हापुड़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर धार्मिक कार्यक्रम और पदयात्रा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में आज अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर हिंदू रक्षा दल ने गांव खेड़ा स्थित शिव मंदिर पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद गांव खेड़ा से तीर्थ नगरी ब्रजघाट तक एक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यह पद यात्रा बस अड्डा, गांधी बाजार, जवाहर बाजार, घास मंडी, रेलवे रोड और मारवाड़ चौकी से होते हुए ब्रजघाट पहुंची। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर बनने का एक वर्ष पूरा हुआ है जिसमें हजारों कार सेवकों और सनातनियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
