icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow30 Apr 2025, 04:51 pm

Hardoi - तमंचा सहित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Shahabad, Uttar Pradesh:पिहानी थाना पुलिस ने मझिला थाना क्षेत्र निवासी युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 30 अप्रैल को थाना पिहानी के प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर व पुलिस बल द्वारा विष्णु दयाल पुत्र ऐला सिंह निवासी ग्राम उलनापुर थाना मझिला को एक तमंचा 315 बोर,दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो खोखा सहित गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल में बुधवार की शाम बताया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गुरु नानक साहिब के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

AYATUL YADAVFollow17m ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। गुरु नानक साहिब जी के प्रकाश पर्व पर शहर में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे से शुरू हुई शोभायात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु कीर्तन-भजन गाते हुए शामिल हुए। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और वाणी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा जब गुजरी तो लोगों ने घरों और दुकानों के सामने से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी। समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शोभायात्रा में सहयोग करने वाली पूरी टीम को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश मानवता, भाईचारा और सेवा का है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
0
0
Report

मुरादाबाद में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow53m ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के शरीफनगर गांव में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड की जसपुर पुलिस और मुरादाबाद ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने लवली मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल और अन्य दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान मेडिकल संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसके पिता मेडिकल स्टोर पर मौजूद थे। दरअसल, उत्तराखंड के जसपुर में पुलिस ने एक युवक को एक हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पकड़ा था। पूछताछ में युवक ने शरीफनगर स्थित इसी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर जसपुर और आसपास के इलाकों में बेचने की बात बताई थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने छापेमारी की। ड्रग विभाग ने बरामद दवाओं को सील कर दिया है। वहीं मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कराने और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

बरेली मंडल की एकमात्र ड्रोन प्रशिक्षण प्रयोगशाला।तिलहर आईटीआई में 15 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण।

VSVivek SharmaFollow1h ago
Tilhar, Uttar Pradesh:बरेली मंडल की एकमात्र ड्रोन प्रयोगशाला तिलहर के आईटीआई में संचालित।प्रयोगशाला में 2 मिनी ड्रोन भी बनाए गए।26 लाख रुपए के बजट से तैयार की गई है भविष्य की यह प्रयोगशाला। तिलहर नगर क्षेत्र के मोहल्ला उम्मरपुर और नई बस्ती के सीमावर्ती स्थान पर 2024 में 7 करोड़ की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की शुरुआत की गई।उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संस्थान को पीपी मॉडल के तहत लखीमपुर जनपद की डॉ भीमराव अंबेडकर तराइन विश्व विद्यालय नाम की संस्था को संचालन के लिए दे दिया था। संस्थान में फिटर,इलेक्ट्रॉनिक,ब्यूटीशियन सहित बारह ट्रेड का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 300 छात्र छात्राएं जिनमें 150 सरकारी और 150 गैर सरकारी शामिल है अपनी अपनी ट्रेड का प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन इस प्रशिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि और आकर्षण का केंद्र है यहां पर 2025 में स्थापित की गई ड्रोन शिक्षक प्रयोगशाला।सनद रहे कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सिर्फ सात औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में ड्रोन प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है जिनमें से एक तिलहर के इस संस्थान में है।ड्रोन प्रशिक्षण देने का काम प्रशिक्षक नगर के निवासी सरफराज मंसूरी के द्वारा किया जा रहा है।इस प्रयोगशाला को स्थापित करने में संस्थान के द्वारा 26 लाख रुपए खर्च कर तमाम संसाधन जुटाए गए हैं।सरफराज मंसूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनके निर्देशन में प्रशिक्षुओं के द्वारा दो ड्रोन भी प्रयोगशाला में बनाए गए हैं जो जमीन से लगभग 70 फीट ऊपर उड़ान भरने में सक्षम है।जिसका ट्रायल भी कई बार हो चुका है।बारह ड्रोन पायलट चालू कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ड्रोन का कृषि कार्य के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उपयोग किया जाएगा।और कई जगह पर इस तरह के प्रयोग किया भी जा रहे हैं। प्रधानाचार्य श्याम सक्सेना ने बताया कि ड्रोन प्रयोगशाला बनाने में काफी मेहनत की गई है।उन्होंने बताया कौशल विकास योजना के तहत 18 से 36 वर्ष तक के स्त्री पुरुष 15 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रिटायर्ड रेल कर्मी के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow1h ago
Bhoji Pura, Uttar Pradesh:​भोजीपुरा । नैनीताल हाइवे स्थित दोहना टोल प्लाजा के पास मॉडर्न विलेज में सेवानिवृत्त रेल कर्मी के घर 22 नवंबर की रात चोरों ने धावा बोला था। पीड़ित पक्ष की सूचना के बावजूद भोजीपुरा थाना पुलिस मामले को टरकाने और दबाने में जुटी रही। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच में तेजी दिखा रही है। घटना के खुलासे की जिम्मेदारी बिलवा चौकी इंचार्ज पवन चौधरी को सौंपी गई है। मंगलवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास स्थित मकानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का सफल खुलासा किया जाएगा।
0
0
Report

धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,इटावा डीएम भी हुए शामिल

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow8h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सर्वधर्म सद्भाव और मानवता के संदेशवाहक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर जनपद की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को समानता, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया और जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा की प्रेरणा दी। वहीं, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा ने कहा कि गुरु नानक देव जी के अवतरण से अज्ञानता और भेदभाव की धुंध छंटी और मानवता में ज्ञान का प्रकाश फैला। उन्होंने सभी से गुरु के संदेश—किरत करो, नाम जपो और वंड छको—को जीवन में अपनाने की अपील की। पंद्रह दिनों से चल रहे प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का समापन भव्य शबद-कीर्तन, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ हुआ। गुरुद्वारा साहिब की आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशाल गुरु के लंगर में हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
0
0
Report

*पानी के लिए खून की होली, बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

RSRaghvendra SinghFollow11h ago
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी रिपोर्टर राघवेंद्र सिंह *पानी के लिए खून की होली, बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गरौठा कोतवाली के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा परिजनों ने मांग की उचित धाराओं में किया जाए मुकदमा दर्ज* गरौठा। थाना गरौठा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में कल पानी के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल व्यक्ति की आज उपचार के दौरान मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया बताया जा रहा है कि कल दो पक्षों के बीच पानी के विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें 78 वर्षीय मुन्नी लाल पुत्र स्वर्गीय शिवदयाल और रामलाल उर्फ भोला गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां आज मुन्नीलाल ने दम तोड़ दिया मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गरौठा कोतवाली के सामने पहुंच गए और हंगामा करने लगे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। हालांकि अभी शांति व्यवस्था कायम है
0
0
Report
Advertisement

रामगंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, चौबारी मेले में उमड़ा जनसैलाब

LKLalit KumarFollow12h ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरेली के ऐतिहासिक चौबारी मेले में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार को रामगंगा नदी के तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पवित्र नदी में स्नान किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। हर-हर गंगे के जयकारों से रामगंगा का तट गूंज उठा। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में रौनक दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, चौबारी मेले में घोड़ों की टाप और उनकी खरीद-फरोख्त को लेकर भी लोगों में खास उत्साह रहा। बच्चों और युवाओं ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। मेले में पेठे, पकौड़ी, मिठाइयों और अन्य खानपान की दुकानों पर भी खूब भीड़ नजर आई। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व ने चौबारी मेले को श्रद्धा, परंपरा और लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।
0
0
Report

न चालान का डर, न कानून का डंडा... गुलाब देकर समझाया जिंदगी का फंडा! फूलों से दी सीख

ATUL YADAVATUL YADAVFollow12h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले में यातायात पुलिस का अंदाज बदला तो जागरूकता का तरीका भी बदल गया। सड़क पर बिना हेलमेट निकले वाहन चालकों को रोककर उन्हें चालान की कार्रवाई के बजाय गुलाब का फूल देकर जिंदगी की कीमत समझाई गई। ➡️ 42 लोगों को गुलाब देकर हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित। ➡️ 20 वाहन चालकों को मौके पर ही पहनाया हेलमेट। ➡️ यातायात नियमों के पालन के साथ सड़क सुरक्षा का दिया संदेश। 👮 SP दीपक भूकर के निर्देशन में CO ट्रैफिक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंजिल पर पहुंचने की जल्दी में जिंदगी दांव पर मत लगाना, चंद मिनट की लापरवाही में अपनों को आंसुओं का तोहफा मत थमाना। बड़ा सवाल—सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही, परिवार की जिंदगी भर की खुशियां छीन सकती है। हेलमेट पहनिए, सुरक्षित चलिए और अपनों के लिए सलामत घर लौटिए।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदरा राव में मकान का लेंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow12h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस-कोतवाली क्षेत्र की अगसौली चौकी के गांव मऊ में मंगलवार शाम मकान का लेंटर डालते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने यशपाल पुत्र रघुराज सिंह (18) को मृत घोषित कर दिया, जबकि कैलाश पुत्र लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मजदूर गांव आलमपुर के निवासी थे और ओमपाल सिंह के मकान पर काम कर रहे थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक यशपाल की शादी महज आठ महीने पहले हुई थी। एसडीओ यूसुफ हुसैन ने बताया कि बिजली विभाग घटना की जांच कर रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

हापुड़ - मिनी कुंभ में 71 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, मालिक बोला - नोट फॉर सेल

RKRavi KumarFollow12h ago
Nawada, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गंगा कार्तिक मेले के खच्चर मेले में एक घोड़े ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस घोड़े की कीमत 71 लाख रुपए तक लगाई गई है। महाभारत काल से लगने वाला ये खच्चर मेला कई सौ वर्षों से प्रसिद्ध है। यहाँ दूर-दूर से शौकीन लोग घोड़े-खच्चर खरीदने आते हैं। इस बार मेले में पहुंचा घोड़ा देखने में बहुत सुंदर है, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसकी उम्र मात्र 30 महीने है। मालिक नीटू चौधरी ने बताया, ये मेरा घोड़ा नुकरा नस्ल का बच्चा है। मेले के कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन के बाद एक शौकीन ने 71 लाख लगाए, लेकिन मैं बेचना नहीं चाहता। मेरा घोड़ा नोट फॉर सेल है।
0
0
Report

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम!

ATUL YADAVATUL YADAVFollow12h ago
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:PRATAPGARH 🚨 दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम! सड़क हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे अन्य घायल! प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में सगरा चौकी अंतर्गत दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। ➡️ हादसे में जान गंवाने वाले लीलापुर थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के निवासी थे भूपेंद्र सिंह और चित्रपाल सिंह। ➡️ टक्कर इतनी गंभीर थी कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो ने दम तोड़ दिया। ➡️ सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। एक पल की चूक, जिंदगी भर का मातम छोड़ गई... सड़कों पर रफ्तार का जुनून जरा संभलकर दिखाइए, घर पर कोई इंतजार कर रहा है, यह भी याद रखिए। सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, उन परिवारों का है जिनके घरों के चिराग बुझ गए।
0
0
Report
Advertisement

3. डबरापारा मुक्तिधाम: विकास कार्यों के भूमिपूजन पर स्व. कोर्सेवाड़ा को किया याद, सीएम का आभार

Durg, Chhattisgarh:भिलाई। डबरापारा मुक्तिधाम के विकास कार्यों की स्वीकृत राशि का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने यहाँ 10 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण कराया था और आगे के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई थी। इस अवसर पर शिरीष अग्रवाल सहित न्यू खुर्सीपार और डबरापारा की जनता ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। Bhoomi Pujan Held for Dabarapara Muktidham Development; Residents Pay Tribute to Late Doman Lal Korsewada, Thank CM
0
0
Report

समाजवादी हो या कांग्रेस किसी ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान।

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वी जयंती की समरसता संकल्प यात्रा का सहारनपुर में अलग अलग स्थानों पर भव्य स्वागत यात्रा का स्वागत करने सहारनपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक सभा को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश एवं देश की सरकार आज महापुरुषों को सम्मान दे रही है वह किसी भी धर्म के महापुरुष है सभी को सम्मान दिया जा रहा है उन्होंने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि चाहे समाजवादी की सरकार रही हो या कांग्रेस की सरकार रही हो किसी ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि कोई भी गठबंधन हो जनता मन बन चुकी है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top