध रूप से बने सीढ़ियाँ, रैंप, टीनशैड पर बुलडोजर चला कर कार्रवाई की। न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने 27 सितंबर को 244 अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया था जिनमें से 210 को नोटिस दिया गया। नोटिस की मयाद पूरी होने के बाद जेडीए ने अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के शुरू होने के बाद स्थानीय व्यापारियों ने विरोध भी किया; स्थानीय लोगों व व्यापारियों का कहना है कि जेडीए ने नोटिस दिया पर सुनवाई का समय नहीं दिया। व्यापार संघ के पंकज शर्मा ने कहा कि इस कार्रवाई का सभी व्यापारी स्वागत करते हैं और सहयोग कर रहे हैं, लेकिन सरकार जिस व्यक्ति का मकान टूटे उसको पुनर्वास दें और व्यापारियों को मुआवजा दें। बाइट - पंकज शर्मा - व्यापार संघ सोडाला। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और कहा कि कुछ अवैध अतिक्रमण हटाये गए हैं, वैध निर्माण नहीं टूटेंगे। बाइट - गोपाल शर्मा - विधायक। जेडीए ने लगभग 8:00 बजे से शुरू की 1 किलोमीटर कार्रवाई को ढाई घंटे में पूरा किया, ढाई घंटे में बड़ी कार्रवाई नहीं हुई, महज टीनशैड, सीढ़ियाँ, रैंप हटाकर कार्रवाई की गई। जोन डीसी हेमंत मीणा ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हो रही है; मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। बाइट - हेमंत मीणा - DC - JDA।0
0
Report
ED लैटर मामले पर पंजाब DGP केस: हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PARGAT SINGH (PUNJAB CONGRESS CHIEF) ON ED LETTERS TO PUNJAB DGP CASE: HIGH COURT ORDERS CBI INVESTIGATION0
0
Report
फैजुल्लागंज में बाढ़ से घर-घर प्रभावित, राहत अभियान तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर... घर छोड़ने को मजबूर परिवार, घरों में कैद जिंदगी एंकर - लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है... कहीं घरों में पानी घुसने के बाद परिवार अपनी पूरी गृहस्थी लेकर सुरक्षित ठिकानों की ओर निकल रहे हैं... तो कहीं बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पिछले करीब 10 दिनों से घरों में फंसे हुए हैं... हालात ऐसे हैं कि घर का किचन हो या बाथरूम... हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है... बाढ़ से घर छोड़कर गए परिवारों को अब एक और डर सता रहा है... सूने पड़े घरों में चोरी का डर... देखिए फैजुल्लागंज से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट... वी ओ - बाढ़ के तेज बहाव और पानी में रिपोर्टिंग के विजुअल ये तस्वीरें लखनऊ के फैजुल्लागंज की हैं... जहां पानी का ऐसा सैलाब आया कि लोगों की जिंदगी उनके अपने ही घरों में कैद होकर रह गई... तेज बहाव के बीच गलियां डूब गईं... रास्ते डूब गए... और देखते ही देखते पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया... लेकिन इस बाढ़ ने सिर्फ घरों को नहीं डुबोया... लोगों की पूरी जिंदगी को संकट में डाल दिया है। वी ओ - घर छोड़कर सामान लेकर जाते परिवार किसी के हाथ में जरूरी सामान है... किसी के साथ बच्चे हैं... तो कोई अपने घर की गृहस्थी समेटकर सुरक्षित जगह की तलाश में निकल पड़ा है... कई परिवारों ने घर छोड़ दिया है... Sालों से जिस घर में अपना संसार बसाया... आज उसी घर को पीछे छोड़कर लोग दूसरी जगह ठिकाना तलाशने को मजबूर हैं... बाइट — घर छोड़कर जा रहा परिवार वी ओ - जिन घरों में कभी चूल्हा जलता था... आज उन्हीं किचन में पानी भरा है... जिस बाथरूम का इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी के लिए होता था... वहां भी बाढ़ का पानी जमा है... कमरे... आंगन... रास्ते... हर तरफ पानी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। वी ओ - नाव से रिपोर्टिंग / नाव में बैठे पीड़ित परिवार जिन इलाकों में पैदल पहुंचना मुश्किल है... वहां नाव ही लोगों का सहारा बनी हुई है... हम भी नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे... नाव में बैठे लोगों से जब उनकी परेशानी पूछी... तो किसी ने राशन की समस्या बताई... किसी ने घर में फंसे परिवार की चिंता... बाइट — नाव में पीड़ित परिवार वी ओ - घर में फंसे बच्चे/परिवार ये सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं है... बाढ़ के पानी ने कई परिवारों को उनके घरों में ही रोक दिया है... बच्चे बाहर नहीं निकल पारे... स्कूल नहीं जा पारे... और घर के अंदर फंसे परिवारों के लिए हर दिन किसी परीक्षा से कम नहीं है。 बाइट — बच्चे/परिजन वी ओ - स्कूल नहीं जा रहे बच्चे इन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं... स्कूल जाने की तैयारी होनी चाहिए थी... लेकिन बाढ़ ने इनकी पढ़ाई पर भी ब्रेक लगा दिया है... सड़कों पर पानी है... रास्ते बंद हैं... और स्कूल तक पहुंचना फिलहाल इनके लिए मुश्किल है。 बाइट — बच्चा वी ओ - करीब 10 दिन से घर में फंसे बुजुर्ग/महिलाएं किसी घर में बुजुर्ग हैं... तो कहीं महिलाएं हैं... तो कहीं छोटे बच्चे... कई परिवारों का कहना है कि वह करीब 10 दिनों से इसी हालात में रह रहे हैं... बाहर निकलना मुश्किल... घर छोड़ना मजबूरी... और घर में रहना भी आसान नहीं... वी ओ - घर छोड़ने के बाद चोरी और अब बाढ़ के साथ लोगों के सामने एक नई चिंता खड़ी हो गई है... घर छोड़कर सुरक्षित जगह गए परिवारों को अपने सामान की सुरक्षा का डर सता रहा है लोगों का आरोप है कि जिन घरों को बाढ़ की वजह से खाली करना पड़ा... वहां चोरी की घटनाओं ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है यानी एक तरफ पानी से घर बचाने की जद्दोजहद... तो दूसरी तरफ घर छोड़ने के बाद सामान बचाने की चिंता... बाइट — पीड़ित परिवार वी ओ - प्रशासन की नाव से खाद्य सामग्री वितरण हालांकि प्रशासन की तरफ से भी राहत और बचाव का काम जारी है... नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है... प्रशासन की नाव लोगों के बीच पहुंच रही है... जरूरत का सामान बांटा जा रहा है... ताकि बाढ़ में फंसे परिवारों तक कम से कम जरूरी मदद पहुंच सके。 वी ओ - शेल्टर होम जिन परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है... उनके लिए शेल्टर की व्यवस्था भी की गई है... ये वही जगह है जहां बाढ़ प्रभावित परिवार फिलहाल अपना वक्त गुजार रहे हैं... घर भले पीछे छूट गया हो... लेकिन उम्मीद है कि पानी उतरेगा और लोग एक बार फिर अपने घर लौट सकेंगे。 WT — शेल्टर में रह रहा परिवार वी ओ - नगर निगम का सार्वजनिक शौचालय बाढ़ के दौरान सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था... इसी को देखते हुए नगर निगम की तरफ से प्रभावित इलाकों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था की गई है... क्योंकि जब पूरा इलाका पानी में डूबा हो... तब रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतें भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं。 वी ओ - फैजुल्लागंज की ये तस्वीरें सवाल छोड़ती हैं... कब उतरेगा ये पानी? कब लौटेगी लोगों की सामान्य जिंदगी? कब बच्चे फिर स्कूल जा सकेंगे? और कब इन परिवारों को अपना घर दोबारा सुरक्षित नजर आएगा? फिलहाल... किसी का घर पानी में है... किसी की गृहस्थी नाव में है... और किसी का परिवार शेल्टर में... बाढ़ का पानी धीरे-धीरे भले उतर जाए... लेकिन इन परिवारों की जिंदगी पर छोड़े गए इसके निशान शायद इतनी जल्दी नहीं मिटेंगे।0
0
Report
Advertisement
