icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नेपाल त्रासदी: भारत ने मदद बढ़ाई, 10 टन राहत भेजी गई

Noida, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने नेपाल त्रासदी पर कहा, "नेपाल की त्रासदी इतनी भयावह है कि इसमें जिस प्रकार जनधन की क्षति हुई है कैलाश मानसरोवर यात्रा पर ना केवल भारतीय पर्यटक बल्कि दुनिया के तमाम देशों से पर्यटक वहां गए थे, वे लापता हैं। इस संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है। भारत के प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की। 10 टन राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। मेडिकल टीम भेजी गई है। वहां की त्रासदी से आज कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर को भी अलर्ट किया गया है क्योंकि वहां का पानी गंढक में आता है।"
0
0
Report

बूंदी के बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक, बारिश से खरीदी पर असर

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी रक्षाबंधन पर्व को लेकर बूंदी के बाजारों में खासी रौनक देखने को मिल रही है। राखी, मिठाई, नारियल सहित पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में इस बार कई तरह की आकर्षक राखियां बिक्री के लिए आई हैं, जिनकी खरीदारी को लेकर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि इस बार बारिश कम होने से ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाली खरीदारी प्रभावित हुई है। इससे कारोबार और मुनाफा पिछले वर्षों की तुलना में कम रहने की संभावना है। इसके बावजूद रक्षाबंधन को लेकर बाजार में उत्साह और चहल-पहल बनी हुई है।
0
0
Report

फरीदाबाद के बाजारों में राखी-मीठाई की भीड़ ने लगाई रौनक

Faridabad, Haryana:रक्षाबंधन को लेकर फरीदाबाद के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ फरीदाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर फरीदाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में लगातार लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदने पहुंच रही हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। फरीदाबाद के बाजारों में रंग-बिरंगी और अलग-अलग डिजाइन की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ग्राउंड रिपोर्ट में दिखी बाजारों की रौनक रक्षाबंधन से ठीक पहले बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है। राखी की दुकानों पर महिलाएं और बच्चे अपनी पसंद की राखियां खरीदते नजर आ रहे हैं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोग भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार के लिए मिठाइयां और गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या भी बढ़ रही है। मिठाई विक्रेताओं के मुताबिक लोग परिवार के लिए मिठाइयां खरीदने के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों के लिए भी पैकिंग वाली मिठाइयां ले जा रहे हैं। फरीदाबाद में रक्षाबंधन को लेकर बाजार पहले से ही सजने लगे थे और अब त्योहार नजदीक आने के साथ खरीदारी अपने चरम पर पहुंचती दिखाई दे रही है। इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। कुल मिलाकर, रक्षाबंधन से पहले फरीदाबाद के बाजारों में त्योहार का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं, जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। वही तो हर के चलते जहां बाजारों में भीड़ बढ़ रही है तो वहीं जाम की स्थिति भी लगातार बनी हुई है
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ के गोकशी मामले में प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने से हड़कम्प, पुलिस जांच शुरू

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गोकशी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा (खिलवाई-सोगढ़ जंगल क्षेत्र) में गन्ने के खेत के अंदर प्रतिबंधित पशु (नंदी) के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे मौके पर भारी आक्रोश फैल गया. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है. हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बेखौफ गोकशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. खेतों में काम करने गए किसानों ने जब गन्ने के खेत के बीच प्रतिबंधित पशु के कटे हुए अवशेष, सिर और खाल देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही बजरंग दल की टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. खेत में चारों तरफ बिखरे अवशेषों को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने और अवैध कटान को अंजाम दिया गया है. सूचना पाकर गढ़ कोतवाली पुलिस तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके का मुआयना कर अवशेषों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कोई ऐसी घटना न हो. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबन्धन पर बाजारों में रौनक, रंगीन राखियों की खरीदारी तेज

Kaithal, Haryana:रक्षाबन्धन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों की जमकर खरीदारी एंकर: रक्षाबन्धन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह राखियों के स्टॉल सज गए हैं, जहां इस बार तरह-तरह की रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। इस बार खास तौर पर छोटी राखियो की मांग अधिक देखने को मिल रही है। बच्चों के खिलौनों वाली राखियों के साथ-साथ माला जैसी लंबी राखियां और छोटे रुद्राक्ष वाली राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। छोटी राखियों में कलावे की तरह दिखने वाली राखियों की बिक्री भी जोरों पर है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं बहनों का कहना है कि वे अपने भाइयों के लिए कुछ ऐसी राखी खरीदना चाहती हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ सबसे अलग और अनोखी हो। उनका कहना है कि हर बहन की इच्छा होती है कि उसके भाई की कलाई पर बंधी राखी सबसे सुंदर और खास नजर आए।
0
0
Report

नेपाल बाढ़ के मद्देनजर महाराजगंज में अलर्ट, DM-SP ने नारायणी-गंडक नदी का जायजा लिया

Maharajganj, Uttar Pradesh:नेपाल में भीषण बाढ़ की त्रासदी को देखते हुए महाराजगंज जनपद में जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने राहत एवं बचाव दल यूनिट के साथ गंडक नारायणी नदी से बोट से स्थिति का जायजा लिया, जी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत। उत्तर प्रदेश-भारत सीमा से सटे जनपदों को भी ऐसी त्रासदी से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जनपद को अलर्ट मोड पर रखा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महराजगंज में जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम किसी भी बाढ़ जैसी त्रासदी से निपटने को लेकर मुस्तैद है. निचलौल तहसील के सोहगीबरवा, भोतहा और शिकारपुर समेत दर्जन भर गांव जो गंडक नदी के पास बसते हैं, वहां बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग, मेडिकल विभाग, सिंचाई विभाग समेत तमाम जिम्मेदार विभागों को स्टैंड मोड़ पर रखा गया है. जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिम्मेदार विभाग के साथ सशस्त्र सीमा बल के 22वीं वाहिनी के राहत एवं बचाव दल यूनिट के साथ नारायणी-गंडक नदी में उतरकर स्थिति का जायजा लिया है. जी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में डीएम ने बताया नेपाल में जो घटना हुई है उसके दृष्टिगत वाल्मीकि बैराज त्रिशूली नदी की सहायक नदियां गंडक और नारायणी में जलस्तर के बढ़ाने की किसी भी संभावनाओं से निपटने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. देर रात करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ गया था, ऐसे में जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है, सीएम के निर्देश पर राहत एवं बचाव दल की यूनिट को तटीय क्षेत्रों में मुस्तैद किया गया है. निचलौल तहसील के सोहगीबरवा, भुतहा और शिकारपुर में राहत शिविर कैंप, आपदा प्रबंधन कैंप लगाया गया है; स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन के द्वारा मुनादी कराई जा रही है. जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और संबंधित विभागों द्वारा लगातार तटीय क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब हड़ताल पर दलजीत सिंह चीमा बोले – सरकार अदालत के आदेश मानें

Rupnagar, Punjab:ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਡਾ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਥਿਤੀ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬਣੇ ਰਹਿਣ ਦਾ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ।ਉੱਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਤਰਾ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਪਹਿਲਾਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ پਿਆ।ਉੱਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕਿ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਵਾਰ ਫੈਸਲਾ ਦੇਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦਾ 15 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਰੋਕ ਕੇ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਆਦੇਸ਼ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮੰਨ ਰਹੀ ਹੈ।ਡਾ ਚੀਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸਾਰੀਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਬੰਦ ਹਨ ਤੇ ਸਾਰੇ ਵਿਭਾਗ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਇੰਨਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਬਕਾਇਆ ਦੇਣ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਝੂਠਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨ ਤੇ ਪੇਸੇ ਖਰਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ。
0
0
Report

उज्जैन में करणी सेना गुटों के हिंसक विवाद में दो हत्या, कई घायल

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन करनी सेना के दो गुटों में हिंसक विवाद, दो लोगो की हत्या, आरोपियों ने मृतक के भाई को फोन कर कहा बचा सके तो बचा लेना और हत्या कर दी, थाना चिमनगंज के कानिपूरा क्षेत्र मै लक्की डाबा के पास हुआ दोहरा हत्याकांड, मृतक में राहुल उर्फ विजय प्रताप पिता दिलीप सिंह निवासी निमनवासा, दूसरा जितेंद्र पिता निर्भय सिंह पवार निवासी उंडासा, घायलों में पप्पू जाट और श्रवण कुमार राव, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है, पुलिस मामले की जांच मै जुटी, उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कनीपुरा क्षेत्र में लक्की ढाबे के पास की बताई जा रही है। जिन लोगों के बीच में मुख्य विवाद हुआ वह करणी सेना से जुड़े हुए हैं। घटना में राहुल सिंह और जितेंद्र सिंह की हत्या हुई है। वहीं इसी गुट के पप्पू जाट और श्रवण कुमार राव घायल है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को राउंडअप भी किया है। करणी सेना के पद को लेकर कोई कहा सुनी भी विवाद का कारण बताया जा रहा है। हालांकि जब यह हत्याकांड हुआ तब दोनों गुटों के लोग साथ में खाना खा रहे थे और पुराने विवाद को लेकर समझौते की बात कर रहे थे। खाना खाने के बाद फिर विवाह शुरू हो गया और यह घटनाक्रम हुआ। मृतक राहुल सिंह के मामा हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि रात्रि 11:00 बजे राहुल के भाई के मोबाइल पर शक्ति सिंह ने फोन किया और कहा कि तेरे भाई को बचा सके तो बचा लेना । राहुल के भाई ने अपने मामा को बताया। पूरे परिवार में यह सूचना हुई इसके बाद सभी लोग राहुल को बचाने पहुंचे। जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। मौके पर राहुल और उसके मित्र जितेन्द्र लहूलुहान थे। शरीर पर चाकू तलवार के घाव। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही इन्हीं के दो अन्य साथी पप्पू जाट और श्रवण कुमार घायल हो गए। यह भी बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी आरोपी शक्ति सिंह और मृतक राहुल सिंह के बीच कुछ विवाद हुआ था । इसी विवाद में समझौते के लिए शक्ति सिंह ने राहुल को बुलाया और धोखे से हमला कर हत्या कर दी। खास बात तो यह है कि हत्या के पहले सभी ने एक साथ खाना भी खाया था। कुछ मामूली कहा सुनी हुई तो शक्ति सिंह ने अपने साथी सोनू बंजारा, अन्ना, अर्पित, रमेश व अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। यहां हमलावरों की संख्या 10 से 15 बताई जा रही है जिनके पास चाकू व तलवार थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि मृतक का मामा हेमंत सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी सोनू बंजारा भू माफिया है और भाजपा के एक विधायक से जुड़ा हुआ है। अपनी कार पर विधायक भी लिखता है। मामले में थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि मृतक और आरोपी साथ में बैठकर खाना खा रहे थे। पुराना विवाद सुलझा रहे थे । फिर से झगड़ा शुरू हो गया। शक्ति सिंह ने अपने अन्य साथी अर्पित, रमेश, सोनू बंजारा, अन्ना सहित अन्य लोगों को बुलाया और राहुल व उसके साथियों पर हमला कर दिया। पूर्व में भी करनी सेना के पदों को लेकर भी विवाद हो चुका है। घायल श्रवण कुमार के कथन पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पांच लोग नामजद आरोपी है। शेष अन्य आरोपी बनाए गए हैं । कुछ लोगों को राउंडअप किया है पूछताछ जारी है। बाइट--विवेक कनोडिया--थाना प्रभारी बाइट--हेमन्त सिंह चौहान--मृतक राहुल का मामा
0
0
Report
Advertisement

नालंदा मॉडल अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा

Pariaunna, Bihar:नेपाल में आई जलप्रलय के बाद बिहार सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि आपदा की स्थिति में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र स्थित मॉडल अस्पताल में तीन वर्षीय गुड्डू कुमार की मौत के बाद हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों, नर्स और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। घटना के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा ठप कर दी, जिससे मरीजों को परेशानी हुई। छोटे पहाड़ी निवासी तीन वर्षीय गुड्डू की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी; उसे सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स और गार्ड पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने स्थिति को काबू किया और इमरजेंसी सेवा फिर से बहाल की। अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि मॉडल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ अव्यवहारिक घटनाएं सामने आ रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस पिकेट की मांग की है।
0
0
Report

बेगूसराय के बछवाड़ा में गंगा जलस्तर बढ़ने से किसान मनीष कुमार की मौत

Begusarai, Bihar:एंकर, बेगूसराय के बछवाड़ा में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गंगा नदी में डूबने से 28 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गई है। किसान बुधवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह नारेपुर झमटिया गंगा घाट के पास नदी में उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। युवा किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे दियारा इलाके में मातम पसरा हुआ है। मामला बछवाड़ा प्रखंड के दादूपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित नारीपुर झमटिया श्रवण टोल का है। मृतक की पहचान करीब 28 वर्षीय किसान मनीष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मनीष कुमार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से निकला था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह आसपास कहीं गया होगा और कुछ देर बाद वापस लौट आएगा। लेकिन देर शाम तक जब मनीष घर नहीं पहुंचा तो परिवार की चिंता बढ़ने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच गुरुवार सुबह नारेपुर झमटिया गंगा घाट के समीप नदी में स्थानीय लोगों की नजर एक शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना तत्काल बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान की प्रक्रिया के बाद शव मनीष कुमार का निकला। गौरतलब है कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण बछवाड़ा का दियारा इलाका पहले से ही बाढ़ की चपेट में है। कई जगहों पर पानी लोगों के घरों के आसपास पहुंच चुका है। बाढ़ के कारण ग्रामीणों को आने-जाने से लेकर मवेशियों के चारे तक के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मुश्किल हालात के बीच एक युवा किसान की गंगा में डूबने से मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मनीष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया। बाढ़ की त्रासदी के बीच युवा किसान की मौत ने एक बार फिर गंगा के बढ़ते जलस्तर के खतरे को सामने ला दिया है। नारेपुर झमटिया घाट पर शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने प्रणव कलिता-राजबोंगसी को शर्तों के साथ राहत दी; माफी अनिवार्य

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल र menem डेका के खिलाफ प्रणव कलिता और लक्ष्यधर राजबोंगसी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने दोनों को शर्तों के साथ राहत दी है। कोर्ट ने दोनों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रमुखता से माफी का पोस्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हमेशा के लिए हटाने और आगे ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का शपथपत्र देने को कहा है।दरअसल, प्रणव कलिता और लक्ष्यधर राजबोंगसी ने अपने-अपने फेसबुक अकाउंट से असमिया भाषा में राज्यपाल राeman डेका के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक लेख पोस्ट किए थे। इसके साथ ही कार्टून बनाकर भी वायरल किया था।जिसकी शिकायत के बाद राजभवन की ओर से रायपुर के सिविल लाइंस थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बाद में मामला रायपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंचा।एफआईआर रद्द कराने के लिए दोनों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान 14 अगस्त 2026 को दोनों ने बिना शर्त माफी मांगने और आपत्तिजनक सामग्री हमेशा के लिए हटाने की बात कही।इस पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनोज गोयल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि दोनों ने जो किया है, उसे माफ नहीं किया जा सकता।इसके बाद दोनों याचिकाकर्ताओं ने दोबारा माफी मांगते हुए हाईकोर्ट में शपथ पत्र पेश किया। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ता ने कुछ कड़ी शर्तों के साथ समझौते पर सहमति व्यक्त की। सुनवाई के दौरान यह तर्क भी रखा गया कि राज्यपाल छत्तीसगढ़ के प्रथम नागरिक और संवैधानिक पद पर हैं।उनके पद की गरिमा और छवि को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी टिप्पणी से अलग-अलग वर्गों के बीच तनाव और विवाद बढ़ सकता है। इससे दोनों राज्यों में शांति व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका जताई गई।हाईकोर्ट के आदेश का आधार याचिकाकर्ताओं की ओर से माफी मांगने और आपत्तिजनक सामग्री हटाने की सहमति रही। कोर्ट ने दोनों को शर्तों के साथ राहत दी है। अब उन्हें सार्वजनिक रूप से और कोर्ट के सामने माफी मांगनी होगी, सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री पूरी तरह हटानी होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top