
Hardoi - रोडवेज बस से उतरते समय हादसे में वृद्ध की हुई मौत
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मऊ जनपद के घोसी मझवारा मोड पर जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के नेतृत्व में कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई. भारतीय सेना आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिंदूर” में शहीद हुए सेना के वीर जवानों एवं सीमावर्ती गांव में फायरिंग में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों के सम्मान में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया।
अंबेडकर नगर इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि अशोक वर्मा द्वारा कुल्हाड़ी से हमले के बाद गंभीर रूप से 6 वर्षीय बादल घायल हुआ था. अस्पताल में इलाज के दौरान बादल ने दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना है कि वो पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं, देखिए 6 वर्षीय मृतक बादल के पिता ने इस घटना के बारे में क्या कहा -
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की बैडमिंटन स्पर्धा का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। अब तक उत्तराखंड और तमिलनाडु की टीमों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बालक सिंगल्स के फाइनल में उत्तराखंड के अंश नेगी का मुकाबला उत्तराखंड के ही रिश्वल चन्द्र से होगा। वहीं बालिका सिंगल्स में दिल्ली की ऋषिका नंदी और छत्तीसगढ़ की तनु चन्द्र आमने-सामने होंगी। बालिका डबल्स में उत्तराखंड की गायत्री रावत और मनसा राव की जोड़ी का मुकाबला तमिलनाडु की अनन्या अरुण और अंजना मणिकन्दन से होगा। बालक डबल्स में कर्नाटक के विश्विजित राज और निरंजन जीएन की जोड़ी आंध्रप्रदेश के चरण राम और हरि कृष्ना से भिड़ेगी। इन रोमांचक मुकाबलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। वे दो मैचों का आनंद लेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
लालगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस टीम ने एक कुंतल 30 किलो अवैध गांजे के साथ चार अभिययुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज चौधरी, हनुमान यादव, श्याम राज शाहिद अली शामिल है. मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे प्रेस वार्ता कर एसपी अभिनंदन ने दी है.
नर्मदापुरम जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के पिपरिया-पचमढ़ी रोड पर ग्राम रिछेड़ा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाएं और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक बच्ची को मामूली चोट आई है। घायलों को पिपरिया के विश्व हिंदू परिषद सदस्य यश भार्गव और उनके साथियों ने तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
डॉक्टर विभा गोस्वामी के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अम्बेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां बाजार में एक बुजुर्ग की तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लगने के कारण मौत हो गई। बुजुर्ग सोमवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
कटहरी बाजार के पास पहुंचते ही रास्ते में देवनारायण की मौत हो गई। परिजनों ने अहिरौली थाने में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले में वर्कआउट के लिए कई टीमें लगाई गई थी. अमहट पुल के पास पुलिस को देखकर आरोपी दीपक ने फायरिंग कर दी जवाबी करवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया की ममले में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है फिलहाल बच्ची की हालात सामान्य है और उसका इलाज चल रहा है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में खनन माफिया पुलिस से बेखौफ होकर रात के अंधेरे में अवैध रेत खनन कर रहे हैं। बीती रात हाईवे पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेधड़क दौड़ती रही, जबकि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय सोती नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफियाओं के बढ़ते हौसले पुलिस की निष्क्रियता का नतीजा हैं। पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में अवैध खनन लगातार बढ़ता जा रहा है।
ভারত-পাক সীমান্তে কতর্ব্যরত ভারতীয় সেনাবাহিনীর জওয়ানদের সমর্থনে সোমবার সন্ধ্যায় হলদিয়ার গিরিশমোড় থেকে দুর্গাচক নিউ মার্কেট পর্যন্ত মশাল মিছিল অংশ নেন রাজ্যের বিরোধী দলনেতা শুভেন্দু অধিকারী সহ তমলুক সাংগঠনিক জেলা সভাপতি মলয় সিনহা সহ একাধিক জেলা নেতৃত্ববৃন্দ। মিছিল শেষে তিনি বলেন, "যারা পাকিস্তান জিন্দাবাদ বলে বিভিন্ন জায়গায় মিছিল করছে ওরা সেকুলার মাকু,নকশাল,ভারতপ্রেমী নয়।কোন রাজ্যে ওরা বেরোতে পারে না।এই রাজ্যে ওদের বন্ধু মমতা আছে বলে ওরা এইসব করছে।বাংলার মানুষ বিজেপিকে আনলে ওদের বাড়ি থেকে বেরোতে দেবো না।