241001
Hardoi - थाने पहुंचे 26 हिस्ट्रीशीटर ,थानाध्यक्ष ने अपराध से दूर रहने की दी हिदायत
Hardoi, Uttar Pradesh:थाने पर हाथों में तख्ती लेकर पहुँचे 26 हिस्ट्रीशीटर,थानाध्यक्ष ने अपराध से दूर रहने की दी हिदायत.हरदोई में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन मैं अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माधौगंज पुलिस ने क्षेत्र के 26 हिस्ट्रीशीटर को थाने पर बुलाकर हाजिरी लगाई.थाना अध्यक्ष के.के यादव ने इस दौरान सभी से अपराध से दूर रहने व भविष्य में अपराध न करने की हिदायत दी।हाथों में तख्ती थामे यह हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे और अपराध से दूर रहने की शपथ ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोशल मीडिया टिप्पणी पर बहेड़ी में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में बहेड़ी कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देकर पुलिस से जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम भुकरिया नसीर निवासी मौलाना मारूफ रजा खान की फेसबुक आईडी से एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें हिंदू धर्म के आराध्य भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वीडियो की वास्तविकता एवं संदर्भ की पुष्टि की जाए। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू धाराओं में कार्रवाई की जाए। साथ ही वीडियो को आगे प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया खातों की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने की मांग की है।0
0
Report
बसिरहट नगर पालिका सेवाओं के बुरे हाल पर सीपीएम का दफ्तर के सामने प्रदर्शन
Basirhat, West Bengal:বসিরহাট পৌরসভার ভেঙে পড়া নাগরিক পরিষেবার পতিবাদে শহরে মিছিল করে মহকুমা শাসকের দফতরের সামনে বিক্ষোভ সিপিআমের কর্মী সমর্থকদের সঙ্গে মিছিলে পা মেলান সিপিএম নেতা শতরূপ ঘোষ বসিরহাট পৌরসভা এক নম্বর ব্লকের বেহাল নিকাশী ব্যবস্থা রাস্তাঘাট পানীয় জল সহ ভেঙে পড়া নাগরিক পরিষেবার প্রতিবাদে অন্নপূর্ণ ভাণ্ডার বিধবা ও বার্ধক্য ভাতা আয়ুষ্মান ভারত সহ সামাজিক প্রকল্পে হয়রানির বিরুদ্ধে এস আই আর এ বাদ যাওয়া বৈধ ভোটারদের দ্রুত নাম অন্তর্ভুক্ত করা সহ ১০ দফা দাবীতে আজ বসিরহাট টাউনহল থেকে মিছিল করে বসিরহাট মহকুমা শাসকের দফতরের সামনে বোর্ড ঘাটে অবস্থান বিক্ষোভ দেখায় সিপিএম। অবস্থান বিক্ষোভে বক্তব্য রাখেন সিপিএম নেতা শতরূপ ঘোষ। 1) শতরूप ঘোষ ( সিপিএম নেতা ) বিমল বসু বসিরহাট0
0
Report
2100 महिलाओं के साथ जग्गनाथ मंदिर में विशाल रक्षाबंधन कार्यक्रम
Raipur, Chhattisgarh:रक्षाबंधन से एक दिन पहले यानि 27 अगस्त को गायत्री नगर स्थित जग्गनाथ मंदिर में वृहत रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस दौरन 2100 महिलाएं भगवान जग्गनाथ को राखी बांधेंगी. इस दौरान विशेष रूप से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी मौजूद रहेंगी. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे शुरू होगा. इसकी जानकारी भाजपा विधायक और जग्गनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी0
0
Report
Advertisement
सू़दखोरों के उत्पीड़न से शामली परिवार आत्महत्या की धमकी तक पहुंचा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में सूदखोरी और कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़ित संजय कुमार ने एसपी ऑफिस में शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने ब्याज सहित उधार राशि का लगभग ढाई गुना वापस कर दिया, फिर भी सूदखोर लाखों रुपये बकाया बताने लगा. संदीप चावल द्वारा सुधर के पैसे देकर ब्याज सहित वापस लेने के बाद भी प्रताड़ित किया जा रहा है. पीड़ित ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित आत्महत्या कर लेगा. पीड़ित ने बताया कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या का सहारा ले सकता है. पुलिस ने जांच और वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.0
0
Report
ACB ने ETO सुरेंद्र पूनिया व उनके ड्राइवर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में ETO सुरेंद्र पूनिया रिश्वत लेते गिरफ्तार एक लाख की रिश्वत लेते ATO सुरेंद्र पुनिया अपने ड्राइवर सहित गिरफ्तार फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तैनात ETO सुरेंद्र पूनिया को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, ETO पर आरोप है कि वह कबाड़ से भरे ट्रक को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। ACB की कार्रवाई के बाद आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की फरीदाबाद रेंज भ्रष्टाचार संबंधी मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
जेन अल्फ़ा में विवादित प्रिंसिपल को लेकर नाराजगी, आंदोलन की तैयारी तेज
Surajpur, Chhattisgarh:विवादित प्रिंसपल को लेकर फिर जेन अल्फ़ा में नाराजगी,, कर रहे हैं बड़े आंदोलन की तैयारी,,0
0
Report
Advertisement
धनबाद के डीसी-एसपी ने राखी के मौके पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिला उपायुक्त आदित्य रंजन के द्वारा आज एक अनोखी पहल की शुरुआत देखने को मिली धनबाद समाहरणालय सभागार में राखी के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर से 12 सरकारी स्कूलों से आये छात्राओं ने उपयुक्त आदित्य रंजन और एसपी प्रभात कुमार के साथ साथ ग्रामीण एसपी सिटी एसपी की कलाइयों में राखी बांध कर खुशी जाहिर करते हुए कहा डीसी सर अब हमारे डीसी भैया वही उपायुक्त और पुलिस अधिक्षक ने सभी बच्चियों को सुरक्षा और बेहतर शिक्षा देने का आश्वासन दिया मीडिया से बातचीत के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि रक्षाबंधन भाइयों द्वारा वाहनों की रक्षा का संकल्प लेने का त्योहार माना जाता है और हमारा काम भी है कि सभी को सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए हर योजनाओं को सुनिश्चित करें कार्यक्रम के दौरान जिलेभर में चल रहे 1700 सरकारी स्कूलों की गतिविधियों की जानकारी भी जानने का मौका मिला छात्राओं द्वारा कई ऐसी समस्याओं को भी उपायुक्त के समझ रखा गया जिससे उन्हें स्कूल कैंपस और बाहर में होने वाली समस्याएं भी सामने आयी उपायुक्त ने 6 माह के अंदर समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया साथ ही स्कूल के बाहर मनचलो द्वारा की जाने वाली बदमाशियां को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने सभी को आश्वासन देते हुए सभी थानों को सख्त आदेश दिए स्कूल की छुट्टी के समय पेट्रोलिंग की गाड़ियां विशेष कर स्कूलों के सामने ही रहे ताकि किसी भी तरह के छात्रों को परेशानी ना हो वही उपायुक्त कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा पूरे राज्य भर में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया करवाने का संकल्प पूरा करने में हर संभव प्रयास करेंगे0
0
Report
खरगोन में मंहगाई के खिलाफ युवक कांग्रेस का सांसद कार्यालय तक प्रदर्शन
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन। मंहगाई का विरोध करते युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुलिस ब्रेरिकेट्स को तोडकर सांसद कार्यालय पहुंचे कार्यालय के बहार नारेबाजी करते बढ़ती महगाई को लेकर फेकी चूड़ियाॅ कांग्रेस नेता, छात्र संघ चुनाव प्रभारी इंदौर संभाग दीपक डंडीर ने कार्यालय के अंदर फेकी चूडियाॅ। जमकर नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एसडीएम कार्यालय के पास रोकने पर तोड़े ब्रेरेिकेट्स सांसद गजेन्द्र सिह पटेल के कार्यालय के बाहर महगाई के खिलाफ जमकर की नारेबाजी युवक कांग्रेस अध्यक्ष रजत डंडीर की अगुवाई में रैली निकालकर सांसद कार्यालय पहुंचे थे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।0
0
Report
दानापुर सगुना मोड़ की सोसाइटी में सुविधाओं के वादे पूरे न होने पर धरना
Danapur, Bihar:दानापुर के सगुना मोड़ स्थित मुंडेश्वरी ऑर्बिट सोसाइटी में वर्षों से सुविधाओं का इंतजार कर रहे निवासियों का सब्र आखिरकार टूट गया। शनिवार, 23 अगस्त को सोसाइटी परिसर में लोगों ने बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना देकर अपनी नाराजगी जताई। निवासियों का कहना है कि करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत देकर फ्लैट खरीदने के बावजूद उन्हें सामान्य फ्लैट जैसी सुविधाएं ही मिल रही हैं, जबकि खरीदारी के समय ब्रोशर दिखाकर ग्रीन पार्क, क्लब, जिम समेत कई लग्जरी सुविधाएं देने का वादा किया गया था। निवासियों के अनुसार, वर्ष 2018 में प्रोजेक्ट लॉन्च के समय ब्रोशर में कई आधुनिक सुविधाएं दिखाई गई थीं। इसी आधार पर लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदे। आरोप है कि करीब आठ साल गुजर जाने के बाद भी वादा की गई कई Amenities का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाकर फ्लैट बेच दिए गए और अब उनकी समस्याओं पर बिल्डर बातचीत तक नहीं करता। हर बैठक में नया आश्वासन निवासियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से हर चार महीने पर बिल्डर के साथ बैठक की जा रही है। बैठकों में हर बार करीब छह महीने में काम पूरा करने का आश्वासन दिया जाता है। 28 जून 2026 को हुई अंतिम बैठक में दिसंबर 2026 तक सभी Amenities पूरा कर हैंडओवर करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी साइट पर काम शुरू नहीं हुआ। इसी वादाखिलाफी के विरोध में धरना दिया गया। पार्क की जगह बना रहे मॉल निवासियों का सबसे बड़ा आरोप सोसाइटी के सामने की जमीन को लेकर है। उनका कहना है कि फ्लैट खरीदते समय इसी जगह पर पार्क, ग्रीन स्पेस और अन्य लग्जरी सुविधाएं होने की बात बताई गई थी। अब उसी जमीन पर मॉल का निर्माण किया जा रहा है। पहले दानापुर-खगौल मुख्य मार्ग की ओर खुली जगह और सुविधाओं का सपना दिखाया गया, लेकिन अब वहां बड़ा मॉल बनाकर सोसाइटी को पीछे कर दिया गया है। पूरे अपार्टमेंट के नीचे मॉल में आने-जाने वाले लोगों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग बनाए जाने पर भी निवासियों ने आपत्ति जताई है। 12 मंजिले भवन और संकरे रास्ते से सुरक्षा चिंता निवासियों का कहना है कि 12 मंजिल का अपार्टमेंट बना दिया गया है, लेकिन सोसाइटी के अंदर आने-जाने का रास्ता काफी संकरा है। आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने में परेशानी हो सकती है। रोड साइड मॉल के निर्माण के दौरान भी सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाया गया है। नीचे से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गुजरते हैं, इसलिए बैरिकेडिंग, सेफ्टी नेट और मलबे से सुरक्षा की मांग की गई है। चार प्रमुख मांगें धरने पर निवासियों ने दिसंबर 2026 तक सभी Amenities पूरा करने, Open Space को अतिक्रमण से मुक्त रखने, प्रत्येक फ्लैट से लिए गए 3.5 लाख रुपये के One Time Maintenance Fund का पूरा हिसाब देने और मॉल निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। निवासियों ने चेतावनी दी कि दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो जनवरी 2027 में इससे बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
एटा में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर शोभायात्रा निकली
Etah, Uttar Pradesh:एटा में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195 वीं जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, रानी अवंतीबाई लोधी की 195 वीं जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, सहित बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में हुए शामिल, शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियां और ढ़ोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमे जमकर युवा, शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा, वहीं सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल रहा मौजूद, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारों से गूंजा शहर。0
0
Report
*नोएडा में खोड़ा जैसी घटना आई सामने असद ने 14 साल के आयुष शुक्ला को मौत के घाट उतारा*
Noida, Uttar Pradesh:*नोएडा में खोड़ा जैसी घटना आई सामने असद ने 14 साल के आयुष शुक्ला को मौत के घाट उतारा* नोएडा के थाना 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में असद नाम के युवक ने आयुष शुक्ला को उतारा मौत के घाट ! असद ने जन्मदिन के पार्टी देने के लिए आयुष को घर से बाहर बुलाया था , जिसके बाद असद ने चाकुओं से गोदकर हत्या की थी ,असद ने अपने दोस्तों से बताया कि मैंने आयुष को मार डाला आयुष की माँ का रो रोकर बुरा हाल, आयुष की माँ ने कहा असद घर आया था बोला आंटी खाना बनाकर रखना मैं दो मिनट में आयुष के साथ वापस आता हूँ उसके बाद असद ने बड़ी बेहरहमी से आयुष शुक्ला को मौत के घाट उतार दिया, फ़िलहाल पुलिस अभी टीम बनाकर असद की तलाश कर रही है, असद ने बाकायदा यह कबूला था की मैंने ही आयुष को मौत के मुंह सुला दिया ! बाइट// योग माया शुक्ला आयुष की माँ0
0
Report
फतेहपुर में तेज रफ्तार कार ने गोवंश को टक्कर दी, एक की मौत, दूसरा घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में सड़क हादसा तेज रफ्तार कार अन्ना गोवंश को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई हादसे में एक गोवंश की मौत दूसरा घायल हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल घायल कार चालक को उपचार हेतु अस्पताल में कराया गया भर्ती राधानगर थाना क्षेत्र के केशवपुर के समीप हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
CM-उपमुख्यमंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी: शिकायत के साथ कठोर कार्रवाई की मांग
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भारतीय जनता पार्टी रायपुर इकाई ने पुलिस आयुक्त को औपचारिक शिकायत सौंपकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो विशेष आईडी—@dj_romo_bmt_ (सागर निर्मलकर) एवं quail3131469 (अजय कुमार)—के जरिए प्रदेश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। शिकायतकर्ता ने इसे संवैधानिक पदों की गरिमा पर हमला बताते हुए पुलिस से साइबर सेल के माध्यम से त्वरित जांच कराने और संबंधित आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत धाराओं में सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की पुष्टि के लिए संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं।0
0
Report
रतलाम में ढाई करोड़ MD ड्रग बरामद; आरोपी फरार, फायरिंग की कोशिश
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे एक बार फिर एमडी ड्रग को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है एक कार से ढाई करोड़ की एमडी ड्रग बरामद हुई leक़िन इस कार में बैठे सभी आरोपी फरार हो गए, आरोपियों ने बचने के लिए फायरिंग भी कि0
0
Report
सेवढ़ा न्यायालय भवन में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
Datia, Madhya Pradesh:सेवढ़ा न्यायालय भवन में सनसनीखेज चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दतिया जिले के सेवढ़ा में थाना परिसर के सामने स्थित न्यायालय भवन में 24-25 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मुख्य द्वार समेत मालखाना, प्रतिलिपि अनुभाग और अन्य कक्षों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 6:30 बजे चौकीदार सुरेंद्र यादव ने ताले टूटे देख अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस और न्यायालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद न्यायालय और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। सेवढ़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
