icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Ladakh के Chief Secretary के साथ IFS probationers की वार्ता: पर्यावरण-शासन में नया दृष्टिकोण

Aram Pora, Ganderbal, Chief Secretary, Union Territory of Ladakh, Ashish Kundra, chaired an interactive session with the Indian Forest Service (IFS) probationers of the 2025–2027 batch from the Indira Gandhi National Forest Academy (IGNFA) during their study visit to Ladakh. The interaction was held as part of the probationers’ field exposure programme in the Union Territory. The session began with an introduction of the probationers, who shared their educational backgrounds, allocated cadres, and professional experiences. Faculty members accompanying the probationers were also present during the interaction. Shri S. Rajesh, IFS, Additional PCCF and Chief Wildlife Warden, UT Ladakh, introduced the IFS probationers and faculty members to the Chief Secretary on behalf of the visiting delegation and briefed him about the objectives of their study visit to Ladakh. Welcoming the probationers to Ladakh, the Chief Secretary interacted with them in an open and engaging manner, sharing his personal experiences from public service and professional life. He encouraged the young officers to remain committed to integrity, public service, and meaningful contribution towards society while adapting to the evolving challenges of governance and environmental conservation. Shri Kundra emphasized the importance of intellectual integrity, optimism, innovation, and risk-taking ability in public administration. He urged the probationers to continuously challenge themselves, remain grounded in their values, and work towards creating positive and lasting impact through their careers. The Chief Secretary also spoke about the changing socio-economic and environmental landscape of the country and highlighted the growing importance of sectors such as climate change mitigation, wildlife conservation, sustainable tourism, environmental education, and ecological protection. He stressed that forest and wildlife officers have a critical role in balancing conservation with sustainable economic opportunities for local communities. Referring to the unique ecological conditions of Ladakh, Shri Kundra encouraged the probationers to think beyond conventional approaches and explore innovative, community-driven conservation models that can create economic incentives while preserving biodiversity and fragile ecosystems. He further emphasized the importance of developing specialization, field experience, and practical understanding in areas such as climate resilience, water conservation, forest protection, and sustainable development, especially in ecologically sensitive regions like Ladakh. The interaction concluded with a vote of thanks by one of the probationers on behalf of IGNFA, expressing gratitude to the Chief Secretary for his insightful guidance and motivational interaction. The probationers, representing different states and cadres across the country, appreciated the opportunity to engage with the Administration and gain insights into governance and environmental challenges in Ladakh.
0
0
Report

रायपुर के साइबर ठग ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा को बनाया निशाना

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर से साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां ठगों ने अब जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी की गई है। आरोपी ने खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का पीए बताकर डीजल डलवाने के नाम पर दो बार पैसे मांगे। विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा से आरोपी के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। बाद में मामला ठगी का निकला। नारायण मिश्रा की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के आरोपित गिरफ्तार, 725 रुपये नकद बरामद

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, धरमजयगढ़ में भारत टॉकीज के सामनेआईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी मनीष भौमिक को मौके से दबोचा। कब्जे से 725 रुपये नगद, मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी बरामद। छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कार्रवाई। फरवरी 2026 से अब तक जिले में 62 सटोरिए गिरफ्तार। 1.09 करोड़ रुपये से अधिक नकदी व बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त। ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी।
0
0
Report
Advertisement

रanchi में चैन स्नैचिंग: चार गिरफ्तार, पूर्व इतिहास के साथ खुलासा

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सदर और कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला से हुई चैन स्नैचिंग मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सुबह वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शाम होते-होते पुलिस के हत्थे चढ़ गए. गिरफ्तार अपराधियों के पास से छीनी गई सोने की चैन, चोरी के झुमके समेत कई सामान बरामद किए गए हैं. पहला मामला रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज इलाके का है, जहां सुबह एक महिला से अपराधियों ने चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी जांच व छापेमारी के जरिए मामले का उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने इस मामले में रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार ठाकुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी 9 मामलों में जेल जा चुका है. वहीं रोहित राज पर 4 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी पूर्व से अपराध की दुनिया से जुड़े रहे हैं. सदर थाना क्षेत्र में भी लूटपाट और स्नेचिंग की घटना में शामिल एक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जो लगातार इलाके में स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था वही गिरफ्तार अपराधियों के पास से स्नैचिंग की गई सोने की चैन, चोरी के झुमके सहित कई मोबाइल सामान बरामद किए गए हैं. सदर और कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से छीनी गई चैन और अन्य सामान बरामद हुआ है. सभी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इनका संबंध किसी बड़े स्नैचिंग गिरोह से तो नहीं है. फिलहाल रांची पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस का कहना है कि शहर में स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
0
0
Report

सासाराम में तापमान 45 डिग्री के आसपास, गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में तापमान अपने परवान पर है। यह कहे की 45 डिग्री के आसपास सासाराम का तापमान है। ऐसे में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। पूरा शहर गर्मी से तप रहा है और लोगों को घरो से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। गर्मी ऐसी है कि धूप में निकलने पर बीमार होने का खतरा है। हीट वेव के मद्देनजर ये जरूरी है कि लोग एहतियात बरते। चुकी अभी गर्मी की छुट्टी नहीं हुई है, ऐसे में स्कूल से लौटने वाले बच्चे भी परेशान है। क्योंकि सुबह से ही गर्मी काफी बढ़ जाती है। जिसका स्कूली बच्चे अधिक परेशान है। स्कूली बच्चों को भी गर्मी से बचने के लिए शरबत आदि पीते देखा जा रहा है। हम लोग गन्ने का जूस पी रहे हैं। अब आप समझ सकते हैं कि जब तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर है तो लोगों को कितनी परेशानी हो रही है। सासाराम में गर्मी का जायजा लिया है हमारे संवाददाता ने।
0
0
Report
Advertisement

12 वर्षों के गौरवपूर्ण सफर में भारत बना आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र

Noida, Uttar Pradesh:सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के नेतृत्व में भारत ने जनविश्वास, विकास और राष्ट्रसेवा के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण किए हैं। इन 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प आज एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। नए भारत के निर्माण हेतु समर्पित यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी को इस ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया

Udaipur, Rajasthan:आगामी त्योहारों को लेकर उदयपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अमृता दुहन के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। जिसमे एएसपी सिटी उमेश ओझा, शहर के सभी वृताधिकारी, थानाधिकारी, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और पुलिस जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च घंटाघर, धानमंडी, हाथीपोल, सूरजपोल और अंबामाता थाना क्षेत्र के संवेदनशील मार्गों से होकर गुजरा। मार्च के बाद एसपी डॉ. अमृता दुहन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
0
0
Report

रतलाम के युको बैंक चांदनी चौक में धोखाधड़ी: खाता खोलवाने में लाखों की ठगी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर के युको बैंक चांदनी चौक शाखा में एक ऐसे ठग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने बैंक ग्राहकों के भरोसे को ही निशाना बना लिया। आरोपी राहुल राठौड़, जो पहले बैंक में आउटसोर्स कर्मचारी रह चुका है, ग्राहकों के खाते खोलने, पैसे जमा करवाने और एफडी बनाने का काम करता था। अब उसी पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला विष्णुबाई ने बताया कि उन्होंने राहुल को 20 हजार रुपए बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे, लेकिन खाते में राशि पहुंची ही नहीं। वहीं जुबेदा नाम की महिला ने 3 लाख रुपए की एफडी करवाई, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें फर्जी एफडी सर्टिफिकेट थमा दिया गया। पैसे मांगने पर आरोपी ने डेढ़ लाख रुपए लौटाए, जबकि बाकी रकम अब तक नहीं दी। सबसे बड़ा फ्रॉड प्रेमलता नाम की महिला के साथ हुआ। उनकी 4 लाख और 2 लाख रुपए की दो एफडी बनाई गई थीं। आरोप है कि एक एफडी आरोपी ने बंद करवाकर पैसे हड़प लिए, जबकि दूसरी एफडी हुई ही नहीं और महिला के नाम पर लोन चालू हो गया, जिसके ब्याज के मैसेज तक आने लगे। वही एक युको बैंक के खतधारक से तो घर जाकर दोस्ती कि विश्वास जीता और फिर नोटों की फ्रेश गद्दी देने के नाम पर उससे 20 हजार रूपये ले लिए, लेकिन नयी नोटों की गद्दी नाही दी। मामले के सामने आने के बाद बैंक मैनेजर ने कहा कि उन्हें शाखा में आए सिर्फ 3 दिन हुए हैं और शिकायतों के आधार पर आगे पुलिस कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू की जाएगी। बाइट - प्रेमलता (4 लाख 2 लाख दो एफडी धोखा) बाइट - विष्णुबाई (20 हजार का धोखा) बाइट - हरीश (20 हजार नई नोट का धोखा) बाइट - हरीश मीणा (बैंक मैनेजर युको बैंक चांदनी चौक शाखा) बाइट - विक्रम चौहान (थाना प्रभारी मानक चौक थाना) रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
0
Report
Advertisement

नेशनल हाईवे पर हाथी-नीलगाय हादसे, सुरक्षा दीवारों की मांग तेज

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून - पोंटा नवनिर्मित नेशनल हाईवे पर देर रात अचानक हाथी की दस्तक से हड़कंप मच गया... जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे पर पहुंचे इस भारी भरकम हाथी की खबर लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आबादी का रुख कर रहे इस हाथी को वापस जंगल में खदेड़ने की मशकत शुरू हो गई... इस दौरान नेशनल हाईवे को दोबारा पार कर जंगल की और जा रहे गजराज से हाईवे पर आती एक तेज रफ्तार कार टकरा गई... हादसे की खौफनाक तस्वीरो को देखकर मौके पर खड़े सभी लोग दंग रह गए.... तस्वीरों में देखिए टक्कर कितनी जबरदस्त थी कि कार तेज़ रफ्तार मे अनियंत्रित होकर उलटी दिशा में घूम गई और डिवाइडर से जा टकराई... इस हादसे में ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया... हालांकि कार में बैठे पूरे परिवार को कुछ चोटे जरूर आई है... इस घटना के बाद हाथी वापस जंगल की ओर रुख कर गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली... हैरत की बात ये है कि कल सुबह भी इसी जगह जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे पर अचानक पहुंची एक नीलगाय हादसे का शिकार हुई थी... हादसे मे मौके पर ही बेजुबान नीलगाय की मौत हो गई... नवनिर्मित नेशनल हाईवे पर हो रहे इन हादसों की वजह भीषण गर्मी की वजह से भूख प्यास के कारण वन्यजीवों का आबादी की ओर रुख करना माना जा रहा है... लेकिन धर्मावाला से कुलहाल तक 10 किलोमीटर के दायरे में नवनिर्मित नेशनल हाईवे आरक्षित वन क्षेत्र से होकर गुजरता है... नेशनल हाईवे को खोल दिया गया है, जिस पर अब वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं.... लेकिन आरक्षित वन क्षेत्र और नेशनल हाईवे के बीच में ना तो कोई सुरक्षा दीवारें लगाई गई और ना ही सोलर फेंसिंग की गई ताकि वन्य जीव हाईवे पर ना निकल सके... ऐसे में बड़ा सवाल जिम्मेदार महकमों पर उठना लाजिमी है कि आखिर हाईवे के निर्माण के समय नेशनल हाईवे अथॉरिटी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ऐसा कोई प्रयास क्यों नहीं किया...जिससे वन्य जीव आरक्षित वन क्षेत्र से बाहर ना निकल सके...? बड़ा सवाल ये भी है की आखिर इन हादसों और वन्यजीवों की मौत की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी...? और कब तक ये हादसे बदस्तूर जारी रहेंगे...???
0
0
Report

Barabanki: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त लिपिक का निधनः फतेहपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने मारी थी टक्कर l

NNitinFollow6m ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर में एक सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा निदेशालय से सेवानिवृत्त लिपिक रमेश शुक्ला (65) का निधन हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए शुक्ला ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को नगर के मुंशीगंज बाजार में एक तेज रफ्तार पिकअप उल्टी दिशा से आकर अनियंत्रित हो गई। पिकअप ने सड़क पर चल रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दो मोटरसाइकिल और पास खड़ी एक स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया गया कि रमेश शुक्ला दवा लेने के लिए फतेहपुर आए थे और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप और उसके चालक को तुरंत पकड़ लिया, जिससे चालक भाग नहीं सका। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रमेश शुक्ला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। रमेश शुक्ला लंबे समय तक बेसिक शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत रहे और कुछ वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी सादगी और मिलनसार व्यवहार के कारण क्षेत्र में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। उनके परिवार में पत्नी और एक दत्तक पुत्र हैं, जो स्थानीय तहसील में विधि व्यवसाय करते हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। कस्बा चौकी इंचार्ज अजय पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top