icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow13 Mar 2025, 06:38 am

Hardoi - बाइक में टक्कर मारकर कार गिरी नीचे, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Shahabad, Uttar Pradesh:

पाली थाना क्षेत्र की आगमपुर पुलिया में बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि 12:30 बजे एक बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों गाडियां पुलिया के नीचे गिर गई। जिससे एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। मृतक और घायल का पता नहीं चल सका। हादसा बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे हुआ, बताया जाता है एक बाइक पर सवार दो युवक जिनकी उम्र 26 वर्ष और 28 वर्ष के लगभग थी। दोनों बाइक से शाहाबाद की ओर आ रहे थे। पुलिया से पैंटून पुल के पीपे हटा लिए गए थे और बांस की बैरीकेडिंग देख पाने के कारण हादसा हुआ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोतिहारी चकिया रेलवे स्टेशन पर युवक का इंजन पर चढ़ना, ट्रेन संचालन बाधित

Motihari, Bihar:मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (दिल्ली )जाने वाली 12557 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन पर एक युवक नंगे पांव बैठा दिखाई दिया। युवक की इस हरकत से रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ।जानकारी के अनुसार, चकिया रेलवे स्टेशन के संमपार संख्या 136 पर तैनात आरपीएफ कर्मी अनुरोध कुमार यादव की नजर अचानक ट्रेन के इंजन के ऊपर बैठे युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना चकिया स्टेशन मास्टर श्याम कुमार गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सप्लाई लाइन काट दी। इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार झा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीएफ कर्मियों ने स्थानीय लोगों और यात्रियों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित इंजन से नीचे उतारा और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान मुंगेर जिले के असरगंज निवासी गुलशन कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल आरपीएफ युवक से पूछताछ कर रही है और उसके इस तरह ट्रेन के इंजन पर चढ़ने के कारणों کا पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report

राजधनवार छठ घाट पर वृन्दावन-राजस्थान थीम से महापर्व की धूम

Giridih, Jharkhand:आज नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है. घर-घर में छठ के गीत गूंजने लगे हैं, बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है और घाटों पर व्रतियों के स्वागत की तैयारी पूरी हो गई है. राजधनवार छठ घाट इस बार वृन्दावन और राजस्थान की तर्ज पर थीम के साथ सजाया गया है, जो सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आज नहाय-खाय के साथ छठ की शुरुआत हुई है. आज व्रती स्नान कर शुद्धता के साथ कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद से ही व्रत का नियम शुरू हो जाता है. आज से ही घरों में छठ का माहौल बन गया है. कल खरना होगा. इस दिन व्रती दिनभर निर्जला व्रत रखेंगे और शाम को गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाकर छठी मैया को भोग लगाएंगे. खरना के प्रसाद के बाद ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा. खरना के अगले दिन पहला अर्घ्य होगा इस दिन व्रती घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे राजधनवार घाट पर इस दिन सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ेगी. शाम को घाट पर भक्ति और छठ गीतों की गूंज सुनाई देगी. अगले दिन सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा. इसी के साथ 36 घंटे का कठिन व्रत पूरा होगा और पारण होगा. इसके बाद व्रती प्रसाद वितरण करेंगे और महापर्व का समापन होगा. पंडाल का मुख्य हिस्सा वृन्दावन थीम पर सजाया गया है. यहां भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और गोपियों की झांकियां बनाई गई हैं. फूलों से सजे झूले, मोर पंख की सजावट और यमुना घाट जैसी झलक लोगों को वृन्दावन की याद दिला रही है. पंडाल के अंदर भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. छठी मैया और भगवान सूर्य की प्रतिमा को भी फूलों और वृन्दावन शैली के श्रृंगार से सजाया गया है. घाट का प्रवेश द्वार राजस्थान थीम पर बनाया गया है. यहां राजस्थानी महल और हवेली जैसा भव्य गेट तैयार किया गया है. गेट पर राजस्थानी रंगों की पेंटिंग, शीशे की कारीगरी, झरोखे और मेहराब बनाए गए हैं. प्रवेश द्वार पर लगे रंग-बिरंगे कपड़े, बंदनवार और लाइट की झालरें लोगों को आकर्षित कर रही हैं. राजस्थान के पारंपरिक रंग गुलाबी, पीला और केसरिया पूरी सजावट में झलक रहे हैं. पूरे घाट को झालर वाली लाइटों से सजाया गया है. तालाब के किनारे-किनारे लाइट की झालरें लगाई गई हैं. रात में जब लाइटें जलेंगी, तो वृन्दावन थीम वाला पंडाल और राजस्थान थीम वाला गेट दोनों एक साथ जगमगा उठेंगे. समिति ने सेल्फी प्वाइंट भी इसी थीम पर बनाया है, जहां श्रद्धालु तस्वीरें ले रहे हैं. इस थीम को तैयार करने के लिए समिति ने बाहर से कारीगर बुलाए हैं. कई दिनों से दिन-रात काम चल रहा है. समिति के लोगों का कहना है कि हम चाहते थे कि इस बार राजधनवार घाट कुछ अलग दिखे, इसलिए वृन्दावन की भक्ति और राजस्थान की शाही परंपरा को एक साथ जोड़कर थीम तैयार की गई है.
0
0
Report

तालाब में डूबे तीन बच्चे: एक की मौत, प्रशासन पर सवाल उठे

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में भदौर थाना अंतर्गत चकजलाल पंचायत के खजुरार गांव में तालाब में तीन बच्चे डूब गए, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया। एक बच्चे की तलाश में स्थानीय गोताखोर जुटे हैं। तालाब पर मौजूद लोगों ने तालाब में डूब रहे बच्चों को बाहर निकालने के लिए छलांग लगा दी और दो बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल लिया। लेकिन एक बच्चा काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की टीम उपलब्ध नहीं कराई, जिसके कारण काफी देर बाद बचाव कार्य शुरू हो सका। बाइट मौके पर मौजूद ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

कैमूर में छठ महापर्व सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्ताid

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी कुमार अनुराग और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने चांद, चैनपुर, भभुआ और मोहनिया के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि कैमूर जिले में कुल 300 से अधिक छठ घाट हैं, जिनमें से 147 प्रमुख घाट चिन्हित किए गए हैं। इनमें से लगभग 100 प्रमुख घाट भभुआ अनुमंडल में और 47 से 50 घाट मोहनिया अनुमंडल में हैं। उन्होंने कहा कि पूजा समितियां सक्रिय हैं और प्रशासन के साथ मिलकर बेहतर तैयारियां कर रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गहरे पानी वाले सभी घाटों पर शत-प्रतिशत बैरिकेडिंग और गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रमुख घाटों और तालाबों पर भीड़ नियंत्रण व निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की व्यवस्था है। घाटों पर पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, जिसके लिए जागरूकता के साथ दंडाधिकारी और पूजा समितियों को निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मुख्यालय स्तर से मिले अतिरिक्त पुलिस बल को संवेदनशीलता के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है। भभुआ और मोहनिया थाने को 100 से 150 अतिरिक्त पुलिस बल दिए गए हैं। सभी थानों में शांति समिति की बैठकें हो चुकी हैं। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर QRT टीम और जिला नियंत्रण कक्ष में रिजर्व गोताखोर रखे गए हैं। शहर के चांदनी चौक पर भीषण जाम को रोकने के लिए अर्घ्य के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा और ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाया जाएगा।
0
0
Report

नवादा रेलवे ओवरब्रिज के पास युवक का शव: पहचान के बाद मौत के कारणों की जांच शुरू

Nawada, Bihar:बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नेमदारगंज थाना क्षेत्र के न्यू अंसार नगर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की। इसके कुछ ही देर बाद युवक की पहचान हो गई। मृतक की पहचान नन्हू नगर निवासी करीब 35 वर्षीय मो. इकराम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे और सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर देखकर शव की पहचान की।परिजनों के अनुसार, मो. इकराम गुरुवार की शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक واپس नहीं लौटे। बताया गया कि उन्हें खोजने के लिए दो युवक भी घर पहुंचे थे। हालांकि, उस समय परिवार को उनकी मौत की कोई जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी तस्वीर सामने आई, जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। मृतक की पत्नी सम खातून ने बताया कि उनके पति टेंट हाउस में काम करते थे और काम के सिलसिले में अक्सर इधर-उधर आते-जाते रहते थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। पत्नी ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है और न ही किसी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। परिवार की ओर से फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई。
0
0
Report

बिना टिकट यात्रा पर बहस और वायरल वीडियो: महिला TTI के पक्ष में मामला

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर: बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए दो यात्रियों की महिला TTI से बहस, खुद बनाया वीडियो और कर दिया वायरल श्रीगंगानगर। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए दो यात्रियों ने जुर्माने को लेकर महिला टिकट निरीक्षक (TTI) से बहस शुरू कर दी। हैरानी की बात यह रही कि दोनों यात्राओं ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो खुद बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला ट्रेन नंबर 12455 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला TTI नाजु अरोड़ा ने टिकट जांच के दौरान दोनों यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। उन्होंने नियमानुसार किराए के साथ पेनल्टी जमा करवाने को कहा तो दोनों यात्रियों जुर्माने की राशि को लेकर बहस करने लगे। दोनों का कहना था कि पेनल्टी 250 रुपये है, जबकि रेलवे की ओर से कुछ समय पहले इसे 500 रुपये किए जाने की बात सामने आई। इस दौरान महिला TTI के पक्ष में खड़े साथी TTI प्रदीप के साथ भी दोनों यात्रियों ने बहसबाजी की। बताया जा रहा है कि दोनों यात्री आर्मी जवान हैं। मामला बढ़ने पर सूरतगढ़ में रेलवे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाद का निपटारा करवाया गया। गौरतलब है कि महिला TTI नाजु अरोड़ा पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारोत्तोलन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

नवलगढ़ के कबाड़ी गोदाम से चोरों ने 50 हजार का सामान ले गए; सीसीटीवी कैद

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में कबाड़ी गोदाम में चोरी की वारदात खटीकान प्याऊ के पास बिना नंबर की कैंपर में पहुंचे पांच चोर तांबे का कट्टा, कांटा और गाड़ी की बैटरी सहित अन्य सामान चोरी चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद चार महीने पहले भी इसी कारखाने में हो चुकी चोरी पीड़ित पीयूष ढाका ने पुलिस को दी रिपोर्ट झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खटीकान प्याऊ के पास स्थित एक कबाड़ी गोदाम को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए पांच चोर बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे। चोरी की यह पूरी घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार खटीकान प्याऊ के पास पीयूष पुत्र राजेंद्र ढाका का कबाड़ी गोदाम है। यहां बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में सवार होकर पांच चोर पहुंचे और गोदाम से तांबे का कट्टा, कांटा और गाड़ी की बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।घटना के बाद जब पीड़ित को चोरी का पता चला तो उसने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पांच संदिग्ध बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में आते और चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।पीड़ित परिवार के अनुसार इसी स्थान पर करीब चार महीने पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार दूसरी बार चोरी होने से परिवार में नाराजगी है। इस बार गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण चोरों की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।
0
0
Report

राजा भैया के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान पर बोले MLC आशुतोष, 'प्रदेश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश'

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow3m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:

MLC आशुतोष सिन्हा का पलटवार राजा भैया के ‘बंटोगे तो कटोगे’ बयान पर बोले- प्रदेश के मुद्दों से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश 

 

मिर्जापुर : एमएलसी चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद सपा के नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। यहां लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जीत के बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कंतित शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के लोगों के प्रति आभार जताया। 

 

आशुतोष सिन्हा ने कहा कि चुनाव के दौरान मिर्जापुर जिला कमेटी और पार्टी संगठन के लोगों ने उनका पूरा सहयोग किया। इसी सहयोग और मेहनत के दम पर वह ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। 

 

राजा भैया की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे का समर्थन किए जाने के सवाल पर आशुतोष सिन्हा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने क्या नारा दिया और राजा भैया ने क्या कहा, इसका कोई मतलब नहीं है। इस समय पूरा प्रदेश परेशान है। नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं, सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं और मदरसों के शिक्षकों को आठ साल से वेतन नहीं मिला है। महंगाई और अपराध चरम पर हैं। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अब तक सुरक्षा कानून नहीं बना है, जबकि इसके लिए लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार से परेशान है। भारतीय जनता पार्टी के पास कोई दूसरा एजेंडा नहीं है। आजादी से पहले अंग्रेज जिस तरह फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाते थे, उसी तरह भाजपा भी समाज को बांटने का काम कर रही है। ऐसे नारे और स्लोगन का इस्तेमाल कर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। 

 

बाइट: आशुतोष सिन्हा MLC वाराणसी खंड।

0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं नगर परिषद में धरना खत्म, आयुक्त रंगा ने कार्य बहाल कराई व्यवस्था

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर निकाय कर्मचारियों का सात दिन से चल रहा धरना समाप्त हो गया है। आयुक्त राकेश रंगा के प्रयास के कारण उनका मामला सुलझा और उनका लौटना संभव हो पाया। सफाई, रोशनी और कार्यालय के सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। एफआईआर नहीं होने पर पुलिस के रवैये की निंदा जताते हुए कर्मचारियों ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कोतवाली में हुई वार्ता के दौरान एसएचओ के कथित बयान को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई और कहा गया कि अब यह मामला न्यायालय के जरिए दर्ज कराया जाएगा। आयुक्त ने भविष्य में कर्मचारियों से अभद्रता पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा कि कोई ठेकेदार या अन्य व्यक्ति यदि अभद्र टिप्पणी करे तो उन्हें तुंरत अवगत कराते हुए कार्रवाई होगी। बुधवार को कोतवाली में हुई चर्चा से कर्मचारियों को ऐसा लगा कि एफआईआर दर्ज न होने का पक्ष police के साथ है, जिसके बाद जिला अध्यक्ष के निर्देश पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। रतन कुमार ने बताया कि कर्मचारी जनहित और नगर निकाय के कार्यों को बाधित नहीं करना चाहते, इसलिए सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और कार्यालय के नियमित कार्य पहले की तरह जारी रहने का निर्णय लिया गया है।
0
0
Report

रेंगाकठेरा पुल: संकरी चौड़ाई से लोगों के जान को खतरा, कार्रवाई का इंतजार

Khairgarh, Uttar Pradesh:दुर्ग और खैरागढ़ जिले को जोड़ने वाला रेंगाकठेरा पुल अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि सफर के दौरान जान का जोखिम बनता जा रहा है। पुल की कम चौड़ाई और संकरी बनावट राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। यहां से गुजरते समय जरा सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती है। यही वजह है कि इस पुल पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि अनेक लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि हादसों का सिलसिला नया नहीं है। पुल की चौड़ाई बढ़ाने और इसे सुरक्षित बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं निकल पाया है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यह मार्ग दो जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग, दोपहिया वाहन और चारपहिया वाहन इसी पुल से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की संकरी बनावट कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। स्थानीय नागरिकों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का सवाल है कि जब खतरा सामने है और हादसों में जानें जा चुकी हैं, तो फिर पुल के चौड़ीकरण और सुरक्षा के इंतजामों में देरी क्यों? अब जरूरत केवल आश्वासन की नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की है। आखिर रेंगाकठेरा पुल को सुरक्षित बनाने के लिए जिम्मेदार विभाग कब कदम उठाएगा?
0
0
Report

जगदलपुर के SLRM सेंटर हटाने को लेकर चक्का जाम, प्रशासन से स्थानांतरण की मांग

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के क्रमांक 07 में संचालित SLRM सेंटर को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय कांग्रेस इकाई के द्वारा शुक्रवार को भंगाराम चौक पर चक्काजाम कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, इस प्रदर्शन में स्थानीय वार्डवासी भी शामिल हुए, स्थानीय वार्ड के रहवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में SLRM सेंटर संचालित होने से स्थानीय लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध, गंदगी और अस्वच्छ वातावरण के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से सेंटर को आबादी क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। उनका कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़ के बच्चे का गुस्सा: बिजली विभाग की मोटर जब्त होने पर वायरल वीडियो

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक 8 वर्षीय अबोध बालक का गुस्सा उसके खेत पर लगी बिजली मोटर उठाने आये बिजली विभाग के कर्मचारियों पर निकलता दिख रहा है, इस वीडियो में जिस अंदाज में वह बालक अभिषेक केवट बिजली विभाग के कर्मचारियों को धमकाता दिख रहा है, उसमें जो वह धमकी देता है उसके बोलने के अंदाज और क्षलकते आत्मविश्वास को देख उसके सामने बड़े बड़े फिल्मी हीरो भी फैल हो जाये, कुछ इस अंदाज में उसने अपना गुस्सा जाहिर किया लेकिन बाद में अपने तेवर बदलते हुए अपने लहजे को नम्र भी कर लिया। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव का है, जहां बिजली विभाग के लोग अपनी बिल की बकाया राशि वसूलने गांव में पहुंचे थे और जो किसान या ग्रामीण बिल जमा नहीं कर रहे थे तो वे उनके सामान व खेतों में लगी सिंचाई की मोटरे जप्त कर रहे थे, इसी दौरान जब विद्युत विभाग इस बालक के खेत पर पहुंचे और उसकी मोटर कुंए से निकालने की बात करने लगे, तभी यह बालक ना केवल क्रोध में आ गया बल्कि उसने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हाथ में सुरिया लेकर ऐसा डायलॉग बोला की जिसे सुन कुछ की तो सिट्टी पिट्टी गुम हो गई तो कुछ को हंसी छूट गई, उसने धमकी भरे लहजे में बुंदेलखंडी भाषा में कहा की गांव में जो बिजली के खंबे तुमारे बाप के लगे है तो वे खींच ले जाओ जा, मोटर तो हमारे बाप की आये, अगर जीने हमारी मोटर में हाथ लगाया तो उसके गिंडा गिंडॉ (टुकड़े टुकड़े) कर के कुएं में डाल दे, दिमाग खिसक गया हमारे तो, हालांकि इस वाकये के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बालक को समझाया और वही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने भी उसके परिजनों को बिल जमा करने की ताकीद देकर कुछ समय की मोहलत दे दी है, हालांकि यह सिर्फ एक बच्चे का गुस्सा नहीं था, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ लाचार्य का आक्रोश था, जो अपनी आजीविका का एकमात्र सिंचाई का एकमात्र साधन विद्युत मोटर पंप छिनते देख निकला था, अब इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संजय केवट (बालक का पिता)
0
0
Report

घाटमपुर डाकघर घोटाला: पासबुक फर्जी बताकर खाताधारकों की करोड़ों जमा डूब

Kanpur, Uttar Pradesh:घाटमपुर उप डाकघर में करोड़ों रुपए के कथित घोटाले का मामला सामने आने के बाद खाताधारकों में हड़कंप मचा है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने डाकघर के कैश काउंटर पर नकद रकम जमा कराई थी। इसके बदले उन्हें डाक विभाग की मुहर और हस्ताक्षर वाली पासबुक भी दी गईं। अब जब खाताधारक अपनी जमा पूंजी वापस मांग रहे हैं तो डाक विभाग उन्हीं पासबुकों को फर्जी बता रहा है। उप डाकघर पहुंचे कई खाताधारक अपनी आपबीती बताते हुए रो पड़े। किसी ने पांच लाख रुपए की दो एफडी कराई थीं तो किसी ने जीवनभर की कमाई के 30 से 70 लाख रुपए तक जमा किए थे। खाताधारकों का आरोप है कि वर्षों की मेहनत से जुटाई गई उनकी बचत अब गायब हो गई है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top