241123
Hardoi: सवायजपुर अस्पताल में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा
Kunwarpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ठंड का असर बढ़ गया है। मरीजों के साथ आए लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। अस्पताल परिसर में पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से लोग खुले में ठिठुरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठंड से बचने के लिए बेहतर इंतजाम करने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवास रोड पर डंपर डक्कर: मजदूर की मौत, दो घायल
Ujjain, Madhya Pradesh:देवास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल सेमलिया फंटे के पास फोरलेन क्रॉस करते समय हुआ हादसा, तीनों युवक एक ही बाइक पर थे सवार; डंपर चालक की तलाश जारी उज्जैन। देवास रोड स्थित सेमलिया फंटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने नाराजगी जताई。 नरवर थाना पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र शेरवाल (39), कालू नागवंशी (35) और रोशन (36) निवासी नरवर मजदूरी करने के लिए उज्जैन जा रहे थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि सेमलिया फंटे के पास तीनों युवक फोरलेन सड़क पार कर रहे थे। इसी दौर देवास की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में धर्मेंद्र शेरवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कालू नागवंशी और रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक घायल को अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे का उपचार जिला चिकित्सालय उज्जैन में चल रहा है। नरवर थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो घायलों का इलाज जारी है। तीनों युवक मजदूरी का कार्य करते थे। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
बसपा का 50 किमी रोड शो: 2027 में यूपी चुनाव में वापसी के संकेत
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास किया है। बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की पार्टी में वापसी के बाद पहली बार बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। लखनऊ हाईवे स्थित लोहिया पुल से लेकर बीकापुर के रैली स्थल तक करीब 50 किलोमीटर लंबे रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। और जगह-जगह स्वागत किया गया,बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोक रहे जितेंद्र Singh बबलू के स्वागत में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया। बीकापुर के जलालपुर माफी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी पहुंचे। सभा में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने बसपा नेताओं के संबोधन को सुना। जितेंद्र सिंह बबलू ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ वापसी करेगी और पार्टी सुप्रीमो मायावती फिर से उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालेंगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब सभी दलों को पहचान चुकी है और बसपा जनता के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा शासनकाल में ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं और वर्तमान सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। अब नजर इस बात पर है कि 2027 के चुनाव में बसपा अपनी खोई हुई जमीन कितनी वापस हासिल कर पाती है।0
0
Report
NEET मुद्दे पर प्रियंक खड़गे का बयान, बेंगलुरु में कांग्रेस रैली
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): PRIYANK KHARGE (KARNATAKA HOME MINISTER) ON NEET EXAM ROW/ CONGRESS RALLY0
0
Report
Advertisement
चलती ट्रेन से दबोचे तीन शातिर चोर, 19 लाख रुपये चोरी का खुलासा
Alirajpur, Madhya Pradesh:19 लाख की चोरी का सनसनीखेज खुलासा! बड़ी कामयाबी: चलती ट्रेन से दबोचे गए अंतरराज्यीय 'पादरी गैंग' के 3 शातिर चोर。 हैरान करने वाली बरामदगी: कचरे के ढेर में छुपा रखे थे ₹19 लाख, पुलिस ने बरामद की शत-प्रतिशत रकम आलीराजपुर पुलिस ने 19 लाख रुपये की बड़ी चोरी का महज़ 4 दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है, एक व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से दिनदहाड़े नोटों से भरा बैग उड़ाने वाले अंतरराज्यीय 'पादरी गैंग' के तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने चोरी की गई भारी-भरकम रकम को किसी तिजोरी में नहीं, बल्कि कचरे के ढेर में छुपा कर रखा था। वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया के निर्देशन में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल टावर लोकेशन के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का बारीकी से विश्लेषण किया। सटीक तकनीकी इनपुट्स के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर ट्रेन के जरिए राज्य से बाहर भागने की फिराक में हैं। फिर क्या था... पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए जाल बिछाया और फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए चलती ट्रेन में दबिश देकर तीन आरोपियों को धर दबोचा। हालांकि, इनका एक साथी अब भी फरार बताया जा रहा है। जब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की, तो इनकी निशानदेही पर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपियों ने चोरी के पूरे 19 लाख रुपये एक कचरे के ढेर में छुपा रखे थे, जिसे पुलिस ने सुरक्षित और शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। बाइट -पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया0
0
Report
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: मां व छह माह के बेटे की मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में माँ और छह माह के मासूम बेटे की मौत कौशानबी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मां और छह माह के मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है。 हादसा महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां के पास हुआ। जहां प्रतापगढ़ निवासी एक परिवार कार से सफर कर रहा था। कार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। सरसवां के पास सामने से आ रही एम्बुलेंस से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 हादसे में 35 वर्षीय सयामा फारुखी पत्नी फैजल और उनका छह माह का बेटा अब्बास फारुखी की मौत हो गई। जबकि पति फैजल और बेटी मनाल फारुखी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया。 परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस चालक की लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है。0
0
Report
राम मंदिर चंदे की चोरी पर आस्था डोल, सरकार से कड़े एक्शन की मांग
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। शुक्रवार को मैं दर्शन के लिये श्री राम मंदिर जाऊँगा राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है。0
0
Report
Advertisement
धनबाद में मुहर्रम शांतिपूर्ण समारोह के लिए प्रशासन ने किया अलर्ट, शांति समिति बैठक
Dhanbad, Jharkhand:एंकर - मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी को लेकर सोमवार को धनबाद के न्यू टाउनहॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित जिला प्रशासन के अन्य कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, डीएसपी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से आए शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी ने साफ कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के सामने रखा, जिस पर समाधान का भरोसा दिया गया।0
0
Report
भिवंडी के धामणकर नाका में खुले गटार से महिला गिरकर घायल, CCTV में कैद
Thane, Maharashtra:भिवंडी के धामणकर नाका में सड़क निर्माण के दौरान गटर खुला छोड़ दिया गया। पास के Amrit hospital के सामनेConcrete रोड बनाया गया, पर गटर इनके बगल में एक महीना से बिना ढका पड़ा था। आज दोपहर एक महिला मेडिकल से दवा लेकर बाहर आई और उसका पैर गटारी में फिसल गया, जिससे वह सीधे खुले गटारे में गिर गई। CCTV फुटेज में पूरा घटनाक्रम स्पष्ट कैद है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार ने काम पूरा कर बिल भी निकाल लिया, लेकिन जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही। पावस शुरू होने वाला है, अगर गटारे में पानी भर गया तो घटनाएं और भी घातक हो सकती हैं। अभी महिला मामूली जख्मी है, पर आगे से बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम बन सकता है।0
0
Report
धनशक्ति के बावजूद शरद तायडे बोले, चुनाव निष्पक्ष रहना चाहिए; शिकायत करेंगे
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जय पराजय सुरू असतं मात्र मला ही निवडणूक बिनविरोध होऊ द्यायचे नव्हते आणि त्यात मी जिंकलो आहे.. निवडणुकीमध्ये धनशक्तीचा विजय झाला असून मतमोजणी आणि मतदान प्रक्रियेवर आक्षेप असून निवडणूक आयोगाकडे तक्रार करणार आहे विधान परिषद निवडणुकीतील पराभवानंतर महाविकास आघाडीचे शिवसेना ठाकरे गटाचे उमेदवार शरद तायडे यांची प्रतिक्रिया... निवडणुकीत पराभव झाला असला तरी मात्र ही निवडणूक बिनविरोध होऊ न देणं हा माझ्यासाठी विजय आहे असे देखील शरद तायडे यांनी म्हटलं आहे. मला फक्त आमच्या शिवसेना ठाकरे गटाचीच मत मिळाली महाविकास आघाडीतील इतर पक्षाची एकही मत न मिळाल्याने नाराजी असून याबाबत पक्षश्रेष्ठींकडे तक्रार करणार असल्याचे शरद तायडे यांनी स्पष्ट केले0
0
Report
Advertisement
आकोदा में ग्रामीण सेवा शिविर पर CMHO डॉ. ओ.पी. सामर का औचक निरीक्षण
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन : बून्दी आकोदा में ग्रामीण सेवा शिविर का सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा PHC आकोदा का भी किया निरीक्षण 15 जुलाई तक जारी रहेंगे ग्रामीण सेवा शिविर।0
0
Report
लूट के इरादे में ट्रैक्टर चालक की हत्या: श्रीगंगानगर के दो आरोपी हिरासत में
Jaisalmer, Rajasthan:लूट के इरादे से ट्रैक्टर चालक की हत्या, श्रीगंगानगर के दो आरोपी डिटेन 50 हजार रुपए एडवांस लेकर ट्रैक्टर बेचकर फरार हुए थे आरोपी, पुलिस पूछताछ जारी जैसलमेर मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के बोहा-गोगादे मार्ग पर शनिवार को मिले ट्रैक्टर चालक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए श्रीगंगानगर निवासी दो आरोपियों को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा नहीं बल्कि लूट के इरादे से की गई सुनियोजित हत्या का मामला है। जानकारी के अनुसार शनिवार को मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के एक खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अमरचंद सोनी (62) पुत्र देदाराम निवासी कांकड़ा, थाना जसरासर, जिला बीकानेर के रूप में हुई, जो मोहनगढ़ क्षेत्र में खेतों में मजदूरी और ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। ट्रैक्टर लूटने के लिए रची साजिश जाँच में सामने आया कि आरोपी हरदीप सिंह और बलकार सिंह उर्फ राजा, जो क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते थे, ने अमरचंद को अकेले ट्रैक्टर चलाते देखा। ट्रैक्टर हड़पने की नीयत से दोनों ने उस पर हमला किया और हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसके ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साढ़े चार लाख में बेच दिया ट्रैक्टर वारदात के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर गोगादे गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक किसान को ट्रैक्टर 4.50 लाख रुपए में बेचने का सौदा किया। आरोपियों ने 50 हजार रुपए एडवांस लिए और वहां से फरार हो गए। परिजनों ने दर्ज कराया मामला घटना की सूचना मिलने पर मृतक का पुत्र राकेश और अन्य परिजन बीकानेर से मोहनगढ़ पहुंचे। शव की शिनाख्त के बाद राकेश ने मोहनगढ़ थाने में हरदीप सिंह और बलकार सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई गई थी। मृतक अमरचंद पिछले दो वर्षों से विभिन्न जिलों में ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य कर रहा था तथा पिछले छह महीनों से मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में डिग्गी खुदाई के कार्य में लगा हुआ था। पुलिस की तत्परता से खुला मामला शव मिलने की सूचना पर मोहनगढ़ थानाधिकारी गीता विश्नोई, नाचना वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह तथा पीटीएम थानाधिकारी प्रेमाराम एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ट्रैक्टर के संदिग्ध टायर निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह एवं बलकार सिंह उर्फ राजा पुत्र महेंद्र सिंह, दोनों निवासी पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर को हिरासत में ले लिया। रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।0
0
Report
तालेड़ा कलश यात्रा में आभूषण चोरी; पुलिस कार्रवाई पर ग्रामीणों का रोष
Noida, Uttar Pradesh:जिले के तालेड़ा क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र और आभूषण चोरी होने के मामले में ग्रामीणों का पुलिस पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रघुनाथपुरा के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद तालेड़ा पुलिस ने अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने कहा कि 16 जून को हुई इस घटना में छह महिलाओं के मंगलसूत्र और अन्य आभूषण चोरी हुए थे। उन्होंने मामले की जिला स्तरीय टीम से जांच कराने और चोरी गए आभूषण बरामद कर पीड़ितों को दिलाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
15 दिनों में नल-जल योजना बंद, ग्रामीणों में पेयजल संकट गहरा
Munger, Bihar:15 दिनों से बंद है नल-जल योजना, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण मुंगेर: असरगंज प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर चौरगांव पंचायत के उत्तर टोला में पेयजल संकट गहरा गया है। 15 दिन पूर्व आए आंधी-तूफान में नल-जल योजना की टंकी गिर जाने के बाद से हर घर नल-जल की जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लाल यादव, अमित कुमार, फूलों यादव, बोढ़न यादव एवं ऋषव कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में जलापूर्ति बंद रहने की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद एसडीओ राकेश कुमार ने उत्तर टोला स्थित नल-जल योजना का निरीक्षण कर तीन दिनों के भीतर जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि मजबूरी में वे जली हुई मोटर को बाहर निकालकर निजी सहयोग से उसकी मरम्मत कराने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से कई घरों में नल-जल कनेक्शन भी नहीं दिया गया है। टंकी संचालन के लिए ऑपरेटर की भी नियुक्ति नहीं की गई है। इधर, मोटर निकाले जाने की सूचना के बाद पीएचईडी विभाग सक्रिय हुआ। विभाग की कनीय अभियंता खुशबू कुमारी ने बताया कि अविलंब नया मोटर लगाकर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।0
0
Report
पाकुड़ ठगी का चौंकाने वाला मामला: किशोरी के बहाने ऑनलाइन पेमेंट स्केम का खुलासा
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहर के हाटपाड़ा सब्जी बाजार में सोमवार को ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना वरुण शाह नामक सब्जी विक्रेता की दुकान पर हुई, जहां करीब 16 से 17 वर्ष की एक युवती पहुंची और अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर मदद मांगी. युवती ने दुकानदार से अनुरोध किया कि वह उसके बताए गए मोबाइल नंबर पर 3,500 रुपये ऑनलाइन भेज दे, जिसके बदले वह नकद राशि दे देगी. दुकानदार वरुण शाह ने मानवीय आधार पर युवती की बात पर भरोसा करते हुए उसके बताए मोबाइल नंबर पर 3,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए. रुपये भेजने के बाद युवती कुछ देर तक दुकान के आसपास रुकी रही, लेकिन मौका मिलते ही वहां से भाग निकली. युवती की गतिविधि संदिग्ध लगने पर दुकानदार को ठगी की आशंका हुई और वह तुरंत उसके पीछे दौड़ पड़ा. दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती का पीछा किया और करीब आधा से एक किलोमीटर दूर राज हाई स्कूल के समीप उसे पकड़ लिया. इसके बाद युवती को वापस दुकान पर लाया गया. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाना ले गई. पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद भी युवती अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता रही है. स्थानीय लोगों को आशंका है कि इस तरह की ठगी की घटनाओं के पीछे कोई संगठित गिरोह या बड़ा रैकेट सक्रिय हो सकता है और युवती उसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा युवती से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
सीकर में सेवा भारती का त्रिस्तरीय ‘सेवार्थम भवन’ शिलान्यास, स्वावलंबन पर जोर
Sikar, Rajasthan:सीकर में सेवा भारती के तीन मंजिला ‘सेवार्थम भवन’ का शिलान्यास, नर सेवा ही नारायण सेवा व स्वावलंबन के नए प्रकल्प होंगे संचालित भामाशाहों के सहयोग से बनेगा सेवा भारती का नवनिर्मित सेवार्थम भवन, शिक्षा-स्वास्थ्य व कौशल प्रशिक्षण की मिलेगी सुविधा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से सेवा भारती समिति राजस्थान, डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा प्रन्यास एवं केशव संस्कृति प्रन्यास तीनों ही संस्था की ओर से सीकर में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य के माध्यम से समाज में वंचित व पिछड़े लोगों को आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है। नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से ही सेवा भारती समिति सीकर की ओर से शहर के तोड़ी नगर में तीन मंजिला सेवार्थम भवन का निर्माण भामाशाह के सहयोग से किया जा रहा है। सेवा भारती के नवनिर्मित सेवार्थम भवन का शिलान्यास समारोह आज बुद्धगिरी मंडी के महंत दिनेश गिरी जी महाराज, प्राचीन लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य जी महाराज व गाडोदा धाम के महंत महावीर जति जी महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र संघचालक निंबाराम सहित अतिथियों ने विधि विधान से पूजा अर्चन कर किया। शिलान्यास समारोह के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रतन जलधारी, केडी बाबर, पूर्व यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, नीलम मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितरंजन सिंह राठौड़, भामाशाह डॉ. वीके जैन सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं शहरवासी मौजूद रहे। सेवा भारती जिलाध्यक्ष महेश होलानी ने बताया कि सेवा भारती समिति की ओर से नवनिर्मित सेवार्थम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सेवर्तम भवन का निर्माण सीकर के सभी भामाशाहों और आमजन के सहयोग से किया जाएगा। यह भवन शहर के तोड़ी नगर में करीब 1800 वर्ग गज भूमि पर किया जाएगा जो नगर परिषद की ओर से रियायती दर पर समिति को उपलब्ध करवाई गई है। नवनिर्मित सेवार्थम भवन में सेवा भारती की ओर से सेवा कार्य किए जाएंगे। जिसमें सभी उपेक्षित, निराश्रित और जरूरतमंद लोगों के लिए अन्य सेवा कार्य के प्रकल्प जो सीकर शहर में सेवा भारती की ओर से किया जा रहे हैं वह यहां संचालित किए जाएंगे। नए भवन में कौशल प्रशिक्षण व स्वावलंबन प्रशिक्षण सहित वर्तमान समय आवश्यकता अनुसार नई टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सेवा भारती हमेशा से ही निराश्रित व पिछले लोगों को स्वावलंबी बनाने के साथ ही कच्ची बस्ती के लोगों को शिक्षा और संस्कार देने का काम करती है। अब जल्द ही नया भवन तैयार होने पर जरूरतमंदों के लिए कौशल विकास एवं स्वावलंबन प्रशिक्षण का कार्य यहां शुरू किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
