245101
हापुड़ में लगातार बारिश के चलते मकान ढहा, महिला और दो बच्चे घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के गांव लुहारी में मिस्त्री का मकान बारिश के कारण भरभराकर ढह गया। इस हादसे में इकरामू की पत्नी मीना और उनके पोते फैजान और पोती अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुहारी में तालाब के पास स्थित यह मकान बारिश की लगातार रफ्तार के कारण कमजोर हो गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेड़ता में पीएम मोदी के रिफाइनरी लोकार्पण का लाइव प्रसारण देखा गया
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता वासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण. नगर पालिका प्रशासन ने लाइव प्रसारण देखने के लिए लगाई बड़ी स्क्रीन. राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा स्थित रिफाइनरी का लोकार्पण कर राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना दिया है। प्रधानमंत्री के इस लोकार्पण कार्यक्रम को देखने के लिए मेड़ता नगर पालिका द्वारा बड़ी स्क्रीन लगाकर जनता को राष्ट्र विकास में भागेदारी निभाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया। मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु, अधिशासी अधिकारी राम रतन चौधरी, तहसीलदार राम सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों लोग लाइव प्रसारण देखने के लिए नगर पालिका परिसर पहुंचे।0
0
Report
रामगढ़ हत्या मामले में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार; पीसी रिमांड मांगा गया
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ हत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। शनिवार दोपहर बाद तीनों आरोपियों को रामगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने दो दिन का पीसी रिमांड मांगा है। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने स्तर पर स्पेशल टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदित्य, अजय और यूनुस को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 28 जून को आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जयपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर रामगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में करीब आठ युवकों को नामजद किया गया था, जबकि एक अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही घटना के कारणों और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की गहन जांच जारी है।0
0
Report
जायल नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर में आमजन को सेवाओं का लाभ मिला
Nagaur, Rajasthan:जायल नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर में 7 आवासीय पट्टे, 6 जन्म-मृत्यु पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं नामांतरण और भवन मानचित्र प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ। स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सफाई और कर संबंधी शिकायतों पर सुनवाई कर कई मामलों Ka तत्काल समाधान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया तथा नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।0
0
Report
Advertisement
जमुई में थानाध्यक्ष और AV/IO निलंबित: प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप
Jamui, Bihar:जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए चंद्रदीप थाना के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में दोनों अधिकारियों पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अमानवीय व्यवहार, परिवादी को अवैध रूप से थाने में रोककर समझौते का दबाव बनाने, संज्ञेय अपराध की सूचना के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं करने तथा सीसीटीवी प्रणाली के संचालन एवं रखरखाव में गंभीर लापरवाही के आरोप सही पाए गए। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला सुरेश यादव द्वारा दिए गए आवेदन से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, 17 जून को उनकी मां के साथ हुई मारपीट की सूचना चंद्रदीप थाना को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। 18 जून को आवेदन देने के बाद 19 जून को उन्हें थाना बुलाया गया, जहां कथित तौर पर करीब आठ घंटे तक अवैध रूप से बैठाकर समझौते का दबाव बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विश्वजीत दयाल ने जांच का जिम्मा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), जमुई को सौंपा। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती, न्यायिक प्रक्रिया को बाधित किया तथा परिवादी को अवैध रूप से निरुद्ध कर समझौते के लिए दबाव बनाया। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष के मुख्य सहयोगी पाए गए। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि संज्ञेय अपराध की सूचना मिलने के बावजूद समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जो सर्वोच्च न्यायालय के ''ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार'' मामले में दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। साथ ही थाने की सीसीटीवी प्रणाली के सुचारु संचालन एवं रखरखाव के प्रति भी दोनों अधिकारी पूरी तरह उदासीन रहे। विभागीय आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले 8 मई 2026 को अनुसूचित जाति के परिवादी रंजीत कुमार चौधरी के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज करने में टालमटोल का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में भी पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चुकी है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय पुलिस केंद्र, जमुई निर्धारित किया गया है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है。0
0
Report
मेड़ता रोड रेलवे दीवार हटाने केस: सिविल अदालत ने नियुक्त किया मौका कमिश्नर
Nagaur, Rajasthan:सिविल न्यायाधीश राजनंदनी जोधा मेड़ता सिविल न्यायालय ने रेलवे द्वारा जबेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की दुकानों के आगे दीवार निकालने के मामले में 3 जुलाई को दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात शनिवार मौका कमिश्नर नियुक्त कर मौका स्थिति के लिए मेड़ता रोड भेजा। मौका कमिश्नर बाबूलाल जांगिड़ ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में मौका स्थिति की रिपोर्ट तैयार की। आपको बता दें कि अमृत भारत योजना के तहत मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है जहां सर्कुलेटिंग एरिया के चारों ओर रेलवे द्वारा दीवार निकालने का काम किया जा रहा है। इस दीवार के निकलने से जबरेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य द्वार और आठ दुकानें बंद हो जाएंगी जिसका मंदिर ट्रस्ट और आम जनता ने विरोध करते हुए सिविल न्यायालय की शरण ली थी।0
0
Report
बिलासपुर के हेमूनगर में दंपति हत्या-आत्महत्या जैसी गुत्थी, 2 बच्चे सुरक्षित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपूर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेेमूनगर में सामने आई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक किराये के मकान में अशोक देवांगन और उसकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन के शव मिलने से हड़कंप मच गया, जहाँ पति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था, वहीं पत्नी का क्षत-विक्षत शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसके गले पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव के निशान मिले हैं। घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे दूसरे कमरे में बंद मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर पुलिस इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन इसके पीछे की ठोस वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक अशोक सब्जी बेचने का व्यवसाय करता था और पिछले कुछ दिनों से घर पर ही था, जिसके चलते पुलिस अब आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह जैसे पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और बच्चों के बयान तथा फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर इस खौफनाक वारदात की गुत्थी सुलझाने में जुटी है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है...0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में ऑपरेशन ऑल-आउट के तहत 20 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Ukhdand, Uttar Pradesh:मिर्जापुर में 'ऑपरेशन ऑल-आउट' के तहत थाना जिगना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल भी बरामद कर सीज किया। अमर बहादुर, सीओ लालगंज के निर्देश पर टीम ने 3 जुलाई को ग्राम बिहसड़ा तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल UP 63 G 0433 पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोलो यादव उर्फ बसंत यादव तथा पप्पू यादव के रुप में हुईं। दोनों निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा, थाना चील्ह के रूप में दर्ज।0
0
Report
गुरुग्राम में दिल्ली हिट एंड रन केस: सरथक मत्टो के लिए लोगों का मोमबत्ती मार्च
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम: दिल्ली हिट एंड रन केस. गुरुग्राम में लोगों ने मोमबत्ती मार्च के द्वारा सरथक मत्टो के लिए justice की मांग की. दृश्य0
0
Report
प्रियंका किरार के बयान से कांग्रेस में अंदरूनी कलह फिर से उजागर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार खुलकर सामने आई हैं。 पार्टी विरोधी बयानबाजी के आरोप में प्रियंका किरार को नोटिस दिया गया था। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी की थी नोटिस के बाद प्रियंका किरार ने दो टूक कहा, "मैं पार्टी के सौदेबाज नेताओं के खिलाफ बोलती रहूंगी।" प्रियंका किरार के इस बयान से प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली ई रिक्शा वालों की मनमानी। प्रशासन का भी नहीं है डर।
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली ई रिक्शा वालों की मनमानी। प्रशासन का भी नहीं है डर। मनमानी ढंग से बैठाते हैं सावरिया। ना इन्हें खुद की जान का डर और ना ही सवारियों की जान की परवाह। सवाल ये की क्या प्रशासन कर रहा कोई बड़ी घटना का इंतजार। पीटीसी0
0
Report
भाजपा 2027 मिशन: मेरिट आधारित टिकट, हर बूथ तक मोदी-योजना पहुँचाने का लक्ष्य
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): BJP ORGANIZATIONAL MEETING CONCLUDES/ VISUALS OUTSIDE BJP STATE HQ/ B.L. VERMA (UNION MINSITER)/ DHARMPAL SINGH (UP CABINET MINISTER)/ BHUPENDRA SINGH CHAUDHARY (UP CABINET MINISTER)/ SIDDHARTH NATH SINGH (BJP LEADER) & KAPIL DEV AGRAWAL (MINISTER UP GOVERNMENT) & SURESHA KHANNA (UP FINANCE MINISTER) S/B हम सब मिलकर तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाएंगे पार्टी और सरकार मिलकर काम करे सबको आदेश हुआ, सांसद और विधायक मिलकर गांव गांव जाकर, 2017 से बड़ी जीत मिले 2027 में इसपर काम करना है अखिलेश और उनके परिवार ने हमेशा भगवान राम के चरित्र को बदनाम करने का काम किया है पार्टी संगठन, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाने के लिए सांसद और विधायक को बोला गया 2027 के लिए मेरिट-बेस्ड उम्मीदवार चयन होगा मिशन 2027’ में एंटी-इंकंबेंसी को कम करने पर फोकस करना है हर एक बूथ तक पहुंचना है मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को आगे बढ़ाना है हर घर तक मोदी योगी सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी सांसदों और विधायकों को दी गयी परफॉर्मेंस और पब्लिक परसेप्शन ही टिकट का अंतिम पैमाना होगा0
0
Report
यूपी भाजपा कोर कमेटी बैठक खत्म; 2027 चुनाव के लिए जीत का मंत्र जारी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा बैठक यूपी के सभी बीजेपी सांसद और विधायकों के साथ चल रही बैठक खत्म 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दिया गया नितिन नवीन की तरफ से जीत का मंत्र यूपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक शुरू B.L. VERMA (UNION MINSITER)/ DHARMPAL SINGH (UP CABINET MINISTER)/ BHUPENDRA SINGH CHAUDHARY (UP CABINET MINISTER)/ SIDDHARTH NATH SINGH (BJP LEADER) & KAPIL DEV AGRAWAL (MINISTER UP GOVERNMENT) & SURESHA KHANNA (UP FINANCE MINISTER0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन 'दहन' के तहत 89.55 किलो मादक पदार्थ किए गए नष्ट, 37 मामलों की जब्त सामग्री का हुआ विनिष्टीकरण
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत जब्त मादक पदार्थों का विधिक प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न थानों में दर्ज 37 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों को नष्ट कराया। दही थाना क्षेत्र स्थित AOB Private Limited की डी-1 साइट नंबर-1 में स्थापित बॉयलर/इन्सिनरेटर के माध्यम से कुल 89.55 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह सहित ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 85.35 किलोग्राम गांजा, 3.85 किलोग्राम चरस, 0.10 किलोग्राम (100 ग्राम) स्मैक तथा 0.25 किलोग्राम (250 ग्राम) मॉर्फीन शामिल रही। यह कार्रवाई जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 37 मुकदमों से बरामद मादक पदार्थों के संबंध में की गई।0
0
Report
मुजफ्फरपुर हत्या मामले में पप्पू यादव का आरोप: बिहार में अपराधी-तंत्र का खेल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव,कहा अपराधी माफिया और दलाल चलाते हैं बिहार में थाना anchor - मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे स्टेशनरी कारोबारी सह प्रॉपर्टी डीलर श्याम किशोर कुशवाहा हत्या कांड में पीड़ित परिवार से मिलने घटना के महज कुछ ही घंटे के अंदर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सम्राट सरकार पर जम कर हमला बोला है उन्होंने कहा की सर बिहार में कुछ कहा नहीं जा सकता अभी एक हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे है हो सकता है दो घंटे बाद फिर आना पड़ जाय.बिहार में खीरा ककड़ी कुत्ते बिल्ली से भी ज्यादा बतर हालत बिहार के आम नागरिक मिडिल क्लास वाले लोग और व्यापारी की हो गई है बिहार में थाना अपराधी माफिया और नेता का गठजोड़ है बिहार में अपराधी थाना चलाता है अपराधी शराब माफिया जमीन माफिया सब थाना में पैसा देता है बिहार के हर होटल में शराब की बोतल मिलता है हर होटल में सेक्स रैकेट का खेल चलता है बिहार में कब कहा किसकी हत्या हो जाय ये कहना बड़ा कठिन है साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा परिवार में एक सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग सरकार से पीड़ित परिवार के लिए किया है.उन्होने कहा कि इस चार महिने के अंदर 400 से ऊपर बच्चियों का बलातकार हो चुका है और उस पर इस सरकार में कोई कारवाई नही हुई है. सबसे बड़े शराब माफिया और अपराधी को सरकार का संरक्षक प्राप्त है.आज मीनापुर में फिर हत्या हो गई और इसके पूर्व दो महिने पहले 24 हत्या हो चुकी है. लेकिन किसी मामले में आज तक स्पीडी ट्रायल नही कराया गया है.बिहार में माफियाओं का राज चल रहा है.0
0
Report
तलवार से केक काटने के वीडियो पर सागर में मामला दर्ज, जांच जारी
Sagar, Madhya Pradesh:जन्मदिन पर तलवार से केक काटना पड़ा महंगा दर्ज हुआ मामला. सागर में रशीद उर्फ बबलू कमानी के जन्मदिन समारोह से जुड़े विवाद में बड़ा अपडेट सामने आया है। तलवार लहराने, तलवार से केक काटने और कथित हवाई फायरिंग के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने रशीद उर्फ बबलू कमानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। सागर शहर के शुक्रवारी वार्ड में आयोजित भाजपा पार्षद किश्वर बी के पति रशीद उर्फ बबलू कमानी के जन्मदिन समारोह का विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले समारोह के दौरान तलवार लहराने और तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद उसी कार्यक्रम का एक और कथित वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ लोग हवाई फायरिंग करते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने रशीद उर्फ बबलू कमानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जाएगी। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को लेकर सवाल उठ रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है。0
0
Report
Advertisement
