icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1 Feb 2025, 01:10 pm

Hardoi - कब्रिस्तान पर दबंग कर रहे है कब्जे का प्रयास, एक साल पहले ताला तोड़कर परिवार की महिला को किया था दफन

Shahabad, Uttar Pradesh:

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यद बाड़ा स्थिति कदीर के कब्रिस्तान पर गिगियानी मोहल्ले के कुछ दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। एक साल पहले कब्रिस्तान का ताला तोड़कर दबंगों ने अपने परिवार की एक महिला को उसमें दफन कर दिया था. उसके बाद से दबंगों की उस कब्रिस्तान पर नीयत खराब हो गई. शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिगियानी निवासी तकबीम खां ने बताया सैय्यद वाडा में उनका पैतृक आवास है. जिसके चारों तरफ बाउंड्री है और गेट भी लगा है. मोहल्ला गिगियानी के ही गौरी ने एक वर्ष पूर्व उनकी अनुपस्थिति में कब्रिस्तान का ताला तोड़कर अपने परिवार की एक महिला को दफन कर दिया था. इसके बाद से गौरी और उसके परिवार के लोगों की नियत खराब हो गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवादा: डैम में डूबकर मौत या हत्या? 16 वर्षीय राकेश का शव NDRF ने निकाला

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के कौआकोल के सोखोदेवरा स्थित शिवपुर जलाशय से 16 वर्षीय राकेश कुमार का शव लगभग 22 घंटे बाद NDRF ने निकाला। राकेश, सोखोदेवरा टोला शिवपुर निवासी सुनील रविदास का बेटा था। एनडीआरएफ ने जलाशय में अभियान चलाकर शव बाहर निकाला। शव मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अरविंद कुमार ने बताया कि घर का सबसे बड़ा भांजा था। चार लड़का ने फोन कर कर बुलाया था कि चलो डैम में नहाने चलते हैं। उसके बाद आधा घंटा में ही पता चलता है कि वह डूब गया लेकिन हम लोगों को पूरी तरह आशंका है कि उसके हत्या कर दी गई थी और हत्या करके उसे पानी में फेंक दिया गया कि कोई सबूत ना मिले। हम लोगों की मांग है तो जो चार युवक को पुलिस ने अपने साथ ले गई है उसे विशेष पूछताछ करें उसकी मोबाइल कॉल डिटेल को ले सब कुछ पूरे मामला जो है वह सामने निकल कर आ जाएगा। ठीक है। परिजनों ने इसे सिर्फ डूबने की घटना मानने से इनकार किया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस आशंका से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। कौआकोल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

इटावा: शराबी पति से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीबाग मोहल्ले में अवधेश की पत्नी आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। बच्चों की सूझबूझ के चलते महिला को समय रहते फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर है और सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अवधेश शराब का आदि है और दुकान जाने की वजह से घर पर शराब पीकर आया था, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई; मामला बढ़ गया और महिला ने फांसी लगा ली। बच्चों ने उसे देखा और स्थानीय लोगों की मदद से उसे भरथना सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से जिला अस्पताल भेजा गया, मगर हालत अत्यधिक गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

ABDM-UP भर्ती: 25 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अक्टूबर तक मौका

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने और डिजिटल हेल्थ व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तर प्रदेश (ABDM-UP) के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी सुदृढ़ीकरण, प्रशासनिक समन्वय और मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की गति बढ़ाने के लिए विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कुल 25 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर होगी भर्ती भर्ती में वित्त, प्रशासन, तकनीक और मंडल स्तर के समन्वय से जुड़े पद शामिल हैं। इनमें— वित्त सलाहकार – 1 पद शिकायत निवारण विशेषज्ञ – 1 पद प्रशासनिक कार्यकारी – 3 पद परियोजना प्रबंधक-समन्वय – 1 पद आईओआईसी विशेषज्ञ – 1 पद ईएमआर/पीएचआर विशेषज्ञ – 1 पद क्षमता निर्माण अधिकारी – 1 पद मंडलीय समन्वयक – 9 पद समन्वय कार्यकारी – 4 पद संयुक्त निदेशक-आईटी – 1 पद आईटी कार्यकारी – 2 पद कुल मिलाकर 25 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 16 अक्टूबर तक आवेदन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। किसी भी पद के लिए ऑफलाइन आवेदन, हार्ड कॉपी या ई-मेल के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन से संबंधित जानकारी एबीडीएम यूपी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सचिव एवं एबीडीएम यूपी की मिशन डायरेक्टर रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए एबीडीएम को प्रमुख योजना के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। आधिकारिक एबीडीएम वेबसाइट के अनुसार मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न हिस्सों को डिजिटल माध्यम से जोड़कर सुरक्षित और एकीकृत डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम तैयार करना है। एबीडीएम के तहत ABHA नंबर, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड जैसी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी के गांवों में ग्रामीण पर्यटन से रोजगार और आय बढ़ेगी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में पर्यटन अब अयोध्या, काशी और मथुरा की धार्मिक आस्था से आगे गांवों तक पहुंच रहा है। प्रदेश के गांव पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। गांवों में पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, खानपान और ग्रामीण जीवन से रूबरू कराने की तैयारी है। इससे ग्रामीणों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं। एग्री-रूरल एवं गंगे रूरल टूरिज्म परियोजना के तहत प्रदेश के 234 गांवों को ग्रामीण पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीण पर्यटन के जरिए गांवों की संस्कृति और परंपराओं को पर्यटकों से जोड़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है。 52 गांवों का विकास पूरा ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत अब तक 52 ग्रामीण पर्यटन गांवों का विकास पूरा हो चुका है। पर्यटकों को गांवों में पहुंचने और विभिन्न स्थलों की जानकारी देने के लिए 1060 साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं 1920 होमस्टे चिन्हित किए गए हैं。 सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में होमस्टे की संख्या बढ़ाकर स्थानीय लोगों को पर्यटन से सीधे जोड़ना है। योजना के तहत करीब एक हजार होमस्टे विकसित किए जा रहे हैं。 970 होमस्टे पंजीकृत एनआईडीएएचआई पोर्टल पर अब तक 970 होमस्टे पंजीकृत हैं, जिनमें से 920 संचालित हो रहे हैं। करीब 1000 होमस्टे अभी विकास के चरण में हैं। इसके अलावा पर्यटन विभाग के नए पोर्टल पर भी 195 होमस्टे पंजीकृत किए गए हैं। पर्यटन विभाग का लक्ष्य जल्द ही उत्तर प्रदेश को ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है。 महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर ग्रामीण पर्यटन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक ग्रामीण पर्यटन से महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं。 अब तक करीब 2200 महिलाओं को मूंज, जरी-जरदोजी, चिकनकारी, पिटकरी कला, बांस शिल्प, मिट्टी के बर्तन, हस्तकला और कालीना निर्माण जैसी पारंपरिक कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। करीब 300 महिलाओं को स्थानीय पाक कला में प्रशिक्षित किया गया है। गांवों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान ग्रामीण पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। वाराणसी के कुसीना (रामेश्वर) गांव को वर्ष 2023 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से सम्मान मिला था। वहीं बहराइच के कतरनीघाट गांव को इंडियन सबकॉन्टिनेंट अवॉर्ड्स-2025 में सिल्वर श्रेणी में सम्मानित किया गया। प्रयागराज के बायोवेड एग्री फार्म को इनोवेटिव एग्री टूरिज्म बिजनेस मॉडल के रूप में मान्यता मिली है। होमस्टे से बढ़ेगा ग्रामीण रोजगार ग्रामीण पर्यटन मॉडल में होमस्टे को प्रमुख आधार बनाया गया है। पर्यटकों को होटल की बजाय गांव के घरों में ठहराकर उन्हें स्थानीय जीवन, खानपान, संस्कृति और परंपराओं का अनुभव कराने की योजना है। इससे गांवों में पर्यटन खर्च का सीधा लाभ स्थानीय परिवारों और छोटे कारोबारियों को मिल सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर भी ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होमस्टे को बढ़ावा देने की नीति पर जोर दिया जा रहा है。 मुख्य आंकड़े: 234 गांव ग्रामीण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे 52 गांवों का विकास पूरा 1060 साइनेज बोर्ड लगाए गए 1920 होमस्टे चिन्हित 970 होमस्टे पंजीकृत 920 होमस्टे संचालित करीब 1000 होमस्टे विकास के चरण में 195 होमस्टे नए पर्यटन विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत
0
0
Report

गोरखपुर जलभराव पर सांसद रवि किशन और पार्षद के बीच फोन बहस वायरल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या अब जनप्रतिनिधियों के बीच तकरार की वजह बन गई है। जलनिकासी को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन और भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत के दौरान सांसद की ओर से पार्षद से पूछा गया—“सपा ज्वाइन कर लिए क्या?” तो पार्षद ने पलटवार करते हुए कहा—“सांसद जी, आप बसपा ज्वाइन कर लिए क्या?” इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप और तीखी नोकझोंक होती रही। वहीं इस बहसबाजी ने बारिश की ठंड को गर्मी में बदल दिया है। हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप प्रत्यारोपों व अन्य दावों की पुष्टि नहीं करता है। एक अन्य हिस्से में गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बेतियाहाता समेत कई इलाकों में जलभराव को लेकर लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर 26 बेतियाहाता के भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन से फोन पर बात की और पंपिंग सेट व रेगुलेटर चलाए जाने को लेकर सवाल उठाए। बातचीत का रुख जलनिकासी की समस्या से राजनीतिक तंज की तरफ मुड़ गया। वायरल वीडियो में सांसद की ओर से पार्षद से “सपा ज्वाइन कर लिए क्या?” कहते सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।_paraphrase_ पार्षद ने कहा—“आप बसपा ज्वाइन कर लिए क्या?” इसके बाद बहस जारी रही और पार्षद सांसद से मिलने के लिए नौका विहार पहुंचे। वीडियो में पार्षद ने जनप्रतिनिधियों से भी कथित तौर पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ और उसमें कही गई सभी बातों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध रिपोर्टों से नहीं हो सकी है। इधर, सांसद ने देर रात तक गोरखपुर के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और जलनिकासी की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए। नदी-जलभराव की समस्या के बीच जनप्रतिनिधियों के बीच हुई यह फोन बहस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है और अब सवाल यह है कि जमीन पर राहत पहुंचाने की कार्रवाई पर इसका कितना प्रभाव पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

झांसी लौटे राजकुमार ने हिंदू धर्म में वापसी की, पत्नी सहित पुनः सनातन जीवन शुरू

Jhansi, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल गए झांसी के एक शख्स ने अपना नाम राजकुमार से बदलकर रफीक कर लिया और एक मुस्लिम लड़की से शादी कर ली थी। अब वापस पहुंचे राजकुमार पटेरिया ने झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर में फिर से हिंदू धर्म में वापसी की। इस दौरान राजकुमार की मुस्लिम पत्नी अफसरी ने भी हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया और अनीता नाम रख लिया। दंपत्ति को इन बीस वर्षों में चार बच्चे भी हुए हैं। राजकुमार ने बताया कि वह झांसी के ग्राम राजापुर का रहने वाला है; पश्चिम बंगाल में काम धंधे के चक्कर में वहां रफीक नाम का कागज बन गया था। इसके बाद वहीं कलमा पढ़कर अफसरी खातून से निकाह कर लिया। सबके साथ वहाँ उठना बैठना होता था। अब फिर से झांसी आकर राजकुमार नाम से कागज बनवा लिया है। तीन बेटियां और एक बेटा है। आज सिद्धेश्वर मंदिर में शुद्धिकरण और हवन हुआ है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

देवरिया में तेज बारिश से जलभराव और यातायात प्रभावित; ट्रेनें विलম্বित

Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में शनिवार की रात तेज बारिश के चलते शहरों की सड़कों व घरों में जल जमाव के बाद DM माधुसदन हुलगे निरीक्षण करने निकल पड़े. स्वयं पानी में पैदल चल जायजा लिया और नगर पालिका ईओ को जल्द से जल्द जल निकासी के निर्देश दिए जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके अलावा दिन में तेज आंधी के चलते कई जगह रेलवे ट्रैक व सड़कों पर पेड़ गिर जाने से यातायात प्रभावित रहा तो कई ट्रेनें घंटों विलंब रही. बैतालपुर में पेड़ के टूट कर गिर जाने से 25 हजार के ओवरहेड तार से चिंगारी निकलने लगी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. सूचना पर रेलवे के अधिकारी व टेक्नीशियन पहुंचे और मरम्मत कार्य में जुट गए इसे ठीक करने में घंटों लग गए ट्रेने विलंब से रवाना हुई. वैशाली एक्सप्रेस, गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस, मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समेत कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा तो कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा. गौरतलब है कि देवरिया जनपद में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश व तेज आंधी के चलते धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. जनपद में एक कच्चे मकान के गिरने की खबर भी आई है फिलहाल इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. तीन दिनों की बारिश और तूफान के बाद फिलहाल आज मौसम सुहाना हुआ है और धूप निकली हुई है.
0
0
Report

जालंधर के निजी विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट, गीता गाकर हंगामा और तोड़फोड़

Noida, Uttar Pradesh:जालंधर में स्टूडेंट्स ने प्रोटेस्ट किया प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट्स ने गीता गाकर एक निजी यूनिवर्सिटी के अंदर हंगामा किया और तोड़फोड़ की निजी यूनिवर्सिटी, जालंधर में कल रात एक बड़ा प्रोटेस्ट हुआ जिसमें निजी यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स ने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया और चिल्लाना शुरू कर दिया और उसके बाद निजी यूनिवर्सिटी के अंदर काफी तोड़फोड़ की गई, हालांकि अभी तक पूरे मामले का पता नहीं चल पाया है कि यह प्रोटेस्ट क्यों हुआ। मौके पर पुलिस वाले भी पहुंचे और उन्होंने बाद में इस प्रोटेस्ट को शांत कराया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top